Business

हेल्थ सेक्टर का बजट 94 हजार करोड़ से बढ़ाकर 2.38 लाख करोड़ रु. किया गया, वैक्सीनेशन के लिए 35 हजार करोड़ का बजट

नई दिल्ली. इस बार बजट में स्वास्थ्य पर खासा ध्यान दिया गया है. इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशों और देश की जरूरत के मुताबिक देश के केन्द्रीय बजट. 2021 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बड़ी घोषणा की. स्वाथ्य और हेल्थकेयर सेक्टर के लिए बजट 94 हजार करोड़ रुपये से बढ़ाकर 2.38 लाख करोड़ रुपये का किया गया. कोरोना वैक्सीनेशन के लिए इस बजट में 35, 000 करोड़ रुपये रखे गए हैं. लोगों को अच्छा स्वास्थ्य और स्वस्थ जीवन प्रदान करने का वादा मोदी सरकार ने इस बजट में किया है.  वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि इतिहास में यह पल एक नए युग के अवतरण की शुरूआत है, भारत सही मायनों में संभावनाओं और उम्मीदों की धरती बनने के लिए तैयार है. वित्त वर्ष 2020-21 में सरकार ने 4.21 लाख करोड़ रुपए खर्च किए. इस वित्त वर्ष 2021-22 में सरकार ने 4.39 लाख करोड़ रुपए खर्च करने का लक्ष्य ...

BUDGET 2021 Live Updates: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश कर रही हैं बजट

Union budget 2021 live updates: भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश किया. कोरोनावायरस के बाद उबर रही अर्थव्यवस्था को लेकर बजट में खास अनाउंसमेंट किए गए. हर वर्ग को कुछ ना कुछ देने की आज भी यहां केंद्र सरकार ने की. - केरल में 65 हजार करोड़ रुपये के नेशनल हाइवे का एलान - वित्त मंत्री ने मुंबई-कन्याकुमारी इकॉनोमिक कॉरोडिर का ऐलान किया - मेट्रो, सिटी बस बस सेवा को बढ़ाने पर फोकस, इसके लिए 18 हजार करोड़ रुपए खर्च होंगे - कोच्चि, बेंगलुरु, चेन्नई, नागपुर, नासिक में मेट्रो प्रोजेक्ट को बढ़ावा देने का ऐलान - कोलकाता-सिलीगुड़ी के लिए भी नेशनल हाइवे प्रोजेक्ट का ऐलान, पश्चिम बंगाल के लिए हुए इस एलान के बाद सदन में बीजेपी सांसदों ने जमकर वित्त मंत्री का उत्साह किया - असम में अगले तीन साल में हाइवे और इकॉनोमिक कॉरिडोर का ऐलान - राष्ट्रीय रेल योजना 2030 तैयार, 1.10 लाख करोड़ रुप...

कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में ₹200 का भारी इजाफा

नई दिल्ली. भारत में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में भारी इजाफा हुआ है. प्रति सिलेंडर के दाम करीब ₹200 तक बढ़ा दिए गए हैं. यह दाम 1 फरवरी 2021 से लागू होंगे. हालांकि घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में कोई इजाफा नहीं किया गया है. उधर फेडरेशन ऑफ LPG डिस्टिब्यूटर्स ऑफ इंडिया (FLDI) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक सिंह गहलोत का कहना है कि कमर्शियल गैस सिलेंडर और घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में इस इजाफे के बाद कीमतों में बड़ा अंतर आ जाएगा जिससे घरेलू गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और उसका दुरुपयोग बढ़ने की पूरी-पूरी आशंका है. इस लिहाज से पेट्रोलियम कंपनियों को तुरंत इन कीमतों को बैलेंस रखने पर ध्यान देने की जरूरत है. बता दें कि जहां घरेलू LPG गैस की कीमत 49.40 per Kg. है वहीं कमर्शियल गैस के दाम 82.05 per Kg. हो गए हैं जो कि कीमतों में एक बड़ा अंतर है. ...

