नई दिल्ली. मोदी सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल के सौ दिन पूरे कर लिए. मोदी सरकार के सौ दिन के कामकाज को हर कोई अपनी तरह से आंक रहा है. मोदी सरकार ने इन सौ दिनों में न सिर्फ कई ऐतिहिसिक फैसले लिए हैं, बल्कि अपने कई कदम से देश और दुनियां को चौंका दिया. तीन तलाक से लेकर जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 पर सरकार ने जो कदम उठाए हैं, वह अभूतपूर्व कहे जा सकते हैं. जून में एससीओ सम्मेलन में पाक प्रधानमंत्री इमरान खान को नजरअंदाज कर दर्शाया कि आतंक पर ठोस कार्रवाई के बिना वार्ता संभव नहीं. अगस्त में जी-7 सम्मेलन में कश्मीर मसले को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उछालने की पाक की कोशिश नाकाम की. कश्मीर को आंतरिक मामला बता साफ किया तीसरे पक्ष के दखल की गुंजाइश नहीं. 24 अगस्त को संयुक्त अरब अमीरात ने मोदी को अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'ऑर्डर ऑफ जायद' से नवाजा. 25 अगस्त को मोदी बहरीन के सर्वोच्च नागरिक सम्मान...
नई दिल्ली. जाने माने वरिष्ठ वकील और राजनेता राम जेठमलानी (Ram Jethmalani)का रविवार को देहांत हो गया. मशहूर वकील और आरजेडी से राज्यसभा सांसद राम जेठमलानी का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया, वे 95 साल के जेठमलानी सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता थे. इनकी गिनती देश के नामचीन क्रिमिनल वकीलों में की जाती रही है. वे भाजपा की ओर से राज्यसभा सांसद भी रह चुके हैं. अपनी बेबाक राय रखने के लिए जेठमलानी चर्चा में रहे और कई बार आलोचना का शिकार भी हुए. उनकी विद्ववानता का हर कोई कायल था. कई बड़े मामलों के केस जेठमलानी ने लड़े. जेठमलानी ने 17 साल की उम्र में ही वकालत की डिग्री हासिल कर ली थी. तब नियमों में संशोधन कर उन्हें 18 वर्ष की उम्र में प्रैक्टिस करने की इजाजत दी गई थी. जबकि नियमानुसार प्रैक्टिस की उम्र सीमा 21 वर्ष थी.
जानिए जेठमलानी के जीवन से जुड़ी 10 बड़ी बातें-
1. देश के मशहूर वकील राम जेठम...
व्लादिवोस्तोक(रूस). प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi Russia Visit) रूस के दो दिवसीय दौरे पर व्लादिवोस्तोक में रहे. यहां रूस के व्लादिवोस्तोक में व्लादिमीर पुतिन के साथ द्विपक्षीय वार्ता के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पूर्वी आर्थिक मंच के लिए आपका निमंत्रण मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है. यह दोनों देशों के बीच समर्थन को एक नया आयाम देने का ऐतिहासिक अवसर है. भारत और रूस की दोस्ती सिर्फ राजधानी के शहरों तक सीमित नहीं है. हमने इस रिश्ते के केंद्र में लोगों को रखा है. पीएम मोदी ने कहा हमारे रिश्तों को हम राजधानियों के बाहर पहुंचा रहे हैं. मैं लंबे समय तक गुजरात का सीएम रहा हूं और पुतिन भी रूस के क्षेत्र को जानते हैं. साझा वार्ता में पीएम मोदी ने कहा कि मैं रूस में मिले सम्मान के लिए मित्र पुतिन का आभारी हूं. यह ऐतिहासिक मौका है क्योंकि यह भारत और रूस का 20वां सालाना शिख...
