India

बारिश का कोहराम! MP, राजस्थान, UP, हिमाचल और बिहार में पिछले 48 घंटे से भारी बारिश, डैम ओवरफ्लो, कई लोगों की गई जान

भारत के कई राज्यों में बरसात ने कोहराम मचाया है। पिछले 48 घंटों में मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हिमाचल और बिहार में भारी बारिश हुई है। राजस्थान में 200 और मध्य प्रदेश में करीब 50 छोटे-बड़े डैम ओवरफ्लो हो गए हैं। उत्तर प्रदेश में गंगा खतरे के निशान के ऊपर बह रही है और बिहार में ये खतरे के निशान के करीब है। हिमाचल प्रदेश में फ्लैश फ्लड और लैंड स्लाइड की 36 घटनाओं में 22 लोगों की जान चली गई है। बारिश से मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के बीच सड़क संपर्क टूट गया है।    बात राजस्थान की करें तो यहां भी काफी बारिश हो रही है। राजस्थान के टोंक, बूंदी, कोटा शहरों में सड़कों पर कई फीट पानी भर गया है। हर तरफ जलमग्न कॉलोनिया देखने को मिल रही है। मंगलवार के लिए भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। यानी अगले 48 घंटे में बारिश से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। इस बारिश क...

देश को आत्मनिर्भरता की ओर ले जाने में कृषि वैज्ञानिकों की महती जवाबदारी: तोमर

मध्यप्रदेश। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि हमारे कृषि वैज्ञानिकों ने अनुसंधान से बहुत प्रगति की है। भारत आज अधिकांश खाद्य उत्पादों के मामले में पहले या दूसरे क्रम पर है। तोमर ने कहा कि यहां तक पहुंचने में किसानों के परिश्रम, सरकार की किसान हितैषी नीतियों व वैज्ञानिकों के अनुसंधान का योगदान है और कृषि उत्पादों की दृष्टि से हम सारी दुनिया में सीना तानकर खड़े हुए हैं। अब जलवायु स्थितियां बदल रही है, इस चुनौती के मद्देनजर काम करना होगा। अब दलहन.तिलहन में भी आत्मनिर्भरता होना चाहिए। इसके लिए सरकार मिशन मोड में काम कर रही हैए लेकिन नीतियों व फंडिंग के साथ ही बीजों का आविष्कार ही ऐसा होना चाहिए जो उत्पादकता बढ़ाएं व देश को आत्मनिर्भरता की ओर ले जाएं। इसमें महती जवाबदारी कृषि वैज्ञानिकों की है, जिन्हें और काम करने की आवश्यकता है। तोमर ने यह बात राजमाता व...

हमें भारत में वैश्विक मानकों के अनुसार बुनियादी ढांचे का निर्माण करना है: केंद्रीय परिवहन मंत्री

नई दिल्ली। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने आज कहा कि हमें भारतीय बुनियादी ढांचे को विश्व स्तरीय बनाना है। उन्होंने कहाए ष्मैंने तय किया है कि साल 2024 के अंत तक बिहार और उत्तर प्रदेश समेत देश में सड़क बुनियादी ढांचे को अमेरिका के सड़क बुनियादी ढांचे के स्तर का बनाना है।ष् परिवहन और राजमार्ग मंत्री ने यह बात मुंबई में एसोसिएशन ऑफ कंसल्टिंग सिविल इंजीनियर्स ;एसीसीईद्ध द्वारा संबंधित उद्योगों के सिविल इंजीनियरों और पेशेवरों के लिए आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही। सम्मेलन में इंजीनियरों और उद्योग जगत के पेशेवरों को संबोधित करते हुए श्री गडकरी ने कहा कि भारत में बुनियादी ढांचे में काफी संभावनाएं हैं। श्भारतीय बुनियादी ढांचे मेंए सड़क निर्माणए नदी संपर्कए ठोस और तरल अपशिष्ट प्रबंधनए पार्किंग प्लाजाए सिंचाईए बसपोर्टए रोपवे और केबल कार परियोजनाओं के ...

