जयपुर। लगातार एक के बाद एक नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे राजस्थान आवासन मंडल ने राजस्थान में एक और बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर के मानसरोवर में राजस्थान आवासन मण्डल द्वारा विकसित किये गये प्रदेश के अनूठे एवं शानदार सिटी पार्क का शुक्रवार को लोकार्पण किया।
गहलोत यहां करीब एक घंटे तक ठहरे और इस दौरान उन्होंने इस अद्भुत पार्क के मन मोह लेने वाले नजारों को अपलक निहारा। सिटी पार्क की सघन हरियाली, आकर्षक स्कल्पचर्स, रोमांचित कर देने वाली लाइटिंग तथा प्रदेश के सबसे ऊंचे 213 फीट राष्ट्रीय ध्वज से प्रभावित हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जयपुर का यह सबसे खूबसूरत पार्क है और इसके बारे में जैसा सुना था यह उससे भी अधिक सुंदर और मनोहारी है।
गहलोत ने इस पार्क के निर्माण के लिये राजस्थान की ब्यूरोक्रेसी के मोस्ट विज़नरी और रिजल्ट ओरिएंटेड ऑफिसर राजस्थान आवासन मण्डल के आय...
जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री गहलोत ने कोविड-19 के कारण अनाथ हुए बच्चों के साथ दीपावली पर्व मनाया। सामाजिक न्याय व अधिकारिता शासन सचिव डॉ. समित शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कोविड-19 महामारी के कारण प्रदेशभर में अनाथ हुए बच्चों के संग राजकीय आवास पर दीपावली मनाई।
उन्होंने बताया कि गहलोत कोरोना महामारी के कारण अनाथ हुए 231 बच्चों के साथ लंच करेंगे और बच्चों को एक गिफ्ट हैम्पर (जिसमें मिठाईयां, पटाखें, एवं स्टेशनरी आदि) भी दिए। डॉ. शर्मा ने बताया कि कोविड-19 महामारी के कारण राज्य सरकार ने अनाथ हुए बच्चों, विधवा महिलाओं एवं उनके बच्चों को आर्थिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक संबल प्रदान करने के लिय संवेदनशीलता दर्शाते हुए मुख्यमंत्री कोरोना सहायता योजना की घोषणा की है, जिसे 25 जून 2021 से सम्पूर्ण प्रदेश में लागू किया गया। योजना के अन्तर्गत प्रत्येक अनाथ बालक/बालिकाओं को तत्कालिक सह...
जयपुर। राजस्थान में 1700 चिकित्सकों एवं 8200 चिकित्सकीय स्टाफ की भर्ती शीघ्र करने के निर्देश जारी किए गए हैं। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा ने निर्देश दिए हैं कि लगभग 1700 चिकित्सकों एवं 8200 चिकित्सकीय स्टाफ के पदों पर शीघ्र भर्ती करें। चिकित्सा मंत्री गुरुवार को सचिवालय में आयोजित चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक को सम्बोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि पदोन्नति से रिक्त होने वाले लगभग 600 चिकित्साधिकारियों के पदों की भर्ती के लिए वित्त विभाग से स्वीकृति प्राप्त करके यथाशीघ्र भर्ती प्रक्रिया पूरी की जाए। उन्होंने कहा कि पूर्व में स्वीकृत चिकित्साधिकारियों के 840 पदों की भर्ती के लिए आरयूएचएस द्वारा विज्ञापन जारी कर दिया गया है। उन्होंने निर्देश दिए कि वित्त विभाग को भेजे गये अन्य 330 चिकित्साधिकारियों की भर्ती स्वीकृति शीघ्र जारी करवाकर भर्ती प्रक्रिया को जल्...
