India

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जयपुर में, पार्टी नेताओं ने किया स्वागत

जयपुर। राजस्थान में भाजपा संगठन को मजबूती देने के लिहाज से BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मंगलवार को जयपुर पहुंचे। यहां जगह-जगह उनका स्वागत किया गया। और पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने मुलाकात भी की। जेपी नड्डा विशेष विमान से पहुंचे जयपुर पहुंचे थे। जयपुर पहुंचने पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुन राम मेघवाल, सांसद राजयवर्धन सिंह राठौड़, गुलाब चंद कटारिया, राजेंद्र राठौड़ सहित कई अन्य नेताओं ने जयपुर पहुंचने पर उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट से जुलुस के साथ जेपी नड्डा बिरला ऑडिटोरियम पहुंचे। जहां बिरला सभागार में भाजपा कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुए।   कार्यकर्ताओं नेताओं को संबोधित करते हुए भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने कहा कि भाजपा काडर बेस होने के कारण इसे मजबूती प्रदान करना हमारी प्राथमिकता है...

अहमदाबाद में आयशा सुसाइड मामले में पति आरिफ पाली से गिरफ्तार

पाली। अहमदाबाद में कुछ दिनों पहले आयशा द्वारा सुसाइड किए जाने के मामले में उसके पति आरिफ को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी गिरफ्तारी राजस्थान के पाली से हुई है। आयशा खुदकुशी केस में गिरफ्तारी के बाद उसे अहमदाबाद लाया जा रहा है। 23 साल की आयशा ने 25 फरवरी को अहमदाबाद में साबरमती नदी में छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली थी। खुदकुशी से पहले आयशा द्वारा बनाए गए वीडियो में अपने पति को खुदकुशी की वजह बताई थी। आयशा का निकाह तीन साल पहले ही राजस्थान के जालौर में रहने वाले आरिफ से हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से आरिफ और उसका परिवार लगातार दहेज की मांग कर रहा था। खुदकुशी करने से ठीक पहले आयशा ने अपने माता-पिता से फोन पर बात कर उन्हें खुदकुशी की जानकारी दी.   गुजरात की पुलिस टीम जालौर में स्थित उसके घर पहुंची तो परिवार वालों ने बताया कि वह एक शादी में गया था और वहीं से ही कहीं चला गया। इसके बाद ...

जयपुर ग्रेटर मेयर का पति गिरफ्तार, हेल्थ इंस्पेक्टर को थप्पड़ मारने और मारपीट का था मामला

जयपुर। जयपुर ग्रेटर महापौर सौम्या गुर्जर के पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनको जयपुर में पकड़ा गया और करौली पुलिस को उन्हें सौंप दिया गया। पति राजाराम गुर्जर पर 2019 में हेल्थ इंस्पेक्टर से गाली-गलोज करने, थप्पड़ मारने और मारपीट करने का आरोप था। उन्होंने कोर्ट में जमानत अर्जी लगाई थी लेकिन खारिज हाेते ही पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर जयपुर से करौली ले गई। जब यह घटनाक्रम हुआ था तब 2019 में करौली नगर परिषद में राजाराम गुर्जर सभापति थे। वैसे ऐसी मामले में राजस्थान हाईकोर्ट ने 12 फरवरी को राजाराम को अंतरिम जमानत दे दी थी। बता दें कि नगर परिषद के हेल्थ इंस्पेक्टर मुकेश कुमार ने 2019 में 190 ठेका सफाई कर्मचारियों के स्थान पर 340 कर्मचारियों के वेतन बिलों पर हस्ताक्षर करने से मना किया था। इसके बाद मुकेश कुमार के साथ मारपीट और गाली-गलौज की गई थी। इस पर मुकेश ने कोतवाली थाने में 13 नव...

