जयपुर। जलदाय एवं भूजल मंत्री डॉ. महेश जोशी की उपस्थिति में गुरुवार को शासन सचिवालय में अटल भूजल योजना के तहत प्रदेश में विभिन्न विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों की क्षमता संवर्द्धन के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रमों के सम्बंध में एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। सिंचाई प्रबंधन एवं प्रशिक्षण संस्थान (इरिगेशन मैनेजमेंट एंड ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट-आईएमटीआई), कोटा द्वारा चालू एवं अगले वित्तीय वर्ष में इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों का संचालन किया जाएगा। इस एमओयू पर अटल भूजल योजना की स्टेट प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट (एसपीएमयू) तथा भूजल विभाग की ओर से परियोजना निदेशक सूरजभान सिंह तथा आईएमटीआई, कोटा की तरफ से महानिदेशक श्री राजेन्द्र पारीक ने हस्ताक्षर किए।
इस अवसर पर जलदाय एवं भूजल विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) सुधांश पंत, अटल भूजल योजना के नोडल अधिकारी डॉ. वीएन भावे, मुख्य लेखाधिकारी श्री जेके जैन, प्रोक्...
जयपुर। तीन साल के लम्बे इंतजार के बाद राज्य की गहलोत सरकार ने आज आखिरकार राजनीतिक नियुक्तियां कर दी। 44 आयोग, बोर्ड, निगमों में 58 पार्टी नेताओं को मनोनीत किया है। इनमें कई विधायकों को भी स्थान दिया गया है। विधायकों में निर्दलीय बीएसपी से आए विधायक विशेष रूप से शामिल है। हालांकि लिस्ट में अर्चना शर्मा का नाम नहीं होने से उनके समर्थकों में नाराजगी है। इसके अलावा कई और नाम भी लिस्ट में नहीं आने पर नेताओं में निराशा देखने को मिल रही है।
...
जयपुर. राजस्थान की राजधानी जयपुर में भी अब दिल्ली की तर्ज पर में कॉन्स्टीट्यूशन क्लब बनाया जाएगा। बुधवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने क्लब का शिलान्यास किया। 80 करोड़ की लागत से 18 माह में यह काम पूरा होगा। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी, नेत प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया, यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल, मुख्य सचिव उषा शर्मा, राजस्थान आवासन मण्डल आयुक्त पवन अरोड़ा भी मौजूद रहे। क्लब का निर्माण राज्य सरकार का हाउसिंग बोर्ड करेगा। इस क्लब के निर्माण की समय सीमा 18 महीने रखी गई है। सीएम गहलोत ने 2021-22 के बजट में जयपुर में दिल्ली की तर्ज पर कॉन्स्टीट्यूशन क्लब बनाने की घोषणा की थी। राजस्थान हाउसिंग बोर्ड आयुक्त पवन अरोड़ा के जिम्मे यह एक और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी राज्य सरकार ने दी है। इस मौके पर सीएम अशोक गहलोत ने पवन अरोड़ा के काम की भी जमकर तारीफ की।
कार्यक्रम के...
नई दिल्ली. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ANI को दिए विशेष साक्षात्कार में आगामी विधानसभा चुनावों में NDA की जीत का दावा किया। पार्टी की जीत पर उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अखिलेश यादव और जयंत चौधरी पर हमला बोलते हुए कहा कि दो लड़कों का खेल पहले भी देखा था, उनमें इतना अहंकार था कि उन्होंने गुजरात के दो गधों का शब्द प्रयोग किया था। लेकिन उन्हें यूपी ने सबक सिखाया। पीएम मोदी ने यूपी और पंजाब चुनाव को लेकर बेबाकी से अपनी बात रखी। एएनआई से एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई मुद्दों पर अपनी बात रखी। उत्तर प्रदेश विधानसभा के पहले चरण का मतदान गुरुवार यानि कल होना है। इस दौरान यूपी की 58 सीटों पर मतदान किया जाएगा। पीएम मोदी ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव और जयंत चौधरी का नाम लिए बिना हमला बोला। कहा कि ''हमने पहले भी दो लड़कों का खे...
जयपुर. राजस्थान एसीबी ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए जालोर में सीजीएसटी अधीक्षक और दलाल को 1 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया. एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर जालोर इकाई द्वारा श्योराम मीना, अधीक्षक सी0जी0एस0टी0 व दलाल(प्राईवेट व्यक्ति) करताराम को परिवादी से 01 लाख रूपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि एसीबी की जालौर इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि ‘‘ मेरी फर्म का
सी0जी0एस0टी0 रजिस्ट्रेशन रि-ओपन करने की एवज में अधीक्षक सी0जी0एस0टी0 जालोर श्योराम मीना द्वारा 02 लाख रूपये की रिश्वत राशि मांगकर परेशान किया जा रहा है। जिस पर कैलाशचन्द्र बिश्नोई उप महानिरीक्षक पुलिस एसीबी जोधपुर के निर्देशन में एसीबी जालोर इकाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महावीर सिंह राणावत के नेतृत्व में शिकायत का सत्यापन ...
जयपुर। राजस्थान विधानसभा के पहले ही दिन REET पेपर लीक मामले में जमकर हंगामा हुआ। जैसा कि विपक्ष ने पहले ही इस बात पर सरकार को घेरने की तैयारी कर रखी थी उसी के मुताबिक पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सदन में हंगामा देखने को मिला।
राज्यपाल अभिभाषण के दौरान भाजपा विधायकों ने रीट भर्ती धांधली की सीबीआई जांच की मांग को लेकर सदन में तख्तियां लहराई और पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग की।
रीट सीबीआई जांच की मांग को लेकर भाजपा विधायक हाथ पर काली पट्टी बांधकर सदन में पहुंचे थे। इसी तरह आरएलपी के तीनों विधायक नारायण बेनीवाल, पुखराज और इंदिरा देवी भी रीट की सीबीआई जांच की मांग को लेकर वेल में आ गए और बाद में राज्यपाल के अभिभाषण का वॉकआउट कर सदन से चले गए और अपनी नाराजगी जताई।
राज्य विधानसभा में जैसे ही राज्यपाल अभिभाषण के लिए विपक्षी सदस्यों ने रीट को लेकर अपना विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। भ...
