State

प्रौद्योगिकी कंपनियां, स्टार्ट-अप्स और सरकार भारत को सेमीकंडक्टर राष्ट्र और इलेक्ट्रॉनिक्स की वैश्विक मूल्य श्रृंखला में एक बड़ी ताकत

प्रौद्योगिकी कंपनियां, स्टार्ट-अप्स और सरकार भारत को सेमीकंडक्टर राष्ट्र और इलेक्ट्रॉनिक्स की वैश्विक मूल्य श्रृंखला में एक बड़ी ताकत होंगी। केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी और कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार भारत को प्रौद्योगिकी का एक उपभोक्ता और बैक ऑफिस सपोर्ट देने वाले देश से आगे दुनिया का एक अग्रणी प्रौद्योगिक उत्पादक बनाने के लिए शोध एवं विकास के प्रयासों में पूंजी सहयोग दे रही है। आज बेंगलुरू में हुए आईईईई मैपकॉन (माइक्रोवेव, एंटीनाज ऐंड प्रोपागेशन कॉन्फ्रेंस) 2022 के पहले संस्करण को वर्चुअल रूप में संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा, “हम अब दुनिया के लिए बैक-ऑफिस सपोर्ट नहीं हैं। हमारे कुशल इंजीनियरों को कुछ नया करने और अपना उद्यम शुरू करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। स...

राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर का जल्द होगा लोकार्पण

जयपुर। माननीय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की बजट घोषणा में घोषित राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर प्रोजेक्ट का माननीय नगरीय विकास, स्वायत्त शासन एवं आवासन मंत्री शांति धारीवाल द्वारा मुख्य सलाहकार - नगरीय विकास विभाग जी.एस. संधु, प्रमुख शासन सचिव-नगरीय विकास विभाग कुंजी लाल मीना एवं जयपुर विकास आयुक्त रवि जैन के साथ दौरा कर प्रोजेक्ट का कार्य अतिशीघ्र पूरा करने के लिए अधिकारियों को दिये निर्देश। माननीय नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल द्वारा राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर प्रोजेक्ट की तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया गया। माननीय मंत्री महोदय द्वारा अधिकारियों को प्रोजेक्ट का शेष कार्य तीव्रगति से करवाये जाने के निर्देश दिये। माननीय नगरीय विकास मंत्री ने बताया कि हम शीघ्र ही राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर का लोकार्पण करने जा रहे है। इंडिया इंटनेशनल सेंटर की तर्ज पर निर्मित राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में बह...

बीकानेर के लाखासर और हनुमानगढ़ के सतीपुरा में 500 से 700 मीटर गहराई पर पोटाश के भण्डार

जयपुर। अतिरिक्त मुख्य सचिव माइंस, पेट्रोलियम एवं पीएचईडी डॉ. सुबोध अग्रवाल ने बताया है कि राज्य में मात्र 500 से 700 मीटर गहराई पर ही पोटाश के विपुल भण्डार के संकेत मिले हैं जबकि दुनिया के पोटाश भण्डार वाले देशों में पोटाश की उपलब्धता एक हजार मीटर या इससे भी अधिक गहराई में देखने को मिलती है। उन्होेंने बताया कि प्रदेश के बीकानेर और हनुमानगढ़ में सिल्वाइट और पॉलिहाइलाइट पोटाश की संकेत मिलने से कन्वेसनल माइनिंग व सोल्यूशन माइनिंग तकनीक से पोटाश का खनन किया जा सकेगा। एसीएस माइंस डॉ. सुबोध अग्रवाल से गुरुवार को सचिवालय में भारत सरकार के उपक्रम मिनरल एक्सप्लोरेशन कंसलटेंसी लि. के सीएमडी श्री घनश्याम शर्मा ने मुलाकात की और पोटाश की खोज व खनन की संभावनाओं को लेकर रिपोर्ट प्रस्तुत की। डॉ. अग्रवाल ने बताया कि बीकानेर के लखासर के 99.99 वर्गमीटर क्षेत्र में 26 बोर किए गए हैं जिसमें से एमईसीएल द्वारा 22...

