India

सुशांत सिंह राजपूत के बाद मुंबई में टीवी कलाकार समीर शर्मा ने की आत्महत्या!

मुम्बई. फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का आत्महत्या का विवाद अभी तक सुलझा भी नहीं और इस सदमे से फिल्म इंडस्ट्री उभरी भी नहीं थी कि एक और टीवी कलाकार ने खुदकुशी कर ली. क्योंकि सास भी कभी बहू थी में काम कर चुके टीवी कलाकार समीर शर्मा ने अपने घर में पंखे से लटक कर सुसाइड कर लिया. मुंबई की माया नगरी में जैसे ही यह खबर फैली तो हर कोई स्तब्ध था. मुंबई में टीवी कलाकार समीर शर्मा ने खुदकुशी करने से पहले एक कविता भी पोस्ट की और लिखा कि 'मैंने अपनी चिता बनाई और उस चिता पर सो गया और मेरे अंदर की आग ने उस चिता को जला दिया.' सूत्रों के अनुसार वह अकेले मुंबई के एक घर में रहते थे. कुछ दिनों से उनकी अपनी पत्नी से ही बातचीत नहीं हो रही थी, जिसके बाद पत्नी को कुछ अंदेशा हुआ तो उन्होंने उनके मित्र को फोन किया और जब उनके मित्र इनके फ्लैट पर वॉचमैन के साथ गए तो उन्होंने देखा कि समीर शर्मा ...

राम मंदिर का हुआ भूमि पूजन, PM मोदी ने रखी भव्य राम मंदिर निर्माण की ईंट

अयोध्या. पीएम नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर का भूमि पूजन किया. 29 साल पहले मोदी ने एक कहा था कि वह राम मंदिर बनने के बाद ही अयोध्या आएंगे. आज मोदी का वो संकल्प पूरा हो गया. अयोध्या में आज के दिन के लिए व्यापक तैयारी की गई थीं. शहर को पूरी तरह से सजाकर राममय बनाया गया. बड़ी संख्या में साधु संत भी अयोध्या में मौजूद रहे. वैसे मंदिर में भूमि पूजन कार्यक्रम के लिए करीब 175 लोगों को ही न्योता भेजा गया था. चांदी की ईंट राममंदिर शिलान्यास पर रखी गई. राम मंदिर के भूमि पूजन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या पहुंचकर सबसे पहले हनुमानगढ़ी के दर्शन किए. इसके बाद रामजन्मभूमि परिसर पहुंचकर भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए. पीएम मोदी लगभग तीन घंटे अयोध्या में रहे और मंदिर निर्माण के लिए शुभ मुहूर्त में शिलान्यास किया. भूमि पूजन से पहले पीएम मोदी ने राम जन्मभूमि परिसर में पारिजात वृक्ष ...

बैकफुट पर 'सरकार', हॉर्स ट्रेडिंग मामले में SOG ने राजद्रोह की धारा हटाई, केस अब ACB को ट्रांसफर

जयपुर. राजस्थान की सियासी रंगत बहुत रोमांचक होती जा रही है, अब जिस राजद्रोह की धारा के तहत नोटिस जारी करने पर सचिन पायलट ने सरकार के खिलाफ बगावत कर दी थी वो धारा हटा दी गई है. राजस्थान के सियासी संकट से जुड़ी इस बड़ी खबर के बाद राजनीतिक गलियारों में एक नई हलचल देखने को मिल रही है. कोई इसे कांग्रेस आलाकमान के निर्देश पर सरकार द्वारा लिया गया फैसला बता रहा है तो कोई इसे सरकार बचाने के लिए रुठों को मनाने के लिए उठाया गया कदम बता रहे हैं. मंगलवार को खुद एसओजी ने कोर्ट में कहा कि यह मामला राजद्रोह का नहीं बनता. यानी साफ है कि अब एसओजी भी बैकफुट पर आ गई है. और अब स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने विधायकों की हॉर्स ट्रेडिंग यानी खरीद-फरोख्त की कोशिशों का केस एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) को ट्रांसफर कर दिया है. इतना ही नहीं इसमें से राजद्रोह की धारा भी हटा ली गई है. सचिन पायलट और उनके गुट के विधायकों को एसओ...

