अलवर। राजस्थानी भाषा की जागरूकता को लेकर राजस्थानी युवा समिति प्रदेश भर में संभाग स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन कर रही है। जोधपुर, जयपुर, उदयपुर, वाराणसी में हजारों राजस्थानियों को राजस्थानी की मान्यता हेतु हो रहे संघर्ष से अवगत करवाने के बाद अब अलवर में राजस्थानी युवा समिति का भोळावणी उच्छब "हेलों मायड़ भासा रौ" हुआ।
हजारों की संख्या में युवाओं को समिति के राष्ट्रीय सलाहकार राजवीर सिंह चलकोई ने कई सौ साल पहले बृज बोली में बीकानेर के पृथ्वीराज राठौड़ द्वारा लिखे दोहे सुनाकर ये प्रमाणित किया कि बृज, मेवाती और अन्य सभी बोलियां राजस्थानी भाषा का शताब्दियों से अभिन्न अंग है एवं ये बोलियां मिलकर ही राजस्थानी भाषा का निर्माण करती है, लिपि के प्रश्न पर उत्तर देते हुए राजवीर ने बताया मुड़िया, महाजनी ये सब हमारी लिपिया रही है परंतु जिस तरह 8वीं अनुसूची में 10 भाषाएँ देवनागरी में लिखी जाती है...
जयपुर। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने राज्य सरकार का पूरा तोल, सही मोल उद्देश्य बताते हुए कहा कि राज्य सरकार उपभोक्ताओं के अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करने और उपभोक्ता संरक्षण कानून को अधिक प्रभावी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सभी उपभोक्ताओं को समान अधिकार प्राप्त है जिनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सम्बंधित विभाग मिलकर काम करें।
खाचरियावास शनिवार को उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के अवसर पर 'उपभोक्ता आयोगों में प्रकरणों का प्रभावी निस्तारण' विषय पर हरिशचंद्र माथुर राजस्थान राज्य लोक प्रशासनिक संस्थान में आयोजित राज्य स्तरीय उपभोक्ता दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे। खाचरियावास ने उपभोक्ताओं के अधिकारों को सुनिश्चित करने के लिए राज्य में भी सम्बंधित नए कानूनों की आवश्यकताओं के ...
जयपुर। राजस्थान पुलिस ने वर्ष 2023 के लिए अपनी 10 प्राथमिकताएं तय कर दी है। महानिदेशक पुलिस उमेश मिश्रा ने दो श्रेणियों में पुलिस की प्राथमिकताओं को जारी किया है। दोनों श्रेणियों में 5-5 प्राथमिकताएं तय की गई है। इन प्राथमिकताओं को सर्वोच्च रखते हुए इस साल विभाग द्वारा काम किया जाएगा। प्राथमिकताओं के अनुसार काम करने के लिए सभी रेंज, जिला व यूनिट की पुलिस अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किए जाएंगे।
उल्लेखनीय है कि हर नई साल की शुरुआत में राजस्थान पुलिस अपनी प्राथमिकताओं का निर्धारण करती है। इसके बाद पूरे वर्ष भर पुलिस विभाग इन प्राथमिकताओं को ध्यान में रखकर काम करता है। इस साल की प्राथमिकताओं में महिलाओं, बच्चों व कमजोर वर्गों के विरुद्ध अपराधों का समयबद्ध निस्तारण तथा गुमशुदा बच्चों की तलाश के साथ संगठित गिरोह, हार्डकोर अपराधियों के विरुद्ध सख्त निरोधात्मक कार्रवाई, साइबर अपराधों क...
