India

एलन मस्क के एक ट्वीट से 17 फीसदी टूट गई दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन, भारत सहित कई देशों के निवेशकों के पसीने छूटे

मुंबई। टेस्ला कंपनी ने गुरुवार सुबह जलवायु चिंताओं के कारण अपने वाहनों की बिक्री बिटकॉइन में करने से इनकार कर दिया. इससे जुड़े एलन मस्क के एक ट्वीट के बाद दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन की कीमत 2 घंटे में ही 17 फीसदी टूटकर 54,819 डॉलर से 45,700 डॉलर हो गई है. एलन मस्क ने ट्वीट कर लिखा कि टेस्ला अपनी कार बेचने के एवज में अब बिटकॉइन स्वीकार नहीं करेगी. जिसके तुरंत बाद इसमें भारी गिरावट दर्ज की गई. टेस्ला कंपनी ने गुरुवार सुबह जलवायु चिंताओं के कारण अपने वाहनों की बिक्री बिटकॉइन में करने से इनकार कर दिया जिसका यह परिणाम रहा. बिटकॉइन में इस गिरावट के बाद में निवेशकों में भारी चिंता देखने को मिली. दुनिया के कई देशों के साथ भारतीय निवेशकों में भी गिरावट आने से चिंता बढ़ गई. क्योंकि इसमें एक बड़ा वर्ग भारत में भी निवेश करता है. मस्क ने अपने ट्वीट में लिखा की "हम बिटक...

भारत में हर घंटे कोविड ले रहा 171 लोगों की जान, तो 15 हजार से ज्यादा नए संक्रमित मिल रहे

जयपुर। भारत में पिछले 24 घंटे में COVID19 के 3,62,727 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,37,03,665 हो गई है। वहीं 4,120 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 2,58,317 हो गई है। भारत में पिछले 24 घंटों में मिले इन नए केसों और मौतों के आधार पर कहा जा सकता है कि भारत में हर घंटे कोविड 171 लोगों की जान ले रहा है तो 15 हजार से ज्यादा नए संक्रमित हर घंटे जांच के दौरान मिल रहे हैं। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 37,10,525 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,97,34,823 है। भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 30,94,48,585 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 18,64,594 सैंपल कल टेस्ट किए गए। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के मुताबिक देश में अब तक कुल 17,72,14,256 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई है।...

अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस पर राजस्थान सरकार ने दिया तोहफा, नर्सिंगकर्मियों की मांग के मुताबिक पदनाम बदले गए

जयपुर. राजस्थान सरकार ने अन्य राज्यों की तर्ज पर नर्सिंगकर्मियों के पदनाम बदलने का निर्णय किया है. लम्बे समय से यह मांग नर्सिंग एसोसिएशन ​द्वारा की जा रही थी जिसके बाद यह निर्णय लिया गया. राज्य मंत्रिपरिषद ने कोरोना संक्रमण के समय में प्रदेशवासियों की जीवन रक्षा के लिए करीब 13 महीने से लगातार समर्पित सेवाएं दे रहे नर्सिंग कर्मियों की सराहना करते हुए अंतरराष्ट्रीय नर्सेज दिवस के अवसर पर नर्स ग्रेड-द्वितीय का पदनाम नर्सिंग आॅफिसर तथा नर्स ग्रेड-प्रथम का पदनाम सीनियर नर्सिंग आॅफिसर करने का निर्णय किया। इससे उनकी लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी होगी। राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष खुशी राम मीणा, जिला अध्यक्ष बालकृष्ण शर्मा, प्रदेश महामंत्री पवन सिंह जादौन, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अशोक सपोटरा ने सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है. और सरकार का आभार जताते हुए भरोसा दिलाया कि नर्स...

