उदयपुर। कोरोना एक बार जाते जाते फिर लौट आया है। राजस्थान में कोरोना का कहर फिर से बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। इसी कड़ी में उदयपुर के स्कूल में एक साथ करीब 28 कोरोना पॉजिटिव केस मिले। इनमें 25 छात्र और स्कूल स्टाफ के सदस्य शामिल हैं। उदयपुर में एक फिर कोरोना ब्लास्ट होने से चिंताएं बढ़ गई हैं। एक साथ एक ही क्षेत्र से 28 कोरोना पॉजिटिव मिलने पर जिला प्रशासन और चिकित्सा विभाग पूरी तरह से अलर्ट हो गया है।

क्षेत्र में लोगों की आवाजाही को सीमित कर दिया गया है। अम्बामाता स्थित प्रज्ञा चक्षु उच्च माध्यमिक विद्यालय का यह मामला है। पूरे इलाके को सेनेटाइज कराया गया है। उधर उन लोगों के भी सैंपल लिए जा रहे हैं जिनके संपर्क में यह बच्चे और स्कूल का स्टाफ आया है।