India

भारतीय नौसेना के वीरता पुरस्कार विजेताओं को महाराष्ट्र के राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया गया

महाराष्ट्र। आज़ादी के अमृत महोत्सव समारोह के अंतर्गत पश्चिमी नौसेना कमान ने भारतीय नौसेना के सेवारत और सेवानिवृत्त वीरता पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित करने के लिए एक समारोह आयोजित किया। यह समारोह दिनांक 10 अगस्त 2022 को मुल्ला सभागार, मुंबई में आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि महाराष्ट्र के माननीय राज्यपाल श्री भगत सिंह कोश्यारी थे और पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ वाइस एडमिरल अजेंद्र बहादुर सिंह ने उनका स्वागत किया। समारोह के दौरान माननीय राज्यपाल महोदय द्वारा तीन वीर चक्र, पांच शौर्य चक्र और 30 नौ सेना पदक (वीरता) पुरस्कार विजेताओं को सम्मानित किया गया। पुरस्कार पाने वालों में 13 सेवानिवृत्त अधिकारी और आठ सेवानिवृत्त नाविक शामिल थे। एडमिरल वीएस शेखावत, पीवीएसएम, एवीएसएम, वीआरसी (सेवानिवृत्त) को भी 1971 के युद्ध में उनकी शानदार भूमिका के लिए सम्मानित किया गया।...

डाक विभाग 1.5 लाख डाकघरों के सर्वव्यापी नेटवर्क के साथ देश के हर एक नागरिक के लिए "हर घर तिरंगा" कार्यक्रम के क्रियान्वयन में जुटा

नई दिल्ली। डाक विभाग अपने 1.5 लाख डाकघरों के सर्वव्यापी नेटवर्क के साथ देश के हर एक नागरिक के लिए "हर घर तिरंगा" कार्यक्रम को कार्यान्वित कर रहा है। भारतीय डाक ने 10 दिनों की छोटी अवधि के भीतर डाकघरों के साथ-साथ ऑनलाइन के माध्यम से नागरिकों को 1 करोड़ से अधिक राष्ट्रीय ध्वज की बिक्री की है। विभाग ने 25 रुपये की बेहद कम कीमत पर इसकी बिक्री की है। वहीं, विभाग ने ऑनलाइन बिक्री के लिए पूरे देश में किसी भी पते पर राष्ट्रीय ध्वज को नि:शुल्क पहुंचाने की सुविधा प्रदान की है। अब तक नागरिकों ने ई-पोस्ट ऑफिस सुविधा के माध्यम से 1.75 लाख से अधिक राष्ट्रीय ध्वज की ऑनलाइन खरीदारी की है। पूरे देश के 4.2 लाख डाक कर्मचारियों ने शहरों, कस्बों व गांवों में, सीमावर्ती क्षेत्रों में, वामपंथी उग्रवाद से प्रभावित जिलों (एलडब्ल्यूई) और पहाड़ी व जनजातीय क्षेत्रों में “हर घर तिरंगा” के...

भारत ने एकमात्र बड़े मांसाहारी चीते को पुनर्स्थापित करने की योजना पर काम शुरू किया

नई दिल्ली। भारत एकमात्र बड़े मांसाहारी चीते को पुनर्स्थापित करने की योजना बना रहा है, जो स्वतंत्र भारत में दुर्लभ हो गया है। इस प्रयास से भारत में व्यवहार्य चीता मेटापॉपुलेशन स्थापित हो जो चीते को एक शीर्ष शिकारी के रूप में अपनी कार्यात्मक भूमिका निभाने की अनुमति देता है और चीते को उसकी ऐतिहासिक सीमा के भीतर विस्तार के लिए स्थान प्रदान करता है जिससे उसके वैश्विक संरक्षण प्रयासों में सहयोग मिलता है। परियोजना के उद्देश्य हैं: चीतों की आबादी को प्रजनन के लिए उसकी ऐतिहासिक सीमा में सुरक्षित आवासों में स्थापित करना और उन्हें एक मेटापॉपुलेशन के रूप में प्रबंधित करना। खुले जंगल और सवाना प्रणालियों को बहाल करने के लिए संसाधनों को इकट्ठा करने के लिए चीते को एक करिश्माई फ्लैगशिप और छत्र प्रजातियों के रूप में उपयोग करने के लिए जो इन ईकोसिस्टम से जैव विविधता और ईकोसिस्टम सेवाओं को ल...

