सुप्रीम कोर्ट ने ट्विटर पर भड़काऊ भाषण और फेक न्यूज को लेकर नोटिस किए जारी


नई दिल्ली. सुप्रीम कोर्ट ने ट्विटर पर भड़काऊ भाषण और फेक न्यूज को लेकर सख्ती दिखाई है. इसको लेकर केंद्र सरकार और ट्विटर कंपनी को नोटिस जारी किया गया है और जवाब भी मांगा गया है. कोर्ट में सोशल मीडिया पर भड़काऊ भाषण, फर्जी खबर और राष्ट्र विरोधी गतिविधियों को रोकने को लेकर एक याचिका दायर की गई थी, जिसके बाद यह नोटिस जारी किए गए. बड़ी बात यह है कि इनके अलावा अन्य को भी इस संबंध में नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है.