सीकर। जाको राखे साइयां मार सके ना कोई। ऐसा ही एक उदाहरण सीकर में देखने को मिला। जहां 4 वर्षीय गुड्डू को 25 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सिविल डिफेंस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम ने बोरवेल से सकुशल निकाल लिया। सीकर के दातारामगढ के पास बिजारणियों की ढाणी में गुरुवार शाम को 4 बजे खेलते समय गिरधारी बिजारणिया का 4 वर्षीय बेटा राजेन्द्र उर्फ गुड्डू ढाणी के बाहर बने बोरवेल में गुड्डू गिर गया था। सूचना मिलने के तुरंत बाद प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और शाम साढे़ 4 बजे रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया था। लगातार 25 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद शुक्रवार शाम 5 बजकर 30 मिनट पर गुड्डू को सकुशल बाहर निकाल लिया गया है।
बच्चे के बाहर आते ही उसकी मां लिपट-लिपटकर रोई। गुड्डू फिलहाल स्वस्थ्य है। फिर भी मेडिकल जांच के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जैसे ही बच्चे को बाहर निकाला गया, उसे तुरंत एंबुल...
यूक्रेन की सबसे बड़ी उम्मीद टूट गई है अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने साफ कर दिया है कि नाटो देशों की सेनाएं यूक्रेन नहीं जाएंगी हालांकि उन्होंने यह भी साफ का है कि यूक्रेन की नाटो देश भरपूर मदद करेंगे। रूस पर अब तक के सबसे बड़े आर्थिक प्रतिबंध लगाए गए हैं। हर स्तर पर रूस का विरोध किया जाएगा।
यूक्रेन पर हमले को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने रूस की निंदा की। राष्ट्रपति बाइडेन ने कहा, हमें पहले से अंदेशा था कि रूस यूक्रेन पर हमला करेगा। बाइडेन ने कहा, हम रूस पर और कड़े प्रतिबंध लगाएंगे। पुतिन को हमले के नतीजे भुगतने होंगे। बाइडेन ने कहा, दुनिया के ज्यादातर देश रूस के खिलाफ हैं।...
रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग के बीच पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन से फोन पर बात की है. पीएम मोदी ने जोर देकर कहा है कि बातचीत के जरिए ही कोई हल निकाला जा सकता है. उनके मुताबिक कूटनीति के जरिए ही शांति स्थापित की जा सकती है. वहीं पीएम मोदी ने पुतिन के सामने भारतीयों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया है. इसके अलावा पीएम ने हिंसा का छोड़ने की बात भी कही है. उन्होंने कहा कि बातचीत से मामले में हल निकाला जाना चाहिए.
25 मिनट की बातचीत में पीएम मोदी ने सबसे ज्यादा इसी बात पर जोर दिया कि युद्ध से किसी भी तरह का समाधान नहीं निकलने वाला है. पीएम मोदी के मुताबिक अगर रूस के नाटों देशों संग विवाद हैं तो वो भी सिर्फ बातचीत के जरिए हल होने चाहिए. बातचीत में पीएम मोदी ने यूक्रेन में फंसे भारतीयों पर भी विस्तार से चर्चा की. साफ कर दिया कि वहां फंसे भारतीयों की सुरक्षा भारत सरकार के लिए सबसे ज्यादा जरूरी ...
