उदयपुर. राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने उदयपुर पहुंच कर नूपुर शर्मा विवाद में हत्याकांड का शिकार हुए टेलर कन्हैया लाल के परिवार से मुलाकात की और उनके परिवार को हर संभव मदद देने का भी वादा किया। इसके साथ ही सचिन पायलट ने मीडिया को दिए बयानों में कहा कि उदयपुर में जो घटना हुई वो इंसानियत के दायरे के बाहर है। जिस तरह से उनका कत्ल किया गया, वीडियो बनाई गई ये दहशत फैलाने का काम है। आरोपियों को पकड़ा गया है लेकिन मैं मानता हूं कि फास्ट ट्रायल कोर्ट बनाकर जल्द से जल्द और सख्त सजा दी जानी चाहिए। इसके पीछे कोई संस्था है, या संगठन हैं... इसकी जड़ों तक पहुंचना पड़ेगा। मैं उनके परिवार से आज मिला, हम उनकी पूरी सहायता कर रहे हैं और सुरक्षा के इंतज़ाम किए गए हैं। इस घटना ने पूरे देश को झंकझोर कर रख दिया है।