जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) में इन दिनों पड़ रही कड़ाके की ठंड ने पिछले 30 साल के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. बड़ी बात यह है कि इस ठंड के कारण जम्मू-कश्मीर में अघोषित कर्फ्यू से हालात सड़कों पर नजर आ रहे हैं. लोग ठंड से बचने के लिए घरों में अलाव का और अन्य संसाधनों का सहारा ले रहे हैं. इस कड़ाके की ठंड में बचाव के लिहाज से सड़कों पर लोगों की संख्या काफी कम है.खासकर पहाड़ी इलाकों में लोग सतर्क हो गए हैं. कड़ाके की ठंड पड़ रही है. पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण घाटी (Kashmir Valley) में सर्द हवाओं के कारन तापमान माइनस में चला गया है. शनिवार-रविवार के बीच की रात श्रीनगर (Srinagar) में पिछले 30 साल की सबसे सर्द रात रही. मौसम विभाग की मानें तो शहर में 1991 के बाद सबसे कम तापमान माइनस 8.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है. जिसके बाद मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी कर दिया है.