ग्लोबल टेंडर के जरिए 1 करोड़ वैक्सीन खरीदेगा राजस्थान, राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में फैसला

जयपुर. राजस्थान सरकार ने कोरोना के खिलाफ जंग को और मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में बुधवार को वीडियो काॅन्फ्रेंस के माध्यम से हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में प्रदेश में कोरोना संक्रमण की स्थिति से निपटने के लिए वैक्सीन, दवाओं, आॅक्सीजन काॅन्सन्ट्रेटर तथा अन्य आवश्यक संसाधनों की त्वरित खरीद के लिए महत्वपूर्ण निर्णय किए गए। मंत्रिपरिषद ने प्रदेश में वैक्सीनेशन को गति देने तथा वैक्सीन की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए ग्लोबल टेंडर आमंत्रित करने के प्रस्ताव का भी सर्वसम्मति से अनुमोदन किया। इससे विदेशी वैक्सीन निर्माताओं से वैक्सीन की 1 करोड़ डोज खरीदने का रास्ता साफ हो गया है। यह खरीद जल्द से जल्द हो, इसके लिए नेशनल हैल्थ मिशन को नोडल एजेंसी बनाकर शीघ्र ही एक्सप्रेशन आॅफ इंटरेस्ट (ईओआई) जारी किया जाएगा। बैठक में मंत्रिपरिषद ने ...

जिंदगी जिंदाबाद! कोरोना संकटकाल में 30 डॉक्टर किए एकजुट, दिन-रात मदद के लिए शुरू की निशुल्क हेल्पलाइन, संकट मौचक बन अब तक बचाई सैंकड़ों जिंदगियां

जयपुर (आलोक शर्मा). तीर खाने की हवस है तो जिगर पैदा कर, सरफ़रोशी की तमन्ना है तो सर पैदा कर, इन्ही गम की घटाओं से खुशी का चांद निकलेगा, अंधेरी रात के पर्दे में दिन की रौशनी भी है...इसी सोच, जोश और जुनून के साथ हार की परवाह किए बिना जीत की जिद के कुछ बादशाहों ने ठाना कि चाहे कुछ भी हो जनता को कोरोना संकट में यूं मरता नहीं देखा जा सकता, यही वो वक्त है जब अपना लहू भी देश की सेवा में अर्पण करना पड़े तो भी कोई गम नहीं.  एक ओर जहां अस्पतालों और चिकित्सकों पर यह आरोप लग रहे हैं कि वो कोरोना संकटकाल में भी लोगों को लूट रहे हैं वहीं दूसरी ओर इससे परे मजबूत इरादों, फौलादी हौसलों के साथ जयपुर के युवा कनिष्क शर्मा और अरस्तु शर्मा ने ठाना ​की पैसा जिंदगी में कभी भी कमाया जा सकता है पर यह वक्त लोगों के लिए निशुल्क सेवा का है. बस फिर क्या था जब लोग सही जानकारी और सही चिकित्सकीय पराम...

राजस्थान में 60 बेड से अधिक वाले निजी अस्पतालों को 2 माह में ऑक्सीजन प्लांट लगाने के आदेश

जयपुर। राजस्थान में कोरोना संकटकाल में लगातार सामने आ रही ऑक्सीजन की कमी और समस्या के स्थाई समाधान के लिए राजस्थान सरकार ने कठोर कदम उठाए हैं। अब बड़े निजी चिकित्सालय में खुद का ऑक्सीजन प्लांट होना अनिवार्य होगा। और इसकी स्थापना अगले 2 माह के अंदर करनी होगी। राजस्थान सरकार के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के शासन सचिव सिद्धार्थ महाजन की ओर से जारी आदेश के मुताबिक राजस्थान में अब निजी चिकित्सालय जिनकी बेड क्षमता 60 या 60 से अधिक की है उन्हें कुल बेड के 50% बेड पर सेंट्रलाइज ऑक्सीजन पाइप लाइन की स्थापना करनी होगी। साथ-साथ ही उक्त बेड्स पर ऑक्सीजन की 24 घंटे सप्लाई हेतु 2 माह के अंदर ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट की भी स्थापना करनी होगी। राजस्थान सरकार के उद्योग विभाग के मार्फत मेडिकल ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट की स्थापना पर सरकार से विशेष पैकेज भी मिलेगा।...

भारत में पिछले 24 घंटे में 3,48,421 नए मामले सामने आए, 4205 लोगों की मौत

दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटे में COVID19 के 3,48,421 नए मामले सामने आए और 4205 लोगों की मौत हो गई। अब कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,33,40,938 हो गई है। 4205 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 2,54,197 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 37,04,099 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,93,82,642 है। देश में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 17,52,35,991 हो गया है। भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 30,75,83,991 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 19,83,804 सैंपल कल टेस्ट किए गए।...

