India

कोरोना के खात्मे के लिए रामबाण DRDO की एंटी Covid दवा 2DG लॉन्च

दिल्ली। कोरोना के खात्मे के लिए रामबाण दवा लॉन्च हो गई है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने कोरोनावायरस (Coronavirus) के मरीजों के लिए DRDO की एंटी Covid दवा 2DG की पहली खेप लॉन्च की। इस कार्यक्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ.हर्षवर्धन और AIIMS के डायरेक्टर डॉ.रणदीप गुलेरिया भी मौजूद थे। 2DG पहली ऐसी दवा है, जिसे एंटी-Covid दवा कहा गया हैं और DCGI ने पिछले हफ्ते ही इस दवा के इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी दी थी। इस दवा को एक गेम-चेंजर के रूप में देखा जा रहा है, क्योंकि ये अस्पताल में भर्ती मरीजों की तेजी से रिकवरी में मदद करती है और ऑक्सीजन सपोर्ट को भी कम करती है। एक मरीज को इसकी 5-7 डोज की जरूरत होगी। माना जा रहा है इस दवा के प्रयोग से कोरोना संक्रमित मरीज तेजी से ठीक होता है। और यह कोरोना के खिलाफ जंग में एक बड़ी गेम चेंजर भारत के लिए साबित होगी। इस दवा के इस्तेमाल...

भारत में थोक महंगाई दर ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 10.49% पर पहुंची

मुंबई। कोरोना संकटकाल और महंगाई की मार के बीच भारत को एक और बड़ा झटका लगा है। देश में अप्रैल के महीने में थोक महंगाई में रिकॉर्ड तोड़ तेजी देखने को मिली. जहां अप्रैल, 2021 में थोक मंहगाई दर बढ़कर 10.49% पहुंच गई। यह आल टाइम हाई यानी कि अब तक कि सबसे ऊंची दर है। जबकि मार्च में यह 7.29% पर ही थी, यह भी पिछले 8 साल में सबसे ज्यादा थी. गौर करने वाली बात यह है कि फरवरी में थोक महंगाई दर 4.17% पर थी और बहुत ही कम समय में यह 10.49% हो गई। वाणिज्य मंत्रालय ने बताया कि अप्रैल 2021 में थोक मूल्य आधारित WPI मुद्रास्फीति 10.49 फीसदी रही. अप्रैल 2021 में यह सालाना महंगाई दर ज्यादा इस वजह से है क्योंकि कच्चे तेल, खनिज तेल जैसे पेट्रोल-डीजल आदि के दाम बढ़े हैं. मैन्युफैक्चर्ड उत्पादों के दाम भी बढ़ गए. मार्च की तुलना में अप्रैल में प्राथमिक वस्तुओं जैसे धातुओं, कच्चे तेल एवं गैस, खाद्य वस्तुओं और ...

Narada case: CBI ने पश्चिम बंगाल के मंत्री फिरहाद हाकिम, सुब्रत मुखर्जी, MLA मदन मित्रा को किया अरेस्ट, ममता बनर्जी भी पहुंची CBI दफ्तर

कोलकाता. विधानसभा चुनाव के बाद में एक बार फिर पश्चिम बंगाल में सियासी घमासान तेज हो गया है । एक बार फिर से केंद्रीय एजेंसियां एक्टिव हो गई हैं। नारदा घोटाले की जांच कर रही सीबीआई ने पश्चिम बंगाल की टीएमसी सरकार के मंत्री फिरहाद हाकिम, सुब्रत मुखर्जी और विधायक मदन मित्रा को गिरफ्तार कर लिया है। इनके साथ ही पूर्व मेयर सोवन चटर्जी को भी पूछताछ के लिए लाया गया। उधर सीएम ममता बनर्जी भी सीबीआई दफ्तर पहुंच गईं। मुख्य सूचना अधिकारी आरसी जोशी ने बताया कि सीबीआई ने नारदा स्टिंग ऑपरेशन से संबंधित मामले में पश्चिम बंगाल सरकार के 4 तत्कालीन मंत्रियों (फिरहाद हकीम, सुब्रत मुखर्जी, मदन मित्रा और सोवन चटर्जी) को गिरफ्तार किया। सीबीआई ने कलकत्ता हाईकोर्ट के आदेश के बाद इस मामले में 16 अप्रैल 2017 को केस दर्ज किया था। इनमें फिरहाद और मुखर्जी इस समय भी मंत्री हैं। इससे पहले कोयला चोरी माम...

