India

मशहूर सीरियल महाभारत में भीम का किरदार निभाने वाले प्रवीण कुमार का निधन

नई दिल्ली। देश के चर्चित महाभारत सीरियल में बेहतरीन किरदार भीम का रोल निभाने वाले कलाकार प्रवीण कुमार का निधन हो गया है। टेलीविजन जगत यह दुखद खबर है। बीआर चोपड़ा के मशहूर सीरियल महाभारत में भीम का शानदार किरदार निभाकर एक्टर प्रवीण कुमार सोबती रातों रात चर्चा में आ गए थे। प्रवीण ने 74 साल की उम्र में अंतिम सांस ली और इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। सोबती का निधन दिल्ली में हुआ है. बताया जा रहा है कि वह अपनी जिंदगी के अंतिम दौर में आर्थिक तंगी से भी जूझ रहे थे।...

जयपुर में JDA महिला उपायुक्त, जेईएन, सहायक प्रशासनिक अधिकारी, सहायक लेखाधिकारी, संविदाकर्मी 1 लाख 10 हजार रूपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) जोन-4 की महिला उपायुक्त, जे.ई.एन., सहायक प्रशासनिक अधिकारी, सहायक लेखाधिकारी एवं संविदाकर्मी 1 लाख 10 हजार रूपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी की जयपुर एसआईयू इकाई द्वारा आज जयपुर में कार्यवाही करते हुए जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) जोन-4 की महिला उपायुक्त, जेईएन, सहायक प्रशासनिक अधिकारी, सहायक लेखाधिकारी एवं संविदाकर्मी को 1 लाख 10 हजार रूपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि ए.सी.बी. कि जयपुर एसआईयू इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि मैंने 400 वर्ग गज भूमि का आवासीय पट्टा प्राप्त करने के लिए जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) में आवेदन कर रखा है, साथ ही मेरे पड़ोसियों ने भी आवासीय पट्टे हेतू आवेदन किया हुआ है। मेरी व मेरे पड़ोसियों की भूमि का आवासीय पट्...

राजस्थान में REET का L 2 का पेपर निरस्त, CM गहलोत ने की घोषणा

जयपुर। राजस्थान में REET लेवल 2 का पेपर निरस्त कर दिया गया है। CM गहलोत ने इसकी घोषणा कर दी है। राजस्थान में REET परीक्षा पर CM अशोक गहलोत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि BJP ने नॉन इशू को भी इशू बनाने का धंधा कर रखा है। हर मुद्दे पर मीडिया ट्रायल में लग जाते हैं। 25 लाख छात्रों ने REET परीक्षा में भाग लिया। बहुत अच्छे से परीक्षा हुई। पर पूरे देश में पेपर लीक होने की नौबत क्यों आयी यह सोचने की जरूरत है। CM ने कहा कि BJP का व्यवहार अच्छा नहीं रहा। REET पेपर लीक मामले में CM गहलोत ने कहा कि मैं तो SOG को कहना चाहूंगा कि BJP वाले जो पेपर लीक की पूरी पिक्चर बता रहे हैं वहां गैंगवार चल रहा है तो उसकी भी जांच होनी चाहिए। CM के साथ मंत्री शांति धारीवाल, डॉ. बीडी कल्ला, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत में REET मसले पर विपक्ष को भी जमकर ...

राजस्थान BJP प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया का विवादित बयान, कहा- कांग्रेस बीजेपी की जूती के बराबर नहीं

कोटा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां आज कोटा दौरे पर आए। यहां पर उन्होंने पूर्व महाराव बृजराज सिंह के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। इसके बाद उम्मेद भवन में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कांग्रेस पर जमकर तीखे प्रहार किए। सतीश पूनियां ने कहा कि कांग्रेस पार्टी नकल करती है। कट, कॉपी व पेस्ट करती है, लेकिन इसमें भी अकल की जरूरत होती है। जिस तरह से दिखावे के तौर पर सदन चलाने के लिए कांग्रेस पार्टी विधायकों का कैंप कर रही है, उनकी अभी ब्लॉक और जिले की भी कार्यकारिणी भी बनी है। पहले वह हमें नसीहत देते थे, लेकिन उन्हें भाजपा नकल करने के लिए सात जन्म लेने पड़ेंगे। यह भारतीय जनता पार्टी के जूते के बराबर भी नहीं है। इस बीच सतीश पुनिया के कोटा प्रवास से वापस लौटते वक्त बूंदी में तालेड़ा के पास कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काले झण्डे दिखाए। पूनियां की गाड़ी को 250-300 कांग्रेस स...

सिद्धू की मौजूदगी में राहुल गांधी ने चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब कांग्रेस का सीएम चेहरा घोषित किया

Punjab Assembly Election/ चंडीगढ़। पंजाब के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के CM पद का चेहरा कौन होगा? इसका ऐलान कर दिया गया है। Congress CM Face in Punjab की घोषणा खुद राहुल गांधी ने की। मौजूदा सीएम चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) को ही अगले विधानसभा चुनाव के लिए पंजाब में सीएम चेहरा घोषित किया। राहुल गांधी ने इसका आधिकारिक ऐलान रविवार को लुधि‍याना में आयोजित एक रैली में करते हुए पंजाब में फिर कांग्रेस सरकार बनने का दावा किया। बता दें कि चन्नी चमकौर साहिब (Chamkaur Sahib Seat) के अलावा भदौर (Bhadaur Seat) विधानसभा सीट से भी चुनाव लड़ा रह रहे हैं। इससे पहले राहुल गांधी की पिछले हफ्ते जालंधर में हुई रैली में सिद्धू ने कहा था कि कांग्रेस को सीएम चेहरा घोषित करना चाहिए। सिद्धू और चन्नी दोनों ने उनसे इस संबंध में फैसला लेने की अपील की थी। जिसपर राहुल ने आज यह घोषणा की। लुधि‍याना ...

