India

भारत में रहने वाला यह शख्स 38 पत्नियों, 94 बच्चों के साथ 181 सदस्यों के परिवार का है मुखिया, जी रहा है खुशाल जीवन!

मिजोरम। भारतीय संस्कृति का मूल मंत्र रहा है वसुधैव कुटुंबकम। परन्तु आज 'विश्व परिवार दिवस' जैसे मौके पर यह याद दिलाना भी जरूरी है कि अब धीरे-धीरे नई पीढ़ी इस संस्कार को, इस संस्कृति को भूलती जा रही है या भुला चुकी है। आज के युग में जहां परिवार के दो सदस्य भी सही से एक घर में रहकर रिश्तो को नहीं निभा पा रहे हैं वहीं दूसरी ओर इस पूरी दुनिया के लिए एक बड़ी प्रेरणा बना है मिजोरम के जिओना चाना का परिवार। जहां दुनिया की सबसे बड़ी फैमिली के 181 सदस्य आज भी एक साथ रहते हैं। जिओना चाना इस परिवार के मुखिया हैं। वह अपनी 38 पत्नियों, 94 बच्चों, 14 बहुओं और 33 पोते-पोतियों के अलावा एक नन्हें पड़पोते के साथ बड़े प्यार से यहां 100 कमरों के घर में रहते हैं। हमारे परिवारों में शादी ब्याह या किसी बड़े फंक्शन में जितने लोगों का खाना बनता है उतना तो इस परिवार में रोजाना बनता है। यदि...

कोरोना से CM ममता बनर्जी के छोटे भाई असीम बंदोपाध्याय का निधन

कोलकाता। कोरोना के कहर से ममता बनर्जी के छोटे भाई असीम का निधन हो गया है। असीम पिछले एक महीने से कोरोना से संक्रमित थे। उनका कोलकाता के मेडिका सुपरस्पेशलिटी अस्पताल में इलाज चल रहा था। बता दें कि आज सुबह उनकी तबीयत बिगड़ गई थी. कोलकाता के मेडिका सुपरस्पेशिलिटी हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ.आलोक रॉय के मुताबिक ममता बनर्जी के छोटे भाई असीम का अस्पताल में इलाज चल रहा था. शनिवार सुबह असीम बंदोपाध्याय ने आखिरी सांस ली. कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।...

पिछले 24 घंटों में भारत मे टेस्ट कम किए गए तो घटा नए संक्रमितों का आंकड़ा भी, करीब सवा नो लाख वैक्सीनेशन भी कम हुआ

दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटों में COVID19 के 3,26,098 नए मामले सामने आए और 3, 890 लोगों की मौत हो गई। अब कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,43,72,907 पहुंच गई है। 3,890 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 2,66,207 हो गई है। 3,53,299 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,04,32,898 हो गई है वहीं देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 36,73,802 हो गई है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 11,03,625 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 18,04,57,579 हो गया है। भारत में कल कोरोना वायरस के लिए 16,93,093 सैंपल टेस्ट किए गए। कल तक कुल 31,30,17,193 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।   इससे एक दिन पहले 24 घण्टों में COVID19 के 3,43,144 नए मामले सामने आए थे और 4 हजार लोगों की मौत हुई थी। यह आंकड़ा तब था जब देश में 24 घंटे में 18,75,515 सैंपल टेस्ट किए गए थे। इसके...

राजस्थान में ऑक्सीजन की कमी दूर करने के लिए 59 नगरीय निकाय क्षेत्रों में 105 ऑक्सीजन प्लांट लगाने के कार्यादेश जारी

