India

मनोरंजन जगत से दुखद खबर, हार्ट अटैक से महज 36 साल की उम्र में फिल्म क्रिटिक कौशिक एलएम का निधन

हार्ट अटैक के कारण मैं 36 साल की उम्र में फिल्म समीक्षक कौशिक एलएम का निधन हो गया है। यह मनोरंजन जगत की एक दुखद खबर है। फिल्म क्रिटिक कौशिक एलएम के निधन पर मनोरंजन जगत की कई बड़ी हस्तियों ने दुख जताया है। बेहद ही कम उम्र में कौशिक एलएम के आकस्मिक निधन की खबर ने तमिल और तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया है। INDIA HEALTH TV: दिल को इन 11 तरीकों से बिना दवाओं के बनाएं मजबूत, यहां क्लिक करें कोई भी इस खबर पर कोई यकीन ही नहीं कर पा रहा है कि कौशिक अब इस दुनिया में नहीं रहे। क्रिटिक की निधन की खबर अपने के बार से हर कोई सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दे रहा है। फिल्मी दुनिया की कई बड़ी हस्तियों ने उनके निधन पर शोक जताया।...

पैरामिलिट्री फोर्स और पुलिस के ट्रकों में दो नंबर का पैसा भरकर बीजेपी के दफ्तरों तक पहुंचता हैं: अशोक गहलोत, CM

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बीजेपी और पैरामिलिट्री फोर्स, पुलिस पर मिलीभगत का बड़ा आरोप लगाया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बीजेपी, पैरामिलिट्री फोर्सेस, पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पैरामिलिट्री फोर्स और पुलिस के ट्रकों में दो नंबर का पैसा भरकर बीजेपी के दफ्तरों तक पहुंचता है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पैसों के दम पर राज्यों में सरकारें बदलने को लेकर भाजपा को निशाने पर लिया।मुख्यमंत्री ने कहा कि फोर्स और पुलिस के ट्रकों में दो नंबर का पैसा भरकर बीजेपी के दफ्तरों तक पहुंचता है। स्वतंत्रता दिवस पर शहीद स्मारक पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान गहलोत बोले- ये क्या करते हैं मालूम है आपको? ये पैरामिलिट्री फोर्सेज या पुलिस वालों को पकड़ते हैं, जहां इनकी सरकारें होती हैं। ट्रक में भरकर पैसा लाते हैं, बीजेपी के दफ्तर के पिछवाड़े ले जाते हैं ट्रक को। उससे...

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने 'स्वराज 75' कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानियों, क्रांतिकारियों, शहीदों के परिजनों और वीरता पुरस्कार विजेताओं का किया सम्मान

जयपुर। राज्यपाल कलराज मिश्र स्वाधीनता दिवस पर सोमवार सांय अल्बर्ट हॉल, रामनिवास बाग में भारत अमृत महोत्सव समिति, जयपुर की ओर से आयोजित स्वराज 75 कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में राज्यपाल ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ स्वाधीनता सेनानी और क्रांतिकारियों के वंशजों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में उन्होंने महारानी लक्ष्मीबाई, मंगल पाण्डे, तात्या टोपे, बहादुरशाह जफर, बिरसा मुण्डा, रामप्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां, राजेन्द्र नाथ लाहिड़ी, रामकृष्ण खत्री, शचीन्द्र नाथ बख्शी, भगत सिंह, सुखदेव थापर, राजगुरु, लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक, लाला लाजपतराय, वीर सावरकर, महावीर सिंह, ऊधम सिंह, लाला हरिराम बहल, शहीद रामकिशन, ठाकुर रोशन सिंह, पं. अर्जुनलाल सेठी, केसरी सिंह बारहठ, ठाकुर कुशल सिंह, गोविन्द गुरु, शहीद दुर्गा सिंह के वंशजों और परिजनों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। रा...

