India

मुख्यमंत्री की बजट में बड़ी घोषणा, चिरंजीवी योजना में लाभ की सीमा 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख रुपये की गई

Rajasthan Budget 2022: जयपुर. राजस्थान सरकार ने बजट में एक बड़ी घोषणा करते हुए प्रदेशवासियों को स्वास्थ्य सुरक्षा देने के लिहाज से मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना में लाभ की सीमा 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख रुपये करने की घोषणा की है.  बजट में सीएम अशोक गहलोत स्वास्थ्य सेवाओं पर खासा फोकस करते हुए यह घोषणा की. बता दें कि बुधवार को सीएम अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने विधानसभा में राजस्थान का वर्ष 2022-23 का बजट (Rajasthan Budget) पेश किया. यह गहलोत की तीसरी सरकार का चौथा बजट है. इस बार यह बजट कई मायनों में काफी खास है.   ...

टैक्स चोरी के मामले में इंदिरा आईवीएफ पर CGST का छापा

उदयपुर। इंदिरा आईवीएफ पर CGST की स्पेशल टीम ने छापा मारा है। इसमें बड़ी कर चोरी के खुलासे की संभावना है। कई महत्वपूर्ण दस्तावेजों की यहां पर पड़ताल की गई है। उधर जैसे ही छापे की जानकारी सेंटर संचालकों को मिली तो हड़कंप मच गया। स्टाफ में भी अचानक हुई इस कार्रवाई के बाद हड़कंप देखने को मिला। मिली जानकारी के मुताबिक इंदिरा आईवीएफ के उदयपुर में कुम्हारों का भट्टा स्थित कार्यालय पर मंगलवार शाम सीजीएसटी की टीम का छापा पड़ा। सीजीएसटी के अधिकारियों की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली से आई सीजीएसटी की टीम के साथ उदयपुर डिवीज़न की टीम भी कार्रवाई में साथ है। कार्रवाई 24 घंटे से अधिक चल सकती है। संभावना जताई जा रही है की बड़ी टैक्स चोरी के मामले का खुलासा हो सकता है। फ़िलहाल उदयपुर स्थित कार्यालय में कार्रवाही जारी है। उल्लेखनीय है की इंदिरा आईवीएफ की ...

IAS ने पेश की कर्तव्यपरायणता की अनूठी मिसाल, मां का अंतिम संस्कार किया, उसके तुरंत बाद बैठ कर दिया प्रदेश के बजट को अंतिम रूप

जयपुर. कहते हैं कर्तव्य कठोर होता है, भावप्रधान नहीं. कर्तव्य की भावना के बिना काम करना भूख के बिना खाना खाने जैसा है. और ऐसा ही एक नायाब उदाहरण राजस्थान सरकार के बजट पेश करने से पहले देखने को मिला. जहां एक कर्मठ, विजनरी, कर्तव्यपरायण सीनियर आईएएस अखिल अरोड़ा ने अपने कर्तव्य की अनूठी और मार्मिक मिसाल पेश की.  दरअसल 20 फरवरी को सीनियर आईएएस अखिल अरोड़ा की माता का निधन हो गया था, निधन के बाद जहां उन्होंने अपनी माता की अर्थी को कंधा दिया. उनका अंतिम संस्कार किया. माता के निधन के बाद तीये की बैठक भी नहीं हुई थी कि उससे पहले ही तुरंत प्रदेश के बजट को अंतिम रूप देने में लग गए. दिन रात एक कर बजट को अंतिम रूप दिया. 22 फरवरी को राजस्थान के सीएम और अधिकारियों के साथ वो बजट को अंतिम रूप देते नजर आए. चूंकि अखिल अरोड़ा राजस्थान सरकार के वित्त विभाग के प्रमुख शासन सचिव हैं और उनका मह...

राजस्थान हाईकोर्ट ने आरएएस-प्री परीक्षा का परिणाम रद्द किया, अब 25- 26 फरवरी को आरएएस मुख्य परीक्षा नहीं

