राजस्थान में सभी सरकारी और निजी यूनिवर्सिटी की परीक्षाएं रद्द, कोरोना संकट के बीच बड़ा फैसला


जयपुर। कोरोना के बढ़ते संकट के बीच में राजस्थान सरकार ने एक और बड़ा महत्वपूर्ण फैसला लिया है। सरकार ने राजस्थान में सभी यूनिवर्सिटी और कॉलेजों की परीक्षाएं स्थगित करने का फैसला किया है।

कोरोना के बढ़ते संकट के चलते मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से चर्चा के बाद में राजस्थान के उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने इस बात की जानकारी दी। कोरोना की दूसरी लहर के चलते यह फैसला लिया गया है। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार महाविद्यालयों की परीक्षाएं भी स्थगित की गई हैं। राज्य के सरकारी व निजी विश्वविद्यालयों पर ये आदेश लागू होगा। विद्यार्थियों, अभिभावकों और प्राध्यापकों के स्वास्थ्य के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है। इससे पहले राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा स्थगित करने के साथ ही अन्य कक्षाओं के बच्चों को प्रमोट करने का फैसला लिया गया था.