शराब और शबाब के कॉकटेल के बीच जुए का दांव, 13 युवतियों सहित 84 लोग हिरासत में

जयपुर। गुलाबीनगरी में देर रात पुलिस ने एक शराब, शबाब और कबाब के साथ कैसिनो पार्टी आयोजित कर रहे करीब 80 लोगों को पकड़ा है। जयपुर नॉर्थ जिला क्षेत्र में इस हाई लेवल डांस पार्टी पर कार्रवाई की गई है। जयसिंहपुरा खोर थाना के सहीपुरा फ़ार्म हाउस ने पुलिस की बड़ी रेड की। डांस पार्टी के साथ ऑनलाइन 7 टेबल केसिनो भी जब्त की है। बड़ी बात यह है कि लोकल पुलिस को इस फ़ार्म हाउस के बारे पता नहीं था, न ही यहां चल रही पार्टी की जानकारी थी।     रात 2 बजे के करीब पुलिस की स्पेशल टीम CIU की दबिश में यह पार्टी पकड़ी गई। ताश की 150 जोड़ी भी बरामद की गई है। बताया जा रहा है कि डांस पार्टी आयोजन के लिए सामग्री दिल्ली से लाई गयी थी। कमिश्नरेट की क्राइम ब्रांच टीम ने जयपुर के मोतीडूंगरी निवासी किशन ने खाना-पीना और इवेंट की व्यवस्था करवाई थी। 9 हुक्का, 7 कसिनो टेबल, 44 बोतल अंग्रेजी शराब, ...

पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग के स्कूल में 8 साल के बच्चे से यौन शोषण, FIR दर्ज

हरियाणा। पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग के स्कूल में बच्चे से यौन शोषण का मामला सामने आया है। हरियाणा के झज्जर में सहवाग के स्कूल में 8 साल के एक बच्चे के यौन शोषण के मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और पूछताछ की जा रही है है। यह इंटरनेशनल लेवल का स्कूल है। इसके फाउंडर वीरेंद्र सहवाग और चेयरपर्सन उनकी पत्नी आरती हैं। पुलिस के मुताबिक बच्चा अभी डरा हुआ है और कुछ भी खुलकर नहीं बता पा रहा। लेकिन शक उसके साथ हॉस्टल में ही रहने वाले बच्चों या स्कूल स्टाफ पर है। झज्जर के एसपी वसीम अकरम ने बताया कि बच्चे की मेडिकल जांच में यौन शोषण की पुष्टि हुई है। इस केस की जांच के लिए स्पेशल टीम बनाई गई है। इस मामले में जेजे एक्ट और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। 15 अगस्त को रात की यह घटना बताई जा रही है और मेडिकल में यौन शोषण की पुष्टि हो गई है। इसका पता चलने पर बच्चे के पिता ने झज्जर के SP ...

जून, 2022 में खनिज उत्पादन में 7.5 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई

नई दिल्ली। जून, 2022 में खनिज उत्पादन में 7.5 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। अप्रैल-जून, 2022-23 के दौरान संचयी वृद्धि 9 प्रतिशत पर पहुंची महत्वपूर्ण खनिजों के उत्पादन में रिकॉर्ड वृद्धि हुई है। जून, 2022 (आधार: 2011-12 = 100) के लिए खनन एवं उत्खनन क्षेत्र का खनिज उत्पादन सूचकांक 113.4, पर रहा, जो जून, 2021 के महीने के स्तर की तुलना में 7.5 % अधिक था। अप्रैल-जून, 2022-23 की अवधि के लिए संचयी वृद्धि में पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 9.0 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है। भारतीय खान ब्यूरो (आईबीएम) के अंतिम आंकड़ों के अनुसार जून, 2022 में महत्वपूर्ण खनिजों का उत्पादन स्तर इस प्रकार था: कोयला 669 लाख टन, लिग्नाइट 46 लाख टन, प्राकृतिक गैस (उपयोग की गई) 2747 मिलियन घन मीटर., पेट्रोलियम (कच्चा) 24 लाख टन, बॉक्साइट 1950 हजार टन, क्रोमाइट 343 हजार टन, कॉपर सांद्र। 10 हजार टन, सोना 85 कि...

CM गहलोत के OSD शशिकांत द्वारा फोन नहीं उठाने से दुखी होकर अहमद पटेल के बेटे ने कर डाला ट्वीट, बाद में डिलीट भी किया

जयपुर/नई दिल्ली। समय बड़ा बलवान है। कभी कोई अर्श से फर्श पर होता है तो कभी फर्श से अर्श पर। खासकर राजनीति में यह अक्सर देखा जा सकता है। ऐसा ही ताज़ा उदाहरण है कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे दिवंगत अहमद पटेल के बेटे फैसल अहमद पटेल का। कांग्रेस पार्टी में अहमद पटेल का क्या कद और पद रहा है यह किसी से छुपा नहीं है। अहमद पटेल एक ऐसा नाम रहे हैं, जिनकी दशकों तक राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी में ऐसी धमक रही कि बड़े से बड़े नेता उनसे मिलने के लिए लाइन लगाकर खड़े रहते थे। उनसे फोन पर बात करने के लिए लम्बा इंतजार करते थे। लेकिन अहमद पटेल का कोरोना के चलते निधन हो गया। अहमद पटेल के गुजर जाने के बाद समय ऐसा बदला है कि राजस्थान CM के OSD शशिकांत शर्मा तक उनके बेटे का फोन नहीं उठाते। बार-बार फोन करने के बाद भी जब उनको CM OSD से कोई रिस्पांस नहीं मिला तो दुखी होकर फैसल ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बया...

