मुम्बई। दुनिया के सबसे बड़े कारोबारियों में शुमार मुकेश अंबानी के घर के बाहर पिछले दिनों जो स्कॉर्पियो कार विस्फोटक के साथ मिली थी उसके मालिक ने खुदकुशी कर ली है. देश के सबसे अमीर शख्स उद्योगपति मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के घर के बाहर मिली कार के मालिक ने कलवा ब्रिज से कूदकर सुसाइड कर लिया है. कार मालिक की पहचान मनसुख हिरन (Mansukh Hiran) निवासी नौपाड़ा ठाणे के रूप में हुई है.
बता दें कि एंटीलिया के बाहर संदिग्ध कार मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच (Crime Branch) को मुलुंड टोल प्लाजा का सीसीटीवी फुटेज मिला है, जिसमें रात 3 बजकर 5 मिनट पर सफेद इनोवा कार मुलुंड टोल क्रॉस कर ठाणे शहर में एंट्री कर रही है. मनसुख हिरेन का शव मुंब्रा रेती बंदर रोड के पास खाड़ी से मिला है. इससे पहले परिवार ने शुक्रवार दोपहर उनके लापता होने की शिकायत नौपाडा पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई थी.
उधर मनसुख हिरेन की मौत के बाद महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि उन्होंने विधानसभा में यह बात उठाई थी कि मुंबई पुलिस का एक अधिकारी लगातार मनसुख हिरेन से फोन पर बात कर रहा था, और लगातार उनके संपर्क में था। फडणवीस ने कहा, ‘मैंने हाउस में कहा है कि इस मामले को NIA को भेजा जाए। मैंने मनसुख हिरेन को तुरंत सुरक्षा दिए जाने की मांग की थी और आशंका जाहिर की थी कि इनकी जान को खतरा हो सकता है। अभी अभी पता चला है कि अभी कुछ समय पहले उनकी डेड बॉडी मिली है।