Business

अब इस कंपनी ने भारत में लॉन्च की कोरोना की दवा, 42 शहरों में होगी फ्री होम डिलीवरी

हैदराबाद. दुनिया के साथ भारत में भी कोरोनावायरस ने लोगों की नींद उड़ा कर रखी है. इस महामारी ने अकाल कई लोगों को मौत की नींद सुला दिया. अब इस महामारी से निपटने के लिए वैक्सीन का इंतजार पूरी दुनिया को है. लेकिन इससे पहले इस बीमारी को कंट्रोल करने का हर संभव प्रयास दवा बाजार में मौजूद कंपनियां कर रही हैं. देश में कोरोना के इलाज और नियंत्रण के लिए कई तरह की दवाइयों के इस्तेमाल को मंजूरी मिली हुई है. इसी कड़ी में अब देश की जानी-मानी फार्मा कंपनी डॉ. रेड्डी लेबोरेट्रीज ने भी कोरोना की 200 MG टैबलेट लॉन्च की है. आपको बताते चलें कि कोरोना के इलाज में कारगर मानी जा रही दवाई फेविपिराविर (Favipiravir) को अलग-अलग कंपनियां अलग-अलग नामों से बाजार में लॉन्च कर रही हैं. अब डॉ. रेड्डी लेबोरेट्रीज ने इसके जेनेरिक वर्जन को पेश करते हुए इसका नाम 'एविगन' (Avigan) रखा है. ड्रग कंट्रोलर ऑफ इंडिया से ...

भारत में टैक्सपेयर्स के लिए नया प्लेटफॉर्म लॉन्च, ईमानदार करदाताओं को मिला यह तोहफा

नई दिल्ली. भारत देश में एक नई शुरुआत कर दी गई है. ईमानदार टैक्सपेयर्स को प्रोत्साहन और कर प्रणाली में पारदर्शिता बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को एक नए खास प्लेटफॉर्म की शुरुआत कर दी जिसे 'ट्रांसपैरेंट टैक्सेशन: ऑनरिंग द ऑनेस्ट' का नाम दिया गया है. अब बेवजह करदाताओं को परेशान करने वाले आयकर अधिकारियों की नहीं होगी खेर. इसकी शुरुआत के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ये प्लेटफॉर्म 21वीं सदी के टैक्स सिस्टम की शुरुआत है, जिसमें फेसलैस असेसमेंट-अपील और टैक्सपेयर्स चार्टर जैसे बड़े रिफॉर्म किए गए हैं. बड़ी बात यह है कि इनमें कुछ सुविधा अभी से लागू हो गई है, जबकि पूरी सुविधा 25 सितंबर से शुरू होगी. प्रधानमंत्री ने कहा कि 'ये नई यात्रा की शुरुआत है. अब ईमानदार का सम्मान होगा, एक ईमानदार टैक्सपेयर राष्ट्र निर्माण में भूमिका निभाता है. आज से शुरू हो...

Oh My Gold!😯 सिर्फ दो दिनों में सोना 4,500 तो चांदी करीब 11,700 रुपये टूटी

मुम्बई.सोना-चांदी की कीमतों में जबरदस्त गिरावट आई है.सिर्फ दो दिनों में सोना 4,500 रुपये तो चांदी करीब 11,700 रुपये टूट गई. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोना 50,441 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 61,972 रुपए प्रति किलो ग्राम पर कारोबार कर रही है, वहीं वैश्विक बाजारों में भी सोने का भाव लगातार गिर रहा है. अमेरिका में भी सोना वायदा 1900 डॉलर प्रति औंस के नीचे कारोबार कर रहा है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने का अक्टूबर वायदा 3 फीसदी के गिरावट के साथ 50,441 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है. वहीं चांदी वायदा में 5 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई. बता दें कि भारत में पिछले सप्ताह सोना 56,000 रुपए प्रति 10 ग्राम जबकि चांदी का भाव 78,000 रुपए प्रति किग्रा के स्तर पर कारोबार कर रही थी. बाजार के एक्सपर्ट्स की माने तो जैसे-जैसे कोरोना वैक्सीन को लेकर खबरें आती जाएंगी, वैसे-वैसे सोने की कीमतों पर दबाव बढ़ता जाए...

