Business

73% किराएदार नए साल में चाहते हैं मकान खरीदना

नई दिल्ली. घर बनाना हर किसी का सपना होता है. कौन नहीं चाहता कि उसका अपना घर हो. किराए से मुक्ति मिले. खुद का घर हो तो कहना ही क्या. हर व्यक्ति का जीवन का सपना होता है रोटी, कपड़ा और मकान. शायद यही कारण है कि ‘इंडिया रियल एस्टेट रिपोर्ट 2020’ में आवासीय संपत्ति (Residential Property) के कुछ ऐसे उत्साहजनक रुझान मिले हैं, जिनसे पता चलता है कि कोरोना महामारी (Corona pandemic) के बाद रियल एस्टेट बाजार (Real Estate Market) में मांग निकल रही है. इस रिपोर्ट से पता चला है कि दिल्ली में लगभग 73% किरायेदार 2021 में अपना मकान खरीदने की तैयारी कर रहे हैं. यह लोग अपनी जेब के अनुरूप मकानों की खेाज कर रहे हैं. चाहे वो घर दिल्ली में हो या कहीं भी लेकिन किराए का न होकर अपना घर हो. रिपोर्ट में रियल एस्टेट कारोबारियों के लिए एक और अच्छी बात सामने आई है. यह रिपोर्ट बताती है कि इस समय हर शहर...

क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटियों के खिलाफ राजस्थान में 75 हज़ार शिकायतें मिली, CM के आरोपियों को जेल भेजने और निवेशकों को पैसा दिलाने के निर्देश

जयपुर. राजस्थान में क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी के नाम पर लोगों से ठगी करने वाले सोसाइटी संचालकों की अब खैर नहीं होगी. राजस्थान सरकार ने एक्शन प्लान तैयार किया है जिसके तहत सरकार को मिली 75 हजार से अधिक शिकायतों को आधार बनाकर तुरंत कार्रवाई करने और निवेशकों को उनका पैसा दिलाने की तैयारी राजस्थान सरकार ने कर ली है. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस संदर्भ में एक महत्वपूर्ण बैठक की. और कहा कि 'लोगों की खून-पसीने की कमाई हड़पने वाली क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटियों से निवेशकों का पैसा दिलाने के लिए संबंधित एजेंसियां कानूनी प्रावधानों का अध्ययन कर आवश्यकता के अनुरूप उनमें बदलाव करें. यह एक ऐसा गंभीर मामला है जिसके कारण लाखों लोगों को मेहनत से कमाया पैसा गंवाना पड़ा. हमारा प्रयास है कि निवेशकों को उनका पैसा और अपराधियों को सजा मिले.' मुख्यमंत्री निवास पर क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटि...

बिटकॉइन ने तोड़े रिकॉर्ड, 20,000 डॉलर के पार पहुंची क्रिप्टोकरेंसी की कीमत

वर्चुअल करेंसी बिटकॉइन ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. दुनिया में तेजी से लोकप्रिय हो रहा बिटकॉइन पहली बार 20,000 डॉलर के पार पहुंचा. क्रिप्टोकरेंसी की कीमत बिटकॉइन (Bitcoin) दिसंबर 2017 के हाई लेवल को भी पार कर चुका है. दिसंबर 2017 में बिटकॉइन ने जहां 19,818 डॉलर का हाई मारा था, वहीं अब यह 20,000 डॉलर को पार कर चुका है. बता दें कि क्रिप्टोकरेंसी में 4.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह 20,440 डॉलर पर पहुंच गई. बिटकॉइन की कीमत में इस साल 170% से अधिक की वृद्धि हुई है. क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन की लोकप्रियता काफी तेजी से बढ़ रही है. बड़ी बात यह है कि केवल अक्टूबर से अब तक इसमें 2 अरब डॉलर का निवेश हो चुक है....

मनी मैकिंग में भी किंग बना बर्गर किंग, निवेशकों को जबरदस्त मुनाफा

मुंबई. बर्गर के मामले में किंग अब कमाई के मामले में भी किंग साबित हो रहा है. बर्गर किंग इनीशियल पब्लिक ऑफर (IPO) निवेशकों को फायदा देने में सफल रहा है. 14 दिसम्बर को बर्गर किंग का शेयर 92% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ. जिसका सीधा सा मतलब है कि यानी जिन निवेशकों ने IPO में पैसा लगाया था, उनको लिस्टिंग के दिन 92% का फायदा हो चुका है. इसके साथ ही इस साल का यह सबसे ज्यादा फायदा देने वाला चौथा सबसे फायदेमंद IPO बन गया है. बर्गर किंग का IPO 2 से 4 दिसंबर तक 58-60 रुपए मूल्य पर खुला था. जो कि सोमवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 115 रुपए पर लिस्ट हुआ. यही कारण है कि IPO मार्केट में बर्गर किंग को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. वैसे आपको बता दें कि बर्गर किंग से पहले 3 IPO ऐसे रहे जिनकी लिस्टिंग 100% से ज्यादा प्रीमियम पर हुई. इसके साथ ही यह भी साबित होने लगा कि एक बार फिर अर्थव्यवस्था...

देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने के मुकेश-नीता अंबानी दादा-दादी बने

मुम्बई. देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने अंबानी परिवार में खुशियां छाई हैं. मुकेश-नीता अंबानी दादा-दादी बने हैं. आकाश और श्लोका के घर बेटे का जन्म हुआ है. आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका ने गुरुवार सुबह 11 बजे बेटे को जन्म दिया. दोनों की शादी 9 मार्च 2019 को हुई थी. उनकी शादी के जश्न की देश दुनिया में चर्चा रही थी. इस मौके पर अंबानी परिवार ने कहा कि 'भगवान कृष्ण की कृपा और आशीर्वाद से श्लोका और आकाश अंबानी आज मुंबई में एक बेबी ब्वॉय के माता-पिता बने. धीरूभाई अंबानी और कोकिलाबेन अंबानी के परपोते का स्वागत कर और पहली बार दादा-दादी बनकर नीता और मुकेश अंबानी बहुत खुश हैं. परिवार में नए मेंबर के आने से पूरे मेहता और अंबानी परिवार में खुशी का माहौल है.'...