कई बार व्हाट्सएप ग्रुप पर मेंबर्स द्वारा आपत्तिजनक सामग्री या संदेश डाले जाने पर ग्रुप एडमिन की शामत आ जाती है लेकिन अब व्हाट्सएप ग्रुप एडमिन के लिए एक राहत की खबर है। केरल उच्च न्यायालय ने कहा है कि किसी भी व्हाट्सएप एप गुप के एडमिनिस्ट्रेटर (प्रबंधक) या सृजनकर्ता को उसके किसी सदस्य द्वारा डाली गयी किसी आपत्तिजनक सामग्री के लिए परोक्ष रूप से जवाबदेह नहीं ठहराया जा सकता है।
उच्च न्यायालय ने किसी व्हाट्सग्रुप के एडमिन के विरूद्ध पोक्सो मामला खारिज करते हुए यह फैसला सुनाया है। इस ग्रुप के एक सदस्य ने अश्लील सामग्री डाल दी थी। अदालत ने कहा कि जैसा कि बंबई और दिल्ली उच्च न्यायालय ने जो व्यवस्था दी है, वह यह है कि '' किसी व्हाट्सग्रुप में अन्य सदस्यों के संदर्भ में एडमिन का विशेषाधिकार बस इतना है कि वह इस ग्रुप में किसी को भी जोड़ सकता है या किसी सदस्य को हटा सकता है।'&...
उदयपुर। केंद्रीय माल एवं सेवा कर विभाग (CGST) की उदयपुर एंटीविजन शाखा ने शहर के दो बड़े आईवीएफ सेंटर पर छापा मार करोड़ों की कर चोरी का खुलासा किया। विभाग ने कुम्हारों का भट्टा स्थित इंदिरा आईवीएफ और भुवाना स्थित नीलकंठ फर्टिलिटी एंड वुमन हॉस्पिटल में कार्यवाही की.
जानकारी के अनुसार इंदिरा आईवीएफ द्वारा 157 करोड़ रूपये के टैक्सेबल वैल्यू पर नियमानुसार देय जीएसटी 24.71 करोड़ रूपये टैक्स का भुगतान नहीं किया. वही नीलकंठ फर्टिलिटी द्वारा 52.63 करोड़ रूपये की टैक्सेबल वैल्यू पर नियमानुसार देय जीएसटी 9.47 करोड़ रूपये का भुगतान नहीं किया. इंदिरा आईवीएफ के परिसर में विभाग के दर्जनभर अधिकारियों द्वारा उपायुक्त, एंटी इवेजन के नेतृत्व में सर्च कार्यवाही की गई जो मध्य रात्रि तक चली.
इस दौरान पाया गया कि कंपनी द्वारा इनफर्टिलिटी को दूर करने के लिए जो सेवाएं दी जा रही है उसे कंपनी द्वारा गलत क्लासिफ...
दुनिया की परवाह किए बिना रूस ने आखिरकार जंग की शुरुआत कर दी है। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सैन्य कार्रवाई के ऐलान के बाद यूक्रेन में कई जगह धमाके सुनाई दिए हैं। अमेरिका लगातार रूस को इसके अंजाम भुगतने की चेतावनी दे रहा है लेकिन रूस ने साफ कहा है कि जो भी दखलंदाजी करेगा उस देश को भी परिणाम भुगतने होंगे।
यूक्रेन की राजधानी कीव पर तो क्रूज और बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला होने की जानकारी मिली है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि यूक्रेन-रूस के युद्ध को टाला नहीं जा सकता। इसलिए रूस स्पेशल मिलिट्री ऑपरेशन लॉन्च कर रहा है। जिसका मकसद यूक्रेन पर कब्जा करना नहीं है।
पुतिन ने यूक्रेन की सेना को कहा है कि वह हथियार डालें और अपने घर जाएं. उधर रूसी सेना के घुसने के बीच यूक्रेन ने अपने यहां मार्शल लॉ लगा दिया है। बिगड़ते हालातों के बीच कीव एयरपोर्ट को खाली करा लिया गया है। वहां मौजूद ...