नई दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने देश की गिरती अर्थव्यवस्था पर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि पिछली तिमाही में जीडीपी का 5 फीसदी पर आना दिखाता है कि अर्थव्यवस्था एक गहरी मंदी की ओर जा रही है. उन्होंने कहा कि भारत के पास तेजी से विकास दर की संभावना है लेकिन मोदी सरकार के कुप्रंधन की वजह से मंदी आई है. हमारी अर्थव्यवस्था अभी तक नोटबंदी और हड़बड़ी में लागू किए गए जीएसटी से उबर नहीं पाई है. गौरतलब है कि मोदी सरकार ने 30 अगस्त को जीडीपी के आंकड़े जारी किए थे. जिसके मुताबिक, मौजूदा वित्त वर्ष (2019-20) की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में जीडीपी की विकास दर (ग्रोथ रेट) घटकर 5% रह गई. यह 6 साल (25 तिमाही) में सबसे कम है. इससे कम 4.3% जनवरी-मार्च 2013 में थी. अप्रैल-जून में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर की ग्रोथ में तेज गिरावट और कृषि सेक्टर में सुस्ती की वजह से जीडीपी ग्रोथ पर ज्यादा असर हुआ. ...
नई दिल्ली. देश के पांच राज्यों में नए राज्यपालों का जिम्मेदारी सौंप दी गई है. कलराज मिश्र का तबादला हिमाचल से राजस्थान कर दिया गया है. वहीं पूर्व पूर्व पीएम राजीव गांधी की सरकार में मंत्री रहे दिग्गज नेता आरिफ मोहम्मद खान को केरल का राज्यपाल नियुक्त किया है. वरिष्ठ बीजेपी नेता और उत्तराखंड के पूर्व सीएम भगत सिंह कोश्यारी को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है. बीजेपी नेता बंडारू दत्तात्रेय को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है. तमिलनाडु की बीजेपी नेता डॉ तमिलिसाई सुंदरराजन को तेलंगाना का राज्यपाल बनाया गया है. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इस संबंध में आदेश जारी किए. गौर करने वाली बात यह है कि आरिफ मोहम्मद खान ने ट्रिपल तलाक को गैरकानूनी घोषित करने के नरेंद्र मोदी सरकार के फैसले का समर्थन किया था. यही नहीं आरिफ मोहम्मद खान जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 खत्म करने के केंद्र सरकार के ...
श्रीनगर. सेना प्रमुख बिपिन रावत (Bipin Rawat) ने अनुच्छेद 370 हटने के बाद पहली बार कश्मीर घाटी का दौरा किया. जम्मू-कश्मीर के अपने इस दौरे के दौरान बिपिन रावत ने घाटी के सुरक्षा हालात और कश्मीर में किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षाबलों की तैयारियों का जायजा लिया. इस दौरान उन्होने एलओसी पार पीओके की गतिविधियों का भी भारतीय सीमा क्षेत्र से जायजा लिया. इस दौरान बिपिन रावत ने सेना के जवानों से मुलाकात भी की. उन्होंने सेना के जवानों का मनोबल भी बढ़ाया. सेना प्रमुख ने जवानों की तारीफ करते हुए घुसपैठ रोकने के प्रयासों की सराहना की. गौरतलब है कि एलओसी पर पाकिस्तान द्वारा लगातार आतंकियों की घुसपैठ कराने की कोशिशें की जा रही है और सेना लगातार मुंहतोड़ जवाब देकर हर हरकत नाकाम कर रही है. उधर इस दौरे के दौरान सेना प्रमुख ने जवानों से किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने की बात...
असम. एनआरसी यानी नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजन्स. असम में सबसे पहले 1951 में इसे तैयार किया गया था ताकि ये तय किया जा सके कि कौन इस राज्य में पैदा हुआ है, और भारतीय है और कौन पड़ोसी मुस्लिम बहुल बांग्लादेश से असम में आया है. दरअसल यह प्रक्रिया राज्य में अवैध तरीके से घुस आए तथाकथित बंगलादेशियों के खिलाफ असम में हुए छह साल लंबे जनांदोलन का नतीजा है. इस जन आंदोलन के बाद असम समझौते पर हस्ताक्षर हुए थे और साल 1986 में सिटिजनशिप एक्ट में संशोधन कर उसमें असम के लिए विशेष प्रावधान बनाया गया था. अब गृह मंत्रालय ने असम एनआरसी की फाइनल लिस्ट जारी कर दी गई है. इस मसले पर विवाद तब हुआ जब उत्तर प्रदेश के मेरठ में भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के समापन सत्र में अमित शाह ने कहा कि 'विपक्षी दल चाहे जितना हो-हल्ला करें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार असम के 40 लाख घुसपैठियों में से एक-एक को बाहर करे...
