मुंबई। टेस्ला कंपनी ने गुरुवार सुबह जलवायु चिंताओं के कारण अपने वाहनों की बिक्री बिटकॉइन में करने से इनकार कर दिया. इससे जुड़े एलन मस्क के एक ट्वीट के बाद दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन की कीमत 2 घंटे में ही 17 फीसदी टूटकर 54,819 डॉलर से 45,700 डॉलर हो गई है.
एलन मस्क ने ट्वीट कर लिखा कि टेस्ला अपनी कार बेचने के एवज में अब बिटकॉइन स्वीकार नहीं करेगी. जिसके तुरंत बाद इसमें भारी गिरावट दर्ज की गई. टेस्ला कंपनी ने गुरुवार सुबह जलवायु चिंताओं के कारण अपने वाहनों की बिक्री बिटकॉइन में करने से इनकार कर दिया जिसका यह परिणाम रहा.
बिटकॉइन में इस गिरावट के बाद में निवेशकों में भारी चिंता देखने को मिली. दुनिया के कई देशों के साथ भारतीय निवेशकों में भी गिरावट आने से चिंता बढ़ गई. क्योंकि इसमें एक बड़ा वर्ग भारत में भी निवेश करता है.
मस्क ने अपने ट्वीट में लिखा की "हम बिटक...
जयपुर। ऑयल इंडिया द्वारा अगले तीन सालों में कच्चे तेल और गैस भण्डारों के लिए पेट्रोल माइनिंग लाइसेंस और पेट्रोल एक्सप्लोरेशन लाइसेंस क्षेत्रों में करीब 30 और नए कुओं की खुदाई की जाएगी। ऑयल इण्डिया के अधिकारियों को राजस्थान में एक्सप्लोरेशन और कच्चे खनिज तेल व गैस के उत्पादन कार्यों में तेजी लाने को कहा गया है ताकि प्रदेश में प्राकृतिक गैस और खनिज तेल का उत्पादन बढ़ सके। इससे विदेशी पूंजी की बचत के साथ ही राज्य सरकार के राजस्व में भी बढ़ोतरी होगी और रोजगार का सृजन भी हो सकेगा।
अतिरिक्त मुख्य सचिव माइन्स एवं पेट्रोलियम डाॅ. सुबोध अग्रवाल ने बताया है कि ऑयल इण्डिया द्वारा राजस्थान के जैसलमेर और बीकानेर में प्रतिदिन 180 बैरल भारी तेल और 0.8 लाख क्यूबिक मीटर गैस का प्रतिदिन उत्पादन किया जा रहा है। ऑयल इंडिया ने राज्य सरकार से बीकानेर-जैसलमेर और बीकानेर क्षेत्र में कच्चे तेल और प्राकृतिक गै...
दिल्ली। दूरसंचार विभाग ने मंगलवार को 5जी परीक्षण के लिए दूरसंचार कंपनियों के आवेदनों को मंजूरी दे दी. सबसे बड़ी बात यह है कि एक ओर जहां देश में इस बात पर बहस छिड़ी है कि 5G तकनीक भी कथित तौर पर जो कोरोना महामारी फैल रही है उसके लिए जिम्मेदार हो सकती है और इस पर पूरे देश भर में बहस चल रही है, सोशल मीडिया पर काफी पोस्ट वायरल हो रही है, उस बीच में यह मंजूरी मिलना काफी अहम हो जाता है। हालांकि ऐसा कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है कि इस तकनीक के कारण ऐसी कोई भयावहता होती है।
उधर इस मंजूरी की शर्त के मुताबिक इसमें कोई भी कंपनी चीनी कंपनी की प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल नहीं करेगी. दूरसंचार विभाग ने रिलाइंस जियो, भारती एयरटेल, वोडाफोन और एमटीएनएल के आवेदनों को इसके लिये मंजूरी दी है.
बड़ी बातें:
- दूरसंचार विभाग की तरफ से जारी बयान में 5जी परीक्षण के लिए स्वीकृत दूरसंचार गीयर विनिर्माताओं की सूच...
माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स और उनकी पत्नी मेलिंडा ने शादी के 27 साल बाद तलाक की घोषणा कर दी है. मेलिंडा और बिल गेट्स ने इसके लिए साझा बयान भी जारी किया है. बिलगेट्स का यह तलाक भारत में भी चर्चा का विषय बना हुआ है. भारतियों के लिए उनका माइक्रोसॉफ्ट बड़े रोजगार का जरिया है और उनकी कंपनी में काफी सॉफ्टवेयर इंजीनियर भारतीय ही हैं। और इस में कहा गया है कि 'काफी बातचीत और अपने रिश्ते पर काम करने के बाद हमने अपनी शादी खत्म करने का फैसला लिया है.
बीते 27 साल में अपने तीन बच्चों को पालकर बड़ा किया है. हमने एक फाउंडेशन भी बनाया है जो विश्वभर में लोगों के स्वस्थ्य और अच्छे जीवन के लिए काम करता है. हम इस मिशन के लिए अब भी एक जैसी सोच रखेंगे और साथ काम करेंगे. हालांकि हमें अब लगता है कि हम जीवन के आने वाले समय में बतौर पति पत्नी साथ नहीं रह पाएंगे. हम नया जीवन शुरू करने जा रहे हैं. ऐसे में...
जयपुर। राजस्थान मई के अंत तक पांच हजार हैक्टेयर क्षेत्र के माइनर मिनरल ब्लॉक्स ऑक्शन के लिए तैयार कर दिए जाएंगे वहीं माइंस विभाग की प्रयोगशाला में प्रक्रियाधीन करीब 150 से अधिक केमिकल सैंपल की एनालिसिस रिपोर्ट आगामी 15 दिन में तैयार करने को निर्देशित किया गया है। ताकि ऑक्शन के लिए नए ब्लॉक तैयार कर इन क्षेत्रों में भी जल्द ऑक्शन की कार्यवाही शुरु की जा सके।
अतिरिक्त मुख्य सचिव, माइंस एवं पेट्रोलियम डा.सुबोध अग्रवाल ने मंगलवार को वीसी के माध्यम से माइंस विभाग के भूविज्ञानियों से संवाद कायम करते हुए यह निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि ऑक्शन की पारदर्शी व्यवस्था से खुली प्रतिस्पर्धा और अधिक राजस्व व रोजगार के अवसर बने हैं। एसीएस डा. अग्रवाल ने कोटा संभाग के रामगंजमंडी के नीमाना दूनिया, उदयपुर के गुपरी हरियाव और चित्तोडगढ़ के सतकाड़ा के करीब 300 मिलियन टन लाइमस्टोन भण्डारों की केमिकल एनालिसिस क...
जयपुर. राज्य में माइंस एवं पेट्रोलियम विभाग व हिन्दुस्तान जिंक के विशेषज्ञ मिलकर खनन खोज एवं खनन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए समन्वित प्रयास करेंगे। इसके लिए हिन्दुस्तान जिंक और विभाग के विशेषज्ञ अधिकारियों की टीम गठित की जाएगी। इससे प्रदेश में खनन खोज और खनन कार्य को गति मिलेगी व प्रदेश में राजस्व व रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
एसीएस माइंस एवं पेट्रोलियम डा. सुबोध अग्रवाल सोमवार को सचिवालय से वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से हिन्दुस्तान जिंक के लिए कार्य कर रही एक्सपर्ट बोस्टन कंसल्टिंग ग्रुप (बीसीजी) टीम और विभाग के माइनिंग और जियोलॉजी के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने बताया कि यह वीडियो कॉन्फ्रेसिंग पिछले दिनों मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ वेदांता समूह के चेयरमेन अनिल अग्रवाल के साथ हुई चर्चा के निर्णयों को आगे बढ़ाने के उद्देश्यर से आयोजित की गई।
उल्लेखनीय है कि चर्चा के दौर...
नई दिल्ली। कोविशील्ड वैक्सीन की कीमत तय हो गई है। वैक्सीन बनाने वाली कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने बुधवार को राज्य सरकारों और प्राइवेट अस्पतालों के लिए दाम तय कर दिए। प्राइवेट अस्पतालों को 600 रुपये तो राज्य सरकारों को 400 रुपये प्रति डोज के हिसाब से वैक्सीन दी जाएगी. बता दें कि भारत सरकार ने हाल ही में वैक्सीनेशन के नए चरण का ऐलान किया है. इस चरण में राज्य सरकार और प्राइवेट अस्पताल सीधे वैक्सीन निर्माताओं से वैक्सीन खरीद कर पाएंगे. अभी तक सिर्फ केंद्र सरकार ही वैक्सीन खरीद रही थी और अलग-अलग राज्यों में बांट रही थी.