अमेरिका के 40 राष्ट्रपतियों के पसंदीदा परिधान बनाने वाली यह कंपनी हुई दिवालिया, हत्या के वक्त अब्राहम लिंकन ने पहन रखा था इसका कोट

न्यूयॉर्क (निमिषा सिंह). कोरोना संकट ने ना केवल भारत को बल्कि पूरी दुनिया के सामन स्वास्थ्य के साथ-साथ आर्थिक संकट भी खड़ा कर दिया है. इसी की ताजा बानगी है दुनिया की जानीमानी परिधान कंपनी ब्रूक्स ब्रदर्स (Brooks Brothers). कपड़ों के मामले में अमेरिका के लगभग सभी राष्ट्रपतियों की पहली पसंद रही करीब 200 साल पुरानी यह कंपनी भी अब कोरोना संकटकाल में दिवालिया हो गई है. कंपनी ब्रूक्स ब्रदर्स (Brooks Brothers) ने दिवालिया संरक्षण का आवेदन दायर कर दिया है. इसके साथ ही कोरोना महामारी का शिकार होने वाली कंपनियों में एक और बड़ा नाम जुड़ गया, जिसके बाद अमेरिकी आर्थिक जगत में चिंताएं लगातार बढती जा रही हैं. परिधान के मामले में एलिट वर्ग की सबसे पंसदीदा कंपनियों में शुमार ब्रूक्स ब्रदर्स की स्थापना न्यूयॉर्क में 1818 में हुई थी. बडी बात यह है कि इससे पहले भी इस कंपनी ने काफी बुरा दौर देखा और झेला ...

पतंजलि की कोरोना इलाज़ की दवा कोरोनिल के विज्ञापन पर रोक, NIMS का ट्रायल भी सवालों के घेरे में

नई दिल्ली. बाबा रामदेव को केंद्र सरकार ने बड़ा झटका दिया है. कोरोना को ठीक करने के दावे के साथ लॉन्च की गई बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि की दवा कोरोनिल के प्रचार-प्रसार पर केंद्र ने तुरंत प्रभाव से रोक लगा दी है. पहले इस दवा के लिए किये जा रहे दावों की जांच होगी. आयुष मंत्रालय ने पतंजलि को चेतावनी दी है कि ठोस वैज्ञानिक सबूतों के बिना कोरोना के इलाज का दावे के साथ दवा का प्रचार-प्रचार किया गया तो उसे ड्रग एंड रेमेडीज (आपत्तिजनक विज्ञापन) कानून के तहत संज्ञेय अपराध माना जाएगा और कार्रवाई की जाएगी. बाबा रामदेव ने जैसे ही मंगलवार को कोरोना को सात दिन में पूरी तरह ठीक करने के दावे के साथ दवा को लॉन्च किया, आयुष मंत्रालय हरकत में आया. आयुष मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पतंजलि ने ऐसी किसी दवा के विकसित करने और उसके ट्रायल की कोई जानकारी मंत्रालय को नहीं दी है. उन्होंने कहा कि ...

बाबा रामदेव ने की कोरोना की दवा लॉन्च, ट्रायल में 100 फीसदी रिकवरी का किया दावा

हरिद्वार. दुनिया के लिए इस वक्त की एक बड़ी खबर है. आयुर्वेद दवाओं के जरिए दुनियाभर में छा जाने वाले बाबा रामदेव ने दावा किया है कि उनकी दिव्य फार्मेसी और पतंजलि कंपनी ने कोरोना वायरस की पहली आयुर्वेदिक दवाई 'कोरोनिल' तैयार कर दी है. कोरोना वायरस की महामारी ने दुनियाभर में तबाही मचाई हुई है. लेकिन अबतक इसका तोड़ निकालने वाली कोई दवाई नहीं बनी है. ऐसे में योगगुरु बाबा रामदेव की पतंजलि कंपनी का यह दावा दुनियाभर को राहत देने वाला है. बाबा रामदेव ने बकायदा इसकी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी और कहा कि, ' दुनिया इंतजार कर रही थी कि कोरोना वायरस की कोई दवाई निकले, आज हमें गर्व है कि कोरोना वायरस की पहली आयुर्वेदिक दवाई को हमने तैयार कर लिया है. इस आयुर्वेदिक दवाई का नाम कोरोनिल है.' बाबा रामदेव के मुताबिक आज ऐलोपैथिक सिस्टम मेडिसन को लीड कर रहा है, हमने कोरोनिल बन...

लॉकडाउन में RBI ने फिर की रेपो रेट कम, सस्ता मिलेगा लोन

मुंबई. लॉकडाउन और कोरोना संकट के बीच रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने रेपो रेट में 0.4 फीसदी की कटौती कर दी है. बैंकों को अब कम ब्याज दर पर रिजर्व बैंक से लोन मिल सकेगा. 4.4 से घटकर अब रेपो रेट 4 फीसदी हो गई है. RBI गवर्नर शक्तिकांतदास ने इसकी घोषणा की. साथ ही उन्होने कहा कि कोरोना से अर्थव्यवस्था को काफी नुकसान हुआ है. गौरतलब है कि इससे पहले 27 मार्च को आरबीआई गवर्नर ने 0.75 फीसदी कटौती का ऐलान किया था. इसके बाद बैंकों ने लोन पर ब्‍याज दर कम कर दिया था. जाहिर सी बात है कि इससे आपकी ईएमआई भी पहले के मुकाबले कम हुई. रेपो रेट क्या है? रेपो रेट वह दर होती है जिस पर बैंकों को आरबीआई कर्ज देता है. बैंक इस कर्ज से ग्राहकों को ऋण देते हैं. रेपो रेट कम होने से मतलब है कि बैंक से मिलने वाले कई तरह के कर्ज सस्ते हो जाएंगे. जैसे कि होम लोन, व्हीकल लोन इत्यादी.   बड़ी बातें: ...

