नई दिल्ली. सुप्रीम कोर्ट में 40 दिनों तक लगातार चली सुनवाई के बाद शनिवार को फैसला आया. फैसले में कहा गया कि राम मंदिर विवादित स्थल पर बनेगा और मस्जिद निर्माण के लिए अयोध्या में पांच एकड़ जमीन अलग से दी जाएगी. अदालत ने कहा कि विवादित 2.77 एकड़ जमीन केंद्र सरकार के अधीन रहेगी.
केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार को मंदिर बनाने के लिए तीन महीने में एक ट्रस्ट बनाने का निर्देश दिया गया है. चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अगुवाई में पांच जजों की संवैधानिक पीठ ने फैसला सुनाते हुए विवादित जमीन रामलला को सौंप दी है. जबकि मुस्लिम पक्ष को अलग स्थान पर जगह देने के लिए कहा गया है. यानी सुन्नी वफ्फ बोर्ड को कोर्ट ने अयोध्या में ही अलग जगह 5 एकड़ जमीन देने का आदेश दिया है. सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश के बाद अब सरकार 3 महीने के भीतर ही राम मंदिर निर्माण के लिए ट्रस्ट बनाने में जुट गई है. ऐसा माना जा रहा है कि गुजरात के...
नई दिल्ली. 'राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस धीरे-धीरे खत्म हो रही है. सोनिया गांधी के पुत्रमोह के चक्कर में सबकुछ बिखर गया है' यह कहना है गांधी परिवार के सबसे करीबी लोगों में शामिल पंकज शंकर का.
गांधी परिवार के करीबी रहे पंकज शंकर ने राहुल गांधी के नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए जमकर कांग्रेस लीडरशिप को कोसा और कहा कि यही हालात रहे तो कहीं कांग्रेस पार्टी विलुप्त ना हो जाए. राजीव गांधी, इंदिरा गांधी के बाद एक्टिव रुप से 1991 से गांधी परिवार से जुड़े पंकज शंकर ने एबीपी न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में पहली बार गांधी परिवार के खिलाफ जुबान खोलते हुए ऐसे कड़वा सच बोला कि कई लोगों की नींद उड़ गई है. बड़ी बात यह है कि गांधी परिवार और कांग्रेस की इस दुर्गति पर जल्द ही पंकज शंकर एक बेव सीरिज भी ला रहे हैं. पंकज शंकर ने कहा कि 'अपनी बातें एक छोटी फिल्म के माध्यम से रखूंगा, जिसमें बताउं...
अमेरिका. भारत और पाक के बीच चल रहा तनाव 12.5 करोड़ लोगों की जान ले सकता है. यदि दोनों देशों के बीच युद्ध हुआ तो 12.5 करोड़ तक की संख्या में लोग एक सप्ताह के भीतर मर जाएंगे. अमेरिका की साइंस एडवांस जर्नल में प्रकाशित एक रिपोर्ट में बताया गया है यह संख्या दूसरे विश्व युद्ध के दौरान मारे गए लोगों से कहीं ज्यादा होगी.
दुनियाभर में जलवायु संबंधी आपदाएं आना शुरु हो जाएंगी. कोलोराडो बोल्डर विश्वविद्यालय और रुतगेर्स विश्वविद्यालय के विश्लेषकों की ओर से किए गए इस विश्लेषण में बताया गया कि भविष्य में भारत-पाक में परमाणु युद्ध हुआ तो उसकी विभीषिका और कुप्रभाव कैसा होगा? साइंस एडवांस जर्नल में प्रकाशित इस अध्ययन रिपोर्ट में भारत-पाकिस्तान के बीच परमाणु युद्ध के परिदृश्य पर ध्यान केंद्रित किया गया है.
जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त किए जाने के बाद उपजे तनाव के बीच यह रिपोर्ट प्रकाशित हुई है. ...
नई दिल्ली. राजस्थान सरकार और प्रदेश कांग्रेस में एक संभावित राजनीतिक उठापटक और उथल-पुथल पर सबकी नजरें हैं. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट इसका मास्टर प्लान तैयार करने में लगे हैं. बसपा के छह विधायकों को हाल में कांग्रेस में शामिल करवाकर गहलोत ने अपने आप को और मजबूत कर लिया.
