न्यूयॉर्क में छाई भारतीय फैशन डिजाइनर कीर्ति राठौड़


न्यूयॉर्क. भारत की जानी मानी सेलिब्रिटी फैशन डिजाइनर कीर्ति राठौर ने न्यूयॉर्क फैशन वीक में Hi-tech Moda और My dream tv USA द्वारा आयोजित शो में भारतीय परिधान शो केस कर भारत को गौरवान्वित किया।

इस फ़ैशन शो मे लहरिया, बंदेज के नायाब रंगों के साथ राजस्थानी संस्कृति को बेहद आकर्षक ढंग से दर्शाया गया। इस Indo-fusion इस collection का नाम 'KALEDIO' दिया गया. जिसमें परिधान kaftan स्टाइल में बनाये गए.

USA के मॉडल्स के अलावा रैंप पर कई देशों के मॉडल्स ने इन परिधानों के साथ रैंप वॉक की. कीर्ति राठौर ने भारतीय और अमेरिकी ध्वज को एक साथ लाकर दोनों देशों की संस्कृति और एकता को बढ़ावा दिया.