जैसलमेर। पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में अभ्यास के दौरान 105 MM गन का गोला टारगेट से पहले ही फट गया। और इस हादसे में बीएसएफ का एक जवान शहीद हो गया वहीं 3 अन्य जवान घायल हो गए. यह एक सप्ताह में दूसरा हादसा है जब टारगेट से पहले ही गोल फट गया।
गुजरात के भुज से बीएसएफ की 1077 वीं बटालियन पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में अभ्यास करने आई हुई थी. यह जवान उसी टीम से थे. मंगलवार देर रात अभ्यास के दौरान यह हादसा हुआ. गोला टारगेट से पहले ही फट गया. अमूमन ऐसा होता नहीं है लेकिन यह किस कारण से हुआ आर्मी मामले में जांच में जुटी है.
हादसे में बीएसएफ जवान सतीश कुमार (32) निवासी आगरा शहीद हो गए. तीन जवान गंभीर रूप से घायल हो गए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर कर दिया गया है. हादसे में शहीद हुए जवान की पार्थिव देह को पोखरण स्थित राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया. पोस्टमार्टम के बाद शव बीएसएफ अधिकारियों को सुपुर्द किया गया.