जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की गोली मारकर हत्या, भारत सहित कई देशों ने जताया दुख


​​​​​​

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। भारत सहित कई देशों ने उनके निधन पर दुख जताया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा, "मैं अपने सबसे प्यारे दोस्तों में से एक शिंजो आबे के दुखद निधन पर स्तब्ध और दुखी हूं।"

बता दें कि एक राजनीतिक कार्यक्रम के दौरान शुक्रवार को पूर्व पीएम शिंजो आबे की हत्या के बाद पूरे देश में शोक की लहर है। शिंजो आबे के पकड़े गए हत्यारे ने बताया कि वह उनकी नीतियों से नाखुश था। स्थानीय मीडिया ने बताया है कि आबे पर हमला करने वाला उनसे असंतुष्ट था। वह उनकी हत्या के लिए काफी दिनों से प्लानिंग कर रहा था। पकड़ा गया 41 वर्षीय हत्यारा, जापानी मैरीटाइम सेल्फ डिफेंस फोर्स का पूर्व सदस्य है। उसने अपनी बंदूक से आबे पर गोलियां चलाई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार हत्यारे के घर में काफी मात्रा में विस्फोटक मिले हैं।