जयपुर। राजस्थान सरकार के वित्त वर्ष 2021-22 का राज्य बजट आज विधानसभा में सुबह 11 बजे पेश किया जाएगा। इससे पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निवास पर मंगलवार को बजट को अंतिम रूप दिया। बड़ी बात यह है कि कोरोना संकटकाल में इस बार बजट को लेकर काफी राहत की उम्मीदें हैं। आमजन, व्यापारियों और किसानों को खासकर इस बजट से बड़ी आस है। मंगलवार को जब इस बजट को अंतिम रूप दीया गया तो CM गहलोत के साथ वित्त विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ इस बजट के निर्माण में सबसे अहम भूमिका निभाने वाले टॉप फाइव ऑफिसर मौजूद रहे। वित्त विभाग के प्रमुख शासन सचिव अखिल अरोरा, वित्त सचिव (राजस्व) टी. रविकांत, वित्त सचिव (बजट) पृथ्वीराज सिंह, विशिष्ठ सचिव (व्यय) सुधीर कुमार शर्मा, बजट डायरेक्टर शरद मेहरा बजट को फाइनल रूप देते वक्त CM गहलोत के साथ रहे।
यह भी पढें: कौन हैं राजस्थ...
जयपुर। राजस्थान सरकार के वित्त वर्ष 2021-22 के राज्य बजट को अंतिम रूप दे दिया गया है। बड़ी बात यह है कि कोरोना संकटकाल में इस बार बजट को लेकर काफी राहत की उम्मीदें हैं। आमजन, व्यापारियों और किसानों को खासकर इस बजट से बड़ी आस है। 24 फरवरी की सुबह 11 बजे यह बजट पेश किया जाएगा। इससे पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निवास पर बजट को अंतिम रूप दिया।
यह भी पढ़ें: राजस्थान सरकार का बजट 2021-22 तैयार, जानिए बजट निर्माण में अहम रोल निभाने वाले 10 सुपर ऑफिसर्स कौन रहे?
इस मौके पर उनके साथ ही वित्त विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ इस बजट के निर्माण में सबसे अहम भूमिका निभाने वाले टॉप फाइव ऑफिसर मौजूद रहे। वित्त विभाग के प्रमुख शासन सचिव अखिल अरोरा, वित्त सचिव (राजस्व) टी. रविकांत, वित्त सचिव (बजट) पृथ्वीराज सिंह, विशिष्ठ सचिव (व्यय) सुधीर कुमार शर्मा, ...
जयपुर (आलोक शर्मा) . राजस्थान सरकार बजट पेश करने जा रही है. इस बजट को तैयार कर लिया गया है, और मूर्त रूप जनता के सामने कुछ ही घंटों बाद 24 फरवरी की सुबह 11 बजे आने वाला है. राजस्थान के मुख्यमंत्री जो कि इस सरकार के वित्त मंत्री भी हैं उन्होने इस बजट को जनता के लिए, गरीबों के लिए, किसानों के लिए, उद्योग और व्यापार जगत के लिए एक फ्रेंडली बजट बनाने का भरसर प्रयास किया है. पर इस बजट को मुख्यमंत्री की मंशा के मुताबिक मूर्त रूप देने में कौन से वो ब्यूरोक्रेसी के सुपर ऑफिसर्स रहे जिन्होंने दिन रात एक कर दिया, और पिछले कई माह की मेहनत के बाद इस बजट को तैयार किया. यह हम सबके लिए जानना काफी अहम हो जाता है.
1. निरंजन आर्य, CS, राजस्थान सरकार
राजस्थान सरकार की ब्यूरोक्रेसी के मुखिया होने के नाते प्रदेशभर के ऑफिसर्स से नए बजट को लेकर फीडबैक, डाटाबेस और प्रस्ताव इन्ही के निर्...
जयपुर. सीजीएसटी की जयपुर ब्रांच ने 3394 करोड़ रुपए के फर्जी इनवॉयस जारी कर टैक्स की चपत लगाने वाले सात आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आरोपियो ने 3394 करोड़ रुपए से अधिक के फर्जी इनवायस जारी कर केंद्र और राज्य सरकार को जीएसटी की चपत लगाई. कुल 85 करोड़ रुपए की टैक्स चोरी सामने आई है. आरोपियों को विशेष आर्थिक अपराध न्यायालय में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने सभी को जेल भेज दिया है.आरोपियों ने 220 करोड़ रुपए से अधिक का फर्जी दस्तावेज के आधार पर इनपुट टैक्स क्रेडिट उठाने की जानकारी है.
मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जिनमें एक आरोपी अलवर का तो बाकी के छह आरोपी जयपुर के हैं. सीजीएसटी की जयपुर में तैनात एंटी इवेजन टीम ने यह बड़ी कार्रवाई की है. बताया जा रहा है कि फर्जी बिलों के माध्यम से करीब 3394 करोड़ की हेराफेरी की गई. फिलहाल कार्रवाई जारी है. अधिकारी इस पूरे फर...
मुम्बई. सोना खरीदने की चाह रखने वालों के लिए राहत भरी खबर है. सोने के दाम लगातार कम होते जा रहे हैं. पिछले कुछ दिनों में जहां सोना लोगों की पहुंच से बाहर हो गया था, वहीं एक बार फिर से सोने के दाम गिरावट की ओर हैं. भारतीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. लागातार छठवें दिन यानी 19 फरवरी को भी सोने की कीमतों में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई. एमसीएक्स पर, सोने का वायदा 0.2% फिसलकर 46 हजार 145 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. जो 8 महीनों का सबसे निचला स्तर है. यदि चांदी की बात करें तो चांदी वायदा 1% गिरकर 68 हजार 479 रुपये प्रति किलो पर आ गया. बता दें कि अगस्त 2020 में सोना 56 हजार 200 रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर था. तब से अब तक सोना करीब 10,000 रुपये सस्ता हो चुका है. और यह सोना लेने का अच्छा मौका माना जा रहा है. माना जा रहा है सोने के दामों में भी और कमी आएगी....