जयपुर। कोरोना संकटकाल में सामने आई ऑक्सीजन की किल्लत के बाद अब राजस्थान के हर राजकीय चिकित्सालय को ऑक्सीजन के प्रकरणों में आत्मनिर्भर बनाया जाएगा। राजस्थान के 59 नगरीय निकायों में नगर विकास न्यास, निगम, परिषद एवं पालिकाओं में 105 ऑक्सीजन प्लांट लगाने का कार्यादेश जारी कर दिया गया है। नगरीय विकास आवासन स्वायत्त शासन मंत्री शान्ति धारीवाल ने बताया कि स्वायत्त शासन विभाग की 48 नगरीय निकायों में 58 ऑक्सीजन प्लांट एवं नगरीय विकास विभाग की 11 नगरीय ईकायों में 47 ऑक्सीजन प्लांट लगाये जायेंगे। ऑक्सीजन प्लांट लगाने की संपूर्ण प्रक्रिया के लिए गठित उच्च स्तरीय समिति ने प्रदेश के राजकीय चिकित्सालयों में अलग-अलग क्षमता के प्लांट लगाने के लिए निर्धारित तकनीकी मापदण्ड एवं तकनीक का निर्धारण किया है। यह सभी ऑक्सीजन प्लांट एक वर्ष के संचालन व रखरखाव, 02 साल की वारण्टी के साथ 2 माह में स्थापित किये जा...

भारत को 7 माह में मिलेगी स्पुतनिक V की 85 करोड़ डोज, पहली वैक्सीन लगी, अगले हफ्ते से आमजन को लगेगी, 995 रु. होगी कीमत

हैदराबाद। इस साल भारत में स्पुतनिक-V के 85 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन का निर्माण किया जाएगा। इतना ही नहीं जल्द स्पुतनिक-V लाइट भी भारत में उपलब्ध होगी। रूस में बनी स्पुतनिक-V वैक्सीन का पहला टीका भारत में शुक्रवार को लगाया गया और अगले हफ्ते से इसकी वैक्सीन की डोज आम लोगों को लगनी शुरू हो जाएगी। इस वैक्सीन की कीमत 995 रु. रखी गई है। भारत में सबसे पहले डॉ. रेड्डी लोबोरेटरीज के कस्टम फार्मा सर्विस के ग्लोबल हेड दीपक सप्रा ने रूसी स्पूतनिक-V वैक्सीन की पहली खुराक ली। बता दें कि कोविशील्ड और कोवैक्सीन के बाद कोरोना के खिलाफ जंग में भारत के पास किया तीसरा सबसे बड़ा हथियार होगा।...

CM शिवराज सिंह की बड़ी घोषणा. प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल मीडिया मीडियाकर्मियों और उनके परिजनों के कोविड इलाज का पूरा खर्च उठाएगी राज्य सरकार

भोपाल। दिन-रात अपनी जान जोखिम में डालकर कोरोना संकटकाल में भी लोगों तक महत्वपूर्ण सूचनाएं पहुंचाने का काम कर रहे प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया के पत्रकारों के हित में मध्य प्रदेश सरकार ने बड़ा फैसला किया है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की है कि कोरोना संकट काल के दौरान कोई भी पत्रकार या उसका परिवार का सदस्य इस बीमारी से पीड़ित होता है तो उसके इलाज का पूरा खर्च मध्य प्रदेश सरकार उठाएगी। उन्होंने कहा है कि कोरोना संक्रमण के विकट संकट में हमारे मीडिया के मित्र दिन और रात अपने कर्तव्य का निर्वहन पूरे समर्पण और निष्ठा के साथ कर रहे हैं। हमने देखा है कि जनता तक जानकारियां पहुंचा रहे हैं। और अपने पत्रकारिता के धर्म का निर्वाह करते हुए कई पत्रकार साथी भी संक्रमित हुए हैं और कुछ का दुखद निधन भी हुआ है। ऐसे में सरकार ने यह महत्वपूर्ण फैसला किया है। CM ने कह...

भारत में पिछले 24 घण्टों में 3,43,144 नए मामले सामने आए, 4 हजार लोगों की गई जान

दिल्ली। भारत में पिछले 24 घण्टों में COVID19 के 3,43,144 नए मामले सामने आए और 4 हजार लोगों की मौत हो गयी। अब कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,40,46,809 हो गई है। 4,000 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 2,62,317 हो गई है। वहीं 3,44,776 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,00,79,599 पहुंच गई है। देश में अभी कुल सक्रिय मामलों की कुल संख्या 37,04,893 है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 20,27,162 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 17,92,98,584 हो गया है। भारत में कल तक कोरोना वायरस के लिए कुल 31,13,24,100 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 18,75,515 सैंपल कल टेस्ट किए गए।...