हिंदी सिनेमा की दिग्गज गायिका लता मंगेशकर ने दुनिया को कहा अलविदा

Lata Mangeshkar Passed Away: एक दुखद खबर है. हिंदी सिनेमा की दिग्गज गायिका लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) ने 92 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है. उनके निधन पर पूरे देश मे शोक की लहर है. लता मंगेशकर लगभग एक महीने से बीमार चल रही थीं. उन्हें 8 जनवरी को मुंबई के ब्रीच क्रैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. लता मंगेशकर को कोरोना के साथ निमोनिया भी हुआ था. लता दीदी की उम्र को देखते हुए डॉक्टर्स ने उन्हें आईसीयू में एडमिट किया था. तब से वो लगातार संघर्ष ही कर रही थीं....

राजस्थान में सोनोग्राफी केंद्रों के सघन निरीक्षण का अभियान शुरू, 20 फरवरी तक चलेगा अभियान

जयपुर. चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा के निर्देश पर प्रदेश में पीसीपीएनडीटी अधिनियम की पालना सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रदेश में 5 से 20 फरवरी तक सोनोग्राफी केंद्रों का सघन निरीक्षण अभियान आयोजित हो रहा है। इसके तहत सभी जिला समुचित प्राधिकारी एवं उपखंड समुचित प्राधिकारियों को इस अभियान को गंभीरता से लेते हुए निरीक्षण कार्य को निर्धारित समय में पूर्ण करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने बताया कि राज्य स्तर से पीसीपीएनडीटी सेल द्वारा इस कार्य की नियमित मॉनिटरिंग कर सभी जिलों से प्रतिदिन की निरीक्षण रिपोर्ट ली जावेगी। विभाग ने बताया कि भ्रूण लिंग परीक्षण रोकथाम के लिए डिकॉय ऑपरेशन कर इस कार्य में लिप्त लोगों पर कार्यवाही करने की आवश्यकता पर भी विशेष बल दिया। उन्होंने बताया कि सभी जिलों को बेटी बचाओ संदेश को आमजन में प्रसारित करने के लिए प्रचार प्रसार को और प्रभावी बनाने क...

शादी समारोह में शामिल हो सकेंगे 250 लोग, रात्रिकालीन कर्फ्यू खत्म

जयपुर। राजस्थान सरकार ने कोरोना की नई गाइडलाइन जारी कर दी है और कई बड़ी राहत देते हुए शादी समारोह में शामिल होने वाले लोगों की संख्या 250 तक अनुमत कर दी है। इतना ही नहीं रात्रिकालीन कर्फ्यू पूरी तरह से खत्म कर दिया गया है।

विकासशील देशों में मौत का सबसे बड़ा कारण होगा कैंसर, जागरूकता बढ़ाकर कैंसर के 40% मामलों में रोकना संभव

जयपुर। विश्व स्वास्थ संगठन के संयुक्त अनुमानित आंकड़ों के अनुसार विकासशील देशों में आने वाले तीन दशकों बाद कैंसर मौत का सबसे बड़ा कारण होगा। अकेले भारत में हर वर्ष 20 से 30 लाख में नये कैंसर रोगी सामने आ रहे हैं। राजस्थान मे हर साल करीब 50 हजार नये कैंसर रोगी सामने आ रहे हैं। जागरूकता के अभाव में इनमें से करीब 70% रोगी तीसरी स्टेज में अस्पताल पहुंचते हैं जो कि चिंता का विषय है। इससे उपचार की सफलता दर भी प्रभावित होती है। यह जानकारी सुप्रसिद्ध कैंसर रोग विशेषज्ञ तथा महात्मा गांधी अस्पताल के मेडिकल आन्कोलोजी विभागाध्यक्ष डॉ हेमंत मल्होत्रा ने विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर दी।   नई उपचार विधियां कैंसर के उपचार की नई तकनीकों के बारे में डॉ. हेमंत मल्होत्रा ने बताया कि इम्यूनोथेरेपी कैंसर उपचार का एक ऐसा तरीका है जिससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को कैंसर कोशिकाओं से लड़ने में समर्...

एनडीए की गलत नीतियों का परिणाम आने वाले समय में देश को भुगतना पड़ेगा: CM गहलोत

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने केंद्र सरकार के बजट को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी द्वारा बजट के संदर्भ में दिया गया वक्तव्य वास्तविकता के विपरीत है। बजट को अमृतकाल का बजट कहें या कुछ और, उससे यह सच्चाई नहीं बदलने वाली कि भाजपा की नीतियों के कारण देश हर पैमाने पर पिछड़ रहा है। अर्थव्यवस्था की स्थिति खराब हो चुकी है, बेरोजगारी बढ़ रही है, उधोग-धंधे बड़ी संख्या में बंद हो गये हैं, ईंधन और जरूरी सामान की कीमतें आम आदमी के लिये बोझ बन गयी हैं। गहलोत ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी बजट को युवाओं, मध्यम वर्ग, गरीबों, किसानों के हित का बता रहे हैं जबकि बजट में इनके लिये कोई ठोस प्रावधान ही नहीं है। भारत कृषि प्रधान देश है, और यह पहला ऐसा बजट है जिसमें किसानों को कुछ भी नहीं दिया गया। जहां एनडीए ...