India

सावधान इंडिया! भारत में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार, 24 घंटों में 4,14,188 नए मामले मिले, 3,915 की टूट गई सांसें

दिल्ली। भारत में एक बार फिर कोरोना रफ्तार पकड़ता दिखाई दे रहा है। मई माह के शुरुआती दिनों में जहां कोरोना के नए केस कम होते नजर आ रहे थे। वहीं एक बार फिर से लगातार केस चार लाख के पार पहुंच रहे हैं। यदि पिछले चौबीस घंटों के आंकड़ों पर नजर डालें तो पिछले 24 घंटे में COVID19 के 4,14,188 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,14,91,598 हुई। 3,915 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 2,34,083 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 36,45,164 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,76,12,351 है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 23,70,298 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 16,49,73,058 हो गया है।...

राजस्थान में 10 मई से 24 मई तक लॉकडाउन, शादियां सिर्फ घर पर या कोर्ट में कर सकेंगे

जयपुर। राजस्थान में लॉकडाउन का ऐलान कर दिया गया है। कोरोना के लगातार बढ़ते संक्रमण को देखते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लॉकडाउन की घोषणा की है। पांच मंत्रियों के समूह से मिली रिकमेंडेशन के बाद में यह फैसला लिया गया है। इतना ही नहीं 31 मई तक विवाह स्थलों पर होने वाले विवाह समारोह पर भी रोक लगाई गई है।  विवाह घर पर ही या कोर्ट में हो सकेंगे। 11 से ज्यादा लोग एकत्र इन विभाग कार्यक्रमों के दौरान नहीं हो सकेंगे। डीजे बजाने पर पूरी तरह से रोक होगी। हालांकि इस लोक डाउन के दौरान आवश्यक सेवाओं को मुक्त रखा जाएगा। 10 मई सुबह 5 से 24 मई सुबह 5 बजे तक लगा लॉक डाउन रहेगा। ...

राजस्थान में कोरोना के खिलाफ महासंग्राम में IPS एवं RPS एसोसिएशन देगा 3 दिन का वेतन

जयपुर। कोरोना महासंकट में वित्तीय सहभागिता निभाने के लिए राजस्थान में आईपीएस एवं आरपीएस भी आगे आए हैं। और अपना 3 दिन का वेतन देने की घोषणा की है। फ्रन्टलाईन वॉरियर के रूप में भूमिका निर्वहन कर रहे आईपीएस एवं आरपीएस अधिकारियों की एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को इस संबंध में अवगत करा दिया है और यह भी भरोसा दिलाया है कि इस महामारी के खिलाफ जंग में वह पूरी तरह से राज्य सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। एसीबी के महानिदेशक और IPS एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष बीएल सोनी ने 3 दिन के वेतन के अलावा अलग से 51 हजार रुपए और मुख्यमंत्री सहायता कोष में दान किए। आईपीएस एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष बीएल सोनी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री सहायता कोष में सहयोग हेतु मुख्य सचिव को सहमति पत्र सौंपा। आरपीएस एसोसिएशन के अध्यक्ष रघुवीर सैनी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में सहमति पत्र भिजवाय...

ऑयल इण्डिया राजस्थान में तीन सालों में 30 नए कुओं की करेगा खुदाई

जयपुर। ऑयल इंडिया द्वारा अगले तीन सालों में कच्चे तेल और गैस भण्डारों के लिए पेट्रोल माइनिंग लाइसेंस और पेट्रोल एक्सप्लोरेशन लाइसेंस क्षेत्रों में करीब 30 और नए कुओं की खुदाई की जाएगी। ऑयल इण्डिया के अधिकारियों को राजस्थान में एक्सप्लोरेशन और कच्चे खनिज तेल व गैस के उत्पादन कार्यों में तेजी लाने को कहा गया है ताकि प्रदेश में प्राकृतिक गैस और खनिज तेल का उत्पादन बढ़ सके। इससे विदेशी पूंजी की बचत के साथ ही राज्य सरकार के राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी और रोजगार का सृजन भी हो सकेगा। अतिरिक्त मुख्य सचिव माइन्स एवं पेट्रोलियम डाॅ. सुबोध अग्रवाल ने बताया है कि ऑयल इण्डिया द्वारा राजस्थान के जैसलमेर और बीकानेर में प्रतिदिन 180 बैरल भारी तेल और 0.8 लाख क्यूबिक मीटर गैस का प्रतिदिन उत्पादन किया जा रहा है। ऑयल इंडिया ने राज्य सरकार से बीकानेर-जैसलमेर और बीकानेर क्षेत्र में कच्चे तेल और प्राकृतिक गै...

