न्यूयॉर्क (ऋचा शर्मा, वर्ल्ड डेस्क). मानव जाति के लिए इस वक्त पूरी दुनिया की नजर में चीन सबसे बड़ा विलेन बन गया है. चीन की एक छोटी सी लापरवाही ने पूरी दुनिया को खतरे में डाल दिया है. कोरोना वायरस को लेकर अब चीन दुनिया के कई देशों के निशाने पर है. जुबानी जंग तेज हो चुकी है तो भविष्य में चीन का दुनिया के अलग-थलग पड़ना तय है. इसकी शुरुआत हो चुकी है.
चीन की चाल और साजिशों को धीरे-धीरे पूरी दुनिया समझ रही है. अमेरिका के वकील लैरी केलमेन ने विश्व स्तर पर कोरोना वायरस फैलाने को लेकर चीन के खिलाफ 200 खरब डॉलर का मुकदमा ठोक दिया है. मुकदमे में चीन पर दुनिया के 3.34 लाख लोगों की जान से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया गया है.
आपको बता दें कि टेक्सास की एक कंपनी में फ्रीडम वॉच नामक निगरानी समूह की वकालत करने वाले केलमेन ने टेक्सास के उत्तरी डिस्ट्रिक्ट की अदालत में मुकदमा दायर करते हुए आरोप ...
लखनऊ/ नई दिल्ली. कोरोना के खौफ के बीच एक बड़ी खबर निकल कर आई है. पहली भारतीय सेलेब को कोरोना की पुष्टि हो चुकी है. बॉलीवुड की मशहूर गायिका कनिका कपूर कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई हैं. कनिका ने खुद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी.
कनिका 15 मार्च को लंदन से लखनऊ पहुंची थीं, जहां रविवार को एक पार्टी में शामिल हुई. बड़ी बात यह है कि लखनऊ में वे जिस पार्टी में वो शामिल हुईं थी उसमें राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और उनके बेटे झालावाड़ से सांसद दुष्यंत सिंह भी शामिल थे.
इतना ही नहीं इस पार्टी के बाद संसद की कार्यवाही में भी सांसद दुष्यंत सिंह शामिल हुए. जैसे ही कनिका कपूर के पॉजिटिव पाए जाने की जानकारी मिल तो वसुंधरा राजे और दुष्यंत सिंह दोनों ने ही खुद एक जिम्मेदार नागरिक की भूमिका अदा करते हुए पृथक कर लिया है और कोरोना का टेस्ट भी करवाया है. इतना ही नहीं दोनों ने खुद को अलग...
नई दिल्ली. सुप्रीम कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई को राज्यसभा के लिए नामित किया गया है. केंद्र सरकार की ओर से सोमवार शाम जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पूर्व चीफ जस्टिस रंजन गोगोई को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया है. जानकार बताते हैं कि ऐसा पहली बार हुआ है जब राष्ट्रपति ने किसी मुख्य न्यायाधीश को राज्यसभा के लिए नामित किया हो. रंजन गोगोई की अगुआई वाली बेंच ने ही राम मंदिर मामले में फैसला सुनाया था.
उधर इस घटनाक्रम के बाद एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने इस पर सवाल उठाते हुए इस फैसले को इनाम बताया है और ट्विटर हैंडल पर लिखा कि 'क्या यह इनाम है? लोग न्यायाधीशों की स्वतंत्रता पर यकीन कैसे करेंगे? कई सवाल हैं.'
वरिष्ठ कांग्रेस नेता और कानूनविद् अभिषेक मनु सिंघवी ने ट्विटर हैंडल पर लिखा कि 'तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा. (सुभाष चंद...
नई दिल्ली. 25 नवंबर 2019, याद करें उस दिन को, जब ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने ट्वीटर हैंडल का बायो अचानक बदल दिया था और खुद के कांग्रेसी होने के परिचय की जगह खुद को सिर्फ जनसेवक और क्रिकेट प्रेमी बताने वाला बायो अपडेट किया था. उसी वक्त साफ हो गया था कि कांग्रेस और सिंधिया के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. सोशल मीडिया यूजर्स ने उसी वक्त सिंधिया के पार्टी छोड़ने की कयास लगा ली थी.