अमित शाह कोरोना पॉजिटिव, अमिताभ कोरोना निगेटिव

जयपुर. भारत में कोरोना का कहर लगातार बढ रहा है और इस कदर एक के बाद एक बडी राजनीतिक हस्तियों को भी अपना शिकार बना रहा है. अब देश के गृहमंत्री अमित शाह की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. खुद अमित शाह ने इसकी जानकारी देते हुए ट्वीट किया. अपने ट्वीट में शाह ने लिखा 'कोरोना के शुरूआती लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. मेरी तबीयत ठीक है परन्तु डॉक्टर्स की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हो रहा हूं. मेरा अनुरोध है कि आप में से जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आयें हैं, कृपया स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जांच करवाएं.' अमित शाह के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर के बाद देशभर में सोशल मीडिया पर उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की जाने लगी. उधर महानायक अमिताभ बच्चन का कोरोना टेस्ट निगेटिव आया है. ये गुड न्यूज़ अभिषेक बच्चन ने ट्वीट कर सभी के साथ शेयर की है. 11 जुलाई से मुंब...

नहीं रहे 'अमर', कभी देश के कद्दावर और प्रभावी नेताओं में थे शुमार

लखनऊ. भारत के कभी कद्दावर नेताओं में शुमार रहे पूर्व समाजवादी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद अमर सिंह का लबी बीमारी के बाद निधन हो गया है. सिंगापुर में पिछले लम्बे समय से उनका इलाज चल रहा था. जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव के बेहद करीबी रहे थे अमर सिंह. इसी साल फरवरी में उन्होंने अमिताभ बच्चन से माफी भी मांगी थी. अमर सिंह वर्तमान में उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के सांसद थे. 5 जुलाई 2016 को उन्हें राज्यसभा सदस्य चुना गया था. समाजवादी पार्टी से अलग होने के बाद उनकी सक्रियता राजनीति में काफी कम हो गई थी. उनके राजनीतिक सफर की शुरुआत 1996 में राज्यसभा का सदस्य चुने जाने के साथ ही हुई थी, जिसके बाद उन्हें कभी पीछे मुडकर नहीं देखना पड़ा था लेकिन सपा से अलग होने के बाद उनकी राजनीतिक चमक फीकी पडने लगी थी....

'हाथ' से ना फिसल जाए सरकार, गहलोत अपने कैम्प के साथ जैसलमेर में, बीजेपी ने पूछा- क्यों दर-दर भटक रहे हो 'सरकार'!

जयपुर. 'अपने ही राज्य में राजस्थान सरकार असुरक्षित दर-दर भटक रही है! यह गहलोत जी का प्रदेश वासियों को स्पष्ट संदेश है, अपनी रक्षा स्वयं करें!' विधायकों की खरीद फरोख्त के मामले में फंसे केन्द्र सरकार के मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने यह ट्वीट उस वक्त किया जब राजस्थान की गहलोत सरकार ने अपने विधायकों की बाड़ेबंदी जयपुर से जैसलमेर कर दी. चूंकि विधानसभा का सत्र 14 अगस्त से शुरु होना है तो पूरे चांस है कि कहीं इतने लम्बे अंतराल में 'हाथ' से विधायक ना फिसल जाएं. मानेसर में पायलट 'कैम्प' किए हुए हैं तो अब जैसलमेर में गहलोत का 'कैम्प' लग गया. असुरक्षा, आशंका, शक का दौर राजस्थान की राजनीति में इस कदर परवान पर है कि पायलट कैम्प कहां लुका छिपी खेल रहा है कोई थप्पी नहीं कर पा रहा. सरकार के साथ एसओजी, एसीबी भी दिन रात चक्कर खा-खा कर घनचक्कर हो रही है लेकिन ढूंढे विधायक...

'मान गए' राज्यपाल, 14 अगस्त से राजस्थान विधानसभा के सत्र को मंजूरी

जयपुर. राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने 14 अगस्त से राजस्थान विधानसभा सत्र को आखिरकार मंजूरी दे दी है. इससे पहले तीन बार राज्यपाल कलराज मिश्र कैबिनेट नोट को तीन बार लोटा चुके हैं. माना जा रहा है कि टकराव के हालात जो राजभवन और मुख्यमंत्री के बीच में बन रहे थे वह हालात कहीं ना कहीं अब नियंत्रण में आते नजर आएंगे. हालांकि राज्य सरकार की मंशा के मुताबिक यह सत्र जल्दी ना बुलाए जाकर राज्यपाल ने नियमानुसार ही सत्र बुलाने का निर्णय किया. बता दें बुधवार को विधानसभा अध्यक्ष ने भी मुख्यमंत्री के बाद राज्यपाल से मुलाकात की थी और इस मुद्दे पर उनकी चर्चा भी हुई थी. राजभवन से जारी जानकारी के मुताबिक राज्यपाल ने राजस्थान विधानसभा के पंचम सत्र को मंत्रिमंडल द्वारा भेजे गए 14 अगस्त से आरंभ करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है. राज्यपाल मिश्र ने राजस्थान विधानसभा के सत्र के दौरान कोविड-19 से बचाव के...