मध्यप्रदेश। लाखों लोगों का अपने घर का सपना पूरा करने का ख्वाब धनतेरस पर पूरा होगा। इस योजना के तहत मध्य प्रदेश में 35,000 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से लगभग 29 लाख घरों का निर्माण किया गया है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी धनतेरस के अवसर पर 22 अक्टूबर को शाम 4 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मध्य प्रदेश के सतना में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के लगभग 4.51 लाख लाभार्थियों के ‘गृह प्रवेशम’ में भाग लेंगे। PM इस मौके पर उपस्थित जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
पीएमओ की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री का यह निरंतर प्रयास रहा है कि देश के प्रत्येक नागरिक को सभी मूलभूत सुविधाओं से लैस उसका खुद का एक घर उपलब्ध कराया जाए। यह इस दिशा में एक और कदम है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मध्य प्रदेश में अब तक करीब 38 लाख मकान स्वीकृत किए गए हैं और 35,000 करोड़ रुपये से अ...
जयपुर। ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर जोधपुर शहर इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये बीरबलराम विश्नोई पटवारी, पटवार हल्का पूंजला, तहसील व जिला जोधपुर को परिवादी से 25 लाख 21 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि ए.सी.बी. की जोधपुर शहर इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि परिवादी की खरीदशुदा जमीन का नामान्तकरण खोलेने एवं तरमीम करने के पश्चात जमाबन्दी, नामान्तकरण की प्रतिलिपि उपलब्ध कराने की एवज में बीरबलराम विश्नोई पटवारी, पटवार हल्का पूंजला, तहसील व जिला जोधपुर द्वारा कुल जमीन में से एक प्लाॅट रिश्वत के रूप में रजिस्ट्री करवाने अथवा 50 लाख रूपये रिश्वत राशि मांगकर परेशान किया जा रहा है। जिस पर एसीबी जोधपुर के उप महानिरीक्षक पुलिस सवाई सिंह गोदारा तथा एसीब...
जयपुर। क्या महिलाओं में पुलिस का खौफ नहीं बचा है। इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जिस महिला सुरक्षा कानून को महिलाओं की सुरक्षा के लिए लाया गया था, वही कानून पुरुषों के और उनके परिजनों के लिए जी का जंजाल बन चुका है। जीते जी कई पुरुष और उनके बुजुर्ग परिजन अपमानित और नरक सा जीवन जीने को मजबूर हैं। महिलाओं द्वारा करीब 50 फ़ीसदी तक झूठे मामले दर्ज करवाए जा रहे हैं। लेकिन राजस्थान महिला आयोग ने अब इस मामले में सख्त एक्शन लेने की तैयारी की है।
ऐसे झूठे केस करवाने वाली महिलाओं के खिलाफ राज्य महिला आयोग सख्त एक्शन लेगा। पुलिस को झूठा केस दर्ज कराने वाली महिलाओं के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए हैं। राजस्थान राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेहाना रियाज चिश्ती ने पुरुषों के खिलाफ झूठी शिकायतें दर्ज करवाने वाली महिलाओं पर बड़ी सख्ती दिखाते हुए ऐसी 51 महिलाएं चिन्हित की है। जिनके ...
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली के प्रगति मैदान में 90वीं इंटरपोल महासभा को संबोधित किया। सभा को संबोधित करते हुए, प्रधानमंत्री ने नई दिल्ली में 90वीं इंटरपोल महासभा के अवसर पर सभी गणमान्य व्यक्तियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने इस बात पर प्रकाश डाला कि भारत अपनी स्वतंत्रता के 75वें वर्ष का उत्सव मना रहा है, जो लोगों और संस्कृतियों का उत्सव है। प्रधानमंत्री ने यह भी बताया कि इंटरपोल वर्ष 2023 में अपनी स्थापना के 100वें वर्ष का उत्सव मनाएगा। उन्होंने कहा कि यह पूर्व-निरीक्षण के साथ-साथ भविष्य का फैसला करने का समय है। मोदी ने कहा कि यह खुशी मनाने और चिंतन करने, असफलताओं से सीखने और भविष्य की ओर आशा के साथ देखने का सही समय है। प्रधानमंत्री ने भारतीय संस्कृति के साथ इंटरपोल के दर्शन के संबंध पर प्रकाश डाला और इंटरपोल के 'एक सुरक्षित दुनिया के साथ पुलिस को जोड...