बसपा से कांग्रेस में शामिल हुए छह विधायकों को कौन सा पद दिया जाए? किन खराब परफोर्मेंस वाले मंत्रियों को आउट किया जाए? किनका प्रमोशन किया जाए? इसके अलावा सत्ता में आने के साथ ही जो निर्दलीय विधायक उनके साथ रहे, जो विधायक लगातार अच्छी परफोर्मेंस दे रहे हैं उनका कैसे उत्साहवर्धन पार्टी और संगठन में पद दे कर किया जाए? यह सबसे बड़ी चुनौती है.यह भी तय होगा कि खुद 9 विभागों की जिम्मेदारी संभाल रहे मुख्यमंत्री अपने पास मौजूद कुछ विभाग किसे देते हैं. सचिन पायलट यदि उप मुख्यमंत्री रहते हैं तो क्या उनके ...
लंदन/नई दिल्ली. देश में लोकप्रियता के मामले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, महेन्द्र सिंह धोनी और रतन टाटा का कोई मुकाबला नहीं. यह वो तीन शख्स हैं जो देश के लोगों की पसंदीदा पुरुष हस्तियों में नम्बर एक, नम्बर दो, नम्बर तीन पर हैं. वहीं महिला वर्ग में मेरीकॉम नम्बर वन, किरण बेदी नम्बर टू, लता मंगेशकर नम्बर तीन पर हैं. उधर भारत में विदेशी हस्तियों की लोकप्रियता की बात करें तो बराक ओबामा, बिल गेट्स, जैकी चेन पुरुषों में वहीं मलाला यूसुफजई, मिशेल ओबामा जैसी हस्तियां महिला वर्ग में भारतियों में काफी लोकप्रिय हैं.
लंदन बेस्ड मार्केटिंग रिसर्च एजेंसी यूगोव (YouGov) ने दुनिया में लोकप्रिय हस्तियों को लेकर एक सर्वे किया. सर्वे में भारत देश के साथ दुनियाभर की लोकप्रिय हस्तियों की अलग-अलग रैंकिंग जारी की गई. अलग-अलग श्रेणियों में 41 देशों के 42000 लोग इस सर्वे का हिस्सा बने. बड़ी बात यह है कि देश ...
ह्युस्टन (अमेरिका). दुनिया में 'हाउडी मोदी' कार्यक्रम के बहाने भारत जबरदस्त 'ट्रम्प कार्ड' खेलने में कामयाब हुआ. अमेरिका के ह्यूस्टन में हाउडी मोदी कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पहुंचने पर अमेरिका मोदी-मोदी से गूंज गया तो अबकी बार ट्रम्प सरकार का नारा भी गूंजा. ट्रम्प की राजनीतिक महत्वाकांक्षा को पूरा करने के लिहाज से यह काफी अहम कार्यक्रम हुआ, जिसमें ट्रम्प ने एक तीर से दो निशाने लगाने की कोशिश की तो विदेश नीति के मामले में मजबूत मोदी ने भी इस मंच का जमकर फायदा उठाया. हाउडी मोदी को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हमारे साथ वो खास मेहमान मौजूद हैं जिन्हें किसी पहचान की जरूरत नहीं है. पीएम मोदी ने आगे कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप जो कहते है उसे दुनिया गौर से सुनती है. ह्यूस्टन के एनआरजी स्टेडियम के मंच से मोदी और ट्रम्प ने जमकर न केवल आतंकवाद पर निशाना साधा बल्...
नई दिल्ली. चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र और हरियाणा में चुनाव तारीखों का ऐलान कर दिया है. 21 अक्टूबर को यहां वोटिंग और 24 अक्टूबर को काउंटिंग होगी. झारखंड के चुनाव इन दो राज्यों के बाद होंगे. महाराष्ट्र-हरियाणा और झारखंड तीनों राज्यों में बीजेपी की सरकार है. बीजेपी के सामने इन राज्यों में वापसी की चुनौती है तो महाराष्ट्र में कांग्रेस-एनसीपी, झारखंड में जेएमएम और हरियाणा में कांग्रेस सत्ता में लौटने के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ेगा. महाराष्ट्र में विधानसभा की 288 सीटें हैं, जबकि हरियाणा में 90 सीटें है. महाराष्ट्र में कांग्रेस और एनसीपी ने गठबंधन की घोषणा कर दी है. वहीं बीजेपी और शिवसेना के बीच गठबंधन पर बातचीत चल ही रही है. साल 2014 में महाराष्ट्र और हरियाणा में चुनाव की तारीखों का ऐलान 20 सितंबर को हुआ था और 15 अक्टूबर को वोटिंग हुई थी. वहीं चुनाव के नतीजे 19 अक्टूबर को घोषित हुए थे. 2014 में झा...