भारत में पिछले 24 घंटे में COVID ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, 4,12,262 नए मामले सामने आए वहीं 3,980 लोगों की मौत

दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटे में COVID19 के अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, जहां एक ही दिन में कोरोना के रिकॉर्ड 4,12,262 नए मामले सामने आए वहीं 3,980 लोगों की मौत हो गई। अब कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,10,77,410 हो गई है। 3,980 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 2,30,168 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 35,66,398 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,72,80,844 है।   यह दूसरी बार है जब देश में कोरोना के केस 4 लाख के पार गए हैं. इससे पहले 30 अप्रैल को देश में कोरोना के 4,02,351 नए मामले सामने आए थे. वहीं, कोरोना से होने वाली मौतों ने भी एक नया रिकॉर्ड बनाया. पिछले 24 घंटे में 3,980 लोगों की जान चली गई. पहली बार एक दिन में कोरोना से इतने मरीजों की जान गई है.  ...

राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह का कोरोना से निधन

नई दिल्लीः कोरोना महामारी के कहर से दिग्गज नेता राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के अध्यक्ष, 82 वर्षीय चौधरी अजित सिंह का निधन हो गया. कोरोनावायरस के चलते वह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती थे, जहां आज उनका निधन हो गया। रालोद नेता अजित सिंह भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के बेटे हैं। उनका जन्म 12 फरवरी, 1939 को उत्तर प्रदेश के मेरठ में हुआ था। लोकप्रिय जाट नेता के रूप में अपनी पहचान बना चुके अजीत सिंह लखनऊ विश्वविद्यालय और आईआईटी खड़गपुर जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से शिक्षा ग्रहण की थी। उनके परिवार में पत्नी राधिका सिंह और दो बच्चे हैं। अजीत सिंह के बेटे जयंत चौधरी मथुरा निर्वाचन क्षेत्र से पंद्रहवीं लोकसभा के सदस्य हैं।...

राजस्थान में 18 से 44 आयु वर्ग के वैक्सीनेशन के लिए IAS अधिकारी 3 दिन और RAS अधिकारी 2 दिन का वेतन देंगे

जयपुर। राजस्थान में 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों के लिए निशुल्क वैक्सीनेशन के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा की गई आर्थिक सहयोग की अपील रंग लाने लगी है। इसी कड़ी में राजस्थान केडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा से जुड़े आईएएस अधिकारियों ने अपना 3 दिन का वेतन मुख्यमंत्री सहायता कोष में कोविड वैक्सीनशन अकाउंट में देने की घोषणा की है। इतना ही नहीं राजस्थान प्रशासनिक सेवा यानी RAS एसोसिएशन की ओर से भी 2 दिन का वेतन देने की घोषणा की गई है। मुख्यमंत्री को आईएएस एसोसिएशन की ओर से मुख्य सचिव निरंजन आर्य और आरएएस एसोसिएशन की ओर से अध्यक्ष शाहिद अली खान ने इस संबंध में अवगत कराया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आईएएस और आरएएस अधिकारियों द्वारा की गई इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि संकट के समय में प्रदेश वासियों की जीवन रक्षा सर्वोपरि है। इस दिशा में हर वर्ग का सहयोग राज्य सरकार के वित्त प्रबंधन के प्रय...