सरकारी नौकरी में वेतन 70 हजार, सुविधाएं करोड़ों रुपए कमाने वाले बिजनेस जैसी, एसीबी ने किया गिरफ्तार

जयपुर। सरकारी दफ्तरों में भ्रष्टाचार किस कदर फैला है इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि जिन कार्मिकों का वेतन 60 से ₹70000 तक है वह भी करोड़ों रुपए कमाने वाले बिजनेस मैन की तरह सुख सुविधाओं का भोग कर रहे हैं। और यह सब हो रहा है भ्रष्टाचार की अंधी कमाई के जरिए। ऐसा ही एक ताजा उदाहरण एसीबी की कार्रवाई के दौरान राजस्थान में देखने को मिला। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो कि एस.आई.डब्ल्यू. ईकाई द्वारा जयपुर मे वैशाली नगर स्थित चित्रकूट में कार्यवाही करते हुए जयपुर डिस्काॅम में नियुक्त श्री दीपक अग्रवाल, एएओ के घर पर सर्च ऑपरेशन किया गया। एसीबी के महानिदेशक भगवान लाल सोनी एवं अतिरिक्त महानिदेशक दिनेश एम.एन. के निर्देशन में श्री ललित शर्मा, अति.पुलिस अधीक्षक, एस.आई.डब्ल्यू. ईकाई द्वारा दीपक अग्रवाल के निवास पर सर्च करते हुए 14 लाख रूपये नकद, 1 किग्रा जेवाराती सोना, 32 किग्रा 500 ग्राम चाॅदी...

राजस्थान ग्रामीण पर्यटन योजना लागू: प्रदेश की ग्रामीण संस्कृति और स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राज्य बजट में ‘राजस्थान ग्रामीण पर्यटन योजना‘ की घोषणा की थी। यह योजना लागू कर दी गई है। राज्य सरकार द्वारा गांवों के जीवन, कला संस्कृति और विरासत को प्रदर्शित करने वाली पर्यटन इकाइयों को बढ़ावा दिया जाएगा। योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में पर्यटन इकाइयां स्थापित होने से स्थानीय लोक कला को प्रोत्साहन और हस्तशिल्प का संरक्षण होगा। इससे ग्रामीण इलाकों में स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी उपलब्ध हो सकेंगे। ग्रामीण पर्यटन इकाइयों को देय लाभ- स्टाम्प ड्यूटी में 100 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। आरंभ में 25 प्रतिशत स्टाम्प ड्यूटी देय होगी, पर्यटन इकाई शुरू होने का प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने पर पुनर्भरण किया जाएगा। देय एवं जमा एसजीएसटी का 10 वर्षों तक 100 प्रतिशत पुनर्भरण किया जाएगा। ‘मुख्यम...

स्टूडेंट्स डिजीटल मार्केटिंग के जरिये बने आत्मनिर्भर

डिजिटल मार्केटिंग के जरिए आप आत्मनिर्भर बन सकते है और अपना व्यापार भी शुरू कर सकते है ये कहना है इंफोनिक ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट सेंटर के निदेशक प्रियांक दाधीच का जिन्होंने शहर के आदर्श विद्या मंदिर में आयोजित आत्मनिर्भर युवा संगोष्ठी में युवाओं को ये बताया कि वे किस तरह से इंटरनेट मार्केटिंग के तरीकों को सीख कर कुछ बड़ा कर सकते है और अपनी पहचान बना सकते है। इस अवसर पर दाधीच युवाओं से रूबरू हुए जहां उन्होंने बताया कि आने वाले समय मे डिजटल मार्केटिंग बहुत जरूरी स्किल बन जायेगा। ऐसे में 11 वी और 12 वी के स्टूडेंट्स भी इस से प्रेरणा लेकर अपने भविष्य के लिए एक कदम उठा सकते है। हर स्टूडेंट्स की अपनी कुछ वीकनेस और स्ट्रेंथ होती है लेकिन आज के स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई के साथ-साथ डिजिटल दुनिया में प्रेक्टिकल स्किल्स का इस्तेमाल करके पार्ट टाइम में अर्निंग कर सकते है। इससे उनकी क्रिटिकल थिंकिंग इम्प्रूव ...

राजू ठेहट हत्याकांड के सभी आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार! जानें कौन हैं उमेश मिश्रा जिनके निर्देशन में मिली पुलिस को बड़ी सफलता?

जयपुर (राकेश दाधीच)। राजस्थान पुलिस ने एक बड़े गैंगवार के दौरान मारे गए गैंगस्टर राजू ठेहट के हत्या के सभी पांच आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। सीकर में राजू ठेहट के साथ एक अन्य व्यक्ति की गोली मारकर हत्या करने वाले आनंदपाल और लाॅरेंस विश्नोई गैंग से जुड़े अपराधी जहां सोशल मीडिया के जरिए अपनी जीत का जश्न मनाने और बधाइयां देने में लगे थे ठीक उसी वक्त कुछ ही पलों में राजस्थान पुलिस के डीजीपी उमेश मिश्रा ने इसे तुरंत गंभीरता से लेते हुए मोर्चा संभाला। हर बड़े पुलिस अधिकारी को खुद फिल्ड में मोर्चा संभालने के निर्देश दिए गए। वहीं उन तमाम रास्तों पर इतनी जबरदस्त नाकाबंदी की गई की गैंगवार और हत्या में शामिल अपराधियों का राज्य की सीमा से बाहर भागना तक दुश्वार हो गया वहीं जान बचाना तक मुश्किल हो गया। पुलिस ने जिस रास्ते से अपराधी भागे हर उस रास्ते पर कड़ी नाकाबंदी की। राजस्थान पुलिस के...

