Sovereign Gold Bond Scheme 2021-22 – Series V की बिक्री 9 से 13 अगस्त तक होगी. इस खरीद अवधि के दौरान बॉन्ड का निर्गम मूल्य 4,790 रुपये (चार हजार सात सौ नब्बे रुपये मात्र) प्रति ग्राम होगा. भारत सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक के साथ परामर्श बाद यह भी तय किया गया है कि जो निवेशन ऑनलाइन आवेदन करेंगे और डिजिटल मोड के माध्यम से भुगतान करेंगे उन निवेशकों को निर्गम मूल्य पर 50 रुपये (पचास रुपये) प्रति ग्राम छूट भी दी जाएगी. यानी ऐसे निवेशकों के लिए गोल्ड बॉन्ड का निर्गम मूल्य 4,740 रुपये (चार हजार सात सौ चालीस रुपये मात्र) प्रति ग्राम होगा.
सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्मॉल फाइनेंस बैंक और पेमेंट बैंक को छोड़ कर सभी बैंक, स्टॉक होल्डिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (SHCIL), निर्धारित डाकघरों मान्यता प्राप्त स्टॉक एक्सचेंजों (Stock Exchanges), नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सच...
जयपुर। राजस्थान के जैसलमेर जिले में जीएसआई की नई खोज में सीमेंट ग्रेड लाइमस्टोन के विशाल भण्डार मिले हैं। अतिरिक्त मुख्य सचिव माइंस एवं पेट्रोलियम डाॅ. सुबोध अग्रवाल को सचिवालय में जियोलाॅजिकल सर्वें आॅफ इण्डिया के अधिकारियों ने जैसलमेर के चार स्थानों में सीमेंट ग्रेड लाइम स्टोन भण्डारों की खोज रिपोर्ट सौंपी। डाॅ. अग्रवाल ने बताया कि जीएसआई की खोज में जैसलमेर के चार ब्लाॅकों में 315.235 मिलियन टन सीमेंट ग्रेड लाइमस्टोन के भण्डार मिलने की संभावना है। उन्होंने बताया कि अब राज्य सरकार द्वारा रिपोर्ट का परीक्षण कर इन क्षेत्रों में प्लाॅट विकसित कर नीलामी की कार्यवाही की जाएगी।
एसीएस माइंस डाॅ. अग्रवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री गहलोत का राज्य में खनिज खोज और खनन कार्यों में गति लाने पर जोर है। मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय खान मंत्री प्रहलाद जोशी सेे पिछले दिनों 22 जुलाई को वर्चुअल बैठक के दौरान ...
नई दिल्ली. डिजिटल इंडिया क्रांति के तहत भारत सरकार ने एक और अहम पहल की है. डिजिटल पेमेंट सॉल्यूशन e-RUPI को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को लॉन्च किया. कैशलेस इंडिया बनाने की दिशा में इसे अहम कदम माना जा रहा है. यह वाउचर-बेस्ड डिजिटल पेमेंट सॉल्यूशन नेशनल पेमेंट काॅर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के द्वारा तैयार किया गया है. माना जा रहा है कि आगामी दिनों में सरकार इसका उपयोग अपनी योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थी तक पहुंचाने में करने वाली है. नेशनल पेमेंट काॅर्पोरेशन ऑफ इंडिया का दावा है कि नए पेमेंट मोड से लोगों की मुश्किलों का कम कर दिया जाएगा. कैशलेस और कॉन्टैक्टलेस पेमेंट का यह हाई टैक जरिया माना जा रहा है.
ई-रुपी एक क्यूआर कोड या एसएमएस स्ट्रिंग-आधारित ई-वाउचर है, जिसे बेनिफिशियरी के मोबाइल पर पहुंचाया जाता है. इस वन टाइम पेमेंट मैकेनिज्म के यूजर्स, सर्विस प्रोवाइडर पर कार्ड, ...
