कोरोना पर राजस्थान के CM गहलोत ने किया प्रदेश को संबोधित, कही यह 10 बड़ी बातें


जयपुर। कोरोना से बनी परिस्थितियों को लेकर रात्रि 8 बजे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश वासियों को संबोधित किया।

CM कीव 10बड़ी बातें:


1- सीएम गहलोत ने अपने संदेश में लोगों से वैक्सीनेशन कराने की अपील की।


2- कहा कि सरकार हमेशा लोगों के साथ खड़ी हुई है।सभी लोग कोरोना की लड़ाई में सहयोग कर रहे हैं। हमें अस्पतालों से नही खुले जगह एवं घरों से कोरोना से लड़ाई लड़नी हैं।


3- अशोक गहलोत ने यह भी कहा कि मास्क और 2 गज की दूरी अब भी जरूरी है।


4- मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का कहना था कि कोरोना की बिगड़ती परिस्थितियों के बीच में उन्हें सख्त फैसले लेने पड़े। जिसके चलते ही वीकेंड पर कर्फ्यू लगाया गया।


5- गहलोत ने कहा कि हमारा कोरोना मैनेजमेंट शानदार रहा।


6- वैक्सीनेशन के बाद भी सावधानी बरतने की जरूरत है।


7- कोरोना की दूसरी लहर ज्यादा खतरनाक है, इस बार बच्चे भी कोरोना की लहर का शिकार हो रहे हैं।


8- जान बचाने के लिए सख्ती बहुत जरूरी है।


9- प्रदेश में बढ़ते कोरोना केस चिंता का विषय है ।


10- सीएम गहलोत ने कहा कि चुनाव भी कोरोना बढ़ने का कारण बना। कुछ हद तक हम भी इसके लिए जिम्मेदार। देश में कोरोना की स्थिति भयावह होती जा रही है। लेकिन कोविड मामले में राजस्थान के फिलहाल पड़ौसी राज्यों से बेहतर हालात हैं।