India

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रदेश स्तरीय अधिवेशन शनिवार को जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में

जयपुर। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रदेश स्तरीय अधिवेशन कल दिनांक 19 फरवरी, 2022 को जयपुर के स्टेच्यू सर्किल स्थित बिड़ला ऑडिटोरियम में आयोजित होगा। सम्मेलन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं राजस्थान प्रभारी अजय माकन, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं राजस्थान सहप्रभारी तरूण कुमार सहित प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्यगण, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्यगण शामिल होंगे। साथ ही कांग्रेस विधायक/विधायक प्रत्याशीगण, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारीगण, वर्तमान/निवर्तमान जिलाध्यक्षगण, निवर्तमान ब्लॉक अध्यक्षगण, बोर्ड/निगम के अध्यक्षगण, अग्रिम संगठनों के प्रदेशाध्यक्षगण, विभागों व प्रकोष्ठों के निवर्तमान प्रदेशाध्यक्ष/संयोजकगण, डिजिटल सदस्यता अभियान के कोर्डिनेटर व को-कोर्डि...

एनएचएम राजस्थान और विश फाउंडेशन के बीच 100 स्वास्थ्य केन्द्रों के नेशनल क्वालिटी सर्टिफिकेशन के लिए हुआ एमओयू

जयपुर। राजस्थान प्रदेश के राजकीय चिकित्सालयों एवं स्वास्थ्य केन्द्रों में नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड के अनुसार आवश्यक सुविधाओं और सेवाओं में सुधार के उद्धेश्य से एनएचएम राजस्थान और तकनीकी पार्टनर संस्थान 'विश' फाउंडेशन (Wish foundation) के बीच शुक्रवार को स्वास्थ्य भवन में एमओयू किया गया है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीना ने तीन साल की अवधि वाले इस एमओयू पर शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने विश्वास जताया है कि इस एमओयू के होने से प्रदेश के 100 स्वास्थ्य केन्द्रों पर राष्ट्रीय मानकों के अनुसार उपलब्ध चिकित्सा सेवाओं और संसाधनों के समुचित उपयोग में आवश्यक सुधार लाए जाएंगे। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुणवत्ता आश्वासन कार्यक्रमों में शामिल मापदंड़ों के अनुसार राजकीय स्वास्थ्य केन्द्रों की चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं तथा सु...

सरकारी एवं जेडीए भूमि पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त हुआ प्रशासन, चार सदस्यीय कमेटी का गठन, 15 दिवस में प्रस्तुत करेंगे रिपोर्ट

जयपुर। जयपुर विकास प्राधिकरण अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगा। जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा रीट पेपर प्रकरण में आरोपी रामकृपाल मीणा द्वारा राजकीय भूमि पर अतिक्रमण कर कॉलेज का संचालन किया जा रहा था। शिकायत प्राप्त होने पर प्राधिकरण द्वारा टीम गठित कर अतिक्रमित भूमि को चिन्हित करवाकर नियमानुसार प्रक्रिया अपनाते हुए पर्याप्त संसाधनों से ध्वस्तीकरण की कार्यवाही कर भूमि को कब्जे में लिया गया। जेडीए द्वारा राजकीय/जविप्रा भूमि पर व्यापक अतिक्रमण कर व्यावसायिक/आवासीय/संस्थानिक/औद्योगिक परिसर निर्मित हो। जयपुर विकास प्राधिकरण स्वामित्व/राजकीय भूमि का सर्वे करके, राजकीय भूमि पर अवस्थित अतिक्रमण की सूची तैयार कर प्रत्येक प्रकरण में नियमानुसार कार्यवाही किये जाने हेतु जयपुर विकास प्राधिकरण क्षेत्र के समस्त जोन में संबंधित जोन उपायुक्त अध्यक्ष, अधिशाषी अभियन्ता, प्रवर्तन अधिकारी एवं सहायक नगर नियो...

