नई दिल्ली। भारत में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है और रोजाना नए रेकॉर्ड केस के सामने आ रहे हैं। कोरोना अन कंट्रोल होता दिखाई दे रहा है। 17 अप्रैल की सुबह के आंकड़ों पर एक नजर डालें तो पिछले 24 घंटों में पूरे भारत देश के अंदर 2,34,692 नए मामले सामने आए और 1,341 लोगों की मौत हो गई।
अब कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,45,26,609, कुल मौतों की संख्या 1,75,649 पहुंच चुकी है। देश में सक्रिय मामले 16,79,740 हैं और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,26,71,220 हो गई है। देश में अब तक कुल 11,99,37,641 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।