कई मौके ऐसे भी आए जब सिंधिया ने पीएम मोदी के फैसलों का स्वागत किया. और कई मौके ऐसे भी आए पिछले एक साल में जब उन्होंने अपनी ही पार्टी की कमलनाथ सरकार की आलोचना की. एक के बाद एक हो रहे घटनाक्रमों का नतीजा यह हुआ कि ज्योतिरादित्य सिंधिया 10 मार्च को जब भारत में होली की खुशियां मनाई जा रही थी तब कांग्रेस को ऐसा झटका दे दिया कि कांग्रेस संभलती उससे पहले ही पासा पलट गया और रंग में भंग हो गया. कांग्रेस के लिए यह राजनीत...
नई दिल्ली. राज्यसभा चुनाव भी कभी इतने रोचक हो सकते हैं, जितना आज हो रहे हैं ऐसा शायद किसी ने सोचा भी नहीं होगा. जोड़-तोड़, अपना-पराया, खरीद-फरोख्त और सौदेबाजी की राजनीति ने इन चुनावों को इतना रोचक बना दिया कि देश में होली जैसे त्योंहार पर भी भारतीय मीडिया में राज्यसभा चुनाव ही छाए रहे. राज्यसभा चुनावों के पल-पल के अपडेट्स हेडलाइन्स और ब्रेकिंग न्यूज के रुप में स्क्रिन पर कब्जा जमाए नजर आए.
सबसे बड़ा सियासी संकट मध्यप्रदेश का था तो कई जगह राजनीतिक समीकरणों को साधकर बीच का रास्ता निकालने में राजनीतिक दलों के पसीने छूटते नजर आ रहे हैं. ज्योतिरादित्य सिंधिया के इस्तीफे के बाद तो मध्यप्रदेश में कांग्रेस के लिए सरकार बचाना एक बड़ी चुनौति बन गई. राज्यसभा की 55 सीटों के लिए 26 मार्च को चुनाव होंगे.
17 राज्यों की 55 सीटों के लिए होने वाला यह चुनाव कांग्रेस और बीजेपी दोनों राजनीतिक द...
अहमदाबाद(भारत). अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मोलनिया ट्रंप का पीएम मोदी ने अहमदाबाद एयरपोर्ट पहुंचकर जोरदार स्वागत किया. गुजरात के लोगों और देशभर से आए भारतीय कलाकारों ने ट्रंप के स्वागत को भव्य बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी. मोदी और ट्रंप ने साबरमती आश्रम तक 22 किलोमीटर लंबा रोड शो किया. ट्रंप ने अपनी पत्नी के साथ साबरमती आश्रम में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की और चरखा भी चलाया.
'मुझे खुशी है कि ट्रंप की लीडरशिप में भारत और अमेरिका के रिश्ते और गहरे हुए हैं. यह एक नया अध्याय है. ट्रंप बहुत बड़ा सोचते हैं और अमेरिकन ड्रीम को साकार करने के लिए उन्होंने जो किया वह पूरी दुनिया जानती है. हम पूरे परिवार का तहे दिल से स्वागत करते हैं. ट्रंप ने यहां आकर भारत का गौरव बढ़ाया है. संबंध का सबसे बड़ा आधार विश्वास होता है. मैंने इस विश्वास को मजबूत होते देखा है.&...
जयपुर (राजस्थान). डोनाल्ड ट्रम्प के भारत में दौरे को लेकर अमेरिका और भारत दोनों ही देशों के लिए उत्साहित हैं, हर कोई इस दौरे से जुड़ी रोचक और महत्वपूर्ण बातों को जानना चाहता है. ऐसी ही एक जिज्ञासा है कि आखिर डोनाल्ड ट्रम्प का खाना कितना शाही होगा और किस तरह के कटलरी और टेबल वेयर का इस्तेमाल किया जाएगा. तो आइए आपको बता देते हैं वो दस (TEN) खास तस्वीरें जो आपको बताएंगी कि आखिर कैसे शाही कटलरी और टेबल वेयर का इस्तेमाल लंच और डिनर में किया जाएगा. उधर राजस्थान प्रदेश के लिए सबसे बड़े गर्व की बात यह है कि कटलरी और टेबल वेयर का निर्माण राजस्थान के जयपुर से संचालित अरुण ग्रुप ने किया है. हीरे-जवाहरात के साथ बेहतरीन कलाकृतियों की कारीगरी से दुनियाभर में अपनी विशेष पहचान रखने वाला राजस्थान अब ट्रंप की यात्रा में भी अपनी अहम भूमिका निभाएगा. अमेरिकी राष्ट्रपति की भारत यात्रा के दौरान लंच और डिनर के लि...
