पूरे उत्तर भारत में भूकंप के झटके, 6.1 की तीव्रता होना चिंता का कारण बना


नई दिल्ली. पूरे उत्तर भारत के कई इलाकों में रात 10:34 40 सेकंड पर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. बड़ी बात एक ही राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, दिल्ली-NCR, पंजाब, हरियाणा में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. 6.1 की तीव्रता से यह भूकंप के झटके आए थे. भारत के अलावा तजाकिस्तान में भी लोगों ने भूकंप को महसूस किया. तीव्रता अधिक होना चिंता का कारण बन गया है. इसलिए भारत सरकार लगातार प्रशासन को अलर्ट कर चुकी है और जगह-जगह से इस मसले पर फीडबैक ले रही है कि कहीं कोई बड़ा नुकसान तो नहीं हुआ है जैसे ही लोगों को भूकंप के झटके की जानकारी मिली तो अपने घरों से और कार्यालय से बाहर निकल गए.

तजाकिस्तान में 10.31 pm और भारत मे 10.34pm पर यह झटके दो बार अलग अलग इलाकों में महसूस किए गए. बताया जा रहा है दूसरी बार जो झटका आया है उसका केंद्र अमृतसर था.

पहले बताया जा रहा था कि यह भूकंप के झटके भारत में अमृतसर में जमीन से 10 किलोमीटर नीचे थे हालांकि लेकिन बाद में IMD ने इससे इनकार कर दिया. तजाकिस्तान में जो भूकंप आया उसकी तीव्रता 6.3 मापी गई है जहां पहले 10.31pm पर 

भूकंप का झटका आया.

बताया जा रहा है कि तजाकिस्तान ही इस भूकंप का केंद्र था अमृतसर भूकंप का केंद्र नहीं रहा.