पीएम केयर फंड से डिफेक्टिव वेंटीलेटर्स की खरीद कैसे हुई जांच कराए केंद्र सरकार: CM गहलोत

दिल्ली। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पीएम केयर्स फंड से खरीदे गए उन्नीस सौ वेंटीलेटर्स की गुणवत्ता पर सवाल उठाया है। इनमें सामने आ रही तकनीकी खामियों को लेकर केंद्र सरकार से इस पूरे मामले की जांच कराने की भी मांग की है कि आखिर ऐसे डिफेक्टिव वेंटिलेटर्स की खरीद कैसे हुई? CM गहलोत का कहना है कि केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को जांच करवानी चाहिए कि ऐसे डिफेक्टिव वेंटिलेटर्स की खरीद कैसे हुई? भारत सरकार ने प्रदेश को पीएम केयर फंड से 1900 वेंटिलेटर उपलब्ध करवाए थे। इन वेंटिलेटरों के इंस्टॉलेशन और मेंटिनेंस की जिम्मेदारी भारत सरकार की थी। डॉक्टरों के मुताबिक इनमें से कई वेंटिलेटरों में तकनीकी कमियां हैं जिनके कारण इन्हें इस्तेमाल करना रोगियों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। डॉक्टरों ने बताया कि इन वेंटिलेटरों में प्रेशर ड्रॉप की समस्या है। 1-2 घंटे लगातार काम करने के बाद ये वेंटिलेटर ...

राजस्थान में कोरोना से ठीक हो चुके मरीजों में अब म्यूकर माइकोसिस बीमारी के केस सामने आने से बढ़ी चिंता

जयपुर। राजस्थान सहित देश के विभिन्न राज्यों में कोरोना से ठीक हो चुके मरीजों में म्यूकर माइकोसिस (ब्लैक फंगस) बीमारी के मामले सामने आने लगे हैं। राजस्थान के CM अशोक गहलोत ने इस पर गहरी चिंता जताई है। CM ने कहा कि ऐसी जानकारी मिली है कि यह बीमारी कोरोना से ठीक हुए डायबिटीज के रोगियों में अधिक हो रही है। इस बीमारी में पीड़ित की आंखो की रोशनी जाने के साथ जबड़े तक को निकालने की नौबत आ रही है। भारत सरकार को इसे गंभीरता से लेकर इसकी रोकथाम के लिए रिसर्च करवानी चाहिए। साथ ही इस बीमारी की रोकथाम एवं इलाज में काम आने वाली जरूरी दवाइयों एवं इंजेक्शन जैसे एम्फोटिसिरिन की व्यवस्था भी कर लेनी चाहिए जिससे इसकी कमी ना हो। उधर राजस्थान के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ रघु शर्मा ने कहा कि कोविड संक्रमण से उबर चुके मरीजों को ब्लैक फंगस के इंफेक्शन को मामले बढ़ रहे है। उन्होंने कहा कि देशभर में अभी कर...

कोविशील्ड वैक्सीन की दो खुराक के बीच के अंतर को बढ़ाकर 12-16 सप्ताह किया गया

दिल्ली। कोरोना वैक्सीन की कमी के बीच टीकाकरण पर बनाई गई राष्ट्रीय तकनीकी सलाहकार समूह (एनटीएजीआई) की सिफारिश पर कोविशील्ड की दो खुराक के बीच के अंतर को बढ़ाकर 12-16 सप्ताह करने को मंजूरी मिल गई है। इतना ही नहीं कोरोना पॉजिटिव हुए लोगों को रिकवरी के 6 महीने के बाद वैक्सीन लगाई जाए. इस प्रस्ताव को भी सरकार ने स्वीकार कर लिया गया है. इस बीच अब कोविशील्ड वैक्सीन की दो खुराक के बीच गैप 6-8 हफ्ते से बढ़ाकर 12-16 हफ्ते कर दिया गया है. अभी तक कोविशील्ड वैक्सीन की दो खुराकों के बीच का अंतराल चार से आठ हफ्ते था. इतके अलावा एनटीएजीआई ने यह भी सुझाव दिया है कि गर्भवती महिलाओं को किसी भी कोरोना वैक्सीन लेने का विकल्प दिया जा सकता है और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को प्रसव के बाद किसी भी समय टीका लगाया जा सकता है. इसके साथ ही एनटीएजीआई ने यह भी कहा है कि संक्रमितों को रिकवरी के छह महीने बाद...