पीएम मोदी ने ली कोरोना वैक्सीन की पहली डोज, वैक्सीनेशन के दूसरे फेज का आगाज

नई दिल्ली.भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ले ली है. इसके लिए पीएम मोदी खुद सुबह नई दिल्ली स्थित एम्स पहुंचे. जहां कोरोना वैक्सीन लगवाया. वैक्सीन लगवाने के बाद पीएम मोदी ने लोगों से अपील करते हुए ट्वीट किया और लिखा कि'मैंने एम्स में कोरोना वैक्सीन की मेरी पहली खुराक ली, यह प्रशंसनीय है कि कैसे हमारे डॉक्टरों और वैज्ञानिकों ने कोरोना के खिलाफ वैश्विक लड़ाई को मजबूत करने के लिए त्वरित समय में काम किया है, मैं उन सभी से अपील करता हूं, जो वैक्सीन लेने के लिए योग्य हैं, साथ में, हम भारत को कोरोना मुक्त बनाए.' बता दें कि देशभर में वैक्सीनेशन के दूसरे फेज का आगाज 1 मार्च से हो गया है. इसमें 60 साल से ज्यादा उम्र के लोग या फिर अलग-अलग बीमारियों से जूझ रहे 45 साल से ज्यादा उम्र के लोग कोरोना का टीका लगवा सकेंगे. सरकारी अस्पतालों के साथ-साथ निजी अस्पतालों...

मंदी में महंगाई का कोहराम, घरेलू गैस सिलेंडर फिर 25 रु. महंगा

नई दिल्ली (ऋचा शर्मा)। तेल कंपनियों ने गैस सिलेंडर के दामों में आग लगा रखी है। ऐसा लग रहा है मानो महंगाई कोहराम मचाने को बेताब हो। गैस सिलेंडर के दाम कम किए जाने के बजाए लगातार बढ़ाए जा रहे हैं। आम आदमी की जेब पर इसका भारी असर पड़ रहा है। इसी कड़ी में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में फिर बढ़ोतरी कर दी गई है। 14.2 किलो के घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में फिर 25 रुपए का इजाफा कर दिया गया है। यह सिलेंडर अब 798 रुपए के स्थान पर 823 रुपए में उपलब्ध होगा। उधर 19 किलो के वाणिज्यिक गैस सिलेंडर के दाम में भी 95 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। यह सिलेंडर अब 1530 रुपए के स्थान पर करीब 1625 रुपए में उपलब्ध होगा। हालांकि अलग अलग शहरों में दाम थोड़े ऊपर नीचे हो सकते हैं। नई कीमतें सोमवार (1 मार्च) सुबह यानी आज से ही प्रभावी हो गई हैं। बता दें कि तेल कंपनियों ने तीन माह में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 225 रुपए बढ़ाए ह...

CM गहलोत के OSD लोकेश शर्मा के नाम पर साइबर ठगों ने मांगे पैसे

जयपुर। इस देश में साइबर ठग किस तरह से बेखौफ हैं इसकी एक बड़ी बानगी राजस्थान में देखने को मिली। जहां मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा के नाम पर साइबर ठगों ने कई लोगों से पैसे मांगे। गनीमत यह रही कि लोकेश शर्मा की टीम ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए अपने साथियों को अलर्ट कर दिया और तुरंत पर्सनल मैसेज भी भेजे गए। ताकि साइबर ठगों से उन्हें बचाया जा सके। इस पूरे मामले की शिकायत भी पुलिस अधिकारियों को कर दी है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा के नाम पर लोगों को ठगने की कोशिश साइबर ठगों ने गूगल पे के जरिए करने की कोशिश की। अलग-अलग लोगों से FB मैसेज कर यह रुपए मांगे गए थे। मुख्यमंत्री के ओएसडी लोकेश शर्मा की प्रोफाइल फोटो के साथ लोगों को संदेश भेजा गया और किसी संकट में फंसे होने का बहाना लगाकर यह पैसा मांग गया। सोशल मीडिया पर फर्जी प्रोफ़ाइल बनाकर मुख्यमंत्री गहलोत और ओएस...

लम्बे समय बाद उड़न खटोले में गहलोत और पायलट साथ-साथ, पर सबसे बड़ा सवाल क्या सच में मिट गई दूरियां?