पिछले 24 घंटे में भारत में तेजी से घटे संक्रमण के मामले! रिकवर होने वाले भी तेजी से बढ़े

दिल्ली। भारत में कोरोना के मामलों में पिछले तीन दिनों से तेजी से गिरावट देखने को मिल रही है। यदि पिछले 24 घंटों की बात करे तो COVID19 के 2,81,386 नए मामले सामने आए जो मई माह का सबसे कम आंकड़ा है। अब कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,49,65,463 हो गई है। हालांकि मौतों का सिलसिला अभी भी तेज है जहां पिछले 24 घंटों में 4,106 मौतें हुई। अब कुल मौतों की संख्या 2,74,390 हो गई है। खास बात यह रही कि ठीक होने वालों की संख्या भी पिछले 24 घंटों में बढ़ी। 24 घंटे में 3,78,741 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,11,74,076 हो गई है। इससे एक दिन पहले भारत में COVID19 के 3,11,170 नए मामले सामने आए थे,3,62,437 लोग डिस्चार्ज हुए थे। माह के पहले दिन यानी 1 मई को भारत में कोरोना ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे, जब रिकॉर्ड 4,01,993 नए केस मिले थे। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 35,16,997 है। भारत ...

कोरोना के खिलाफ जंग के लिए राजस्थान सरकार लेगी 25 हजार नर्सिंगकर्मियों तथा एक हजार मेडिकल ऑफिसर्स की अस्थायी सेवाएं

जयपुर। गांवों में संक्रमण के तेजी से प्रसार को ध्यान में रखते हुए राजस्थान सरकार ने बड़ा फैसला किया है। सीएचसी एवं पीएचसी में कोविड उपचार की माकूल व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए 25 हजार नर्सिंगकर्मियों तथा एक हजार मेडिकल ऑफिसर्स की अस्थायी आधार पर तत्काल सेवाएं ली जाएंगी। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस दिशा में तुरंत कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कहा कि आगामी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए ब्लॉक स्तर पर कोविड कंसल्टेशन एवं कोविड केयर सेंटर के रूप में विकसित सीएचसी में आईसीयू एवं हाई फ्लो ऑक्सीजन के दस बेड के साथ ही इनमें शिशु गहन चिकित्सा इकाई की भी व्यवस्था की जाए। रविवार रात CM ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से कोविड संक्रमण, लॉकडाउन तथा संसाधनों की उपलब्धता सहित अन्य संबंधित विषयों पर उच्च स्तरीय समीक्षा की। कोविड रोगियों को स्थानीय स्तर पर ही ऑक्सीजन की सुविधा म...

कोरोना के खिलाफ DRDO की भारतीय संजीवनी '2DG' दवा कल होगी लॉन्च . जानें क्यों कारगर है यह दवा

दिल्ली। कोरोना के खिलाफ जंग में भारत ने एक मजबूत संजीवनी तैयार कर ली है। शरीर में पहुंचकर नुकसान पहुंचाने वाले कोरोना वायरस का मुकाबला करने के लिए डीआरडीओ (रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन) के सहयोगी संस्थान आइएनएमएस (इंस्टीट्यूट आफ न्यूक्लियर मेडिसीन एंड एलाइड साइंसेज) के वैज्ञानिकों द्वारा तैयार 2डीजी (2 डीआक्सी-डी ग्लूकोज) 17 मई की सुबह लांच की जाएगी। माना जा रहा है इस दवा के प्रयोग से कोरोना संक्रमित मरीज तेजी से ठीक होता है। और यह कोरोना के खिलाफ जंग में एक बड़ी गेम चेंजर भारत के लिए साबित होगी। इस दवा के इस्तेमाल से कोरोना मरीजों की ऑक्सजीन पर निर्भरता काफी कम हो जाती है। बस इसे पानी में घोल कर लेना होता है। ​​​​​​ दवा को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) की लैब इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूक्लियर मेडिसिन एंड अलाइड साइंस (INMAS) ने हैदराबाद के डॉ. रेड्डी लेबोरेटरी के साथ मिलकर तैयार कि...