हमें मिलकर आदिवासियों, दलितों के साथ भेदभाव को खत्म करना होगा: अशोक गहलोत, CM

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि यह दिन देश की आजादी के लिए चली लंबी लड़ाई में ज्ञात-अज्ञात स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान की याद दिलाता है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की रहनुमाई में अहिंसा के रास्ते पर चलते हुए भारत आगे बढ़ा है। इसीलिए विश्व में भारत का मान-सम्मान अलग पहचान रखता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के मजबूत लोकतंत्र की पहचान को कायम रखने की हम सभी की बड़ी जिम्मेदारी है। भारतीय संविधान की मूल भावनाओं में डॉ. भीमराव अंबेडकर ने लोकतंत्र में समाजवाद, सर्वधर्म सद्भाव की जो बात रखी, उसी ने 75 वर्षों में हमें एकजुट और अखंड बनाए रखा है और हमारा राष्ट्रीय ध्वज मजबूती से लहरा रहा है। श्री गहलोत सोमवार को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने स्ट...

टीचर की पिटाई से 9 साल के दलित छात्र की मौत से आहत कांग्रेस विधायक ने दिया इस्तीफा

जालोर। कांग्रेस MLA पानाचंद मेघवाल ने अपनी विधायकी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा- दलित छात्र की मौत से बहुत दुखी हूं। बता दें जालोर के सायला थाना इलाके के सुराणा गांव में स्कूल टीचर की पिटाई से 9 साल के दलित छात्र की मौत हो गयी थी। जिसके बाद मामले से आहत बारां जिले के अटरू से कांग्रेस विधायक पानाचंद मेघवाल ने विधायकी से इस्तीफा दिया है। विधायक ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को अपना इस्तीफा भेजा है। उन्होंने कहा कि जब हम हमारे समाज के लोगों के अधिकारों की रक्षा करने और उन्हें न्याय दिलाने में सक्षम नहीं है तो हमें इस पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। गौरतलब है कि इससे पहले पानाचंद मेघवाल ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को एक पत्र लिखकर पीड़ित परिवार को 50 लाख का मुआवजा देने की मांग की थी। विधायक ने कहा था कि पीड़ित परिवार बेहद गरीब है उसे आर्थिक सहायता के साथ ही परिवार के एक सदस...

भाई-भतीजावाद खत्म करना होगा, इस जंग में युवाओं का साथ चाहता हूं: पीएम

76th Independence Day/ 15th August Celebration: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, है कि 'मैं भाई भतीजावाद, परिवारवाद की बात करता हूं तो लोगों को लगता है मैं सिर्फ राजनीतिक क्षेत्र की बात कर रहा हूं। दुर्भाग्य से राजनीति की इस बुराई ने हिन्दुस्तान की सभी संस्थाओं में परिवारवाद को पोषित कर दिया है। इससे मेरे देश की प्रतिभा को नुकसान होता है।' पीएम मोदी ने युवाओं से अपील की कि मै भाई-भतीजावाद के खिलाफ जंग में युवाओं का साथ चाहता हूं। भाई-भतीजावाद खत्म करना होगा। 76वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने देशवासियों को बधाई देते हुए यह बात कही। इससे पहले उन्होंने राजघाट पहुंचकर बापू को श्रद्धांजलि दी। फिर लालकिले की प्राचीर से तिरंगा फहराया। देश को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने देश की आजादी के लिए संघर्ष करने वाले, आहुती देने वाले...

अनुभवहीन कलेक्टर और एसपी नहीं संभाल पा रहे जालोर में दलित बच्चे की मौत के बाद उपजा बवाल, पीड़ित परिवार पर ही लाठीचार्ज

जालोर में दलित छात्र द्वारा स्कूल में पानी की मटकी छू लेने पर टीचर द्वारा इतना पीटा गया कि मासूम छात्र की मौत हो गई। पिछले करीब 24 दिन से बच्चे का अहमदाबाद में इलाज चल रहा था। इससे पहले उदयपुर में भी इलाज चला था। राजस्थान के जालोर जिले के सायला थाना क्षेत्र के सुराणा गांव की यह घटना है। मामले में क्षेत्र में लगातार तनाव बना हुआ है। पूरे देश में इस मामले की निंदा की जा  रही है।  पिता का आरोप है कि 20 जुलाई को तीसरी कक्षा में पढ़ने वाले उनके 9 साल के बेटे इंद्र मेघवाल ने पानी की मटकी को छू ली थी। इसके बाद टीचर छैल सिंह ने इतनी पिटाई की थी कि उसकी हालत गंभीर हो गई। पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट में मामला दर्ज किया है। पर इस मामले में एक और बड़ी लापरवाही देखने को मिली। जहां जिले के दो सबसे बड़े अधिकारी इस मामले में गंभीर नजर नहीं आए। समय रहते कोई प्रभावी एक्शन नहीं लिया गया। नतीजा यह रह...

