जयपुर। राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने 10 अप्रैल को प्रदेश के सभी पेट्रोल पंप बंद रखने की घोषणा की है। इस एक दिन की हड़ताल के तहत 10 अप्रैल को सुबह 6 बजे से रात्रि 12 बजे तक करीब 7000 पेट्रोल पंप इस दौरान बंद रहेंगे। राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनीत बगई ने बताया कि राजस्थान में लगने वाला वेट काफी ज्यादा है। अन्य राज्यों की तुलना में इससे पेट्रोल और डीजल की प्राइस भी ज्यादा है। पड़ौसी राज्यों के बराबर वैट दर की मांग को लेकर यह हड़ताल होगी। राज्य सरकार को इससे वैट का करीब 34 करोड़ रूपए का नुक़सान होगा।...
मुंबई (अशोक खण्डूजा). एक बंगला बने न्यारा। यह हर किसी का सपना होता है। और बात जब देश के सबसे महंगे घर (India's most expensive Bungalow) की हो तो बात ही निराली है। जाहिर सी बात है देश का सबसे महंगा बंगला कई बेहतरीन सुविधाओं को जन्नत की तरह अपने में समेटे हुए ही होगा।ऐसा ही एक बंगला 10 करोड़ नहीं, 20 करोड़ नहीं, 50 करोड़ नहीं, 500 करोड़ नहीं बल्कि 1000 करोड़ रुपए से भी ज्यादा में खरीदा गया है।
आप देश में महंगे इस बंगले (Bungalow) की कीमत को जानकर अचंभित जरूर हुए होंगे लेकिन एक और बड़ी बात यह है कि आखिर यह बंगला खरीदा किसने है? आप यह जानकर हैरान हो जाएंगे कि देश का सबसे महंगा बंगला पूरे 1001 करोड़ रु. में किसी और ने नहीं बल्कि राजस्थान के बीकानेर मूल के व्यवसायी और डी-मार्ट के संस्थापक (D-Mart founder) राधा किशन दमानी (Radhakishan Damani) ने अपने छोटे भाई गोपी किशन दमानी (Gopikishan da...
नई दिल्ली. Whatsapp में चैटिंग एक्सपीरियंस और बेहतर होने जा रहा है। इस नए फीचर की मदद से यूजर्स व्हाट्सएप की चैटिंग का कलर बदल सकेंगे। जिससे टेक्स्ट और अट्रैक्टिव हो जाएगा। व्हाट्सएप से संबंधित अपडेट की जानकारी देने वाली वेबसाइट WABetaInfo ने इस अपकमिंग फीचर्स की जानकारी दी है।
यह नई सुविधा व्हाट्सएप उपयोगकर्ताओं को चैट बॉक्स में रंगों को संशोधित करने और स्क्रीन पर हरे रंग की एक गहरी छाया चुनने का मौका देगी।
बता दें कि प्राइवेसी की मुद्दे पर लगातार आलोचना का शिकार होने के बावजूद WhatsApp कई अन्य नई और रोमांचक विशेषताओं पर काम कर रहा है। हाल ही में यह भी बताया गया था कि व्हाट्सएप एक ऐसी सुविधा पर काम कर रहा है जो उपयोगकर्ताओं को अपनी सुविधानुसार ध्वनि संदेशों की प्लेबैक गति को बदलने की अनुमति देगा। फीचर अभी बीटा में है जिसे वर्तमान में iOS उपयोगकर्ताओं के लिए विकसित किया जा रहा है। इस फीच...
जयपुर. कोरोना संकट काल (corona) में राजस्थान में बीयर की बिक्री में (beer sale in Rajasthan) आई जबरदस्त गिरावट से राजस्थान सरकार को बड़ा रेवेन्यू घाटा हुआ. ऐसे में घटते रेवेन्यू (revenue) को ध्यान में रखते हुए सरकार ने नई आबकारी नीति 2021-22 में अतिरिक्त आबकारी शुल्क और एमआरपी (MRP) में कमी के साथ कोविड सरचार्ज को हटा दिया जिसके बाद से अब राजस्थान में बीयर 30 से 35 रुपए तक सस्ती हो गई है. 1 अप्रैल से राजस्थान में सस्ती बियर मिलने लगी है.
