जयपुर। राजधानी जयपुर में बिगड़ती कानून व्यवस्था की ताजा बानगी देखने को मिली। जहां पर एक आटा व्यवसायी के घर पर बदमाशों ने बुधवार शाम हथियारों के दम पर जमकर लूटपाट मचाई और करीब 1 करोड से अधिक की डकैती कर भाग गए। इसमें करीब 60 लाख की नगदी और डेढ़ किलो गोल्ड की डकैत की बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया। बता दें कि बदमाशों ने खुद को इनकम टैक्स ऑफिसर बताया और शाम 7:30 बजे घर में घुसे। सर्च के नाम पर बदमाशों ने व्यापारी सत्यनारायण तांबी के घर 60 लाख रुपए नगद और डेढ़ किलो सोने के आभूषण लूटे। पीड़ित सत्यनारायण ने बताया कि 5 से अधिक बदमाशों ने एकाएक घर में दबिश देकर डकैती की वारदात को अंजाम दिया।
व्यापारी खुद को और परिवार को समझा पाता इससे पहले ही बदमाशों ने वारदात करना शुरू कर दिया। बदमाशों ने सत्यनारायण तांबी सहित परिवार के अन्य सदस्यों को करीब सवा घंटे बंधक बनाकर लूटपाट की। जानकारी मिलने पर डीसीपी न...
नई दिल्ली। 7 और 8 अक्टूबर को जयपुर में होने वाले ‘इन्वेस्ट राजस्थान 2022‘ के तहत आज नई दिल्ली में एमओयू साइनिंग सेरेमनी आयोजित हुई। इस मौके पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि राजस्थान में औद्योगिक क्षेत्र स्थापना को लेकर अपार संभावनाएं हैं। राज्य सरकार द्वारा औद्योगिक विकास के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इससे निवेशकों को राज्य में निवेश करने में आसानी हुई है। यहां निवेशकों की समस्याओं को सुनना और प्रतिबद्धता के साथ उनका समयबद्ध निस्तारण करना राज्य सरकार की मुख्य प्राथमिकता है। वर्तमान में रिफाइनरी, पेट्रोकेमिकल्स, सौर ऊर्जा, शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचा विकास आदि में भारी निवेश करने वाले राज्य के रूप में राजस्थान पूरे देश में अग्रणी राज्य बन गया है। राजस्थान निवेशकों के लिए उपलब्ध अनुकूल नीतिगत ढांचे से पहली पसंद बना है। रीको द्वारा राजस्थान के प्रत्...
नई दिल्ली। राहुल गांधी की 12 राज्य में होने वाली हजारों किलोमीटर की 'भारत जोड़ो यात्रा' पर सबकी नजर है। कई राज्यों में विधानसभा चुनाव आगामी वर्ष में प्रस्तावित हैं। अभी तक के कार्यक्रम के हिसाब से राहुल गांधी पूरे समय यात्रा में रहेंगे। राजस्थान में अगले साल नवंबर-दिसंबर में विधानसभा चुनाव को देखते हुए इसे काफी अहम माना जा रहा है।
कांग्रेस कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा निकाल रही है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान में करीब 500 किलोमीटर का सफर तय करेगी। पूर्वी राजस्थान में सबसे अहम होगा। चुनावी साल से पहले छह जिलों से होकर गुजरने वाली इस यात्रा को सियासी मायनों के हिसाब से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ऐसे में चुनावों से पहले इस यात्रा से सियासी माहौल का अनुमान लग जाएगा।
ग्राउंड का सियासी माहौल और पार्टी की हालत के बारे में भी उन्हें खुद रूबरू होन...
