India

कोरोना की घातक वैक्सीन! फाइजर के ट्रायल में शामिल 40% गर्भवती महिलाओं का हुआ गर्भपात

अमेरिका। एक तरफ कोरोना की जंग में वैक्सीन सबसे बड़ा वरदान मानी जा रही है वहीं दूसरी ओर इसके ट्रायल में चिंताजनक खबर सामने आई है। फाइजर वैक्सीन के ट्रायल में शामिल 40 फीसदी गर्भवती महिलाओं का गर्भपात हो गया है। फाइजर द्वारा जारी दस्तावेजों से पता चला है कि, वैक्सीन ट्रायल में शामिल होने वाली 50 गर्भवती महिलाओं में से 22 ने अपने बच्चों को खो दिया। लेखिका और पत्रकार डॉ. नाओमी वुल्फ ने स्टीव बैनन के वॉर रूम पॉडकास्ट पर इस बात का खुलासा किया, जो चोंकाने वाला था। वुल्फ अपनी वेबसाइट ‘डेली क्लाउट’ के माध्यम से फाइजर दस्तावेजों के अनुसंधान और विश्लेषण का अध्ययन कर रहा है। पॉडकास्ट के दौरान वुल्फ ने कहा कि गर्भपात जैसी प्रतिकूल घटना की कटऑफ रिपोर्ट 13 मार्च 2021 थी और खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने 1 अप्रैल 2021 को रिपोर्ट प्राप्त की। वुल्फ ने आगे यह भी जानकारी दी कि फाइजर ...

'Dolo 650' दवा में पेरासिटामोल की मात्रा ज़रूरत से ज्यादा, दवा लिखने के लिए डॉक्टरों को 1000 करोड़ रुपए से ज्यादा के गिफ्ट देने का आरोप

नई दिल्ली। मेडिकल रिप्रजेंटेटिव की संस्था ने सुप्रीम कोर्ट में एक बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि, 'Dolo 650' में पेरासिटामोल की मात्रा ज़रूरत से ज्यादा। जो स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह है। एसोसिएशन ने जजों को बताया कि इस महंगी दवा को पर्चे में लिखवाने के लिए दवा कंपनी से जुड़े लोगों ने डॉक्टरों को 1000 करोड़ रुपए से ज्यादा के गिफ्ट दिए या उन्हें महंगी विदेश यात्रा करवाई। बता दें कि एक गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ) ने बृहस्पतिवार को उच्चतम न्यायालय को अवगत कराया कि केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने डोलो टैबलेट बनाने वाली चर्चित फार्मा कंपनी द्वारा बुखार के इलाज के लिए डोलो 650 मिग्रा का नुस्खा लिखने के लिए चिकित्सकों को 1000 करोड़ रुपये के मुफ्त उपहार बांटने का आरोप लगाया है। उधर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा, 'जो आप कह रहे हैं, वो मुझे सुनने मे...

आत्मदाह से 90% झुलसे पुजारी के 164 के बयान दर्ज, 7 लोगों के खिलाफ करवाया मुकदमा, सख्त कार्रवाई की उठी मांग

जयपुर। आत्मदाह से 90% झुलसे पुजारी के 164 के बयान दर्ज हो गए हैं। 7 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि जयपुर शहर में विकास समिति की दबंगई से परेशान होकर मंदिर के पुजारी ने आत्महत्या का प्रयास किया हैं। मामला राजधानी के मुरलीपुरा थाना इलाके के शंकर विहार विस्तार स्थित लक्ष्मीनारायण विहार मंदिर का है। जहां 60 वर्षीय पुजारी गिर्राज प्रसाद शर्मा ने आत्मदाह कर आत्महत्या का प्रयास किया। ACP झोटवाडा प्रमोद स्वामी के अनुसार घटना सुबह 5:15 बजे से 5:30 के बीच की हैं। पुजारी ने विकास समिति के पूर्व अध्यक्ष मूलचंद मान के घर के सामने पेट्रोल की बोतल उडेलकर आग लगा आत्महत्या का प्रयास किया। जिम जा रहे दो युवकों ने आग बुझाने का प्रयास किया और आनन-फ़ानन में गंभीर घायल पुजारी को कांवटिया अस्पताल ले जाया गया। पुलिस को घटना की सूचना जरिये कंट्रोल रूम 6:30 पर मिली। सूचना मिलते ही पुलिस के...

बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन के खिलाफ कोर्ट ने बलात्कार का मामला दर्ज कर 3 माह में जांच पूरी करने के आदेश दिए

नई दिल्ली। भाजपा के वरिष्ठ नेता शाहनवाज हुसैन की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। पहले बिहार राज्य सरकार से मंत्री पद जाने के बाद में उनको भाजपा संसदीय बोर्ड की समिति से विदा कर दिया गया। वहीं अब दिल्ली हाईकोर्ट ने उनके खिलाफ एक पुराने मामले में बलात्कार का मामला दर्ज कर तीन माह में रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए हैं। केंद्र और बिहार सरकार में मंत्री रहे बीजेपी नेता शाहनवाज हुसैन को यह बड़ा झटका लगा है। दरअसल, दिल्ली हाईकोर्ट ने एक पुराने मामले में पुलिस को शाहनवाज हुसैन के खिलाफ रेप समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज करने का आदेश दिया है। इतना ही नहीं कोर्ट ने पुलिस को इस मामले में जांच 3 महीने में पूरी करने के लिए कहा है। दिल्ली हाईकोर्ट में जस्टिस आशा मेनन की बेंच ने पुलिस को कुछ सालों पहले पीड़ित महिला की ओर से की गई शिकायत में केस दर्ज करने का आदेश दिया है। दिल्ली हाईकोर्ट म...

दिल्ली से देहरादून के बीच यात्रा समय 6 घंटे से घटकर 2.30 घंटे, और हरिद्वार के लिए 5 घंटे से घटकर 2 घंटे होगा

नई दिल्ली। देहरादून-दिल्ली के बीच यात्रा के समय को 6 घंटे से घटाकर 2.30 घंटे और दिल्ली-हरिद्वार के बीच 5 घंटे से घटाकर 2 घंटे करने की दिशा में काम तेज हो गया है। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे परियोजना में कामयाबी हासिल हुई है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कई ट्वीट्स के माध्यम से सूचित किया कि इसका आखिरी 20 किमी का हिस्सा राजाजी राष्ट्रीय उद्यान के पर्यावरण-संवेदनशील क्षेत्र से होकर गुजरता है, जहां एशिया का सबसे लंबा ऊंचा वन्यजीव गलियारा (12 किमी) निर्मित किया जा रहा है जिसमें 340 मीटर दात काली सुरंग शामिल है। उन्होंने कहा कि स्थायी विकास प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की सरकार का आदर्श वाक्य है। मंत्री ने कहा कि इस सुरंग का उद्देश्य आसपास के वन्यजीवों की रक्षा करना है। एक बार पूरा होने के बाद, ये एक्सप्रेसवे देहरादून-दिल्ली के बीच यात्रा के समय को 6 घंटे से घटाक...

प्रोजेक्ट चीता, इस प्रजाति को भारत के अपने ऐतिहासिक निवास-स्थल में फिर से स्थापित करेगा

नई दिल्ली। प्रोजेक्ट चीता, भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक महत्वाकांक्षी परियोजना है, जिसका उद्देश्य इस प्रजाति को भारत के अपने ऐतिहासिक निवास-स्थल में फिर से स्थापित करना है। जंगली प्रजातियों विशेष रूप से चीता को फिर से स्थापित करने का कार्य आईयूसीएन दिशानिर्देशों के अनुसार किया जा रहा है और बीमारियों की जांच, छोड़े जाने वाले जानवरों को क्वारंटाइन करना आदि के साथ जीवित जंगली जानवरों के एक से दूसरे महाद्वीप में परिवहन आदि प्रक्रियाओं के लिए सावधानीपूर्वक योजना बनने और इसका निष्पादन करने की आवश्यकता होती है। चीता को निर्दिष्ट निवास स्थल (रेंज) में छोड़े जाने/स्थानांतरित किये जाने की तारीख अभी तय नहीं की गई है। पूरी प्रक्रिया की संवेदनशीलता को देखते हुए, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय परियोजना की सफलता सुनिश्चित करने के लिए सभी सावधानी बरत रहा है। आगमन पर, चीतों को क्वारंटाइन में रखा...