इस्लामाबाद. पाकिस्तान के बड़बोले रेल मंत्री शेख रशीद अहमद 'मोदी करंट' का शिकार हो गए. यह विचित्र घटना पाकिस्तान के इस्लामाबाद में चल रही एक सभा को संबोधित करने के दौरान हुई. जैसे ही पाकिस्तानी मंत्री रशीद अहमद ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिया, उन्हें माइक के वायर से बिजली का झटका लगा. सोशल मीडिया पर इसका वीडियो खूब वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया यूजर्स भी जमकर इस वीडियो का लुत्फ उठा रहे हैं और अपने ही अंदाज में कमेंट कर रहे हैं. कुछ इसे मोदी का जलवा बता रहे हैं तो कुछ भारतियों की बददुआ का असर. कुछ इसे पाकिस्तान की गरीब आवाम को परेशान के करने के लिए अल्लाह का श्राप भी बता रहे हैं. हालांकि इस दौरान मंत्री ने अपनी फजीहत होते देख स्थिति को संभालने का प्रयास भी किया और कहा, 'करंट लग गया, खैर कोई बात नहीं, मेरा खयाल है, करंट आ गया, मोदी इस जलसे को नाकाम नहीं कर सकते...
असम. भारत देश की यह एक बड़ी खबर है. एनआरसी की फाइनल लिस्ट जारी कर दी गई है. गृह मंत्रालय ने फाइनल लिस्ट की सूची जारी की. एनआरसी के स्टेट कॉर्डिनेटर प्रतीक हजेला ने बताया कि 3 करोड़ 11 लाख 21 हजार लोगों का एनआरसी की फाइनल लिस्ट में जगह मिली और 19,06,657 लोगों को बाहर कर दिया गया. जो लोग इससे संतुष्ट नहीं है, वे फॉरनर्स ट्रिब्यूनल के आगे अपील 120 दिनों के भीतर दाखिल कर सकते हैं. राज्य में सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए सुरक्षा-व्यवस्था के लिए 51 कंपनियां तैनात की गई हैं. असम एनआरसी की पहली लिस्ट 1951 में जारी की गई थी. जब 30 जुलाई 2018 को ड्राफ्ट पब्लिश हुआ तो 40.7 लाख लोगों को बाहर रखा गया था. गौरतलब है कि साल 2005 में तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अगुआई में केंद्र सरकार, असम सरकार और ऑल असम स्टूडेंट्स यूनियन (AASU) के बीच त्रिपक्षीय बैठक हुई, जिसमें तय किया गया कि असम समझौते में किए ...
जयपुर(राजस्थान). राजस्थान में परिवहन विभाग के अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगते रहते हैं, लेकिन राजस्थान के बूंदी इलाके के बल्लोप-डाबी रिंग रोड से गुजर रहे राजस्थान के खाद्य आपूर्ति मंत्री रमेश मीणा के सामने ही वसूली का नजारा सामने आ गया. आरटीओ इंस्पेक्टर चंद्रशेखर शर्मा तीन-चार कर्मचारियों के साथ लाठी-डंडे मारकर ट्रकों को रोक रहे थे और चालकों से वसूली कर रहे थे. मंत्री का काफिला देखकर इंस्पेक्टर ने सारे पैसे झाड़ियों में फेंक दिए. मंत्री ने गाड़ी रुकवाकर इंस्पेक्टर से पूछताछ की तो उसने वसूली से साफ मना कर दिया. बाद में उनके स्टाफ ने तलाशी ली तो झाड़ियों में से 8300 रुपए बंडल में लिपटे मिले. इसके बाद इंस्पेक्टर शर्मा ने मंत्री के पैर पकड़ लिए और गिड़गिड़ाते हुए बोलने लगा कि मुझे माफ कर दो, आगे से ऐसा नहीं करूंगा. हालांकि खुद कैबिनेट मिनिस्टर रमेश मीणा राजस्थान में खाद्य और आपूर्ति मंत्...