अलवर नगर परिषद में पार्षद सहित दो ठेकेदार 5 लाख 15 हजार रूपये रिश्वत का लेन-देन करते गिरफ्तार

जयपुर. राजस्थान एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसआईयू इकाई जयपुर व सवाईमाधोपुर इकाई ने अलवर में संयुक्त ट्रेप की कार्यवाही करते हुए नगर परिषद अलवर वार्ड नं. 30 के पार्षद नरेन्द्र मीणा व ठेकेदार संजीव भार्गव, रमेश चन्द गुप्ता को कार्यादेश जारी करने की एवज में बतौर कमिशन 5 लाख 15 हजार रूपये रिश्वत लेन-देन करते हुए गिरफ्तार किया है।  भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि ए.सी.बी. मुख्यालय को सूत्र सूचना प्राप्त हुई कि नगर परिषद अलवर में 15 करोड़ रूपये राशि के सिविल कार्य की निविदा जारी हुई है जिसे ठेकेदारों के पक्ष में निविदा जारी करने पर 2.5 प्रतिशत, तत्पश्चात कार्यादेश जारी करने की एवज में पुनः 2.5 प्रतिशत की कमिशन राशि का लेन-देन ठेकेदार, जन प्रतिनिधि व अन्य के बीच किया जाना है। जिस पर ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देशन में एस.आई.यू. इकाई ...

राजस्थान में रीट पेपर लीक मामले में सांसद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा अचानक SOG मुख्यालय पहुंचे और बोले- 'लो मैं आ गया, अब करो पूछताछ'

जयपुर। राजस्थान रीट पेपर लीक मामले पर प्रदेश में सियासी हलचल थमने का नाम नहीं ले रही है। सीबीआई जांच की मांग कर रहे सांसद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा बुधवार शाम 5 बजे अचानक एसओजी मुख्यालय पहुंच गए। यहां एसओजी के एडीजी से मुलाकात कर कहा कि 'लो मैं आ गया, अब करो पूछताछ'। मीणा ने एडीजी अशोक राठौड़ को एक ज्ञापन भी सौंपा जिसमें रीट प्रकरण में उनसे पूछताछ करने की मांग के साथ इस प्रकरण को लेकर कई अन्य तथ्य भी रखे। उन्होंने एक पेन ड्राइव भी एसओजी को सौंप और कहा कि इसमें बहुत से सबूत हैं, उन्हें भी जांच में शामिल किए जाए। मीणा ने इस मामले में ट्वीट कर लिखा कि '@ashokgehlot51 जी ने कहा था की पेपर लीक का खुलासा करने वालों का पेपर लीक गैंग से क्या संबंध है? इसकी जांच SOG को करनी चाहिए। इस संबंध में आज मैं खुद एसओजी कार्यालय पहुँचा और अति. पुलिस महानिदेशक से मिलकर मेरी जांच करने के लिए कहा ल...

सिंगर और कंपोजर बप्पी लहरी का 69 की उम्र में निधन

मुम्बई। स्वर कोकिला लता मंगेशकर के बाद एक और बड़ी दुखद कहर है। सिंगर और कंपोजर बप्पी लहरी (Bappi Lahiri) का निधन हो गया है। मुंबई के एक अस्पताल में बप्पी लहरी ने अंतिम सांस ली है। वे 69 साल के थे। बता दें कि बीते दिनों ही म्यूजिक इंडस्ट्री का सबसे खूबसूरत सितारा कही जाने वाली लता मंगेशकर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। अब बप्पी लहरी का जाना म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए किसी सदमे से कम नहीं कहा जा सकता। बताया जा रहा है कि करीब एक महीने से बप्पी लहरी का इलाज चल रहा था और समवार को ही उन्हें डिस्चार्ज किया गया। डॉक्टर का कहना है कि ओएसए (ऑब्सट्रिक्टिव स्लीप एपनिया) के चलते ही बप्पी लहरी का निधन हुआ है। बप्पी दा के नाम से मशहूर बप्पी लहरी ने म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी धुन और गानों से एक अलग तरह का ही राग छेड़ा था। जो हर किसी की जुबान पर राज करता देखा जा सकता था। बप्‍पी लाहिड़ी ने बॉलीवुड म्यू...

REET में अनियमितता के खिलाफ BJP का राजस्थान विधानसभा पर प्रदर्शन, पुलिस ने किया वाटर कैनन का इस्तेमाल

Rajasthan BJP agitation, REET Paper Leak Case: राजस्थान विधानसभा का BJP नेताओं की अगुवाई में घेराव किया गया. रीट भर्ती परीक्षा में अनियमितता मामले में प्रमुख विपक्षी पार्टी बीजेपी ने सीबीआई से जांच की मांग की. एक सूत्री मांग को लेकर बीजेपी नेताओं ने विधानसभा का घेराव किया. इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं ने बेरिकैड्स उखाड़ दिए. BJP कार्यकर्ताओं और पुलिस में जोर आजमाइश देखने को मिली. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए वाटर कैनन से पानी की बौछार की. विरोध प्रदर्शन की अगुवाई बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ ने की. रीट पेपर लीक की सीबीआई जांच की मांग को लेकर भाजपा का जयपुर में विधानसभा घेराव, डॉ. सतीश पूनियां, अरूण सिंह, गुलाबचंद कटारिया, राजेन्द्र राठौड़ सहित 68 विधायक, 15 से अधिक सांसदों ने एक साथ गिरफ्तारी द...