गैंगस्टर राजू ठेहट हत्याकांड मामला, पुलिस ने गिरफ्तार किए सभी 5 आरोपी

जयपुर। सीकर में हुए गेंगस्टर राजू ठेहट हत्याकांड का पर्दाफाश हो गया है। राजस्थान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हत्या में शामिल सभी पांच आरोपियों को पकड़ लिया है। DGP उमेश मिश्रा ने बताया- '3 आरोपी हरियाणा निवासी और 2 राजस्थान के निवासी हैं। ADG क्राइम रवि मेहरड़ा सीकर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस पूरे मामले का खुलासा करेंगे।  पुलिस ने सभी 5 आरोपी गिरफ्तार कर लिए हैं। डीजीपी उमेश मिश्रा ने इसकी पुष्टि की है। सीकर जिले के निवासी मनीष जाट के साथ विक्रम गुर्जर हरियाणा के भिवानी जिले के सतीश कुम्हार, जतिन मेघवाल व नवीन मेघवाल को गिरफ्तार किया गया है। हत्याकांड में प्रयुक्त सभी हथियार कारतूस सहित बरामद कर लिए गए हैं।...

राजधानी जयपुर में सट्टा किंग के नाम से महशूर हरीश उर्फ बतकी गिरफ्तार

जयपुर। राजधानी में सट्टा किंग के नाम से महशूर हरीश उर्फ बतकी को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। डीसीपी साउथ योगेश गोयल के निर्देशन सट्टा कारोबार के खिलाफ यह एक और बड़ी सफलता पुलिस को मिली है। बता दें कि मुहाना थाना इलाके में DST साउथ टीम ने पूर्व में आस्ट्रेलिया व अफगानिस्तान क्रिकेट मैच पर सट्टा लगा रहे 5 सटोरी रवि निहलानी, लक्ष्मण लालवानी, विजय निहलानी,अनिल छतवानी व प्रकाश को गिरफ़्तार किया था। उक्त प्रकरण में सट्टा किंग बतकी फ़रार चल रहा था जिसको लेकर DST टीम लगातार छापेमारी कर रही थी। DCP साउथ योगेश गोयल ने बताया कि बतकी काफ़ी लम्बे समय से फ़रारी काटने के दौरान इधर उधर छुपता फिर रहा था। आज तकनीकी सूचनाओं एवं मुखबिर तंत्र की मदद से जगतपुरा में एक फ़ार्महाउस में छिपे होने की पुलिस को मिली थी सूचना। उक्त सूचना को डवलप करके DST साउथ टीम ने जाल बिछाकर करके बतकी को मौक़े से दबोचा और ...

कुख्यात गैंगस्टर राजू ठेहट की गोली मारकर हत्या

सीकर। राजस्थान में कुख्यात गैंगस्टर राजू ठेठ की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। सीकर में उनके घर के पास में यह गोली मारी गई। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है। बता दें कि इससे पहले सीकर में 2 वर्ष पहले कुख्यात गैंगस्टर राजू ठेहट को 20 दिन की पैरोल मिली थी तब भी पुलिस को गंभीर अपराध होने की आशंका थी। और अब हुआ भी वैसा ही। आशंका जताई जा रही है कि आनंदपाल गैंग का इसके पीछे हाथ हो सकता है। गौरतलब है कि राजू ठेहट गैंग और आंदपाल गैंग में दुश्मनी के कारण अब तक कई लोग मारे जा चुके हैं। पहले सरकार और पुलिस ने राजू ठेहट को पैरोल पर रिहा नहीं करने का अनुरोध भी किया था। साथ ही सीकर पैरोल कमेटी ने भी ठेहट को पैरोल देने से इंकार किया था। सभी द्वारा ठेहट के पैरोल मिलने पर गंभीर अपराध की आशंका जताई थी। पुलिस द्वारा पैरोल पर ठेहट द्वारा फरार होने की भी संभावना भी जताई गई थी। उधर घटन...