जयपुर/नई दिल्ली। वोटर आईडी से आधार संख्या जोड़ने में राजस्थान का धौलपुर ज़िला सबसे आगे है। देश में अव्वल होने के साथ राजस्थान ने एक करोड़ संख्या को पार कर लिया है। मतदाता पहचान पत्र (वोटर आईडी) से आधार संख्या जोड़ने में पूरे प्रदेश में 43.30 प्रतिशत के साथ धौलपुर प्रथम स्थान पर है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि प्रदेश में आधार संख्या जोड़ने के लिए चल रहे सीईओ से बीएलओ तक अभियान के तहत अब तक 91 लाख 60 हजार 416 आवेदन फॉर्म 6 बी के प्राप्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि आज यह आंकड़ा एक करोड़ को पार कर गया है।
गुप्ता ने बताया कि आधार संख्या जोड़ने में 32.48 प्रतिशत के साथ सवाई माधोपुर दूसरे स्थान पर और 29.78 प्रतिशत के साथ प्रतापगढ़ तीसरे स्थान पर है।
उन्होंने बताया कि प्रदेश का कुल औसत 20 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि आधार संख्या जोड़ने में विधानसभा क्षेत्रों के आधार पर...
जयपुर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के तत्वावधान में राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा वर्ष 2022 की तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत का शनिवार को प्रदेश के समस्त अधीनस्थ न्यायालयों के साथ-साथ राजस्व न्यायालयों, उपभोक्ता मंचों एवं अन्य प्रषासनिक अधिकरणों, आयोगों व मन्चों में आयोजन किया गया। वर्ष की इस तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत में सम्पूर्ण प्रदेश में कुल 13,56,243 प्रकरणों का लोक अदालत की भावना से जरिए राजीनामा निस्तारण किया गया।
राजीनामे के माध्यम से निस्तारित प्रकरणों में कुल 8,03,90,29,399/- रुपये के अवार्ड पारित किए गए। इस राष्ट्रीय लोक अदालत में प्री-लिटिगेशन मामलों के तहत् धन वसूली के प्रकरण, टेलीफोन, बिजली व पानी के बिल से संबंधित प्रकरणों को रखा गया था। इसी प्रकार न्यायालय में लंबित राजीनामा योग्य फौजदारी प्रकरण, धारा 138 परक्राम्य विलेख अधिनियम (एनआई एक्ट) के प्रक...
जयपुर। राजस्थान पुलिस के कांस्टेबल और पूर्व डीएसपी को हरियाणा में ₹80000 की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है। जयपुर के चित्रकूट थाने में तैनात कांस्टेबल दशरथ सिंह और रिटायर्ड DSP शैलेंद्र सिंह को सोनीपत में SP विजिलेंस की टीम ने रिश्वत लेते दबोचा।
मिली जानकारी के मुताबिक एक पुराने मामले में आरोपी को गिरफ्तार नहीं करने और केस से नाम हटाने की एवज में कांस्टेबल ने आरोपी के परिजनों से 20 लाख रुपये की डिमांड की थी। जिसके बाद 6 लाख रुपए में सौदा तय किया गया। जिस पर शेयर बाजार कारोबारी मनीष कुमार भारद्वाज ने शिकायत दी थी। मनीष राजस्थान में शेयर बाजार का काम करता था। दोनो के बीच ऑनलाइन रूपयों का लेनदेन भी हुआ था।
रुपयों के लेनदेन को लेकर जयपुर के चित्रकूट थाना पुलिस एक कर्मचारी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। इसी मामले में थाने में दर्ज एक मुकदमे में फरार आरोपी की तलाश में पुलिसकर्मी गए ...
राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में हिंदुस्तान जिंक में बिजली गिरने से एसिड टैंक फट गया। हादसे में एक कर्मचारी की मौत हो गई, जबकि 9 घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां से उन्हें उदयपुर रेपर कर दिया है। वहीं मौके पर बचाव कार्य जारी है। पुलिस सहित अन्य टीमें मौके पर मौजूद हैं।
नई दिल्ली। आयुष ग्रिड परियोजना के तहत आयुष क्षेत्र के डिजिटलीकरण के लिए आयुष मंत्रालय को 3 साल की अवधि के लिए तकनीकी सहायता प्रदान करने के लिए आयुष मंत्रालय और इलेक्ट्रॉनिक्स व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) के बीच आज एक सहमति पत्र (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। यह एमओयू दरअसल पिछले एमओयू की ही निरंतरता को दर्शाता है, जिस पर वर्ष 2019 में हस्ताक्षर किए गए थे। वैद्य राजेश कोटेचा, सचिव, आयुष और श्री अलकेश कुमार शर्मा, सचिव, एमईआईटीवाई ने इन दोनों ही मंत्रालयों की ओर से इस सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए। यह निर्णय लिया गया कि ये दोनों ही मंत्रालय आपसी सहयोग से काम करना जारी रखेंगे और एमईआईटीवाई के साथ-साथ एमईआईटीवाई के अधीनस्थ संगठन भी आयुष ग्रिड परियोजना के लिए आवश्यक सभी तकनीकी सहायता प्रदान करेंगे जिसमें उभरती प्रौद्योगिकियों को अपनाना भी शामिल है।
आयुष मंत्रालय ने उस डिजिटल इ...