नई दिल्ली. कोरोना से निपटने के लिए बाबा रामदेव ने अपनी कोरोनिल दवा को एक बार फिर से न्यू लॉन्च कर दिया है। इतना ही नहीं बाबा रामदेव ने अबकी बार दावा किया है कि उनकी दवा डब्ल्यूएचओ से सर्टिफाइड है। कोरोना वायरस से निपटने के लिए 'कोरोनिल' नाम से इम्युनिटी बूस्टर दवा लॉन्च करने के बाद विवादों में आई बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि आयुर्वेद ने अब एक नई दवा पेश की है।
इस दवा का नाम भी कोरोनिल टैबलेट ही रखा गया है। पतजंलि ने दावा किया कि उनकी यह दवा दुनिया के 158 देशों को कोरोना से निपटने में मदद करेगी। बता दें कि इससे पहले पतंजलि की ओर से बीते साल जून में कोरोनिल नाम से दवा लॉन्च करने पर काफी विवाद हुआ था, जिसके बाद बाबा रामदेव सफाई देते रहे और फिर भी विवाद बढ़ता गया था।
वैसे इस बार दवा लांच करते वक्त सबसे बड़ी खास बात यह रही कि लॉन्चिंग के मौके पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्...
नई दिल्ली. महंगाई की मार के बीच भारत देश में एलपीजी घरेलू गैस सिलेंडर के दाम एक बार फिर बढ़ा दिए गए हैं। एक बार फिर आज ₹50 बढ़ाने के बाद दिल्ली में अब 14.2 किलो वाला घरेलू गैस सिलेंडर 769 रुपये प्रति सिलेंडर की दर से मिलेगा. बड़ी बात यह है कि बीते 14 दिन के अंदर ही घरेलू एलपीजी गैस के सिलेंडर पर करीब ₹75 बढ़ चुके हैं. जयपुर में 723 से बढ़कर 773 रु प्रति सिलेंडर हो गए हैं। हालांकि कमर्शियल सिलेंडर 9.50 रु सस्ता किया गया है।...
जयपुर. राजस्थान का बजट मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 17 फरवरी को पेश करेंगे. जिसको लेकर लगातार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बैठकें कर रहे हैं और आवश्यक सुझाव भी ले रहे हैं. विभिन्न वर्गों के साथ सीएमओ में बैठकों का दौर जारी है और बजट को कैसे बेहतर रूप दिया जाए इसकी भी तैयारी की जा रही है. राज्य के बजट 2021.22 को अधिक समावेशी एवं आमजन की आकांक्षाओं के अनुरूप बनाने के क्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत विभिन्न वर्गों से लगातार बजट पूर्व संवाद कर रहे हैं. 10 फरवरी से शुरू होने वाले बजट सत्र से पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य स्तरीय कर परामर्शदात्री समिति की बैठक ली. बैठक एक दौरान सीएम गहलोत ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न औद्योगिक एवं व्यावसायिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ भी संवाद किया. वहीं पूर्व में 2 बार स्थगित हो चुकी गहलोत कैबिनेट की बैठक भी बजट सत्र से एक दिन पहले यानि 9 फरवरी को ...
नई दिल्ली. भारत में महंगाई की मार के बीच एक बार फिर घरेलू गैस उपभोक्ताओं को महंगाई का झटका लगा है. घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में ₹25 का इजाफा किया गया है वहीं कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम ₹6 कम किए गए हैं. 4 फरवरी से ही नई दरें लागू हो गई हैं.
बता दें कि अभी 4 दिन पहले ही कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में करीब ₹196 की वृद्धि की गई थी. घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बड़े अंतर के बाद में एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ने दामों को बैलेंस भी रखने की मांग की थी ताकि ब्लैक मार्केटिंग न हो....
1. इनकम टेक्स में किसी भी तरह का बदलाव ना करने की घोषणा
2. भारत में पहली बार डिजिटल जनगणना होगी
3. हेल्थ सेक्टर का बजट 94 हजार करोड़ से बढ़ाकर 2.38 लाख करोड़ रु. किया गया, वैक्सीनेशन के लिए 35 हजार करोड़ का बजट.
4 इलेक्ट्राॅनिक सामान आॅटो पार्ट्स महंगे हो जाएंगे.
5. बीमा कंपनियों में FDI को 49% से बढ़ाकर 74 % करने का प्रावधान किया गया.
6. वरिष्ठ नागरिकों को टैक्स में राहत दी जाएगी. 75 की उम्र पार कर चुके वरिष्ठ नागरिकों को अब आईटीआर भरने की जरूरत नहीं होगी. यानी अब वह इनकम टैक्स नहीं भरेंगे.
7. सार्वजनिक बस परिवहन सेवाओं की वृद्धि के लिए 18, 000 करोड़ रूपये की लागत पर एक नई योजना लॉन्च करेंगे.
8. अगले पांच वर्षों के लिए कुल 1,41,678 करोड़ रुपये के आवंटन के साथ शहरी स्वच्छ भारत मिशन 2.0 लागू किया जाएगा. वर्ष 2021-22 में एक हाइड्रोजन एनर्जी मि...