जयपुर। राजस्थान सरकार ने सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी की समस्या को दूर करने के साथ ही युवाओं को अस्थाई रोजगार की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय किया है। इसके तहत प्रदेशभर में सरकारी स्कूलों में रिक्त पदों को भरने के लिए शिक्षा विभाग ने गेस्ट फेकल्टी व्यवस्था लागू कर दी है। शिक्षा संबल योजना के तहत गेस्ट फेकल्टी लगाने का अधिकार एक कमेटी को दिया गया है। ये कमेटी रिटायर्ड टीचर्स के साथ REET उत्तीर्ण नए युवाओं को भी गेस्ट फेकल्टी में पर रख सकेगी।
गेस्ट फेकल्टी के लिए पदों के अनुसार मानदेय तय किया गया है। पहली से आठवीं क्लास को पढ़ाने वाले लेवल वन और टू के टीचर्स को प्रति पीरियड तीन सौ रुपए मिलेंगे और अधिकतम भुगतान 21 हजार रुपए होगा। प्रयोगशाला सहायक और फिजिकल टीचर्स के लिए भी ये ही मानदेय होाग। वरिष्ठ अध्यापक को साढ़े तीन सौ रुपए प्रति पीरियड मिलेंगे और अधिकतम 25 हजार रुपए दिए जाएंगे।
...
- ब्राह्मण समाज के चहुमुखी उत्थान के लिए विशेषज्ञ देगे राज्य सरकार को सुझाव।
- समिति में राजनीति, शैक्षणिक, आर्थिक, विधिक, व्यापार, धर्माचार्य, पत्रकार, और वेद शिक्षा से जुडे विशेषज्ञ को किया शामिल।
- विप्र कल्याण बोर्ड ब्रह्मण समाज के चहुमुखी विकास के लिए प्रतिबद्ध: महेश शर्मा अध्यक्ष विप्र कल्याण बोर्ड
विप्र कल्याण बोर्ड ने विशेषज्ञ सलाहकार समिति का किया गठन
जयपुर। राजस्थान विप्र कल्याण बोर्ड ने ब्राह्मण समाज की चहुमुखी विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। ब्राह्मण समाज के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध विप्र कल्याण बोर्ड अब विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों की सलाह लेकर राज्य सरकार को सुझाव प्रेषित करेगी। इसके लिए विप्र कल्याण बोर्ड ने राजनीति, शैक्षणिक, आर्थिक, विधिक, व्यापार, धर्माचार्य, पत्रकार, और वेद शिक्षा से जुडे अनुभवी विशेषज्ञों की ‘विशेषज्ञ सलाहकार समिति’ का...
जयपुर. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि कि इलेक्टोरल बॉन्ड आजादी के बाद का सबसे बड़ा घोटाला है। इस स्कैंडल को संस्थागत कर दिया गया है। इसको बंद करवाना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट खुद इस मसले की सुनवाई में डिले करके गलती कर रहा है।
सोमवार को पत्रकारों के साथ बातचीत में गहलोत ने कहा कि इलेक्टोरल बॉन्ड आजादी के बाद में सबसे बड़ा घोटाला है।भारत सरकार एनडीए गवर्मेंट ने इलेक्टोरल बॉन्ड का इस प्रकार तरीका निकाला है कि किसी पर ब्लेम भी नहीं आए और आराम से वो साइफन पैसा कर सके। ऐसा स्कैंडल जो संस्थागत कर दिया गया है। ऐसा हिस्ट्री में कहीं हुआ ही नहीं होगा जो इन्होंने काम किया है और सुप्रीम कोर्ट में अभी भी कह रहे हैं कि हमने सही काम किया है। जबकि 95 पर्सेंट से ज्यादा पैसा भारतीय जनता पार्टी को मिल रहा है, बाकी पार्टियों को कोई पैसा नहीं मिल रहा है। तमाम उद्योगपति डरे हुए हैं, वो चुपचाप इलेक...