नई दिल्ली. राज्यसभा में विपक्ष का नेता कौन होगा? इस सस्पेंस पर फिलहाल विराम लग गया है. विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद का कार्यकाल खत्म होने के बाद पार्टी ने लोकसभा में विपक्ष के नेता रहे मल्लिकार्जुन खड़गे को विपक्ष का नेता नामित करे का अहम फैसला किया है. और उनका नाम चेयरमैन वेंकैया नायडू को भेज दिया गया है. हालांकि इससे पहले माना जा रहा था कि आनंद शर्मा को यह जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है लेकिन ऐसा नहीं हुआ.क्योंकि वो फिलहाल वह राज्यसभा में विपक्ष के उप नेता हैं. उनकी खुद की भी मंशा थी कि वह राज्यसभा में नेता विपक्ष बनाया जाए लेकिन हाल में सोनिया गांधी को चिट्टी लिखने वाले नेताओं में उनका नाम भी शामिल होने के बाद पार्टी ने उनके नाम को कंसीडर नहीं किया.