125 करोड़ रुपए की लागत से 59 निकायों में लगेंगे ऑक्सीजन प्लांट, कोरोना संक्रमण की चैन तोड़ने पर सुझाव देने के लिए 5 मंत्रियों का समूह गठित

जयपुर। राजस्थान में कोरोना संक्रमण के एक्टिव मामलों और उनसे हो रही मौतों केे मामलों को लेकर राजस्थान सरकार के मंत्रियों और अधिकारियों से चर्चा के बाद में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 'महामारी रेड अलर्ट जन अनुशासन पखवाड़' की गाइडलाइंस को और सख्त करने का फैसला किया है। इसके साथ ही राजस्थान में लगातार सामने आ रही ऑक्सीजन की कमी को दूर करने के लिए यह भी निर्णय लिया गया है कि 125 करोड़ रुपए की लागत से 59 निकायों में ऑक्सीजन प्लांट लगाए जाएंगे। मंत्री परिषद की बैठक में इस कार्य को प्राथमिकता से पूरा करने पर जोर दिया गया। इसके अलावा चिंताजनक स्थिति को देखते हुए नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल, जलदाय मंत्री बीडी कल्ला, चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा, शिक्षा राज्य मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा, चिकित्सा राज्य मंत्री सुभाष गर्ग, इन पांच मंत्रियों के एक समूह का गठन किया गया है। जो सरकार को किस तरह स...

सुखद खबर, राजस्थान में दो माह बाद संक्रमितों से अधिक हुई कोरोना को मात देने वालों की संख्या

जयपुर। राजस्थान के लिए बुधवार का दिन बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच थोड़ा राहत भरा रहा। करीब 2 माह बाद प्रतिदिन आने वाली कोरोना रिपोर्ट में ठीक हुए मरीजों को संख्या पॉजिटिव मरीजों से अधिक रही। राजस्थान के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ रघु शर्मा ने बताया कि बुधवार को कोरोना संक्रमितों की संख्या 16815 रही, जबकि रिकवर होने वाले मरीजों की संख्या 17022 जा पहुंची। उन्होंने कहा कि 1 मार्च को संक्रमित मरीजों की संख्या 119 थी, जबकि पॉजिटिव से नेगेटिव होने वालों की संख्या 123 थी। उसके बाद से कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा देखा गया। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश में अब करीब 1 लाख 96 हज़ार एक्टिव मरीज है, लेकिन यदि आमजन जन अनुशासन पखवाड़े का सख्ती से पालन करे तो इस संख्या को तेज़ी से घटाया जा सकता है। उन्होंने कहा की प्रदेश में स्वास्थ्य सेवा के स्तर में तेजी से सुधार हुआ है जिस...

कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर को टाला नहीं जा सकता, तैयारी अभी से करनी होगी: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय

दिल्ली। कोरोना संक्रमण पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय का बड़ा बयान आया है। मंत्रालय ने कहा कि कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर को टाला नहीं जा सकता। और तीसरी लहर कब आएगी यह भी नहीं पता। ऐसे में साफ हो जाता है कि अब जनता को कोरोना गाइडलाइंस के नियमों की सख्ती से पालना करना जरूरी है। कोरोना की तीसरी लहर की पूरी संभावना बनी हुई है और इसे टाला जा सके ऐसी कोई संभावना भी नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्य वैज्ञानिक सलाहकार के. विजयराघवन ने कहा है कि कोरोना की तीसरी लहर भी आ सकती है. उनका कहना है कि जिस तरीके से अभी वायरस का प्रसार हुआ है उसे देखते हुए कहा जा सकता है कि तीसरी लहर जरूर आएगी. उसके लिए हमें अभी से तैयारी रखनी होगी. डॉ. के विजय राघवन ने ब्रीफिंग के दौरान कहा कि नए स्‍ट्रेन का मुकाबला करने के लिए वैक्‍सीन को अपडेट करने की जरूरत होगी, इसके साथ ही टीकाकरण कार्...