क्या एक और बड़ा चेहरा कांग्रेस से दूर होगा ! जम्मू-कश्मीर में पार्टी के प्रचार समिति का चीफ नियुक्त होने के महज 3 घंटे के बाद आज़ाद का इस्तीफा

नई दिल्ली। क्या कांग्रेस के दिग्गज नेता माने जाने वाले गुलाम नबी आजाद भी अब पार्टी को गुड बाय कहने वाले हैं? आजाद कांग्रेस से दूर होकर क्या बीजेपी ज्वाइन करने वाले हैं? या आजाद कुछ और नया करने वाले हैं? जम्मू कश्मीर की राजनीति में यह सवाल इस वक्त काफी चर्चा में है क्योंकि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद (Ghulam Nabi Azad) आजकल अनमने दिख रहे हैं। जी-23 नेताओं के अगुआ नेताओं में शुमार आजाद इन दिनों पार्टी के कार्यक्रमों में भी नहीं दिखते। और तो और अब एक नए घटनाक्रम ने उनकी नाराजगी की खबरों को फिर से हवा मिली है। जहां आजाद ने जम्मू-कश्मीर में पार्टी के प्रचार समिति का चीफ नियुक्त होने के महज 3 घंटे के बाद ही इस्तीफा दे दिया है। पार्टी ने आजाद को खुश करने के लिए कांग्रेस ने उनके करीबी विकार रसूल वानी को राज्य का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया था। लेकिन आजाद ने अपने स्वास्थ्य का हवाला द...

जम्मू-कश्मीर कांग्रेस संगठन में बड़ा बदलाव, गुलाम नबी आजाद को अहम जिम्मेदारी

Jammu and Kashmir Congress: जम्मू-कश्मीर कांग्रेस में बड़ा बदलाव किया गया है। पार्टी ने राज्य इकाई का पुनर्गठन करते हुए गुलाम नबी आजाद (Ghulam Nabi Azad) को अहम जिम्मेदारी दी है. साथ ही गुलाम नबी आजाद के करीबी विकार रसूल वानी (Vikar Rasool Wani) को जम्मू-कश्मीर कांग्रेस (Congress) का नया अध्यक्ष बनाया गया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से गुलाम अहमद मीर (Ghulam Ahmed Mir) का इस्तीफा स्वीकार करने के बाद नई नियुक्तियां की हैं। बड़ी बात यह है कि लगातार पार्टी के खिलाफ जायज मुद्दों पर मुखर रहने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद को जम्मू-कश्मीर अभियान समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। रमन भल्ला को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। माना जा रहा है कि गुलाम नबी आजाद को अभियान समिति का अध्यक्ष बनाए जाने के ब...

मुंबई पुलिस ने गुजरात की फैक्ट्री में 1026 करोड़ की MD ड्रग्स पकड़ी, 7 गिरफ्तार, देशभर में हो रही थी सप्लाई

अहमदाबाद/मुम्बई। देश में MD ड्रग्स के फैलते नशे के कारोबार का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि गुजरात में मुंबई पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 1026 करोड़ की 513 किलोग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की है। मुंबई एंटी नारकोटिक्स सेल की वर्ली यूनिट ने गुजरात के भरूच जिले के अंकलेश्वर इलाके में लगभग 513 किलोग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की है जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 1,026 करोड़ रुपए है। ड्रग फैक्ट्री का भंडाफोड़के दौरान मुंबई वर्ली यूनिट ने मामले में एक महिला समेत 7 आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है। वहीं इनमें से 5 लोगों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और दो आरोपी एंटी नार्कोटिक्स सेल की हिरासत में हैं। इससे पहले जून माह में गुजरात के समुद्री इलाके में करोड़ों रुपये के ड्रग्स की बरामदगी की गई थी। इस कार्रवाई में गुजरात एटीएस और भारतीय तटरक्षक बल ने पाकिस्तानी नाव के साथ सा...

अलवर में एक सब्जी विक्रेता को समुदाय विशेष के लोगों ने चोर समझकर पीट-पीट कर मौत के घाट उतारा, जनता में आक्रोश

Alwar Mob Lynching: राजस्थान के अलवर जिले में मॉब लीनचिंग का मामला सामने आया है। जिसके बाद एक बार फिर नए विवाद के जरिये सरकार को विपक्ष घेरने में लग गया है। हाल के दिनों का साप्रदायिक घटनाओं के बाद अब अलवर से मॉब लिंचिंग की खबर आई है। जानकारी के मुताबिक, अलवर जिले में सोमवार को सब्जी विक्रेता 50 वर्षीय व्यक्ति को चोर होने के संदेह में भीड़ ने पीट-पीट कर मार डाला। मृतक की पहचान चिरंजी लाल सैनी के रूप में हुई है। आरोप है कि एक विशेष समुदाय के लगभग 20-25 लोगों ने पीटा और जयपुर के एक अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।...