हाईकोर्ट ने मंगलवार को आरएएस-प्री परीक्षा का परिणाम रद्द कर दिया है। ऐसे में अब 25- 26 फरवरी को आरएएस मुख्य परीक्षा नहीं होगी। हाईकोर्ट ने 5 विवादित प्रश्नों पर दोबारा से कमेटी बनाने के आदेश दिए हैं। कोर्ट के आदेश पर नए सिरे से प्री-परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी करनी होगी। जस्टिस महेन्द्र गोयल की बेंच ने अंकित शर्मा व अन्य की याचिका पर यह आदेश दिया है। एडवोकेट रामप्रताप सैनी ने मामले में पैरवी की। हाईकोर्ट ने आरएएस-प्री परीक्षा के प्रश्न नम्बर 62 के ऑप्शन 1 को सही माना है। ऐसे में अब आरएएस-प्री का परीक्षा परिणाम नए सिरे से आने के बाद ही आर एस की मुख्य परीक्षा हो सकेगी। आरएएस भर्ती 2021 की प्री परीक्षा 27 अक्टूबर, 2021 को हुई थी। इसका रिजल्ट 19 नवम्बर, 2021 को जारी किया गया था। मुख्य परीक्षा की तारीख आगे बढ़ाने की मांग अभ्यर्थी लगातार कर रहे थे। बहुत से अभ्यर्थी प्री परीक्षा के रिजल्...

करप्शन के खिलाफ राजस्थान ACB का मेगा मण्डे! SHO, ASI,  अभियन्ता, ठेकेदार, बाबू, संविदाकर्मी रिश्वत लेते गिरफ्तार

जयपुर. भ्रष्टाचारियों के खिलाफ राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की रिश्वतखोरों के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक जारी है. इसी कड़ी में सोमवार को एसीबी की ताबड़तोड़ कार्रवाइयां हुईं. एसीबी डीजी बीएल सोनी के निर्देशन में पूरे राजस्थान में एसीबी की ​टीम ने अलग अलग जिलों में कार्रवाई की.  एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर अलवर इकाई द्वारा कार्यवाही करते हुये नगर विकास न्यास (यू.आई.टी.) अलवर के कनिष्ठ लिपिक मुकेश कुमार सहित दो संविदाकर्मीयों को परिवादी से 32 हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया. परिवादी द्वारा शिकायत दी गई थी कि उसके भूखण्ड का पट्टा जारी करने की एवज में नगर विकास न्यास (यू.आई.टी.) अलवर के कनिष्ठ लिपिक मुकेश कुमार व सहयोगी संविदाकर्मियों द्वारा 32 हजार रूपए की रिश्वत राशि की मांग कर परेशान किया जा रहा है. जिस पर एसीबी क...

बिल्डिंग की सही डिजाइन से बच सकती है 40 फीसदी तक बिजली, एनर्जी कंजर्वेशन बिल्डिंग कोड पर जयपुर में जुटे दिग्गज

जयपुर। सही डिजाइन व रंग संयोजन से ही बिजली की 40 प्रतिशत तक बिजली की बचत की जा सकती है। यह जानकारी राजस्थान अक्षय ऊर्जा निगम और ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी द्वारा जयपुर विकास प्राधिकरण में एनर्जी कंजर्वेशन बिल्डिंग कोड पर आयोजित कार्यशाला में उभर कर आए। अतिरिक्त मुख्य सचिव एनर्जी डॉ. सुबोध अग्रवाल ने बताया कि ऊर्जा दक्षता व ऊर्जा बचत के लिए राजस्थान अक्षय उर्जा निगम राज्य स्तरीय नोडल संस्था है। उन्होंने बताया कि एनर्जी कंजरवेशन बिल्डिंग कोड की पालना कराने के लिए अक्षय ऊर्जा निगम और बीईई द्वारा संयुक्त रुप से जागरुकता अभियान का संचालन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसी क्रम में जयपुर विकास प्राधीकरण में कार्यशाला का आयोजन कर आवश्यक जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री गहलोत की पहल पर बिजली बचाओं अभियान व जनचेतना कार्यक्रम का ही परिणाम है कि राजस्थान उर्जा दक्षता में दूसरे स...

कोटा में चंबल नदी में बारातियों की कार गिरी, दूल्हे सहित 9 लोगों की दर्दनाक मौत

कोटा। बारात ले जा रही एक कार अनियंत्रित होकर कोटा के नयापुरा पुलिया से चंबल नदी में गिर गई। इस हादसे में दूल्हे सहित 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस और प्रशासन मौके पर मौजूद है। जानकारी के मुताबिक कार में मौजूद लोग बराती बताए जा रहे है। मरने वालों में दूल्हा भी शामिल है। बारात चौथ के बरवाड़ा से कोटा आई थी। कार अनियंत्रित होने के कई कारण बताएं जा रहे है जिसमें शराब पीकर गाड़ी चलाना भी बताया जा रहा है। पुलिस अभी मौके पर पहुच कर गाड़ी को बाहर निकलवाने का काम कर रही है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस हादसे पर दुख जताया है।...