1 फरवरी को आएगा आपका बजट, पहली बार प्रिंट नहीं की जा रही बजट कॉपी

नई दिल्ली. केंद्र सरकार द्वारा आम आदमी का बजट 1 फरवरी यानी सोमवार को पेश किया जा रहा है. इस बजट को लेकर खासी उम्मीदें आम आदमी को हैं. खासकर कोरोना संकटकाल में व्यापारी भी बड़ी उम्मीदों के साथ इस बजट को देख रहा है. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) 1 फरवरी यानि सोमवार को वित्त वर्ष 2021-22 का आम बजट पेश करेंगी. यह उनका तीसरा बजट होगा. दो बजट पेश करने के बाद उनका यह तीसरा बजट कई मायनों में ऐतिहासिक होगा. क्योंकि कोरोना संकट के बीच जहां वे अपना बजट पेश करेगी. वहीं महामारी के चलते पहली बार पेपर पर नहीं छपेगा. इस बीच कल पेश होने वाले बजट को लेकर नौकरीपेशा किस्म के सभी लोग इनकम टैक्स स्लैब को लेकर काफी उम्मीद लगाए हुए हैं कि इस बार सरकार कोरोना महामारी के चलते लोगों का धंधा- व्यापार चौपट होने पर टैक्स स्लैब में राहत देती है या फिर बदलाव करती हैं. इसके अलावा हर सेक्टर मे...

राजस्थान में पेट्रोल और डीजल के दाम हुए कम, 2-2% वेट घटाया गया

जयपुर. राजस्थान सरकार ने पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों के बीच आम आदमी को राहत देने के लिहाज से पेट्रोल और डीजल पर वैट में 2-2 प्रतिशत की कमी कर दी है. अब पेट्रोल पर 38 के बजाय 36% वैट लगेगा वहीं डीजल पर 28 के बजाय 26% वैट लगेगा. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देश पर राजस्थान सरकार के वित्त विभाग के संयुक्त सचिव टीना डाबी ने इस संबंध में आदेश जारी किए. बता दें कि लगातार डीजल और पेट्रोल के बढ़ते दामों के बीच राजस्थान सरकार केंद्र पर हल्ला बोल रही थी. लेकिन इस बीच राजस्थान की भाजपा भी लगातार राजस्थान सरकार पर राज्य स्तर पर लगने वाले वैट में कमी की मांग कर रही थी .और इस लिहाज से विपक्षियों को करारा जवाब देने के लिए राजस्थान सरकार ने यह कदम उठाया है....

राजस्थान में बजरी का सबसे बड़ा विकल्प बनेगी एम. सेण्ड, मुख्यमंत्री गहलोत ने एम. सेण्ड नीति जारी की

जयपुर. राजस्थान में एम.सेण्ड नीति जारी कर दी गई है. अब प्रदेश के आर्थिक और औद्योगिक विकास के साथ आमजन को भी एम. सेण्ड के रूप में बजरी का सस्ता एवं सुगम विकल्प उपलब्ध हो सकेगा. एम. सेण्ड को बढावा देने के लिहाज से राजस्थान में एम.सेण्ड नीति का मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लोकार्पण किया. मुख्यमंत्री गहलोत ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से हुए एम.सेण्ड नीति के लोकार्पण कार्यक्रम में कहा कि 'लम्बे समय से राजस्थान में एम. सेण्ड नीति के बारे में विचार विमर्श चल रहा था और अब खुशी है कि आज इसका लोकार्पण हुआ है. यह नीति और यह पूरी प्रक्रिया गेम चेंजर साबित होगी. पर्यावरण संरक्षण और रोजगार की दृष्टि से भी यह ऐतिहासिक कदम होगा.' माना जा रहा है कि नदी, वन, खनिज जैसी अमूल्य प्राकृतिक सम्पदा के संरक्षण और संवर्धन के लिहाज से यह महत्वपूर्ण कदम है. इस नीति के बाद निर्माण कार्य में नदियों से निकलने व...

भारतीय बाजार फिर गुलज़ार, इतिहास में पहली बार 50,000 के पार पहुंचा सेंसेक्स

मुम्बई. कोरोना संकटकाल से लंबे समय से निराशा के बीच घिरे भारतीय बाजार के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. बाजार में फिर से रौनक लौट आई है. इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के सेंसेक्स ने पहली बार 50 हजार का आंकड़ा पार किया है. गुरुवार को सेंसेक्स 304 अंकों की तेजी के साथ 50,096.57 पर और निफ्टी 86 अंक की तेजी के साथ 14,730.95 पर खुला. पिछले 10 महीने में 25 हजार अंकों की तेजी देखने को मिली है. निफ्टी भी 14,700 के पार खुला. बड़ी बात यह है कि आज बजाज और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है. बीएसई पर सभी सेक्टर्स हरे निशान पर ट्रेड कर रहे हैं....