जयपुर। राज्य के 25 हजार आंगनबाड़ी केंद्रों को नंद घर के रूप में विकसित करने हेतु वेदांता समूह के अनिल अग्रवाल फाउण्डेशन के साथ राजस्थान सरकार ने एमओयू हस्ताक्षर किया है। राज्य सरकार की ओर से प्रमुख शासन सचिव महिला एवं बाल विकास श्रेया गुहा एवं अनिल अग्रवाल फाउंडेशन की ओर से नंद घर की मुख्य कार्यकारी अधिकारी रितु झींगन ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। फाउंडेशन करीब 750 करोड़ रूपये (प्रति आंगनबाड़ी 3 लाख रूपये) व्यय कर 25 हजार नंद घर विकसित करेगा।
इस मौके पर CM अशोक गहलोत ने कहा कि बच्चे हमारे देश की वह पौध हैं, जिनको बेहतर पोषण, अच्छी शिक्षा एवं सुसंस्कार देकर हम उत्कृष्ट मानव संसाधन के रूप में तैयार कर सकते हैं। प्रदेश के आंगनबाड़ी केंद्र इस दिशा में अहम भूमिका निभा सकते हैं। हमारा लक्ष्य हो कि राज्य के सभी आंगनबाड़ी केंद्र सभी मूलभूत सुविधाओं से युक्त नंद घर के रूप में विकसित हों। अनिल अग्रवाल फा...
टोंक/जयपुर। REET लेवल 2 भर्ती परीक्षा रद्द किए जाने के राजस्थान में साइड इफेक्ट नजर आने लगे हैं। REET में रिश्तेदारों को पास कराने के लिए PWD के LDC ने 40 लाख रुपए साहूकारों से लेकर दलालों को दिए थे। लेकिन पहले तो SOG की जांच शुरू हुई और उसके बाद जब परीक्षा ही कैंसल हो गई तो तनाव बढ़ गया और परेशान होकर आत्महत्या कर ली।
मृतक के परिजनों का आरोप है कि कर्ज वसूली को लेकर साहूकारों लगातार दबाव बना रहे थे। उधर सोमवार को मुख्यमंत्री गहलोत ने परीक्षा कैंसिल करने की घोषणा कर दी। जिससे तनाव काफी बढ़ गया और फिर सोमवार की रात फांसी लगा ली।
मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें कुछ लोगों के नाम हैं। यह मामला टोंक जिले के नगर फोर्ट थाना क्षेत्र का है। परिजनों ने 8-10 युवकों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कराया है।
नगर फोर्ट थाना क्षेत्र के रानीपुर...
जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रीट पेपर लीक मामले में सीबीआई जांच की बीजेपी की मांग पर विपक्ष को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि "मैंने पहले भी कहा था कि सरकार के लिए सबसे आसान काम परीक्षा को रद्द कर दोबारा आयोजित करवाना है। युवाओं के हित में सरकार ने SOG को फ्री हैंड देकर निष्पक्ष जांच करवाई जो अभी भी जारी है। परन्तु विपक्ष ने जांच के नतीजों का इंतजार किए बगैर युवाओं को भड़काकर हिंसात्मक माहौल बनाया। लाखों अभ्यर्थियों की संतुष्टि के लिए हमने रीट लेवल 2 की परीक्षा रद्द कर 30,000 पद बढ़ाते हुए पुन: आयोजित करवाने की घोषणा की है। SOG अपना काम निष्पक्षता से कर रही है इसलिए ही आरोपी लगातार पकड़े जा रहे हैं एवं रोज नए खुलासे हो रहे हैं। विपक्षी लोग सिर्फ इसलिए CBI जांच की मांग कर रहे हैं जिससे ये भर्तियां लम्बे समय तक अटक जाएं और विपक्ष सरकार को बदनाम कर सके कि युवाओं को न...
भीलवाड़ा/नई दिल्ली। पर्यावरण प्रदूषण फैलाने के मामले में NGT ने सख्त कदम उठाते हुए बड़ा एक्शन लिया है। नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने पर्यावरण नियमों का उल्लंघन करने पर हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड पर 25 करोड़ रुपए की क्षतिपूर्ति देने के आदेश दिए है। भीलवाड़ा के आगूचा रामपुरा एचडी हिंदुस्तान जिंक की खदानों में जमीन के अंदर की जाने वाली ब्लास्टिंग से स्थानीय लोगों के खेतों को काफी नुकसान पहुंचा है तो वहीं पर्यावरण को भी काफी क्षति हुई है। सुनवाई के बाद NGT ने इसे गंभीर माना और यह जुर्माना लगाया।
बता दें एनजीटी के जस्टिस आदर्श गोयल की अध्यक्षता वाली पीठ ने हिंदुस्तान जिंक को 3 महीने के अंदर क्षतिपूर्ति राशि भीलवाड़ा जिला मजिस्ट्रेट के यहां जमा कराने का निर्देश दिया। है। साथ ही 3 सदस्य कमेटी का गठन भी किया है। अब यह कमेटी इलाके के भूमि और पानी के नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट सौंपेगी। कमेटी में केंद्रीय ...