आंकड़े देखें तो वित्त वर्ष 2019-20 में बीयर की 2 करोड़ 65 लाख पेटियां बिकी थीं, जबकि 2020-21 में यह घटकर 1 करोड़ 60 लाख रह गई. कोरोना की वजह से 95 लाख पेटी बीयर की कम बिकी और इसकी वजह से सरकार को रेवेन्यू का काफी नुकसान हुआ. जिसके बाद यह कदम उठाया गया....
नई दिल्ली. भारत सरकार द्वारा बचत खातों पर मिलने वाले ब्याज दरों में कटौती का फैसला वापस ले लिया गया है.
छोटी बचत योजनाओं से जुड़े इस फैसले की जानकारी गुरुवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ट्वीट करके दी.
इससे पहले बुधवार को खबर आई थी कि वित्तीय वर्ष 2021- 22 की पहली तिमाही के लिए छोटी बचत योजनाओं पर बयाज दर घटा दी गई है. लेकिन अब ये फैसला वापस ले लिया गया है. वित्त मंत्री ने कहा है कि यह आदेश गलती से निकल गया था.
वित्त मंत्री ने अपने ट्वीट में लिखा, 'भारत सरकार की छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरें पहली जैसी बनी रहेंगी, जो 2020-2021 की अंतिम तिमाही में मौजूद थीं यानी मार्च 2021 वाली दरें ही लागू रहेंगी'...
नई दिल्ली. भारत में कारों में फ्रंट सीटों के लिए एयरबैग 1 अप्रैल से अनिवार्य कर दिया गया है. सरकार ने परिवहन मंत्रालय के इससे जुड़े प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. इस नए प्रस्ताव के मुताबिक अब कंपनियों को नई कारों में 1 अप्रैल से फ्रंट सीट (ड्राइवर और उसकी बगल वाली सीट) के लिए सुरक्षा के लिहाज से एयरबैग जरूरी तौर पर लगाने होंगे. बता दें कि देश में बढ़ती दुर्घटनाओं से होने वाली मौतों पर लगाम कसने के लिहाज से भारत सरकार का परिवहन मंत्रालय लगातार इस दिशा में काम कर रहा था. एक्सपर्ट्स की राय भी इसमें ली गई थी, जिसके बाद परिवहन मंत्रालय के प्रस्ताव को आखिरकार भारत सरकार ने मंजूरी दे दी.
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि नये मॉडल के मैन्युफैक्चर पर यह नियम एक अप्रैल 2021 से लागू होगा. वहीं पुराने मॉडल पर यह नियम 31 अगस्त, 2021 से लागू होगा. वाहन मानकों पर शीर्ष टेक्निकल क...
मुबंई (संदीप श्रीवास्तव). दुनियाभर में अपने इनोवेशन के लिए मशहूर चर्चित बिजनेसमेन एलन मस्क ने भारतीय इंटरनेट बाजार में Starlink के जरिए दस्तक दे दी है. रिलायंस समेत कई बड़ी टेलिकॉम और इंटरनेट सेवा प्रदाता कंपनियों की इसी के साथ नींद उड़ गई है. और अभी से एलन मस्क के व्यापारिक हमले से बचने के प्रयास तेज कर दिए हैं.
एलन मस्क की कंपनी Starlink भारत में अब जल्द ही इंटरनेट सर्विस उपलब्ध करवाने जा रही है और इस सर्विस के लिए रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो गया है. दरअसल Elon Musk चाहते हैं कि सेटैलाइट के जरिए लोगों को हाई स्पीड इंटरनेट उपलब्ध कराया जाए. सैटेलाइट इंटरनेट का कॉन्सेप्ट हालांकि काफी पहले से ही लेकिन जिस अग्रेसिव मार्केटिंग और तैयारी के साथ वो बाजार में दस्तक दे रहे हैं इससे पहले कोई भी इंटरनेट सेवा प्रदाता इस स्तर पर नहीं आया.