राजस्थान SOG ने REET पेपर लीक मामले में जालोर के एक पत्रकार को गिरफ्तार किया

जयपुर/जालोर। राजस्थान SOG ने REET पेपर लीक मामले में जालोर के एक पत्रकार को गिरफ्तार किया है। यह पत्रकार एक न्यूज चैनल से जुड़ा है। लगातार हो रही कार्रवाई के डर से पिछले कुछ दिनों से यह पत्रकार अंडरग्राउंड था। अब तक रीट पेपर लीक मामले में कुल 40 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। SOG को बीते कुछ दिनों से जालोर के पत्रकार बबलू मीना की तलाश थी जिसे शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। पत्रकार बीते 10-15 दिनों से अंडर ग्राउंड था। बता दें कि सांचौर निवासी उदाराम की गिरफ्तारी के बाद खुलासा हुआ था कि REET पेपर बाड़मेर में कई अभ्यर्थियों के पास पहुंचा था। SOG ने कड़ी से कड़ी मिलाते हुए बाड़मेर के ठेकेदार भजनलाल व उसकी भतीजी को गिरफ्तार किया था। इसके बाद से ठेकेदार भजनलाल के कनेक्शन वाले सभी लोग अंडरग्राउंड हो गए थे। SOG ने 5 फरवरी को सांचौर में तीन जिलों की पुलिस के साथ तीन घंटे मीटिंग की। उसके बाद से अ...

राजस्थान कांग्रेस के सम्मेलन में बोले विधायक, मंत्री और अफसर कार्यकर्ताओं को देखते हैं शक की निगाह से

जयपुर। राजस्थान कांग्रेस का एक दिवसीय खुला अधिवेशन शनिवार को जयपुर के बिड़ला सभागार में हुआ। अधिवेशन में कार्यकर्ताओं से लेकर विधायकों तक ने अपनी पीड़ा खुलकर जाहिर की। बड़ी बात यह रही कि ज्यादा कमियां विधायकों, मंत्रियों और CM के सलाहकारों ने बताई। और खुलकर सभी ने सरकार में ब्यूरोक्रेसी के हावी होने के आरोप लगाए। इतना ही नहीं संगठन को कम महत्व मिलने की बात भी सम्मेलन में प्रमुखता से उठी। सरकारी कामकाज में सुधार की जरूरत बताते हुए कार्यकर्ताओं की सुनवाई नहीं होने की बात कही गई। सम्मेलन में सीएम के सलाहकार राजकुमार शर्मा भी खुल के बोले। उन्होंने कहा कि मंत्री और अफसर कार्यकर्ताओं को शक की निगाह से देखते हैं। कार्यकर्ताओं के सरकार में कोई काम नहीं हो रही। उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। नीचे से ऊपर तक कार्यकर्ताओं की सुनवाई होगी तो ही आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी का भविष्य सही रहेगा। राजक...

राजस्थान कांग्रेस के सम्मेलन में बोले विधायक, मंत्री और अफसर कार्यकर्ताओं को देखते हैं शक की निगाह से

जयपुर। राजस्थान कांग्रेस का एक दिवसीय खुला अधिवेशन शनिवार को जयपुर के बिड़ला सभागार में हुआ। अधिवेशन में कार्यकर्ताओं से लेकर विधायकों तक ने अपनी पीड़ा खुलकर जाहिर की। बड़ी बात यह रही कि ज्यादा कमियां विधायकों, मंत्रियों और CM के सलाहकारों ने बताई। और खुलकर सभी ने सरकार में ब्यूरोक्रेसी के हावी होने के आरोप लगाए। इतना ही नहीं संगठन को कम महत्व मिलने की बात भी सम्मेलन में प्रमुखता से उठी। सरकारी कामकाज में सुधार की जरूरत बताते हुए कार्यकर्ताओं की सुनवाई नहीं होने की बात कही गई।   सम्मेलन में सीएम के सलाहकार राजकुमार शर्मा भी खुल के बोले। उन्होंने कहा कि मंत्री और अफसर कार्यकर्ताओं को शक की निगाह से देखते हैं। कार्यकर्ताओं के सरकार में कोई काम नहीं हो रही। उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। नीचे से ऊपर तक कार्यकर्ताओं की सुनवाई होगी तो ही आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी का भविष्य सही रहेगा...