MDH मसाला किंग धर्मपाल गुलाटी का 98 साल की उम्र में निधन

मसाला किंग के नाम से मशहूर धर्मपाल गुलाटी का 98 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है. गुलाटी एमडीएच समूह के प्रमुख थे. कोरोना से ठीक होने के बाद वो पोस्ट कोविड केअर में जुटे थे लेकिन अचानक हार्ट अटैक आने से उनका निधन हो गया. व्यापार और उद्योग में उल्लेखनीय योगदान देने के लिए पिछले साल उन्हें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद्मभूषण से भी नवाजा गया था. छोटे से कस्बे से मसाला कारोबार शुरू करने वाले गुलाटी ने, एमडीएच हर घर के किचन में पहुंचाने का जो काम किया वो दुनिया के व्यापारियों के लिए एक मार्केटिंग का प्रेरणादायी मॉडल था. वह अपने खास लुक के लिए भी जाने जाते थे, खुद ही मसलों का विज्ञापन करते थे. वह हमेशा से एमडीएच के ब्रांड एम्बेस्डर रहे. 98 साल की उम्र में भी विज्ञापनों में उन्हें देखा जा सकता था....

नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल की शिकायत के बाद अंबुजा सीमेंट के खिलाफ जांच के आदेश

नई दिल्ली.राजस्थान के मुंडवा में निर्माणाधीन सीमेंट प्लांट पर कम्पनी द्वारा ली गई पर्यावरण NoC पर नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने आपत्ति जताई थी. कहा था कि यह पूरा मामला गलत तरीक़े से, गलत जानकारी देकर एनओसी प्राप्त करने का है. इसके बाद जांच की मांग को लेकर सांसद हनुमान बेनीवाल द्वारा केन्द्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को पत्र लिखा गया था. जिसके बाद मंत्री जावड़ेकर ने जांच के आदेश दिए हैं. गौरतलब है कि सांसद बेनीवाल ने कंपनी द्वारा गलत तथ्यों के आधार पर ली गई पर्यावरण स्वीकृति को लेकर 21 बिंदुओं पर आपत्ति देकर जांच की मांग की थी....

मोदी की नोटबंदी ने अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया, देश की जनता माफ नहीं करेगी: अशोक गहलोत

जयपुर. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नोटबंदी के 4 साल पूरा होने पर केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला और कहा कि'4 साल पहले जिस रूप में नोटबंदी की गई. पूरा देश सकते में आ गया. जब प्रधानमंत्री मोदी जी ने कहा कि 4 घंटे बाद में आपके तमाम 500 रुपए के, 1000 रुपए के नोट खारिज हो जाएंगे. लोग समझ नहीं पाए और ऐसी स्थिति बनी पूरे मुल्क में, छोटे व्यापारी, किसान, मजदूर काम-धंधे सब चौपट हो गए.'  गहलोत ने कहा कि बिना कैश लेनदेन के छोटे व्यापार होते नहीं हैं, खेती नहीं होती है, किसानी नहीं होती है, कृषि विपणन नहीं होता है. छोटे व्यापारी, दुकानदार सबको लाइन में लगा दिया और कहा कि 21 दिन के बाद में सब ठीक हो जाएगा, नोटबंदी से फेक करेंसी समाप्त हो जाएगी, नोटबंदी से ब्लैकमनी समाप्त हो जाएगी, सारा पैसा जमा हो जाएगा व्हाइट मनी, नक्सलवाद खत्म हो जाएगा, आतंकवाद खत्म हो जाएगा. लोग...

बाड़मेर रिफाइनरी कार्य की प्रगति की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में मंत्री समूह गठित

जयपुर. बाड़मेर में निर्माणाधीन महत्वाकांक्षी पेट्रोलियम रिफाइनरी का कार्य प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध रूप से पूरा हो इसके लिए अब इसकी नियमित समीक्षा मुख्यमंत्री कार्यालय के स्तर पर की जाएगी. रिफाइनरी की प्रगति की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में मंत्री समूह गठित किया गया है. इस समूह में ऊर्जा एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री डॉ. बी डी कल्ला, नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल, उद्योग मंत्री परसादी लाल मीणा, खान एवं पेट्रोलियम मंत्री प्रमोद जैन भाया, राजस्व मंत्री हरीश चौधरी, इदिरा गांधी नहर परियोजना मंत्री उदयलाल अंजना, कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री अशोक चांदना, पचपदरा विधायक मदन प्रजापत सदस्य होंगे. इनके अलावा मुख्य सचिव निरंजन आर्य, मुख्यमंत्री के सलाहकार डॉॅ. गोविन्द शर्मा, गृह, वित्त, राजस्व, ऊर्जा, पीएचईडी, पीडब्ल्यूडी, यूडीएच, उद्योग, आईजीएनपी, कौशल विकास एव...

आयकर रिटर्न की अंतिम तारीख एक माह बढाकर 31 दिसंबर की गई

नई दिल्ली. वित्त मंत्रालय ने व्यक्तिगत करदाताओं के लिए वित्त वर्ष 2019-20 का आयकर रिटर्न (Income Tax Return) दाखिल करने की अंतिम तारीख बढा दी है. अब 31 दिसंबर 2020 तक आयकर रिटर्न भरा जा सकेगा. इससे पहले, करदाताओं के लिए ITR दाखिल करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर थी.