जयपुर. मरूस्थली भूमि राजस्थान में सोना उगलना शुरूआत हो चुकी है। अंतरारष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल के दामों में आए उछाल से यहां उत्पादित तेल ने राज्य व केन्द्र के राजस्व को बढ़ा दिया है। बाड़मेर से 1.65 लाख बैरल तेल उत्पादित हो रहा है और गत वर्ष अप्रेल माह में जहां क्रूड का दाम नीचे गिरकर करीब 20 डॉलर प्रति बैरल आ गया था, अब वह करीब 70 डॉलर प्रति बैरल को छू रहा है। वर्ष 2020 का सालाना औसत भी 39.68 डॉलर प्रति बैरल था जो अब 2021 मेंं 61.09 तक आ गया है और राज्य सरकार को प्रतिदिन 10 करोड़ रुपये का राजस्व मिल रहा है।
प्रदेश में वैश्विक महामारी कोरोना की द्वितीय लहर ने रिफाइनरी के कार्य की गतिशीलता को कम कर दिया था। ऑक्सीजन की आपूर्ति कोविड मरीजों के लिए होने से करीब 2 माह तक रिफाइनरी का कार्य पूर्णतःबन्द रहा जो अब धीरे-धीरे प्रारम्भ हो रहा है। परियोजना पर निर्माण कार्य के लिए माह जून 2021 ...
जयपुर. राजस्थान वाणिज्यिक कर विभाग के 'एमनेस्टी स्कीम-2021 जनसम्पर्क पखवाड़े' के प्रति व्यापारियों में जबरदस्त रेस्पोंस देखने को मिला. न्यू आतिश मार्केट, जयपुर में आयोजित कैम्प के दौरान 222 करोड़ की डिमांड का मौके पर ही निस्तारण किया गया. साथ ही निस्तारण के बाद हाथों हाथ आदेशों की प्रति भी सौंपी गई.
कैम्प के दौरान 26 करोड़ रुपये की मौके पर कुल 32 विल्लिगनेस लगवाई गई. बकाया मांग से मुक्ति के लिए आयोजित इस शिविर में व्यापारियों में भी खासा उत्साह नजर आया. विभाग के अधिकारियों की मेहनत और सरकार की ओर से की गई इस पहल के सकारात्मक परिणाम देखने को मिले.
वाणिज्यिक कर विभाग के एडिश्नल कमिश्नर राकेश राजोरिया, संयुक्त आयुक्त दिनेश चन्द्र राखेचा, संयुक्त आयुक्त पीआर मीणा, सहायक आयुक्त अनिल कुमार मेघवाल, लक्ष्मीनारायण जाट, राज्य कर अधिकारी महेश खींची, हितेन्द्र वैष्णव ने मौके व्या...
नई दिल्ली. पेट्रोल डीजल के लगातार बढ रहे दामों के बीच परेशान भारतीय लोगों में ओला के इलेक्ट्रिक स्कूटर को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिला है. आलम यह रहा कि ओला इलेक्ट्रिक ने प्री-बुकिंग शुरू होने के 24 घंटे से भी कम समय में अपने पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर के लिए 1 लाख से अधिक प्री बुकिंग का रिकॉर्ड बना डाला. कंपनी ने इच्छुक ग्राहकों के लिए कंपनी की वेबसाइट पर लॉग इन करके 499 रुपए में स्कूटर बुक कराने की यह सुविधा दी है. इतना ही नहीं बुकिंग अमाउंट पूरी तरह से रिटर्नेबल है. माना जा रहा है कि शायद इस महीने ही ये स्कूटर बाजार में एंट्री कर लेगा.
पर सबसे बड़ी हेरानी की बात यह है कि कि जनवरी से जून 2021 के बीच, भारत में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की कुल बिक्री 30,000 यूनिट के करीब थी. ऐसे में यह बुकिंग हेरान करने वाली है. ओला को मिले इस रेस्पोंस के बाद पहले से पेट्रोल स्कूटर बना रहीं कंपनिय...
जयपुर. राजस्थान में अलवर, झुन्झुनू, राजसंमद और जैसलमेर के कॉपर, सिल्वर, गोल्ड, लाइम स्टोन व स्टीलग्रेड लाइमस्टोन आदि भण्डारों के नए ब्लॉकों में खनन के लिए नीलामी की कार्यवाही जल्दी ही शुरु की जाएगी। अतिरिक्त मुख्य सचिव, माइंस डॉ. सुबोध अग्रवाल ने इस संबंध में अधिकारियों को आक्शन की कार्यवाही आरंभ करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने राज्य में नीलामी योग्य खनिज ब्लॉकों में उपलब्ध संभावित खनि संपदा के आधार पर रिअलाइन और रिडिजाइन करने के भी निर्देश दिए है। उन्होंने बताया कि इससे आक्षन के दौरान अधिक प्रतिस्पर्धा होने के साथ ही राज्य को अधिक राजस्व प्राप्त हो सकेगा, वहीं इन क्षेत्रों में अवैध खनन पर भी रोक लग सकेगी।
एसीएस माइंस डॉ. सुबोध अग्रवाल शुक्रवार को सचिवालय से केन्द्र सरकार द्वारा गठित संयुक्त कार्य समूह (ज्वाइंट वर्किंग ग्रुप) की पहली बैठक की अध्यक्षता करते हुए वर्चुअल मीटिंग को संबोधि...
