भारत में रिकॉर्ड 24 घंटे में 2 लाख से ज्यादा कोरोना केस मिले! अमेरिका और ब्राज़ील जैसी स्थिति की ओर बढ़ता देश


नई दिल्ली। भारत में 15 अप्रैल की सुबह पिछले 24 घंटे में COVID19 के 2,00,739 नए मामले सामने आए, जो काफी चिंता है विषय है। पहली बार 24 घंटे में इतनी बड़ी संख्या में कोरोना के केस सामने आए हैं। इतना ही नहीं 1,038 की मौत भी हुई। अब कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,40,74,564 और कुल मौतों की संख्या 1,73,123 पहुंच चुकी है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 14,71,877 और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,24,29,564 है। देश में कुल 11,44,93,238 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई।

भारत में 2 लाख के करीब मामले सामने आए हैं, जबकि 10 दिन पहले देश में दैनिक मामले 1 लाख थे। यानी सिर्फ 10 दिनों में संक्रमितों का दैनिक आंकड़ा एक लाख से 2 लाख पहुंच गया है। इससे पहले अमिरिका में दैनिक मामले 1 लाख से 2 लाख पहुंचने में 21 दिनों का समय लगा था। अमेरिका में पिछले साल 30 अक्टूबर को 1 लाख दैनिक मामले सामने आए थे, जो 20 नवंबर को 2 लाख को पार कर गए थे।