जयपुर। जयपुर विकास प्राधिकरण अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगा। जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा रीट पेपर प्रकरण में आरोपी रामकृपाल मीणा द्वारा राजकीय भूमि पर अतिक्रमण कर कॉलेज का संचालन किया जा रहा था। शिकायत प्राप्त होने पर प्राधिकरण द्वारा टीम गठित कर अतिक्रमित भूमि को चिन्हित करवाकर नियमानुसार प्रक्रिया अपनाते हुए पर्याप्त संसाधनों से ध्वस्तीकरण की कार्यवाही कर भूमि को कब्जे में लिया गया। जेडीए द्वारा राजकीय/जविप्रा भूमि पर व्यापक अतिक्रमण कर व्यावसायिक/आवासीय/संस्थानिक/औद्योगिक परिसर निर्मित हो। जयपुर विकास प्राधिकरण स्वामित्व/राजकीय भूमि का सर्वे करके, राजकीय भूमि पर अवस्थित अतिक्रमण की सूची तैयार कर प्रत्येक प्रकरण में नियमानुसार कार्यवाही किये जाने हेतु जयपुर विकास प्राधिकरण क्षेत्र के समस्त जोन में संबंधित जोन उपायुक्त अध्यक्ष, अधिशाषी अभियन्ता, प्रवर्तन अधिकारी एवं सहायक नगर नियोजक सदस्य होंगे। यह दल राजकीय भूमि पर किये गये अतिक्रमण की सूची तैयार कर सर्वे रिर्पाेट 15 दिवस में जेडीए के माध्यम से जेडीसी को उपलब्ध करवायेंगे।