जयपुर। भ्रष्टाचार के खिलाफ राजस्थान एसीबी के डीजी बीएल सोनी के निर्देशन में एक और बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया है।
ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर कोटा इकाई द्वारा कार्यवाही करते हुये डाॅ. हीरालाल मीणा अधीक्षक, जे.के.लोन चिकित्सालय, कोटा को परिवादी से 50 हजार रुपये रिश्वत राशि लेते गिरफ्तार किया है।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि ए.सी.बी. की कोटा इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि परिवादी की फर्म द्वारा जे.के. लोन चिकित्सालय कोटा में करवाये गये कार्यों के बकाया 30 लाख रुपये के बिलों का पास करने की एवज में डाॅ. हीरालाल मीणा अधीक्षक, जे.के.लोन चिकित्सालय, कोटा द्वारा 1 लाख 70 हजार रुपये रिश्वत राशि मांग कर परेशान किया जा रहा है। जिस पर एसीबी, कोटा के पुलिस अधीक्षक आलोक श्रीवास्वत के सुपरवीजन एसीबी को...
जयपुर। राजस्थान में शुक्रवार को प्रदेश के सरकारी व निजी स्कूलों के 1 करोड़ बच्चों ने देशभक्ति गीतों का सामूहिक गान कर विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया। मुख्य समारोह मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की उपस्थिति में सवाई मान सिंह स्टेडियम में आयोजित हुआ। आजादी का अमृत महोत्सव के अर्न्तगत चल रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला में शिक्षा विभाग तथा कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश के सभी स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लेकर देशभक्ति गीतों का सामूहिक गान किया। देशभक्ति गीतों के सामूहिक गायन का बना विश्व रिकॉर्ड आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे अमृत महोत्सव के तहत राज्य, जिला, ब्लॉक व विद्यालय स्तर पर शिक्षा विभाग व कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेशभर से 1 करोड़ बच्चों ने एक साथ देशभक्ति गीतों का गायन किया।
बच्चों ने झण्डा ऊंचा रहे हमार...
मुुंबई / दुबई / केपटाउन : रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड स्वामित्व वाली मुंबई इंडियंस ने MI #OneFamily में शामिल होने वाली दो नई फ्रेंचाइजी के नाम और ब्रांड पहचान का अनावरण किया. यूएई की इंटरनेशनल लीग टी20 में शामिल होने वाली ‘MI एमिरेट्स’ है. वहीं, क्रिकेट साउथ अफ्रीका टी20 लीग में ‘MI केपटाउन’ टीम हिस्सा लेगी. मुंबई इंडियंस के साथ-साथ अब रिलायंस इंडस्ट्रीज के पास तीन टी20 टीम हो गई हैं.
रिलायंस इंडस्ट्रीज की डायरेक्टर नीता एम. अंबानी ने MI एमिरेट्स’ और ‘MI केपटाउन’ का स्वागत करते हुए कहा, “ हमारे लिए MI क्रिकेट से कहीं आगे हैं. यह सपने देखने, निडर होने और जीवन में सकारात्मक दृष्टिकोण को बढ़ावा देने की क्षमता का प्रतीक है. मुझे यकीन है कि MI एमिरेट्स और MI केपटाउन दोनों एक ही व्यवहार को अपनाएंगे और MI की वैश्विक क्रिकेट विरासत और भी अधिक...
दिल्ली। देश को हंसाने और खुश रखने वाले कॉमेडी के बादशाह राजू श्रीवास्तव की हालात नाजुक बनी हुई है। उनकी सेहत में सुधार नहीं दिख रहा है। 10 अगस्त को राजू श्रीवास्तव को दिल का दौरा पड़ा था। जिसके बाद उन्हें फौरन दिल्ली के AIIMS में एडमिट कराया गया था। तीन दिन बाद भी राजू श्रीवास्तव की कंडीशन क्रिटिकल बनी हुई है।
AIIMS से मिली जानकारी के अनुसार, कार्डियक अरेस्ट के दौरान राजू श्रीवास्तव के ब्रेन को भारी नुकसान पहुंचा था। वो इस वक्त वेंटिलेटर पर हैं और उनकी हालत नाजुक बनी हुई है. कहा जा रहा है कि राजू श्रीवास्तव की स्थिति जैसी थी वैसी ही बनी हुई है। उनकी हेल्थ में कोई सुधार नहीं दिखाई दे रहा है।
उधर राजू श्रीवास्तव की बेटी अंतरा ने पिता की अच्छी सेहत के लिए दुआओं की जरूरत बताया। उन्होंने कहा कि 'वो अब भी गंभीर हालत में है, अस्पताल में भर्ती है. डॉक्टर्स उनका इलाज ICU में ही कर रहे हैं...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जगदीप धनखड़ को भारत के उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी है। एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा;'६श्री जगदीप धनखड़ जी के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया। मैं उन्हें भारत का उपराष्ट्रपति बनने पर बधाई देता हूं और उनके सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं देता हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल जगदीप धनखड़ को उपराष्ट्रपति बनने की बृहस्पतिवार को बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की कामना की। धनखड़ (71) ने बृहस्पतिवार को भारत के उपराष्ट्रपति पद की शपथ ली। राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके साथ ही धनखड़ देश के 14वें उपराष्ट्रपति बन गए हैं। उन्होंने हिंदी में ईश्वर के नाम पर शपथ ली। धनखड़ के शपथ ग्रहण समारोह में मोदी भी शामिल हुए।...