जयपुर। आवासन आयुक्त पवन अरोडा के निर्देश पर राजस्थान आवासन मण्डल की टीम ने प्रतापनगर के सेक्टर-23 में बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 23 हजार वर्गमीटर बेशकीमती भूमि को अतिक्रमण मुक्त करा लिया। इस भूमि का वर्तमान बाजार मूल्य करीब 200 करोड़ रुपए आंका जा रहा है। आवासन आयुक्त ने मंडल अधिकारियों को योजना बनाकर भूमि का समुचित निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं। उल्लेखनीय है कि मण्डल ने महल रोड एवं प्रतापनगर चौपाटी के पास खसरा संख्या 304, 305, 307, 308, 309, 319/339, 319/340, 319/341 तथा 319/342 कुल रकबा 18 बीघा 11 बिस्वा को अवाप्त कर अवार्ड खातेदारों के नाम जारी किया था। इसमें से करीब 9 बीघा एवं 5.5 बिस्वा भूमि पर कुछ खातेदारों ने अतिक्रमण कर रखा था। विगत दिनों आवासन आयुक्त ने मौका स्थल का निरीक्षण कर मंडल के अधिकारियों को पूरी तैयारियों के साथ भूमि अतिक्रमियों से मुक्त कराने के निर्देश दिए थे। जिसकी अन...
गंगटोक। सिक्किम के जेमा में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। सेना का एक ट्रक तीखे मोड़ पर फिसल कर सीधे खाई में जा गिरा। इसमें 16 जवानों की मौत हो गई है, जबकि 4 घायल हो गए। दुर्घटनाग्रस्त वाहन के साथ आर्मी के दो अन्य वाहन भी थे। तीनों वाहन सुबह चटन से निकले थे, जो थंगू की ओर जा रहे थे।
घटना के बाद सेना की इमरजेंसी रेस्क्यू टीम ने हेलिकॉप्टर के जरिए 4 घायल जवानों को बाहर निकाला। शवों को भी हेलिकॉप्टर के जरिए निकाला गया। घटना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है और घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की है। उन्होंने घटना में जान गंवाने वाले जवानों को प्रधानमंत्री राहत कोष से 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए देने की घोषणा की। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भी घटना पर दुख जताया है।...
नई दिल्ली। एनएलसी इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक राकेश कुमार ने एनएलसी इंडिया अस्पताल में उच्च सुविधाओं वाले अत्याधुनिक कैथ लैब युक्त कार्डिएक सेंटर का उद्घाटन किया। तमिलनाडु के कुड्डालोर जिले में यह ऐसी अति-आधुनिक कैथ लैब है जो एनएलसी इंडिया अस्पताल और हितधारकों द्वारा रेफर किए गए रोगियों को किसी भी हृदय रोग के लिए कार्डियोलॉजी संबंधी ओपीडी और इनपेशेंट उपचार उपलब्ध कराती है और आम जनता भी इसमें इलाज करा सकती है। यहां पर कोरोनरी एंजियोग्राम, आपातकालीन और चुनिंदा कोरोनरी पेरीफेरल एंजियोप्लास्टी, पेस मेकर इम्प्लांटेशन और अन्य प्रक्रियाएं की जा सकती हैं। यह केंद्र सभी प्रकार की चिकित्सीय आपात स्थितियों से निपटने के लिए सुसज्जित होगा। इस कैथ लैब में सभी सुविधाओं (3 ईआर, 6 सीसीयू, 2 रिकवरी, 5 वार्ड, 6 सेमी-प्राइवेट और 3 सिंगल रूम बेड) के साथ 25 बिस्तरों वाली कार्डिएक सुविधा के साथ स...
अलवर। बीजेपी आईटी सेल के हेड अमित मालवीय ट्विटर पर पोस्ट किए वीडियो को लेकर घिर गए हैं। वीडियो को लेकर राजनीति गरमा गई है। मालवीय ने बुधवार को ट्विटर पर वीडियो शेयर करते हुए दावा किया था कि पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह ने अलवर में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी के जूते के फीते बांधे हैं। मालवीय ने लिखा कि कांग्रेस में पिद्दियों की कमी नहीं है। सिंह राहुल गांधी के जूतों के फीते बांधने के लिए अपने घुटनों पर आ गए। खड़गे जी इसी परिपाटी की बात कर रहे थे।
इस पर भंवर जितेंद्र सिंह ने दूसरा वीडियो जारी करते हुए कहा कि ऐसा नहीं था। फीते मेरे खुले हुए थे, राहुल गांधी के कहने पर अपने फीते बांधे थे। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी भाजपा ने राहुल गांधी की टीशर्ट को 25 हजार रुपए की होने का दावा किया था। अब वीडियो जारी कर यह दावा किया है कि भंवर जितेंद्र सिंह ने राहुल गांधी के जू...