जयपुर में आयकर चोरों के 1700 करोड़ से अधिक के दस्तावेेज मिले आयकर विभाग को! मुहाणा मंडी क्षेत्र के कई और बिल्डर्स पर भी पैनी नजर

गोकुल कृपा बिल्डर, चौरड़िया समूह और सिल्वर आर्ट पैलेस के ठिकानों पर आयकर छापे. आयकर विभाग ने मंगलवार और बुधवार को प्रदेश के तीन कारोबारी समूहों के 30 से ज्यादा ज्यादा ठिकानों पर छापे मारे. जयपुर के सिविल लाइन, अजमेर रोड, आमेर रोड, जल महल के सामने, ब्रह्मपुरी सहित कई शहरों में छापे की कार्रवाई. आयकर विभाग के 200 से ज्यादा अफसर और कर्मचारी जुटे टैक्स चोरों पर कार्रवाई में. आयकर छापों में बड़े पैमाने पर अघोषित आय मिलने की संभावना. मुहाणा मंडी क्षेत्र में बड़े रियल एस्टेट कारोबारियों पर भी पैनी नजर. हाल में मुहाणा मंडी क्षेत्र में किए गए बड़े जमीन के सौदे लेकिन नम्बर वन और नम्बर दो के पैसे का एडजेस्टमेंट की खबर. वास्तविक आय छुपाकर टैक्स चोरी करी इस बड़े ग्रुप ने. जिन समूहों पर कार्रवाई की गई वो इन्ही क्षेत्रों में भी लगातार कर रहे थे जमीन के कारोबार. जयपुर. आयकर विभ...

कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग से JIO का कोई कनेक्शन नहीं, किसान आंदोलन से हुए नुकसान के बीच चुप्पी तोड़ते हुए RIL ने कहीं यह 10 बड़ी बातें 

मुंबई. कृषि कानूनों के विरोध में लगातार रिलायंस कंपनी पर हो रहे विरोध के बीच आखिरकार रिलायंस ग्रुप ने चुप्पी तोड़ दी है. और साफ कहा है कि कंपनी का कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग से कोई लेना देना नहीं है. साथ ही कंपनी ने राज्य सरकार से मामले को नोटिस में लेने की भी अपील की है. बता दें कि कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे विरोध आंदोलन के बीच रिलांयस जियो के मोबाइल टावर आंदोलकारियों के निशाने पर हैं. जिसके चलते अब तक पंजाब में रिलायंस जियो के 1500 से अधिक टावर तोड़े जा चुके हैं.  RIL ने कही 10 बड़ी बातें 1. रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड, रिलायंस रिटेल लिमिटेड (RRL), रिलायंस जियो इंफोकॉम लिमिटेड (RJIL) और रिलायंस से जुड़ी कोई भी अन्य कंपनी न तो कॉरपोरेट या कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग करती है और न ही करवाती है. और न ही भविष्य में इस बिजनेस में उतरने की कंपनी की कोई योजना है. 2. “कॉर्पोरेट&rdqu...

इनकम टैक्स भरने की अंतिम तारीख बढ़ाई गई, पढ़ें कब तक भर पाएंगे इनकम टैक्स?

नई दिल्ली. इनकम टैक्स भरने वालों के लिए राहत की खबर है. केंद्र सरकार ने इनकम टैक्स भरने की अंतिम तारीख बढ़ा दी है. नौकरीपेशा करदाताओं के लिए रिटर्न फाइल करने की आखिरी तारीख 10 जनवरी 2021 कर दी है. पहले इसकी आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2020 थी. वित्त वर्ष 2019-20 के जीएसटी एक्ट 2017 के तहत पंजीकृत व्यापारियों के लिए रिटर्न फाइल करने की तारीख 28 फरवरी हो गई है. वहीं कंपनियों के लिए रिटर्न फाइल (Income Tax Return) करने की आखिरी तारीख 15 फरवरी कर दी गई है.   आयकर विभाग के मुताबिक 28 दिसंबर तक कुल 4.37 करोड़ आईटीआर दाखिल किए गए. जबकि केवल 29 दिसंबर को शाम 6 बजे तक 10 लाख 64 हजार से ज्यादा ITR दाखिए हुए. अब आप वित्त वर्ष 2019-20 (आकलन वर्ष 2020-21) के लिए 10 जनवरी 2021 तक आईटीआर दाखिल कर पाएंगे....