जयपुर (राजस्थान). कांग्रेस की वर्तमान सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार के खिलाफ सबसे चर्चित और बड़ी कार्रवाई में परिवहन विभाग के कई बड़े अधिकारी, दलाल तो फंसे ही पर क्या खुद विभाग के मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास भी इसमें फंस गए हैं! कांग्रेस के ही अंदर अपने ही मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास के खिलाफ विधायक और मंत्री खुलकर सामने आ गए हैं. कारण साफ है मंत्री जी खुद के विभाग में हुई कार्रवाई से इतने हतोत्साहित और खफा नजर आ रहे हैं कि वो एंटी करप्शन ब्यूरो की इस कार्रवाई पर ही सवाल उठा रहे हैं. और तो और उनके बयान कहीं ना कहीं पकड़े गए दलालों और अधिकारियों के प्रति सहानुभूति प्रकट करने जैसे नजर आ रहे हैं.
राजस्थान विधानसभा में जब मामला गर्माया तो प्रताप सिंह ने कहा 'एसीबी की ऐसी कार्रवाई से अधिकारियों में भय का माहौल है, भ्रष्टाचार के मामलों में पकड़े गए कई आईएएस, आईपीएस आज भी ऑन रोल हैं...
राजस्थान (THE END NEWS). सूबे में भ्रष्ट्राचार का खेल कुछ ऐसे चल रहा था कि हजारों वाहन मालिकों को डरा धमकाकर मासिक बंधी ली जा रही थी. राजस्थान के अन्य जिलों की छोड़िए जिस राजधानी से सरकार चल रही है, हर बड़ा अधिकारी और खुद परिवहन विभाग के मंत्री जहां बैठते हैं वहीं गुलाबी नोटों का यह खेल चरम पर था.
भ्रष्टाचार के इस अक्क्ड़-बक्कड़ का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि राजस्थान में एंटी करप्शन ब्यूरो के 18 दलों ने जब एक साथ ताबड़तोड़ कार्रवाई कि तो परिवहन विभाग के 8 अधिकारी, 7 दलाल तुरंत रडार पर आ गए. कस्टडी में लेकर अचानक सर्च अभियान चलाया तो बचे अधिकारी और दलाल भनक लगते ही तौबा-तौबा करने लगे और इधर-उधर फरार हो गए. ऐसा होना भी लाजमी था क्योंकि ACB का यह मास्टर प्लान ही कुछ ऐसा था, जहां किसी को संभलने और समझने का मौका तक नहीं दिया गया. एसीबी ने चार माह से दलालों और अफसरों के मोबाइल सर्व...
मुंबई. बात 1943 की है जब हिंदुस्तान में फिल्म 'किस्मत' रिलीज हुई. फिल्म में एक गाना उस वक्त बहुत पॉपुलर हुआ जब हिंदुस्तान अंग्रेजी हुकूमत की गुलामी का दंश झेल रहा था और दूसरी तरफ हिंदुस्तान की आजादी की जंग के लिए देश एक हो रहा था. फिल्म का गाना था 'आज हिमालय की चोटी से फिर हमने ललकरा है, दूर हटो ऐ दुनिया वालों हिन्दुस्तान हमारा है...' यह गाना उस वक्त हर हिंदुस्तानी की जुबान पर कुछ ऐसा चढ़ा की राष्ट्रीय एकता, आजादी की मांग के बीच हर देशवासी की जुबान पर चढ़ गया. अंग्रेजी हुकुमत को यह देशभक्ति गीत इतना नागवार गुजरा की उन्होने इस गीत के लेखक की गिरफ्तारी के आदेश दे दिए. इसके चलते कई सालों तक इस महान गीतकार को भूमिगत रहना पड़ा.
यह महान शख्स कोई और नहीं बल्कि हिंदी कविता और हिंदी सिनेमा में देशभक्ति और मानवीय मूल्यों का अलख जगाने वाले गीतकार कवि स्वर्गीय प्रदीप उर्फ रामचंद्र न...