बता दें कि SpaceX की सैटेलाइट बेस्ड इंटरनेट ...
नई दिल्ली (ऋचा शर्मा)। तेल कंपनियों ने गैस सिलेंडर के दामों में आग लगा रखी है। ऐसा लग रहा है मानो महंगाई कोहराम मचाने को बेताब हो। गैस सिलेंडर के दाम कम किए जाने के बजाए लगातार बढ़ाए जा रहे हैं। आम आदमी की जेब पर इसका भारी असर पड़ रहा है। इसी कड़ी में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में फिर बढ़ोतरी कर दी गई है। 14.2 किलो के घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में फिर 25 रुपए का इजाफा कर दिया गया है। यह सिलेंडर अब 798 रुपए के स्थान पर 823 रुपए में उपलब्ध होगा। उधर 19 किलो के वाणिज्यिक गैस सिलेंडर के दाम में भी 95 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। यह सिलेंडर अब 1530 रुपए के स्थान पर करीब 1625 रुपए में उपलब्ध होगा। हालांकि अलग अलग शहरों में दाम थोड़े ऊपर नीचे हो सकते हैं। नई कीमतें सोमवार (1 मार्च) सुबह यानी आज से ही प्रभावी हो गई हैं। बता दें कि तेल कंपनियों ने तीन माह में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 225 रुपए बढ़ाए ह...
मुम्बई। देश के सबसे बड़े उद्योगपति और रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी के घर से कुछ दूरी पर एक संदिग्ध कार के मिलने से हड़कंप मच गया। घर के बाहर कुछ दूरी पर खड़ी स्कॉर्पियो कार से 20 जिलेटिन छड़ें बरामद की गईं। मौके पर पहुंची पुलिस और बम निरोधक दस्ते की टीमों ने कार को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हालांकि राहत की बात यह रही कि जिलेटिन की यह छड़ें असेंबल नहीं थीं। जिससे कोई कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। पर सुरक्षा के लिहाज से इस पूरे मामले में बम निरोधक दस्ते के साथ पुलिस इंटेलिजेंस भी जांच में जुट गई है। पुलिस वाहन का असल मालिक कौन है इसकी जानकारी जुटाने में लगी है। पुलिस का यह भी मानना है कि इतने बड़े स्तर पर जिलेटिन की छड़े मिलने के पीछे किसी बड़ी साजिश से इनकार नहीं किया जा सकता। ऐसे में पुलिस की क्राइम ब्रांच आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। ब...
जयपुर. राजस्थान सरकार ने वित्त वर्ष 2021-22 का राज्य बजट आज विधानसभा में पेश किया. विभिन्न सेक्टर्स को लेकर कई बड़ी घोषणाएं की गईं तो राहत भी प्रदान की गईं. बड़ी बात यह रही कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने देश में सबसे लम्बा बजट भाषण पढने का रिकॉर्ड भी बना डाला, करीब 2 घंटे 46 मिनट तक बजट पढा बजट भाषण.
यह भी पढें: इन 10 अधिकारियों ने बनाया राजस्थान का बजट
BUDGET LIVE UPDATES:
- कोरोना संकट काल और लॉकडाउन में रोका गया सरकारी कर्मचारियों का करीब 1600 करोड़ का वेतन जारी करने की घोषणा
- रियल एस्टेट सेक्टर को बूस्ट करने की कवायद, डीएलसी की दरों में 10 फीसदी की कमी की घोषणा.
- 50 लाख तक फ्लैट पर स्टांप ड्यूटी 6 से घटाकर 4 फीसदी की गई यानी दो फीसदी की कमी.
- राजस्थान में कोरोना संकटकाल से प्रभावित रियल एस्टेट एवं अन्य व्यवसायों को गति देने के लिए ...