45 लाख छोटे उद्योगों को 3 लाख करोड़ का कर्ज, TDS में 25% की कटौती तो ITR की तारीख 30 नवंबर तक बढ़ाई

नई दिल्ली. लॉक डाउन और कोरोना संकट के बीच अर्थव्यस्था को बूस्ट करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी द्वारा 12 मई को 20 लाख करोड़ के भारी भरकम पैकेज (Atmanirbhar Bharat Package) का ऐलान किया गया. जिसके बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस पैकेज का किस तरह इस्तेमाल किया जाएगा, उसकी जानकारी दी. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आत्मनिर्भर भारत के लिए 20 लाख करोड़ के विशेष पैकेज को किस सेक्टर में कितना दिया जाएगा विस्तार से बताया.   वित्त मंत्री की बड़ी बातें   - इनकम टैक्‍स रिटर्न फाइलिंग की डेडलाइन बढ़ा दी गई है. इसे 30 सितंबर कर दिया गया है. इसी तरह विवाद से विश्‍वास स्‍कीम की डेडलाइन को 31 दिसंबर 2020 तक कर दी गई है. पहले ये 30 जून तक के लिए था. - टैक्‍सपेयर्स को 31 मार्च 2021 तक टीडीएस कटौती में 25 फीसदी की राहत मि...

कोरोना संकट में भारत की आर्थिक मजबूती के लिए कई बड़े एलान, जानें RBI गवर्नर की 10 बड़ी बातें

नई दिल्ली. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा है कि देश के बैंकों के पास पैसों की कोई कमी नहीं है, बाजार में कैस की कमी नहीं आने दी जाएगी. कोरोना वायरस की वजह से अर्थव्यवस्था को नुकसान हो रहा है. संकट के बीच वित्तीय हालातों पर पूरी नजर है. देश की वित्तीय हालत पहले से बिगड़ी है. दुनियाभर में 9 ट्रिलियन डॉलर के नुकसान की आशंका है. हालांकि जी-20 देशों में भारत की स्थिति बेहतर है. 2020 वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए सबसे बड़ी मंदी का साल है. RBI की बड़ी बातें: 1 - अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के अनुसार इस साल 1.9% विकास दर रहने का अनुमान. कोरोना के बाद 7.4% विकास दर की उम्मीद है. कोरोना के बाद बैंको की हालात सुधारना बड़ी चुनौती. 2- ग्लोबल बिजनेस में 13-32% गिरावट की आशंका. 3- रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, यह 4.4 फीसदी पर स्थिर है. रिवर्स रेपो रेट 0.25 फीस...

भारत में 2020-21 के बजट की 10 प्रमुख क्षेत्रों से जुड़ी बड़ी घोषणाएं, कहीं खुशी-कहीं गम

नई दिल्ली. वर्तमान में लड़खड़ाती, बीमार और बेरोजगार भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूती का डोस देने के लिए केन्द्रीय वित्त मंत्री ने भारत देश का बजट पेश किया. बजट में कहीं खुशी तो कहीं गम देखने को मिला. इस हाथ दे दे, उस हाथ ले ले, यह है बजट का दस्तूर' कुछ ऐसा ही इस बजट में देखने को मिला. हालांकि ठंडी पड़ी अर्थव्यवस्था को रिवाइव करने के पूरे प्रयास मोदी सरकार ने इस बजट में किए हैं लेकिन परिणामों लेकर लोगों के मन में आशंकाएं भी हैं. भारत की केन्‍द्रीय वित्‍त एवं कॉरपोरेट कार्य मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्‍त वर्ष 2020-21 के इस बजट में क्या खास घोषणाएं की इसको आइए इन दस बिंदुओं से संक्षेप्त में समझते हैं.   10 प्रमुख क्षेत्र और बजट घोषणाएं:   1- टैक्स स्लैब: - टैक्‍स स्‍लैब 4 भागों में बांटकर पहले स्‍लैब में 2.5 लाख की आमदनी वालों को टैक्‍स से छूट दी गई. - 2.5 लाख से 5 लाख तक ...