राजस्थान के पूर्व IPS हरिप्रसाद शर्मा को राज्य कर्मचारी चयन बोर्ड का चेयरमैन बनाया गया


जयपुर. राजस्थान के पूर्व IPS हरिप्रसाद शर्मा को राज्य अधीनस्थ कर्मचारी चयन बोर्ड का चेयरमैन बनाया गया है. साथ ही प्रो. राम सिंह मीणा और प्रो. इरफान को बोर्ड में सदस्य बनाया गया है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देश पर यह नियुक्तियां दी गई. बता दें कि हाल ही में पेपर लीक और समय पर भर्ती परीक्षाएं न होने के मामले में विवादों में आने के बाद बोर्ड के चेयरमैन बीएल जाटावत ने अपने पद से इस्तीफा दिया था. जिसके बाद से ही नए चेयरमैन की तलाश जारी थी और उसी कड़ी में यह आदेश जारी किए गए हैं.

पुलिस सेवा के दौरान हरिप्रसाद शर्मा को एक निर्विवाद पुलिस अधिकारी के रूप में जाना जाता था. इसके अलावा उनकी बोल्ड और बेदाग छवि पुलिस महकमे में हमेशा चर्चा का विषय रही.