अब 50 फीसदी वैक्सीन केंद्र सरकार को, जबकि बाकी 50 फीसदी राज्य सरकारें सीधे वैक्सीन निर्माताओं से ले पाएंगी. साथ ही प्राइवेट सेक्टर भी ऐसा कर सकेगा. सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा जो नई लिस्ट जारी की गई है उसके अनुसार वैक्सीन का दाम राज्य सरकारों को 400 रुपये प्रति ड...
नई दिल्ली। कोविशील्ड वैक्सीन की कीमत तय हो गई है। वैक्सीन बनाने वाली कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने बुधवार को राज्य सरकारों और प्राइवेट अस्पतालों के लिए दाम तय कर दिए। प्राइवेट अस्पतालों को 600 रुपये तो राज्य सरकारों को 400 रुपये प्रति डोज के हिसाब से वैक्सीन दी जाएगी. बता दें कि भारत सरकार ने हाल ही में वैक्सीनेशन के नए चरण का ऐलान किया है. इस चरण में राज्य सरकार और प्राइवेट अस्पताल सीधे वैक्सीन निर्माताओं से वैक्सीन खरीद कर पाएंगे. अभी तक सिर्फ केंद्र सरकार ही वैक्सीन खरीद रही थी और अलग-अलग राज्यों में बांट रही थी.
अब 50 फीसदी वैक्सीन केंद्र सरकार को, जबकि बाकी 50 फीसदी राज्य सरकारें सीधे वैक्सीन निर्माताओं से ले पाएंगी. साथ ही प्राइवेट सेक्टर भी ऐसा कर सकेगा. सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा जो नई लिस्ट जारी की गई है उसके अनुसार वैक्सीन का दाम राज्य सरकारों को 400 रुपये प्रति ड...
नई दिल्ली. देशभर में स्टार्टअप्स शुरू करने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है, खासकर उन युवाओं के लिए जो अपने एक नए आइडिया के साथ एक नया इतिहास रचना चाहते हैं. केन्द्र सरकार ने स्टार्टअप इंडिया सीड फंड योजना (एसआईएसएफएस) की शुरूआत कर दी है. इस फंड का उद्देश्य स्टार्टअप्स की अवधारणा, प्रोटोटाइप विकास, उत्पाद परीक्षणों, बाजार में प्रवेश और व्यावसायीकरण के प्रमाणीकरण को वित्तीय सहायता प्रदान करना है। इस योजना की घोषणा प्रधानमंत्री, नरेंद्र मोदी द्वारा 16 जनवरी, 2021 को स्टार्टअप इंडिया पहल के 5 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य को चिह्नित करने के लिए किए आयोजित हुए 'प्रारंभ: स्टार्टअप इंडिया इंटरनेशनल समिट' के संबोधन में की गई थी। पूरे भारतवर्ष में पात्र इनक्यूबेटरों के माध्यम से पात्र स्टार्टअप्स को बीज का वित्तपोषण प्रदान करने के लिए 945 करोड़ की राशि का विभाजन अगले 4 वर्षों में किया जाएगा। इस...
नई दिल्ली (आलोक शर्मा). एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स फ़ेडरेशन (LPG distributors federation) ने एलपीजी सिलेंडर डिलीवर करने वाले स्टाफ के भी कोरोना वॉरियर्स के तौर पर तुरंत वैक्सीनेशन कराने की मांग केन्द्र सरकार के समक्ष रखी है। ताकि डोर टू डोर एलपीजी सिलेंडर सप्लाई करने वाला यह डिलीवरी स्टाफ ना केवल कोरोना संक्रमण के खतरे से खुद सुरक्षित रहे बल्कि किसी दूसरे के लिए कोरोना स्प्रेडर का कारण भी ना बने.
फेडरेशन ऑफ एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स ऑफ इंडिया (Federation of LPG distributors of India) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पी. वी. राव (PV RAO) ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन को पत्र लिखकर तुरंत हर आयु वर्ग के डिलीवरी बॉय के वैक्सीनेशन की मांग की है. राव का कहना है कि देश में ज्यादातर डिलीवरी स्टाफ 45 वर्ष से कम आयु का है। दिनभर पूरे देश में करोड़ों घरों और व्यवसायिक संस्थानों में यह डिलीवरी स्टाफ...