31 अगस्त तक स्कूल कॉलेज बंद रहेंगे. 5 अगस्त से खुले सकेंगे जिम. 1 अगस्त से नाइट कर्फ्यू हटाया गया

नई दिल्ली.देश मे अनलॉक 3.0 की गाइड लाइन्स जारी कर दी गई है. केंद्र सरकार ने बुधवार को बडे बदलावों के साथ अनलॉक 3 के लिए नई गाइडलाइन जारी की. इसके तहत पांच अगस्त से जिम और योग के संस्थानों को खोलने की इजाजत दे दी गई है. वहीं, रात के कर्फ्यू को भी हटा दिया गया है. 31 अगस्त तक स्कूल, कॉलेज, कोचिंग बंद रहेंगे. 5 अगस्त से जिम खुल सकेंगे. 1 अगस्त से नाइट कर्फ्यू हटाया गया. बड़ी बातें: - 1 अगस्त से नाइट कर्फ्यू हटाया गया. -5 अगस्त से खुले सकेंगे जिम. -31 अगस्त तक स्कूल, कॉलेज, कोचिंग बंद रहेंगे. -कंटेनमेंट जोन के बाहर कंटेनमेंट जॉन मैट्रो रेल चलाने को मिली अनुमति. -सिनेमा हॉल भी खोलने की अनुमति नहीं. - बार रहेंगे बंद. - स्विमिंग पूल बंद रहेंगे....

गहलोत को सबक सिखाने के लिए सही समय का इंतजार कर रही थी: मायावती, कही यह 10 बड़ी बातें

जयपुर. राजनीति मौका परस्त होती है और हर परिपक्व राजनेता हमेशा सही समय का इंतजार अपने राजनीतिक दुश्मनों को ठीकाने लगाने के लिए करता है. ऐसी ही बानगी इस वक्त राजस्थान की सियासत में देखने को मिल रही है. अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच चल रही सियासी जंग में अब बसपा ने भी ताल ठोक दी है. इस मामले में बसपा सुप्रीमो मायावती ने अशोक गहलोत सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और साफ कहा है कि उनके जिन छह विधायकों को कांग्रेस में असवैंधानिक और अनैतिक तरीके से कांग्रेस में शामिल किया गया उस कांग्रेस को अब इसका सबक जरुर सीखाया जाएगा. मंगलवार सुबह मीडिया से मुखातिब होत हुए मायावती ने अपने इरादे साफ कर दिए कि वो इस मौके पर अपना बदला लेने में कहीं पीछे नहीं रहने वालीं.   मायावती ने कही 10 बड़ी बातें: 1- 26 जुलाई को हमने राजस्थान में अपने छह बसपा विधायकों को व्हिप जारी करके साफ कहा कि वो सदन...

CM गहलोत ने की राज्यपाल के बर्ताव पर PM से बात, तो राज्यपाल बोले विधानसभा सत्र संवैधानिक प्रावधानों के अनुकूल ही आहूत हो, सुझाए तीन बिंदू

जयपुर. राजस्थान के सियासी घमासान में राजभवन भी राजनीति का प्रमुख केन्द्र बन गया है. अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच शुरु हुई राजनीतिक वर्चस्व की जंग में केन्द्र सरकार, बीजेपी, कोर्ट, पुलिस, एसओजी, सीबीआई, ईडी सब शामिल हो चले हैं. और प्रयास इस बात के हैं कि किसी भी तरह से यह संकट निपटे लेकिन यह बढता ही जा रहा है. इसी कड़ी में सोमवार को एक बार फिर राज्यपाल ने विधानसभा सत्र बुलाने के लिए भेजे गए कैबिनेट नोट को कुछ संशोधनों के लिहाज से लौटा दिया. राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा है कि विधानसभा सत्र संवैधानिक प्रावधानों के अनुकूल आहूत होना आवश्यक है. राजभवन से जारी सूचना के मुताबिक राजस्थान विधानसभा का पंचम सत्र आहूत करने हेतु राज्य सरकार ने राज्यपाल से मिले परामर्श के अनुरूप प्रक्रियागत सुधार के साथ पुनः 25 जुलाई की रात प्रस्ताव राजभवन को भेजा था. राज्य सरकार द्वारा 31 जुलाई से सत्राहूत करने का ...