जयपुर। त्रिनिटी मल्टी स्टेट कोऑपरेटिव क्रेडिट सोसायटी लिमिटेड कंपनी खोलकर लोगों के साथ इन्वेस्टमेंट के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले बाप बेटे को गलता गेट थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों शातिर बदमाशों रामकेश शर्मा और अरुण शर्मा को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने राजस्थान के अलावा उत्तर प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली में मल्टी स्टेट कंपनी खोलकर कई लोगों को ठगा और इन्वेस्टमेंट के नाम पर कंपनी में खाते खुलवा कर लाखों रुपए डलवा लिए। कुछ समय बाद कंपनी खोलकर इन्वेस्ट की हुई जमा राशि को इकट्ठा कर दफ्तर बंद कर फरार हो गए।
मामले में पीड़ित लोगों ने जयपुर के गलता गेट थाने में परिवादी महावीर खंडेलवाल, सुधीर यादव, पुष्पेंद्र महावर, रूबी देवी, लालाराम सैनी , पारस वर्मा समेत एक दर्जन से ज्यादा लोगों ने मामला दर्ज कराया था। आरोपों है कि कंपनी संचालक करीब ने 63 लाख 41हजार र...
जयपुर। राजस्थान में लम्पी स्किन रोग के बढते प्रकोप ने सरकार की चिंता बढा रखी है। पशुपालकों के लिए भी बड़ी समस्या सामाने आ रही है। इस बीच रोग से बचाव के लिए डेढ़ लाख से अधिक पशुओं का टीकाकरण किया जा चुका है।
राज्य सरकार द्वारा गौवंशीय पशुओं के प्रति सजगता एवं संवेदनशीलता बरतते हुए रोग नियंत्रण के सभी संभावित उपाय किए जा रहे हैं। स्वस्थ पशुओं को इस बीमारी से बचाने के लिए 8 लाख टीकों की व्यवस्था कर डेढ़ लाख से अधिक पशुओं का टीकाकरण कर दिया गया है।
पशुपालन मंत्री लालचन्द कटारिया ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पशुपालन विभाग को रोग की जानकारी मिलते ही इसे मिशन मोड पर लेकर सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है। उन्होंने बताया कि बीमारी की रोकथाम के लिए राजस्थान कोऑपरेटिव डेयरी फेडरेशन एवं पशुपालन विभाग के संयुक्त प्रयास से गौवंशीय पशुओं में टीकाकरण किया जा रहा है। प्रदेश में 41 लाख पशुओं ...
जयपुर। एचपीसीएल ने हरित ऊर्जा और पर्यावरण प्रबंधन के लिए प्रतिबद्धता की दिशा में एक उत्कृष्ट कदम के तहत राजस्थान के सांचोर में गोबर से संपीड़ित बायोगैस परियोजना की शुरुआत की। यह अपशिष्ट से ऊर्जा पोर्टफोलियो के तहत एचपीसीएल की पहली परियोजना होगी। बायोगैस का उत्पादन करने के लिए संयंत्र में हर दिन 100 टन गोबर का उपयोग करने का प्रस्ताव है, जिसका ऑटोमोबाइल ईंधन के रूप में उपयोग किया जा सकता है। इस परियोजना को एक साल की अवधि में चालू करने का प्रस्ताव है।
इस परियोजना का शिलान्यास समारोह राजस्थान के जालौर जिला स्थित सांचौर तहसील के पथमेड़ा ग्राम स्थित श्री गोधाम महातीर्थ पथमेड़ा लोक पुण्यार्थ न्यास में हुआ। इस समारोह में जैव.ईंधन व नवीकरणीय ऊर्जा के ईडी श्री शुवेंदु गुप्ता और एचपीसीएल के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
स्वच्छ भारत मिशन ;ग्रामीणद्ध के तहत जैविक रूप से अपघटित होने वाले अपशिष्ट...
नई दिल्ली। रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) और भारतीय नौसेना ने 23 अगस्त, 2022 को ओडिशा के तट पर चांदीपुर के एकीकृत परीक्षण रेंज से कम दूरी की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल (वीएल-एसआरएसएएम) के लंबवत प्रक्षेपण का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। लंबवत प्रक्षेपण क्षमता के प्रदर्शन के लिए एक उच्च गति वाले मानव रहित हवाई लक्ष्य के खिलाफ भारतीय नौसेना के पोत से यह परीक्षण किया गया।
स्वदेशी रेडियो फ्रीक्वेंसी (आरएफ) सीकर से युक्त मिसाइलों ने उच्च सटीकता के साथ इस लक्ष्य पर निशाना साधा गया। डीआरडीओ ने इस वीएल-एसआरएसएएम प्रणाली को स्वदेशी रूप से डिजाइन और विकसित किया है।
चांदीपुर स्थित आईटीआर ने इस परीक्षण प्रक्षेपण के दौरान रडार, इलेक्ट्रो-ऑप्टिकल निगरानी प्रणाली (ईओटीएस) और टेलीमेट्री प्रणाली जैसे विभिन्न रेंज उपकरणों के माध्यम से प्राप्त किए गए प्रक्षेपण संबंधी ड...