ह्यूस्टन (अमेरिका). दक्षिण-पश्चिम अमेरिका में हाउ डू यू डू को शॉर्ट में 'हाउडी' कहा जाता है (आप कैसे हैं?). दुनियाभर में ऊर्जा की सबसे बड़ी राजधानी के रूप में अपनी पहचान रखने वाले अमेरिका के ह्यूस्टन शहर में 22 सितम्बर को 'हाउडी, मोदी' कार्यक्रम को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. 50 हजार से ज्यादा लोग इस कार्यक्रम के लिए पंजीकरण करवा चुके हैं. अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने कहा है कि वो भी इस कार्यक्रम में शामिल होंगे. गौर करने वाली बात यह है अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव की तैयारियां शुरु हो चुकी है इस बीच ट्रम्प का कार्यक्रम में आना अमरीका में भारतीय मूल के लोगों के बढ़ते राजनीतिक महत्व को रेखांकित करता है.
गौरतलब है कि 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी तीसरी बार भारतीय-अमेरिकी समुदाय को संबोधित करेंगे. 2014 में उन्होंने न्यूयॉर्क के मेडिसन स्क्वायर पर ...
'हाथी' नहीं हमारा साथी, अब हाथी नहीं 'हाथ' का साथ
जयपुर. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को यूं ही राजनीति का जादूगर नहीं कहा जाता. यह खबर अशोक गहलोत के कसीदे पढ़ने के लिए नहीं लिखी जा रही है बल्कि जो सच है वो बताने के लिए लिखी जा रही है. राजनीति के इस जादूगर ने खुद को एक बार फिर गजब का गहलोत साबित करने में कोई कमी नहीं छोड़ी. यह सब उस वक्त होता है जब हर नेता की फर्स्ट चॉइज मोदीमय इंडिया में भाजपा के साथ काम करने की हो और कांग्रेसी अपना घर छोड़कर भाजपाई हो रहे हैं. ऐसे में अशोक गहलोत ने अपनी राजनीतिक परिपक्वता का परिचय देते हुए बहुजन समाज पार्टी के सभी छह विधायक कांग्रेस में शामिल कर लिए और खुद को देश की प्रधानमंत्री बनने का सपना देखने वाली मायावती को दूसरी बार बड़ा झटका दे दिया. बसपा के सभी छह विधायकों ने सोमवार रात अचानक अपनी पार्टी का राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस म...
नई दिल्ली: पाकिस्तान में इमरान खान की पार्टी के नेता ने भारत से शरण मांगी है. प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के पूर्व विधायक बलदेव कुमार ने भारत सरकार से शरण देने की अपील की है. पाकिस्तान में लोकतंत्र के बिगड़े हालातों के बीच बलदेव कुमार ने कहा कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यक ही नहीं, बल्कि मुस्लिम भी सुरक्षित नहीं है. 'केवल अल्पसंख्यक ही नहीं, बल्कि पाकिस्तानी मुस्लिम भी सुरक्षित नहीं है. हम पाकिस्तान में कई समस्याएं झेल रहे हैं. मैं भारत सरकार से शरण देने की अपील करता हूं. मैं वापस नहीं जाऊंगा.'
साथ ही उन्होंने कहा, 'भारतीय सरकार को एक पैकेज की घोषणा करनी चाहिए ताकि पाकिस्तान में रहने वाले हिंदू और सिख परिवार यहां आ सकें. मैं चाहता हूं कि मोदी साहब उनके लिए कुछ करें. वहां उन्हें प्रताड़ित किया जाता है.' उधर पाकिस्तान से भारत में शरण लेने आए पू...