Rajasthan BJP agitation, REET Paper Leak Case: राजस्थान विधानसभा का BJP नेताओं की अगुवाई में घेराव किया गया. रीट भर्ती परीक्षा में अनियमितता मामले में प्रमुख विपक्षी पार्टी बीजेपी ने सीबीआई से जांच की मांग की. एक सूत्री मांग को लेकर बीजेपी नेताओं ने विधानसभा का घेराव किया. इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं ने बेरिकैड्स उखाड़ दिए. BJP कार्यकर्ताओं और पुलिस में जोर आजमाइश देखने को मिली. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए वाटर कैनन से पानी की बौछार की. विरोध प्रदर्शन की अगुवाई बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ ने की.

रीट पेपर लीक की सीबीआई जांच की मांग को लेकर भाजपा का जयपुर में विधानसभा घेराव, डॉ. सतीश पूनियां, अरूण सिंह, गुलाबचंद कटारिया, राजेन्द्र राठौड़ सहित 68 विधायक, 15 से अधिक सांसदों ने एक साथ गिरफ्तारी दी. बीजेपी का आरोप था कि 'कांग्रेस सरकार ने पुलिस प्रशासन का दुरूपयोग कर हजारों कार्यकर्ताओं को जयपुर में नहीं घुसने दिया.'
प्रदर्शन में शामिल होने के लिए हजारों कार्यकर्ता, नेता जयपुर भाजपा मुख्यालय के बाहर इक्कठा हुए और महिलाओं ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया.