नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने नेपाल सरकार के साथ जैव विविधता संरक्षण पर एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये जाने से सम्बन्धित पर्यावरणए वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच गलियारों और आपस में जुड़े क्षेत्रों को फिर से शुरू करना तथा ज्ञान एवं सर्वोत्तम तौर.तरीकों को साझा करने सहित वनए वन्यजीवए पर्यावरण, जैव विविधता संरक्षण और जलवायु परिवर्तन के क्षेत्र में सहयोग व समन्वय को बढ़ाना एवं मजबूत करना है।
यह समझौता ज्ञापन दोनों पक्षों के बीच गलियारों और आपस में जुड़े क्षेत्रों को फिर से शुरू करने तथा ज्ञान और सर्वोत्तम तौर-तरीकों को साझा करने सहित वनए वन्यजीव, पर्यावरण, जैव विविधता संरक्षण और जलवायु परिवर्तन के क्षेत्र में आपसी सहयोग को बढ़ावा ...
जयपुर। पतंजलि की फ़्रेंचाइज़ी देने के नाम पर 13.49 लाख रूपये हड़पने के आरोपी को राजस्थान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। SOG साइबर थाना जयपुर में दर्ज हुए मुकदमें में अलवर पुलिस ने यह गिरफ्तारी की है। अलवर SP तेजस्विनी गौतम के निर्देश पर बिहार से यह गिरफ़्तारी की गई।
पतंजलि के नाम की फ़्रेंचाइज़ी देने और ठगी के मामले में गिरफ्तार आरोपी अलवर के अरावली विहार थाना क्षेत्र निवासी रणधीर कुमार कहार है। 13 फ़रवरी 2019 को न्यू फ़्रेंड्स कॉलोनी थाना अरावली विहार निवासी मोहन लाल शर्मा ने साइबर थाना जयपुर में मुकदमा दर्ज करवाया था। मुक़दमा दर्ज होने के बाद 3 साल से लंबित चल रहे इस मामले का ख़ुलासा थानाधिकारी ज़हीर अब्बास ने किया है। ज़हीर अब्बास को SOG की और से इस मामले की फ़ाइल कार्रवाई के लिए सौंपी गई थी। ...
फरीदाबाद। एनएचपीसी लिमिटेड ने आज एनएचपीसी कॉर्पोरेट कार्यालय, फरीदाबाद में नेपाल में आगामी वेस्ट सेती और सेती नदी-6 परियोजनाओं से उत्पादित होने वाली बिजली की बिक्री के लिए पीटीसी इंडिया लिमिटेड के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।
समझौता ज्ञापन पर एनएचपीसी के सीएमडी ए.के. सिंह और पीटीसी इंडिया लिमिटेड के सीएमडी डॉ. राजीव के मिश्रा ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर एनएचपीसी के ओर से आर.पी. गोयल, निदेशक (वित्त) विश्वजीत बसु, निदेशक (परियोजना), वी.आर. श्रीवास्तव, कार्यकारी निदेशक (एसबीडी एंड सी) तथा पीटीसी इंडिया की ओर से हरीश सरन, कार्यकारी निदेशक (वाणिज्य और संचालन), पंकज गोयल, सीएफओ और बिक्रम सिंह, ईवीपी-मार्केटिंग भी उपस्थित थे।
समझौता ज्ञापन के अनुसार, पीटीसी उपरोक्त परियोजनाओं के वाणिज्यिक संचालन की तारीख से एनएचपीसी से अनुबंधित क्षमता के...
जयपुर। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा मंगलवार को विभिन्न परीक्षाओं की परीक्षा तिथि निर्धारित की गई। आयोग द्वारा अक्टूबर से जनवरी-2023 तक माध्यमिक शिक्षा तथा संस्कृत शिक्षा विभाग के 16 हजार 279 पदों के लिए भर्ती परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। आयोग सचिव श्री एचएल अटल ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा विभाग में 26 विषयों के कुल 6000 पदों की स्कूल लेक्चरर परीक्षा-2022 का आयोजन 11 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2022 तथा वरिष्ठ अध्यापक ग्रेड द्वितीय परीक्षा 2022 के तहत 8 विषयों के कुल 9760 पदों के लिए परीक्षा दिनांक 17 दिसम्बर से 24 दिसम्बर 2022 तक आयोजित किया जाना संभावित है। इसी प्रकार संस्कृत शिक्षा विभाग में 5 विषयों के कुल 102 पदों के लिए स्कूल लेक्चरर परीक्षा-2022 दिनांक 15 नवंबर से 17 नवंबर 2022 तक एवं वरिष्ठ अध्यापक ग्रेड-द्वितीय परीक्षा 2022 के तहत 6 विषयों के कुल 417 पदों के लिए माह जनवरी-2023 के द्वि...
नई दिल्ली। 130 करोड़ से अधिक आबादी वाले देश की मांग को पूरा करने के लिए भारतीय रेलवे के यात्री परिवहन में सीटों और बर्थ की बहुत अधिक मांग है। भारतीय रेलवे द्वारा क्षमता वृद्धि के बावजूद मांग आपूर्ति के अंतर में पिछले कुछ वर्षों में वृद्धि हुई है। इस मांग और आपूर्ति के अंतर के कारण दलालों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है जो आरक्षित सीटों का अलग.अलग तरीकों से उपयोग करते हैं और उन्हें जरूरतमंदों को अधिक मूल्य पर बेचते हैं। ऑनलाइन कन्फर्म रेलवे आरक्षण करने के लिए अवैध सॉफ्टवेयर के उपयोग से आम आदमी के लिए कन्फर्म टिकटों की उपलब्धता पर प्रतिकूल प्रभाव डाला है।
हाल ही में ह्यूमन इंटेलिजेंस द्वारा डिजिटल इनपुट के आधार पर दी गई जानकारी के आधार पर आरपीएफ की टीम ने 8/5/2022 को राजकोट के मन्नान वाघेला (ट्रैवल एजेंट) को पकड़ने में सफलता हासिल की, जो बड़ी मात्रा ...
नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय वायुसेना के एक प्रमुख रडार स्टेशन का दौरा कियाए जहां उन्होंने एकीकृत एयर कमान और नियंत्रण प्रणाली की कार्यपद्धति की जानकारी ली। यह प्रणाली नेटवर्क केंद्रीयता की दिशा में भारतीय वायुसेना के मार्च की रीढ है और संचालन की एक प्रमुख प्रवर्तक है। इस प्रणाली की क्षमताएं अपने उपयोगकर्ताओं को एक बढ़ी हुई स्थितिजन्य जागरूकता प्रदान करती हैं जो भारतीय वायु सेना के सेंसर.टू.शूटर लूप को कम करती है। इस मजबूत प्रणाली के कामकाज में विशेषताएं निर्मित हैं जो देश में इसके सहज संचालन को सक्षम बनाती है।
अपनी यात्रा के दौरान राजनाथ सिंह के सामने देश के विभिन्न स्थानों पर आयोजित कई नेटवर्क संचालनों का प्रदर्शन किया गया जिसमें लड़ाकूए परिवहन और रिमोटली पाईलेटिट विमानों के नेटवर्क और समग्र संचालन शामिल थे। उन्हें शांतिकालीन कमान और नियंत्रण कार्यों के बारे...