1947 में देश का विभाजन भारतीय इतिहास का वो अमानवीय अध्याय है जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता: अमित शाह

नई दिल्ली। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने विभाजन विभीषिका दिवस पर 1947 में देश के विभाजन का दंश झेलने वाले लोगों का नमन किया। उन्होंने 1947 में हुए देश के पर दुख जताते हुए कहा कि विभाजन भारतीय इतिहास का वो अमानवीय अध्याय है जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता विभाजन की हिंसा और घृणा ने लाखों लोगों की जान ली व असंख्य लोगों को विस्थापित करवाया। अमित शाह ने कहा कि आज विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर विभाजन का दंश झेलने वाले लाखों लोगों को नमन करता हूं।  शाह  ने कहा कि  विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस देश की युवा पीढ़ी को विभाजन के दौरान लोगों द्वारा सही गई यातना एवं वेदना का स्मरण करवाएगा और देशवासियों को देश में सदा शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए प्रेरित भी करता रहेगा। ट्वीट्स के ज़रिए श्री अमित शाह ने कहा कि 1947 में हुआ देश का विभाजन भारतीय इतिहास का वो अमानव...

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू का राष्ट्र के नाम संदेश, कही यह प्रमुख बातें

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू ने राष्ट्र के नाम अपना संबोधन दिया। द्रौपदी मुर्मू ने 25 जुलाई को देश के 15वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी। वह शीर्ष संवैधानिक पद पर आसीन होने वाली सबसे कम उम्र की और पहली आदिवासी हैं।  राष्ट्रपति ने देश के नाम अपने संदेश में क्या कहा यहां पढें पूरा संदेश..  मेरे प्यारे देशवासियों, नमस्कार! छिहत्तरवें स्वाधीनता दिवस की पूर्व संध्या पर देश-विदेश में रहने वाले सभी भारतीयों को मैं हार्दिक बधाई देती हूं। इस गौरवपूर्ण अवसर पर आपको संबोधित करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है। एक स्वाधीन देश के रूप में भारत 75 साल पूरे कर रहा है। 14 अगस्त के दिन को विभाजन-विभीषिका स्मृति-दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस स्मृति दिवस को मनाने का उद्देश्य सामाजिक सद्भाव, मानव सशक्तीकरण और एकता को बढ़ावा देना है। 15 अगस्त 1...

शेयर मार्केट किंग राकेश झुनझुनवाला का निधन, PM मोदी सहित कई दिग्गजों ने जताया शोक

मुंबई। महज ₹5000 से अपना व्यापार शुरू करके कारोबार को हजारों करोड़ तक पहुंचाने वाले भारत के वॉरेन बफेट कहे जाने वाले शेयर मार्केट के किंग राकेश झुनझुनवाला का निधन हो गया है। वो 62 साल के थे। उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल लाया गया था। झुनझुनवाला को 2-3 सप्ताह पहले ही अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया था। ब्रीच कैंडी अस्पताल ने उनके निधन की पुष्टि कर दी है। आज सुबह 6 बजकर 45 बजे अस्पताल ने राकेश झुनझुनवाला की मौत की पुष्टि की। बता दें कि राकेश झुनझुनवाला को भारत का वारेन बफेट भी कहा जाता है। शेयर मार्केट से पैसा बनाने के बाद बिग बुल एयरलाइन सेक्टर में भी उतर चुके थे। उन्होंने नई एयरलाइन कंपनी आकासा एयर में मोटा इन्वेस्टमेंट किया था और 7 अगस्त से कंपनी ने ऑपरेशन शुरू कर दिया है। स्टॉक मार्केट में निवेश करने वाले झुनझुनवाला के पास आज हजारों करोड़ रुपये की संपत्ति है। राकेश झुनझुनवाला की क...