चक्रवात तौकते से निपटने के लिए जल, थल और वायु सेना ने संभाला मोर्चा, कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने की समीक्षा

- कैबिनेट सचिव ने चक्रवात तौकते पर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन समिति (एनसीएमसी) की बैठक की अध्यक्षता की - राजीव गौबा ने कहा - हमारा लक्ष्य जान माल की कम से कम क्षति सुनिश्चित करना होना चाहिए -अस्पतालों और कोविड केयर सेंटरों का निर्बाध संचालन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक व्यवस्था की गई दिल्ली। कैबिनेट सचिव राजीव गौबा ने अरब सागर में चक्रवाती तूफान तौकते के मद्देनजर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन समिति (एनसीएमसी) की बैठक ली। यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु के मुख्य सचिवों के साथ-साथ लक्षद्वीप और दादरा एवं नगर हवेली तथा दमन एवं दीव के केन्द्र-शासित प्रदेशों के प्रशासकों के सलाहकारों के साथ हुई। विभिन्न केन्द्रीय मंत्रालयों के सचिव भी इस वीडियो कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए। केन्द्रीय और राज्य एजेंसियों की तैयारियों की समीक्षा करते ह...

महज 46 की उम्र में कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद राजीव सातव का निधन, कोरोना का चल रहा था इलाज

मुंबई। कोरोना से देश के एक और युवा नेता की जान चली गई। कोरोना वायरस से संक्रमित कांग्रेस के राज्य सभा सांसद राजीव सातव के आज सुबह एक निजी अस्पताल में आखरी सांस ली. बताया जा रहा है कि कुछ दिनों पहले ही वह कोविड से उबर गए थे. पोस्ट कोविड इलाज जारी था लेकिन इसके बाद में एक नया वायरल संक्रमण हो गया था और उनकी हालत गंभीर हो गई थी। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। और निधन पर शोक जताया। राजीव सातव की उम्र अभी महज 46 साल थी.   राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी राजीव सातव के निधन पर गहरा शोक जताया और ट्वीट कर लिखा कि 'राज्यसभा सांसद एवं गुजरात कांग्रेस प्रभारी श्री राजीव सातव के असामयिक निधन का समाचार बेहद दुखद है। श्री सातव विधायक रहे, भारतीय युवा कांग्रेस एवम महाराष्ट्र युवा कांग्रेस के अध्यक्ष रहे। पार्टी के लिए उनकी सेव...

कोरोना के नए मामलों में मई माह की सबसे बड़ी गिरावट, 24 घंटों में मिले 3,11,170 नए केस, तो 3,62,437 हुए डिस्चार्ज

दिल्ली। भारत में COVID19 के नए मामलों में अचानक गिरावट देखने को मिली है। पिछले 24 घंटों में इस माह के सबसे कम 3,11,170 नए मामले आमने आए। हालांकि मौते अभी भी कम नहीं हुई हैं। और 4,077 लोगों की जान कोरोना ने पिछले 24 घंटों में ले ली। अब कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,46,84,077 हुई। 4,077 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 2,70,284 हो गई है। 3,62,437 नए डिस्चार्ज होने के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,07,95,335 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 36,18,458 है। भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 18,32,950 सैंपल टेस्ट किए गए, कल तक कुल 31,48,50,143 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 17,33,232 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 18,22,20,164 हो गया है।...

50 करोड़ एडवांस दिए, फिर भी राजस्थान सरकार को नहीं मिल रही पर्याप्त वैक्सीन, कोविड के खिलाफ ऐसे कैसे जीतेंगे जंग?

जयपुर। 52 करोड़ रुपए से ज्यादा धनराशि वैक्सीन कंपनियों को देने के बावजूद राजस्थान को पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन नहीं मिल पा रही हैं। यह कहना है राज्य के चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा का। चिकित्सा मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने 18 से 44 वर्ष आयुवर्ग के टीकाकरण के लिए अब तक 38 करोड़ 57 लाख 96 हजार 250 रुपए सीरम इंस्टीट्यूट को व 12 करोड़ 7 लाख 3 हजार 640 रुपए भारत बायोटेक को दिए है। इस तरह राज्य सरकार कुल 50 करोड़, 64 लाख 99 हजार 890 रुपए वैक्सीनेशन कंपनियों को दे चुकी है, लेकिन अभी भी पर्याप्त मात्रा में राज्य को वैक्सीन उपलब्ध नहीं हो रही है। उन्होंने कहा कि निर्माता फर्म भारत सरकार के नियंत्रणाधीन है, इसलिए भारत सरकार इन दोनों फर्मों को कहे कि राजस्थान को वैक्सीन पर्याप्त मात्रा में शीघ्र उपलब्ध कराए। डॉ. शर्मा ने कहा कि भारत सरकार द्वारा राजस्थान के लिए 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के व्य...