जयपुर. राजस्थान कांग्रेस ने शनिवार को चित्तौड़गढ के मातृकुंडिया और बीकानेर के श्रीडूंगरगढ के पास धनेरू में किसान सम्मेलन से उपचुनाव के प्रचार का आगाज किया. इसके सा​थ ही यह भी राजनीतिक मैसेज देने का प्रयास किया गया कि गहलोत और पायलट एक हैं. और ​कांग्रेस में बिना गुटबाजी की बात किए सभी को एकजुट होकर राजस्थान की चार विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव में साथ रहने का संदेश दिया. राजस्थान के कांग्रेस नेताओं की ओर से इस चुनावी प्रचार प्रसार का आगाज होने से ठीक पहले जयपुर से रवाना होते वक्त हेलिकॉप्टर में एक साथ बैठे राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उप मुख्य​मंत्री सचिन पायलट के मुस्कुराते हुए चेहरे की फोटो भी जारी की गई. वो बात अलग थी कि सीएम अशोक गहलोत पहले, पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा ​दूसरे, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अजय माकन तीसरे और सचिन पायलट हेलिकॉप्टर में चौथे नम्बर पर बैठ...

कोरोना संकट काल में काट गया राजस्थान सरकार के कार्मिकों का 1600 करोड़ का वेतन जारी

जयपुर। राजस्थान सरकार ने कोरोना संकट काल के दौरान सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों का स्थगित किया गया वेतन फिर से जारी कर दिया है। इसके लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हाल ही में अपने बजट भाषण में घोषणा की थी। जिस पर मुख्यमंत्री के निर्देशों की पालना करते हुए राजस्थान सरकार के वित्त विभाग ने 1600 करोड रुपए की राशि जारी कर दी। साथ ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कोरोना संकट काल के दौरान कर्मचारियों और अधिकारियों की ओर से दिए गए इस सहयोग के लिए आभार भी जताया। उधर राजस्थान सरकार की इस पहल का राजस्थान के विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने स्वागत किया है। और मुख्यमंत्री का आभार भी जताया है। कर्मचारी संगठनों का कहना है कि इस तरह से संवेदनशील फैसला कर राज्य के मुखिया ने कर्मचारियों में भरोसा कायम किया है।...

भारत के 5 राज्यों में चुनाव तारीखों का ऐलान, 2 मई को आएंगे चुनाव नतीजे

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम, पुडुचेरी और केरल विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। चुनाव आयोग ने दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोरा ने इसकी जानकारी दी। इसके साथ ही पांचों राज्यों में चुनाव आचार संहिता लागू कर दी गई है। - 27 मार्च को असम में पहले चरण का चुनाव, 1 अप्रैल को दूसरे चरण का चुनाव, अप्रैल को तीसरे चरण का चुनाव 6 अप्रैल को। - पुडुचेरी, केरल और तमिलनाडु में एक ही चरण में 6 अप्रैल को होगा चुनाव। - पश्चिम बंगाल में 8 चरणों में मतदान होगा। पहला चरण 27 मार्च को। इसके बाद 01, 06, 10, 17, 22, 26 और 29 अप्रेल को होंगे चुनाव। - 2 मई को पांचों राज्यों के चुनाव नतीजे घोषित किए जाएंगे। - चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में चुनाव तारीखों का ऐलान किया गया है। - सभी चुनाव वाले राज्यों में उम्मीदवारों क...

रॉबर्ट वाड्रा पहुंचे जयपुर, गणेश मंदिर में की पूजा अर्चना

जयपुर। कांग्रेस नेता रॉबर्ट वाड्रा (Robert Vadra) आज सुबह-सुबह जयपुर पहुंचे और मोती डूंगरी गणेश जी मंदिर (Moti Dungri Ganesh Ji Temple) में आशीर्वाद लिया। उनकी जयपुर यात्रा को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हसि, और उनकी सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखा गया है। आज उनके जयपुर में रुकने का ही कार्यक्रम है। पूजा अर्चना के दौरान वाड्रा ने प्रथम पूज्य गणेश भगवान के दरबार में अपनी मनोकामनाएं भी रखीं। रॉबर्ट वाड्रा को मंदिर के महंत कैलाश शर्मा के द्वारा 21 मौदक का प्रसाद भी दिया गया। साथ ही दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। मोती डूंगरी गणेश की तस्वीर भी भेंट की गई।...