कोरोना की कब्रगाह बना अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, अब तक 19 प्रोफ़ेसर सहित 45 की मौत, किसी ने CBI तो किसी ने की वैरिएंट की जांच की मांग

लखनऊ। कोरोना की दूसरी लहर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय पर काल बनकर टूट रही है। हर कोई बचने की कोशिश में है लेकिन सब इस डर से जी रहे हैं कि पता नहीं कब किसकी मौत आ जाए। देश के लिए चिंता की बात यह है कि यूनिवर्सिटी में कोरोना फैलने के बाद बीते 20 दिनों में 19 प्रोफसरों की मौत कोरोना व अन्य बीमारियों से हुई है। इतना ही नहीं प्रोफेसर के अलावा एएमयू कर्मचारी व रिटायर्ड कर्मचारी जो नॉन टीचिंग स्टाफ में थे उनको भी मिला लिया जाए तो कुल 45 स्टाफ के लोगों की जान जा चुकी है। एएमयू के वीसी (AMU VC) तारिक मंसूर ने आईसीएमआर (ICMR) को खत लिखकर आशंका जताई है कि अलीगढ़ के सिविल लाइंस क्षेत्र में कोविड-19 का कोई जानलेवा वैरिएंट फैला है, जिससे यह भयावह हालात पैदा हुए। वायरस की जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए सैंपल सीएसआईआर भेज दिए गए हैं. आलम यह है कि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय का कब्रिस्तान कोरोना ...

भ्रष्टाचार के खिलाफ राजस्थान एसीबी का सबसे बड़ा ऐतिहासिक महासंग्राम जारी, 4 माह में तोड़े कई पुराने रिकॉर्ड

जयपुर। राजस्थान एसीबी भ्रष्टाचार के खिलाफ अपना महासंग्राम जारी रखे हुए है। राजस्थान के इतिहास में यह एसीबी का अब तक का सबसे बड़ा अभियान भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कहा जा सकता है। यदि हाल ही में जारी राजस्थान एसीबी की कार्रवाइयों पर नजर डालें तो यह साफ हो जा सकता है कि भ्रष्टाचारियों के खिलाफ राजस्थान में आर-पार की जंग लड़ी जा रही है। और इस जंग का सफल नेतृत्व कर रहे हैं राजस्थान एसीबी केे डीजी बीएल सोनी। राजस्थान ACB ने अप्रैल, 2021 में 28 ट्रैप किए गए। जबकि अप्रैल, 2020 में केवल 1 ट्रैप, अप्रैल, 2019 में केवल 16 ट्रैप किए गए थे। इसी तरह 30 अप्रैल तक 2021 में, ACB द्वारा रिकॉर्ड 130 ट्रैप किए गए। जबकि 2020 में इसी अवधि में 50 ट्रैप और 2019 में 79 ट्रैप किए गए थे। इस वर्ष 2021 में, 30 अप्रैल तक, आय से अधिक संपत्ति के चार मामले (अनुपातहीन संपत्ति) और 7 मुकदमे पद के दुरुपयोग ...

राजस्थान में कोरोना मरीजों को राहत, कन्वलसेंट प्लाज्मा की कीमत 16 हजार से घटाकर 10 हजार की गई

जयपुर. राजस्थान सरकार ने गंभीर रूप से कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए काम आने वाली कन्वलसेंट प्लाज्मा (200ml.) की कीमत 16 हजार से घटाकर 10 हजार करने के निर्देश दिए हैं. चिकित्सा विभाग के प्रमुख शासन सचिव अखिल अरोड़ा ने बताया कि प्रदेश के निजी अस्पतालों में कोविड-19 के उपचार के लिए प्लाज्मा थैरपी (200ml.) की अधिकतम दर 16 हजार 500 रुपए निर्धारित की गई थी. उन्होंने कहा कि दर में आंशिक संशोधन करते हुए एक यूनिट कन्वलसेंट प्लाज्मा (200ml.) की दर 10 हजार रुपए निर्धारित की गई है. चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ रघु शर्मा ने बताया कि यह दरें कम किए जाने के बाद में प्लाज्मा की जरूरत वाले कोरोना मरीजों को राहत मिलेगी. समय पर और बेहतर इलाज मिल पाएगा. चिकित्सा मंत्री ने कोरोना संक्रमण को मात दे चुके लोगों से ज्यादा से ज्यादा प्लाज्मा डोनेशन की भी अपील करी है. बता दें कि पंजाब, दिल्...