सेना प्रमुख ने सैन्य बलों की तैयारियों की समीक्षा के लिए डीमापुर का दौरा किया

सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने दिनांक 19 अगस्त 2022 को रंगपहाड़ सैन्य स्टेशन, डीमापुर में सेना के 3 कोर मुख्यालय का दौरा किया। यात्रा के दौरान उनके साथ पूर्वी कमान के जीओसी-इन-सी लेफ्टिनेंट जनरल आरपी कलिता भी थे। सेना प्रमुख को जीओसी, 3 कोर, आईजीएआर (दक्षिण) और आईजीएआर (उत्तर) द्वारा क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए सीमा प्रबंधन और आंतरिक इलाकों में सेना के अभियानों के बारे में जानकारी दी गई। मजबूत तैनाती और सेना के अभियानगत तालमेल पर संतोष व्यक्त करते हुए, सेना प्रमुख ने पूर्वोत्तर राज्यों की सुरक्षा स्थिति में सुधार और राष्ट्र निर्माण में उनके शानदार योगदान के लिए फॉर्मेशन सभी रैंकों की सराहना की। उभरती चुनौतियों से अवगत रहने की आवश्यकता पर जोर देते हुए सेना प्रमुख ने क्षेत्र में शांति बनाए रखने में उनके बीच तालमेल के लिए सभी एजेंसियों की सराहना भी की।...

नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे में चौंकाने वाला खुलासा, 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों मे पुरूषों के मुकाबले में महिलाओं के सेक्स पार्टनर ज्यादा, राजस्थान टॉप पर

नई दिल्ली। देश के 28 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 707 जिलों में 2019 से 21 के दौरान किए गए नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे ने पूरे देश को चौंका दिया है। नेशनल फैमली हेल्थ सर्वे में साफ हुआ है कि देश के 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों मे पुरूषों के मुकाबले में महिलाओं के सेक्स पार्टनर ज्यादा हैं। इस सर्वे में 1.1 लाख महिलाओं और 1 लाख पुरुषों को शामिल किया गया था। सर्वे रिपोर्ट में सामने आया है कि कई राज्यों में महिलाओं के सेक्स पार्टनर्स की संख्या पुरुषों के मुकाबले ज्यादा रही है। जिन 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की सर्वे रिपोर्ट सामने आई है उसमें राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मध्य प्रदेश, असम, केरल, लक्षद्वीप, पुडुचेरी और तमिलनाडु शामिल हैं। इन राज्यों की लिस्ट में राजस्थान टॉप पर है। राजस्थान में महिलाओं के औसतन 3.1 पार्टनर रहे हैं। यहां पर पुरुषों का ...

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के घर पर CBI छापा, बोले- देश में जो अच्छा काम करता है उसे इसी तरह परेशान किया जाता है, इसीलिए हमारा देश अभी तक नम्बर-1 नहीं बन पाया

CBI Raid: दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के घर सीबीआई का छापा पड़ा है। आबकारी नीति (Excise Policy) मामले में CBI ने दिल्ली-एनसीआर में 21 जगहों पर छापेमारी करते हुए मनीष सिसोदिया के घर और दिल्ली के तत्कालीन आबकारी आयुक्त (Delhi Excise Commissioner) अरावा गोपी कृष्ण का परिसर खंगाला। बड़ी संख्या में सीबीआई के ऑफिसर विभिन्न स्थानों पर मौजूद हैं और लगातार कार्य कर रहे हैं। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) ने खुद ट्वीट कर जानकारी देते हुए लिखा कि, 'सीबीआई आई है। उनका स्वागत है। हम कट्टर ईमानदार हैं। लाखों बच्चों का भविष्य बना रहे हैं। बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारे देश में जो अच्छा काम करता है उसे इसी तरह परेशान किया जाता है। इसीलिए हमारा देश अभी तक नम्बर-1 नहीं बन पाया।' AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि हम CBI का स्वागत करते हैं। प्रधानमंत्री जी...