चंडीगढ़। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान से हरियाणा पहुंच चुकी है। यहां भाषण देते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने यात्रा रोकने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने अब नया फाॅर्मूला निकाला है। मुझे चिट्ठी लिखी है कि मास्क लगाओ... कोविड फैल रहा है। ये सब यात्रा रोकने के हथकंडे हैं। हिंदुस्तान की सच्चाई से ये लोग डर गए हैं। हमारी यात्रा कश्मीर तक जाएगी। उल्लेखनीय है कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने 20 दिसंबर को राहुल गांधी को चिट्ठी लिखी थी। उन्होंने राहुल से यात्रा रोकने की अपील की थी। मांडविया ने कहा था कि देश में एक बार फिर से कोरोना का खतरा बढ़ता जा रहा है, हेल्थ इमरजेंसी के हालात हैं। देश को बचाने के लिए भारत जोड़ो यात्रा रोक दें।
हरियाणा में यात्रा के दूसरे दिन भाषण में राहुल ने यह भी कहा
हरियाणा में यात्रा के दूसरे दिन राहुल गांधी ...
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने गुरूवार को संसद में बिहार पर दिए अपने विवादित बयान को वापस ले लिया। गोयल ने कहा कि मैं स्पष्ट कर दूं कि मेरा बिहार या बिहार के लोगों का अपमान करने का कोई इरादा नहीं है, अगर इससे किसी की भावना को ठेस पहुंची है, तो मैं तुरंत उस बयान को वापस लेता हूं। गोयल ने राज्यसभा में चर्चा के दौरान कहा था कि ये लोग पूरे देश को बिहार बना देंगे।
इससे पहले इस मुद्दे पर बिहार के सांसदों ने गांधी प्रतिमा के सामने विरोध प्रदर्शन किया। इसमें भाजपा को छोड़कर बाकी दूसरे दलों के सांसदों ने हिस्सा लिया। कांग्रेस, आरजेडी, जेडीयू, लेफ्ट और शिवसेना सहित कई पार्टियों के सांसदों ने इसमें हिस्सा लिया। उन्होंने मंत्री पीयूष गोयल से माफी की मांग की। आरजेडी सांसद मनोज झा ने भी राज्यसभा में बिहार के बारे में अपमानजनक शब्द का इस्तेमाल करने के लिए पीयूष गोयल से माफी की मांग की थ...
जयपुर. महंगाई की मार के बीच राजस्थान सरकार ने एक बड़ी राहत दी है। राजस्थान में कांग्रेस सरकार के चार साल पूरे होने और विधानसभा चुनाव से करीब एक साल पहले सीएम अशोक गहलोत (Ashok Gehlot ) ने बड़ी घोषणा करते हुए आगामी 1 अप्रेल से गरीब परिवारों को 500 रुपये में गैस सिलेंडर (Gas cylinder) देने की घोषणा की है। भारत जोड़ो यात्रा के तहत सोमवार को अलवर जिले के मालाखेड़ा में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए राज्य सरकार ने यह घोषणा की। बड़ी बात यह है कि जिस मंच से CM ने यह घोषणा की उस पर राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी मौजूद थे। माना जा रहा है कि राजस्थान में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले यह गहलोत सरकार का बड़ा दांव है। राजस्थान में अशोक गहलोत बनाम सचिन पायलट विवाद के बीच इस घोषणा के कई मायने लगाए जा रहे हैं। गहलोत की इस घोषणा पर प्रदेश में अब सियासत और गरमाएगी. राजस्था...