अजमेर। राजस्थान में RAS मुख्य परीक्षा की नई तारीखें घोषित कर दी गईं हैं। राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) की ओर से आयोजित आरएएस मुख्य परीक्षा अब 20-21 मार्च को होगी। आरपीएससी ने हाईकोर्ट की खंडपीठ के निर्णय के बाद बुधवार देर रात यह निर्णय किया है।
आयोग के संयुक्त सचिव आशुतोष गुप्ता ने बताया कि खंडपीठ में अपील की गई और सिंगल बेंच के निर्णय पर स्टे दिया गया है। साथ ही आयोग को परीक्षा कराने की छूट दी। बुधवार को ही आरपीएससी ने हाईकोर्ट की डबल बेंच में अपील की थी।
इससे पहले मंगलवार को हाईकोर्ट ने आरएएस-प्री 2021 एग्जाम का परिणाम रद्द कर दिया था। हाईकोर्ट ने 5 विवादित प्रश्नों पर दोबारा से कमेटी बनाने के आदेश दिए थे। बुधवार सुबह आरएएस मुख्य परीक्षा की 25-26 फरवरी को होने वाली परीक्षा को स्थगित कर करने का निर्णय आरपीएससी में फुल कमीशन की बैठक में किया गया था। बैठक चेयरमैन संजय कुमार श...
जयपुर. राजस्थान सरकार ने एक बड़ी घोषणा करते हुए कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है. रिटायर्ड होने पर अब कर्मचारियों को पूरी पेंशन मिलेगी. अंशदायी पेंशन योजना खत्म करने की घोषणा कर दी गई है. 2004 से पहले वाली पुरानी पेंशन प्रणाली फिर से बहाल होगी, जिससे कर्मचारियों को बडी राहत मिलेगी. वेतन की आधी पेंशन अब सेवानिवृत कर्मचारियों को दी जाएगी. रिटायर्ड होने पर अब कर्मचारियों को पूरी पेंशन मिलेगी. नई पेंशन सिस्टम में कर्मचारी को खुद पैसा कटवाना होता था पर अब पुराने पेंशन सिस्टम को बहाल किया जाएगा. राजस्थान सरकार के कर्मचारियों में इस घोषणा के बाद खासा उत्साह देखने को मिला. और मुख्यमंत्री की इस घोषणा का स्वागत किया गया.
इसके अलावा मुख्यमंत्री ने 1 अप्रैल 2022 से संविदाकर्मियों की सैलरी 20 फीसदी बढ़ाने की भी घोषणा की.
...
जयपुर. राजस्थान सरकार ने बजट में बड़ी घोषणा की है. इसके तहत अब शहरों में रोजगार देने के लिए इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना लागू करने की घोषणा की गई है। अगले साल से शहरी क्षेत्रों में मनरेगा की तर्ज पर मांगे जाने पर 100 दिन का रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। इस पर राज्य सरकार 800 करोड़ रुपए खर्च करेगी। इसके साथ ही मनरेगा में 100 दिन का रोजगार बढाकर 125 दिन करने की घोषणा की गई है। राज्य सरकार इसका पूरा खर्च उठाएगी। इस पर करीब 700 करोड़ रुपए खर्च होंगे। माना जा रहा है कि इससे शहरी क्षेत्र में लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे और दो वक्त की रोटी चिंता कम हो सकेगी.
...
जयपुर. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट में बड़ी घोषणा करते हुए 50 यूनिट बिजली मुफ्त देने की घोषणा की है. सभी घरेलू उपभोक्ताओं को 150 यूनिट तक 3 रुपये और 150 से 300 यूनिट तक 2 रुपये और इससे ऊपर के कंज्यूमर को भी स्लैब के हिसाब से लाभ दिया जायेगा. इस पर 4000 करोड़ का खर्च होगा.
बजट घोषणा के मुताबिक करीब 118 लाख घरेलू उपभोक्ताओं को राहत देने की दृष्टि से आगामी वर्ष 100 यूनिट प्रतिमाह तक बिजली का उपभोग करने वालों को 50 यूनिट तक बिजली निशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी.
इससे पहले अशोक गहलोत ने बजट में एक बड़ी घोषणा करते हुए प्रदेशवासियों को स्वास्थ्य सुरक्षा देने के लिहाज से मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना में लाभ की सीमा 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख रुपये करने की घोषणा की.
...