जयपुर। राजस्थान में दो साल पहले हुए फोन टैपिंग मामले में सीएम के OSD लोकेश शर्मा को दिल्ली हाईकोर्ट ने गिरफ्तारी से छूट बरकरार रखी है। हाईकोर्ट में आज करीब दो घंटे तक बहस चलने के बाद यह फैसला लिया गया। अब 9 नवंबर को इस मामले में फैसला आएगा।
बता दें कि लोकेश शर्मा की तरफ से अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने पैरवी की और लोकेश शर्मा का प्रभावी तरीके से पक्ष रखा। राज्य सरकार ने भी इस केस में पक्ष रखने के लिए अपना वरिष्ठ अधिवक्ता भेजा था।
मामले में लोकेश शर्मा की तरफ से बहस पूरी कर ली गई है। गजेंद्र सिंह शेखावत और दिल्ली पुलिस की तरफ से अब आगे बहस और होनी है। बता दे कि, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की शिकायत के बाद दिल्ली क्राइम ब्रांच ने 21 मार्च 2021 को लोकेश शर्मा और अज्ञात पुलिस अफसरों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। दिल्ली क्राइम ब्रांच में दर्ज इस केस को खारिज करने की मांग करते हु...
भारत ने पाकिस्तान को एशिया कप के दूसरे मैच में हरा दिया है। आखरी ओवर में भारत को यह जीत मिली। एशिया कप के दूसरे मैच में भारत का मुकाबला पाकिस्तान के साथ हुआ। दोनों टीमें लगभग 10 महीने बाद आपस में खेली। इस मुकाबले में टीम इंडिया पिछले साल 10 विकेट से मिली हार का बदला लेना चाहती थी। भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। पंत यह मैच नहीं खेले। कार्तिक प्लेइंग-11 में रहे। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 147 रन का टारगेट दिया था। भारत ने पाकिस्तान को यह मैच 5 विकेट से हराया।
पाकिस्तान की टीम 147 पर ऑलआउट हो गई जवाब में भारत ने 19.4 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप में यह 15वीं भिड़ंत थी। भारतीय टीम अभी तक 9 और पाकिस्तान ने 5 मैच जीते हैं। एक मैच बेनतीजा रहा है।
हार्दिक पंड्या ने 33 रन बनाकर नाबाद मैच विनिंग पारी खेली और रविं...
गुजरात। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भुज में लगभग 4400 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरान एक सभा को संबोधित करते हुएए प्रधानमंत्री ने कहा कि भुज में स्मृति वन स्मारक और अंजार में वीर बाल स्मारक गुजरात के कच्छ जिले और पूरे देश के साझा दर्द के प्रतीक हैं। उन्होंने उस पल को याद किया जब अंजार स्मारक की अवधारणा सामने आई और स्वैच्छिक कार्य श्कार सेवाश् के माध्यम से स्मारक को पूरा करने संकल्प लिया गया था। उन्होंने कहा कि इन स्मारकों को विनाशकारी भूकंप में मारे गए लोगों की याद में भारी मन से समर्पित किया जा रहा है। उन्होंने आज लोगों के गर्मजोशी से स्वागत के लिए भी उन्हें धन्यवाद दिया।
उन्होंने आज अपने दिल में उतरी अनेक भावनाओं को याद किया और पूरी विनम्रता के साथ कहा कि दिवंगत आत्माओं की स्मृति मेंए स्मृति वन स्मारक 9ध्11 स्मारक और हिरोशिमा स्मारक के बराबर है।...
जयपुर। राजस्थान में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए तकनीकी सहायक भर्ती परीक्षा में ऑनलाइन सिस्टम को हैक करके नकल करवाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। लंबे समय से एसओजी की टीम इन लोगों पर नजर बनाए हुए थी। SOG के ADG अशोक राठौड़ के निर्देशन में तकनीकी सहायक भर्ती परीक्षा में ऑनलाइन सिस्टम को हैककर नक़ल करवाने वाले 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।आरएसईबी द्वारा दिनांक 27.8.2022 को इज परीक्षा आयोजित हुई थी। गिरोह में शामिल रावल मीणा,अजीत सिंह जाट,जस्साराम जाट,भाग्यशाली चंद जाट,गिर्राज शर्मा,महेश मीणा व विनोद कुमार मीणा को किया गिरफ्तार किया गया है। 8 लेपटॉप व 10 मोबाइल भी जब्त किये गए हैं।...