भारतीय तटरक्षक (आईसीजी) ने 32 बांग्लादेशी मछुआरों की जान बचाई और दोनों तटरक्षकों के बीच मौजूदा समझौते के अनुसार बांग्लादेश तटरक्षक (बीसीजी) को उन्हें सौंप दिया। भारतीय तटरक्षक जहाज वरद ने भारत-बांग्लादेश अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा पर नौकाएं पलटने के बाद 32 बांग्लादेशी मछुआरों को बचाया और उन्हें सुरक्षित रूप से बांग्लादेश तटरक्षक जहाज 'ताजुद्दीन (पीएल-72)' को सुपुर्द कर दिया। बांग्लादेश तटरक्षक ने बांग्लादेशी मछुआरों की जान बचाने की मानवीय भूमिका के लिए भारतीय तटरक्षक को धन्यवाद दिया है। बांग्लादेशी मछुआरों की नावें चक्रवाती मौसम/ समुद्री दबाव के दौरान पलट गई थीं, यह नौकाएं 19-20 अगस्त 2022 के बीच बांग्लादेश एवं पश्चिम बंगाल के तट के साथ-साथ चल रही थीं।
नौकाओं के पलटने के लगभग 24 घंटे बाद जब इन मछुआरों को दिनांक 20 अगस्त 2022 को भारतीय तटरक्षक जहाजों और विमानों द्वारा देखा ...
केन्द्रीय बंदरगाह, नौवहन, जलमार्ग और आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने ईरान के उप राष्ट्रपति महामहिम, मोहम्मद मोखबर से तेहरान में मुलाकात की। दोनों नेताओं ने भारत-और ईरान के बीच द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के बारे में चर्चा की। भारत के साथ संबंधों के लिए ईरान के विशेष प्रतिनिधि, उप राष्ट्रपति ने भारत के नौवहन मंत्री की यात्रा की सराहना की क्योंकि यह दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहन प्रदान करता है।
उपराष्ट्रपति ने कहा कि चाबहार बंदरगाह के विकास से व्यापार और जहाज में माल की लदाई की मात्रा में वृद्धि होगी। केन्द्रीय मंत्री ने भी चाबहार बंदरगाह को व्यापार नौवहन के क्षेत्रीय विकास का जरिया बनाने के लिए आगे उठाए जाने वाले कदमों पर दोनों पक्षों के सहयोग करने के महत्व पर बल दिया।
ईरान के उप राष्ट्रपति के साथ अप...
नई दिल्ली। दिल्ली स्थित एक स्टार्टअप द्वारा विकसित प्रदूषण रोधी हेलमेट टू-व्हीलर सवारों को स्वच्छ हवा में सांस लेने में मदद कर सकता है। यह वाहन चालक के लिए प्रदूषण के स्तर को 80 % तक कम करता है। शेलिओस टेक्नोलैब्स द्वारा विकसित इस हेलमेट में एक ब्लूटूथ-सक्षम ऐप है जो सवार को यह बताता है कि हेलमेट को कब सफाई की आवश्यकता है। इस स्टार्टअप को विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) से सीड फंडिंग प्राप्त हुई है और इसे विज्ञान और प्रौद्योगिकी उद्यमी पार्क (जेएसएसएटी-एसटीईपी) नोएडा में तैयार किया गया है।
उन्होंने हेलमेट के लिए अग्रणी ओरिजनल इक्विपमेंट मैन्युफेक्चर्स (ओईएम) के साथ कमर्शियलाइजेशन डील्स की थीं। इस उत्पाद को टेक्नॉलजी रेडिनेस लेवल (टीआरएल) लेवल-9 पर उपयोगिता पेटेंट प्रदान किया गया है और अब इसे देश के सभी हिस्सों में 4500 रुपए की कीमत पर बेचा जा रहा है। उत्पाद के उपयोगकर्ताओं में पू...