न्यूयॉर्क में छाई भारतीय फैशन डिजाइनर कीर्ति राठौड़

न्यूयॉर्क. भारत की जानी मानी सेलिब्रिटी फैशन डिजाइनर कीर्ति राठौर ने न्यूयॉर्क फैशन वीक में Hi-tech Moda और My dream tv USA द्वारा आयोजित शो में भारतीय परिधान शो केस कर भारत को गौरवान्वित किया। इस फ़ैशन शो मे लहरिया, बंदेज के नायाब रंगों के साथ राजस्थानी संस्कृति को बेहद आकर्षक ढंग से दर्शाया गया। इस Indo-fusion इस collection का नाम 'KALEDIO' दिया गया. जिसमें परिधान kaftan स्टाइल में बनाये गए. USA के मॉडल्स के अलावा रैंप पर कई देशों के मॉडल्स ने इन परिधानों के साथ रैंप वॉक की. कीर्ति राठौर ने भारतीय और अमेरिकी ध्वज को एक साथ लाकर दोनों देशों की संस्कृति और एकता को बढ़ावा दिया. ...

जयपुर में जल्द लगेंगे सुओमोटो 90A कैम्प, गैर अनुमोदित कॉलोनियों की शिविर से पूर्व तैयारियां तेज

जयपुर। जयपुर विकास प्राधिकरण के JDC ने राज्य सरकार द्वारा कोविड-19 गाईडलाइन्स में मिली शिथिलता के पश्चात् कैम्प से पूर्व की सभी कार्यवाही यथा सुओमोटो 90ए प्रकरणों की तैयारी के अन्तर्गत विज्ञप्ति जारी करने, सर्वे कार्य, नामांतरण कार्य एवं ले-आऊट प्लान स्वीेकृत किये जाने वाले कार्यो को पूर्ण किये जाने तथा कार्य में गति प्रदान किये जाने के निर्देश मंगलवार को आयोजित समीक्षा बैठक में दिये गये, जिससे राज्य सरकार द्वारा शिविर आयोजित करने के आदेश जारी होने के पश्चात् नियमन शिविर नियमित रूप से लगाये जा सकेंगे। जेडीसी गौरव गोयल ने बताया कि जहां कॉलोनियों में बसावट हो चुकी है वहां भी सुओमोटो 90ए की जाकर अग्रिम कार्यवाही करने तथा विकास समितियों से चर्चा कर सर्वे कार्य पूर्ण किया जाकर कैम्प लगाने की कार्ययोजन बनाने के निर्देश दिये गये। जेडीए द्वारा जिन योजनाओं के नक्शे अनुमोदित किये जा चुके है,...

अलवर की बच्ची से रेप का प्रमाण नहीं मिला, फिर भी BJP वाले रेप रेप चिल्ला रहे हैं, इनके बहकावे में आकर कई लोग मारे गए : CM गहलोत

जयपुर। राजस्थान विधानसभा में बजट सत्र के पांचवे दिन राज्यपाल के अभिभाषण पर चार दिन तक चली बहस के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा पर जमकर हमला बोला। सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि बहस तो हुई नहीं, हमारे विपक्ष के सदस्य बोले नहीं, बहस तो हुई नहीं, किस बहस का जवाब दूं? राज्यपाल के अभिभाषण पर जवाब देते हुए भाजपा पर तीखे हमले किए। सीएम अशोक गहलोत ने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इतने साहब इकट्‌ठे हो गए कि पता नहीं, साहबों का सरदार कौन होगा? अलवर विमंदित बालिका प्रकरण पर बोलते हुए सीएम गहलोत ने कहा कि भाजपा वाले अलवर में बालिका के साथ हुई दुर्घटना को राजनीतिक लाभ लेने के लिए रेप का नाम दे रहे है। सीएम गहलोत ने कहा कि कोरोना से दुनिया चिंतित थी, इनके मंत्री क्या कह रहे थे? कोरोना में हमारे केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल कहते हैं- भाभीजी पापड़ खाओ। गजेंद्र सिंह शेखावत कहते हैं कि बालाजी के...