देश की 40% आबादी हो जाएगी नए कृषि कानूनों से बेरोजगार: राहुल गांधी


हनुमानगढ़. कृषि कानूनों (Farms Laws) का विरोध कर रहे किसानों के समर्थन कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपने दो दिवसीय दौरे पर राजस्थान (Rahul Gandhi In Rajasthan) पहुंचे। जहां मंच पर राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उनका हल भेंट कर स्वागत किया. बड़ी बात यह रही कि मंच पर इससे पहले के दौरे में एक तरफ अशोक गहलोत और दूसरी तरफ सचिन पायलट को बैठाने वाले राहुल गांधी के मंच का नजारा इस बार कुछ और था. राहुल गांधी के दाहिने हाथ पर जहां इस बार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बैठे थे वहीं बाएं हाथ पर गोविंद सिंह डोटासरा को बैठाया गया था, यानी राहुल के लेफ्ट और राइट हैंड राजस्थान में इनको बताने का मैसेज दिया गया. इसके अलावा राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट को राहुल गांधी के बाएं हाथ पर गोविंद सिंह डोटासरा के बाद लगी दूसरी खाट पर अजय माकन के बाद बैठाया गया. मंच पर माला पहनाकर स्वागत गहलोत और डोटासरा ने ही किया. पायलट को यह मौका नहीं दिया गया. मंच पर यह साफ संदेश दिया गया कि अशोक गहलोत को कांग्रेस में पूरी तवज्जो दी जाएगी, उनकी बात सुनी जाएगी, वो ही राजस्थान में कांग्रेस का सबसे बड़ा और अहम चेहरा हैं. दो दिवसीय दौरे के दौरान राहुल पहले दिन हनुमानगढ़ में राहुल ने कहा कि देश में 3 कृषि कानून लागू हुए तो 40 प्रतिशत लोग बेरोजगार हो जाएंगे. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ऐसा होने नहीं देगी इसके लिए संघर्ष किया जाएगा. दुनिया का सबसे बड़ा व्यवसाय कृषि है और इस व्यवसाय में किसान, मजदूर, छोटा दुकानदार, व्यापारी और आढ़तिए शामिल हैं.