पशुधन में लम्पी स्किन रोग रोकने के लिए स्वदेशी वैक्सीन लाॅन्च

नई दिल्ली। देश के पशुधन के लिए बड़ी राहत प्रदान करते हुए केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने आज पशुओं को लम्पी स्किन रोग से बचाव हेतु स्वदेशी वैक्सीन (लम्पी- प्रो वैक-इंड/ Lumpi-ProVacInd)  लांच की। यह वैक्सीन राष्ट्रीय अश्व अनुसंधान केंद्र, हिसार, हरियाणा ने भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थानए इज्जतनगर, बरेली के सहयोग से बनाई है। तोमर ने इस वैक्सीन को लम्पी बीमारी के निदान के लिए मील का पत्थर बताते हुए कहा कि मानव संसाधन के साथ ही पशुधन हमारे देश की बड़ी ताकत हैए जिन्हें बचाना हमारा बड़ा दायित्व है। तोमर ने कहा कि भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, आईसीएआर के तहत यह वैक्सीन विकसित करके एक और नया आयाम स्थापित किया गया है। उन्होंने अश्व अनुसंधान केंद्र व पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिकों को बधाई दीए जिनके प्रयासों से लम्प...

SMS हाॅस्पिटल के डाॅक्टर ध्रुव सिंह मीणा ने दी थी रंगदारी नहीं देने पर हत्या की धमकी, पुलिस ने 24 घंटे में पहुंचाया सलाखों के पीछे

जयपुर. पत्रकार काॅलोनी क्षेत्र में धमकी देकर रंगदारी मांगने वाला कोई और नहीं बल्कि राजस्थान के सबसे बड़े एसएमएस अस्पताल का एसोसिएट प्रोफेसर डाॅक्टर ध्रुव सिंह मीणा था। 9 अगस्त को एक कारोबारी को 30 लाख रूपए नहीं देने पर परिवार सहित जान से मारने की धमकी देने के लिए आरोपी ने परिवार के लोगों का एक लिफाफा थमाया था जिसमें दो छोटी राखी और एक जिंदा कारतूस सहित धमकी भरा पत्र था। रकम नहीं देने पर कारोबारी को उसकी पत्नी और बच्चों सहित मौत के घाट उतारने की धमकी दी गई थी। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज करने के बाद डीसीपी साउथ योगेश गोयल के निर्देशन में कई लोगों से पूछताछ, आसपास के 400 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज चैक किए, 300 से अधिक चैपहिया वाहन की तलाश कर पुलिस आरोपी तक पहुंची। डीसीपी साउथ योगेश गोयल ने बताया कि फिलहाल आरोपी के किसी बडे गैंगेस्टर से जुडे होने के बारे में पूछताछ की जा रही है। ले...

बिहार में बीजेपी और जेडीयू का तलाक़! नीतीश कुमार अब बीजेपी का साथ छोड़कर फिर से आरजेडी के साथ बनाएंगे सरकार

पटना। बिहार में बड़ा सियासी उलटफेर हुआ है। जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब बीजेपी का साथ छोड़कर फिर से आरजेडी के साथ सरकार बनाएंगे। बीजेपी के लिए यह एक बड़ा झटका है। बता दें कि जेडीयू और बीजेपी ने 2020 का बिहार विधानसभा चुनाव साथ मिलकर लड़ा था। कम सीटें मिलने के बाद भी नीतीश कुमार को बीजेपी ने सीएम बनाया था। हालांकि तब से ही दोनों दलों के बीच खटपट चली आ रही थी और कई मुद्दों पर दोनों पार्टी के नेता अलग-अलग बयानबाजी भी करते नजर आए थे। अब ये तय हो गया है कि बीजेपी से जेडीयू का गठबंधन टूट गया है।...

महिला से अभद्रता का आरोपी 25 हजार का इनामी बदमाश और कथित बीजेपी नेता श्रीकांत त्यागी मेरठ से गिरफ्तार

नोएडा। पिछले एक सप्ताह से महिला से अभद्रता के मामले में चर्चा में आया इनामी बदमाश श्रीकांत त्यागी गिरफ्तार कर लिया गया है। महिला से अभद्रता करने वाले श्रीकांत त्यागी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया। उस पर नोएडा पुलिस ने 25 हजार का इनाम रखा था। श्रीकांत के साथ उसके 3 साथियों को पुलिस ने मेरठ से गिरफ्तार किया है। पुलिस को श्रीकांत की लोकेशन उसके पत्नी के फोन से मिली। नोएडा के कमिश्नर आलोक सिंह ने कहा, ''आज शाम को श्रीकांत त्यागी सूरजपुर कोर्ट में पेश किया जाएगा। उस पर गैंगस्टर एक्ट लगेगा। संपत्ति भी जब्त होगी।''...

पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना के संबंध में CM शिवराज सिंह चौहान से CM गहलोत ने की बात, दोनों राज्यों में मुख्यमंत्री स्तर की बैठक पर बनी सहमति

जयपुर/भोपाल। पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ERCP) के संबंध में मध्य प्रदेश के CM शिवराज सिंह चौहान से राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बातचीत कर इस मुद्दे को जल्द से जल्द सुलझाने का अगर किया। उन्होंने CM शिवराज सिंह को अवगत करवाया कि 2005 में राजस्थान-मध्य प्रदेश अन्तर्राज्यीय नियंत्रण मण्डल की 13वीं बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार ही ERCP योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है। राजस्थान राज्य में चंबल की सहायक नदियों से प्राप्त हो रहे पानी पर आधारित इस प्रोजेक्ट में मध्य प्रदेश से बहकर आने वाले पानी के 10 प्रतिशत से कम हिस्से का उपयोग होगा। अत: वर्ष 2005 में लिए गए निर्णय के अनुसार ऐसी परियोजनाओं के लिए मध्य प्रदेश की सहमति की आवश्यकता नहीं है। CM गहलोत ने कहा कि पूर्व में राजस्थान ने भी मध्य प्रदेश द्वारा इस प्रकार चंबल एवं सहायक नदियों पर बनाई गई परियोजनाओं में आपत्ति प्र...

CM गहलोत ने PM मोदी को पत्र लिखा, बांसवाड़ा के मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में स्थित मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करने की मांग की है। आज प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में अवगत कराया कि वर्ष 1913 में बांसवाड़ा जिले के मानगढ़ में श्री गोविन्द गुरू के नेतृत्व में एकत्रित वनवासियों पर ब्रिटिश सेना द्वारा फायरिंग की गई, जिसमें 1500 से अधिक वनवासियों ने अपना बलिदान दिया। वनवासियों के बलिदान एवं गोविन्द गुरू के योगदान को रेखांकित करने के लिए राज्य सरकार ने मानगढ़ धाम में जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम संग्रहालय बनाया है। साथ ही, मानगढ धाम तक मार्ग एवं इस स्थल के विकास के कार्य किये गए हैं। उल्लेखनीय है कि जनजाति/आदिवासी बहुल क्षेत्र बांसवाड़ा, डूंगरपुर आदि जिलों के जनप्रतिनिधियों द्वारा मानगढ़ को राष्ट्रीय स्मारक घोषित ...

भारतीय सेना ने ड्रोन संघ के सहयोग से हिम ड्रोन-ए-थॉन' कार्यक्रम शुरू किया

नई दिल्ली। भारतीय सेना ने भारतीय ड्रोन संघ के सहयोग से 'हिम ड्रोन-ए-थॉन' कार्यक्रम शुरू किया है। रक्षा विनिर्माण में आत्मनिर्भरता के अनुरूप इस पहल का उद्देश्य भारतीय ड्रोन परितंत्र को उत्प्रेरित करना और उसे केंद्रित अवसर प्रदान करना है ताकि अग्रिम पंक्ति के सैन्य-दल की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए अग्रणी ड्रोन क्षमताओं का विकास किया जा सके। स्वदेशी ड्रोन परितंत्र के लिए भारतीय सेना का समर्थन इस सिद्धांत पर आधारित है कि 'स्वदेश में निर्मित उपलब्ध अच्छा' 'विश्व स्तर पर उपलब्ध सर्वोत्तम' से बेहतर है। हालांकि, रक्षा बलों द्वारा मांग की गई प्रौद्योगिकी में क्रमिक वृद्धि से पहले से बेहतर और अधिक सक्षम ड्रोन उत्पादों के निर्माण को प्रोत्साहन मिलने की संभावना है। 'हिम ड्रोन-ए-थॉन' कार्यक्रम का पूरे भारत में उद्योग, शिक्षा जगत, सॉफ्टवेयर डेवलपर्स और ड्रोन उत्...