जयपुर. यदि आप किराए के मकान या फ्लैट से थक गए हैं या फिर चाहते हैं कि आपका खुद का एक ऐसा मकान हो जहां बिजली, पानी, सड़क की बेहतर सुविधा के साथ निर्विवाद, प्राइम लोकेशन पर अच्छी एप्रोच वाली प्रोपर्टी के मालिक बनें तो आप तुरंत राजस्थान हाउसिंग बोर्ड का रूख कर सकते हैं. राजस्थान हाउसिंग बोर्ड गरीब, मध्यम वर्ग के साथ उच्च आय वर्ग के लिए भी सस्ती और रियासती दरों पर फ्लैट्स और इंजीविजुअल प्लॉट और मकान उपलब्ध करवा रहा है.
बड़ी बात यह है कि यह सभी प्रोपर्टी ना केवल बेहतर एप्रोच पर हैं जहां हर तरह की जरूरी सुविधाएं उपलब्ध हैं बल्कि राजस्थान सरकार की एक विश्वसनीय संस्था राजस्थान हाउसिंग बोर्ड का नाम इनके साथ जुड़ा है. जहां हवा, पानी, पार्क, सीवरेज, सड़क की बेहतर सुविधाओं के साथ निर्माण की गुणवत्ता भी इस रेंज में मिलने वाले प्राइवेट बिल्डर्स की प्रोपर्टी से काफी अच्छी है. खासकर अफोर्डेबल हाउसिंग क...
भारत की काबिलियत का डंका पूरी दुनिया में बजता साफ देखा जा सकता है। अब एक और भारतवंशी ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। भारतीय मूल के माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला अब माइक्रोसॉफ्ट( Microsoft Corp) के चेयरमैन बना दिए गए हैं. इस प्रमोशन के बाद नडेला जॉन थॉम्पसन का स्थान लेंगे.
बता दें कि सत्या नडेला साल 2014 में माइक्रोसॉफ्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) बने थे. इसके बाद उनके कई मिशन सफल रहे। LinkedIn, Nuance कम्युनिकेशंस और ZeniMax जैसी कई कंपनियों के अरबों डॉलर के अधिग्रहण में सत्या नडेला की जबरदस्त परफॉर्मेंस की सराहना की गई. माइक्रोसॉफ्ट ने इस मौके पर एक बयान में कहा है कि थॉम्पसन अब प्रमुख इंडीपेन्डेंट डायरेक्टर रहेंगे. थॉम्पसन साल 2014 में बिल गेट्स के बाद माइक्रोसॉफ्ट के चेयरमैन बने थे.
भारत के हैदराबाद में साल 1967 में सत्या नडेला का जन्म हुआ था. उनके पिता एक प्रशासनिक अधिक...
फुटबॉल की दुनिया में बाजीगर कहे जाने वाले अपने बेबाक और आक्रामक अंदाज के लिए मशहूर पुर्तगाल के स्टार स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) ने केवल दो शब्द कहे 'ड्रिंक वाटर' और इतने से में ही दुनिया के मशहूर ब्रांड कोका कोला के शेयर करीब 30 हजार करोड़ धड़ाम से नीचे आ गिरे। यह घटना हंगरी के खिलाफ पुर्तगाल टीम के यूरो 2020 के मैच से पहले की है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान स्टार स्ट्राइकर ने अपने सामने से कोका कोला की दो बोतलें हटा दीं और और पानी की बोतल ऊपर करते हुए कहा कि ड्रिंक वॉटर। बस इतने से में ही कोक बनाने वाली कंपनी कोका कोला (Coca-Cola) को करीब 3 खरब रुपये की चपत लग गई।
यह था घटनाक्रम
इस वक्त फुटबॉल का सीज़न चल रहा है और यूरो कप खेला जा रहा है। इसी बीच पुर्तगॉल टीम के कप्तान क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया, जैसा कि ह...