Politics

भूटान का पड़ोसी होना हमारा सौभाग्य: PM Modi

भूटान.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी दो दिवसीय भूटान यात्रा के दौरान कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि भूटान हमारा पड़ोसी देश है. भूटान हमारे इतना करीब है कि हम दोनों मिलकर विकास करेंगे. प्रधानमंत्री ने कहा कि दूसरे कार्यकाल के शुरुआत में भूटान आना मेरे लिए सौभाग्य है. भूटान के पीएम के साथ एक संयुक्त बयान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि 130 करोड़ भारतीयों के दिलों में भूटान का विशेष स्थान है. मैं खुश हूं कि मैं अपने दूसरे कार्यकाल की शुरुआत के तुरंत बाद भूटान आया हूं. भूटान में आज हमारे रुपे कार्ड का लॉन्च किया गया है. इससे व्यापार में मदद मिलेगी और हमारी साझा विरासत भी मजबूत होगी. पीएम मोदी और भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग ने हाइड्रोलिक पावर प्लांट का उद्घाटन भी किया. बड़ी बात यह रही कि दोनों देशों के बीच हेल्थ, पावर, स्पेस, सैटेलाइट, नॉलेज, रुपे कार्ड के इस्तेमाल समेत पांच करार हुए...

पाकिस्तान किसी गलतफहमी में ना रहे,परमाणु हथियारों के इस्तेमाल पर बदल सकते हैं रणनीति: राजनाथ सिंह

पाकिस्तान देश के रक्षा मंत्री के बयान को लेकर एक बार फिर से चिंता में होगा. पाकिस्तान की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही है. भारत कॉन्फिडेंस लेवल बहुत हाई है. पाकिस्तान किसी गलतफहमी में ना रहे. रक्षा मंत्री राजस्थान सिंह ने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए साफ किया कि हमारी नीति पहले परमाणु हथियार का इस्तेमाल नहीं करने की है, पर आगे क्या होगा यह परिस्थितियों पर निर्भर करेगा. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने राजस्थान के पोखरण में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देते के बाद यह बात कही और बोले कि हम परमाणु हथियार का पहले प्रयोग नहीं करेंगे. लेकिन आगे क्या होगा, यह परिस्थितियों पर निर्भर करता है. पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पहली पुण्यतिथि पर राजनाथ पोखरण पहुंचे और श्रद्धांजलि देते हुए अटल जी के साहसिक फैसले का जिक्र किया. बता दें, मई 1998 में पोखरण में परमाणु पर...

सुपर स्टार सलमान खान ने जयपुर में किससे बंधवाई राखी, जानिए

सलमान खान के लिए इस बार का रक्षाबंधन कुछ अलग और खास था. बड़ी बात यह थी कि इस बार सलमान खान जयपुर में थे. इस मौके राजस्थान की जानी-मानी कांग्रेस नेता और पूर्व पर्यटन मंत्री बीना काक ने सलमान को राखी बांधी. खास बात यह रही कि बीना काक की बेटी अमृता काक ने भी सलमान खान को राखी बांधी. माना जाता है सलमान खान बीना काक के बेहद करीबी है. और बीना काक की बेटी यानि अमृता को वह अपनी छोटी बहन की तरह रखते हैं. जयपुर में एक फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में आए हुए सलमान खान ने रक्षाबंधन के पावन पर्व पर यह मौका हाथ से जाने नहीं दिया और बीना काक और अमृता के साथ रक्षाबंधन मनाया. शगुन के तौर पर सलमान खान ने दोनों को नेक भी दिया.सलमान खान की रक्षा बंधन से जुड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है. मैंने प्यार क्यूं किया और गॉड तुस्सी ग्रेट हो जैसी फिल्म में सलमान खान की मां का किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस ब...

सोनिया को फिर कमान, क्या हैं राहुल गांधी के पतन के 10 बड़े कारण

राहुल गांधी के 20 माह का कार्यकाल सही से पूरा भी नहीं हुआ कि एक बार फिर से सोनिया गांधी को कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बना दिया गया. बड़ी बात यह है कि कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में सोनिया गांधी पर एक चुनौती यह है कि क्या फिर से वह तहस-नहस हो चुकी कांग्रेस को पुनर्जीवित कर पाएंगी? लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिरकार राहुल गांधी ने ऐसी क्या गलतियां की जिसके चलते वह लंबी बैटिंग नहीं कर पाए और समय से पहले ही उनका राजनीतिक पतन शुरू हो गया. जाने-माने राजनीतिक विश्लेषक सुभद्र पापड़ीवाल क्या सोचते हैं, जाने उनके नजरिए से राहुल गांधी के पतन के 10 बड़े कारण. 1- अन्ना आंदोलन के समय ही राष्ट्रीयता का ज्वार उफ़ान पर आ चुका था। राहुल और उनके सभी प्रमुख सलाहकार देश में पनप रही इस भावना को समझने में पूरी तरह असफल रहे। 2- भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रही कांग्रेस ने मोदी को भी इसी हथियार से घ...

लाल किले पर मोदी ने फहराया तिरंगा, कही यह 10 बड़ी बातें.

देश 73वें स्वतंत्रता दिवस के जश्न में डूबा है. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार सुबह लालकिले पर तिरंगा फहराया. लालकिले से अपने छठे भाषण में देश को संबोधित करते हुए पीएम मोदी का फोकस जल संकट, जनसंख्या विस्फोट, न्यू इंडिया के मिशन पर रहा. इस बीच उन्होंने बड़ा ऐलान किया और तीनों सेना के बीच तालमेल बैठाने लिए 'चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ' के पद का ऐलान किया. सेना के इतिहास में ये पद पहली बार होगा, सुरक्षा तंत्र को मजबूत करने के लिहाज से इसे काफी अहम माना जा रह है. मोदी के भाषण की दस बड़ी बातें- 1- कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35A हटने का जिक्र करते हुए बोले मोदी, जो काम 70 सालों में नहीं हुआ वह नई सरकार ने 70 दिनों के अंदर किया. 2- कारोबार सुगमता के मामले में 50 देशों की सूची में शामिल होने का लक्ष्य है. 5 सालों में 5 हजार अरब डॉलर की होगी इकॉनमी. 3- हमारी पूरी सैन्य शक्ति को ...

जानिए पाकिस्तानी राष्ट्रपति ने कैसे उगला भारत के खिलाफ जहर, 10 बड़ी बातें

जम्मू-कश्मीर से Article 370 खत्म करने के पाकिस्तान में मातम मनाने का दौर समाप्त नहीं हो रहा है. पाकिस्तान की बौखलाहट बुधवार को यानी 14 अगस्त 2019 को उसके 72वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में भी देखने को मिला। पाकिस्तानी राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने इस दौरान अपने भाषण ना केवल जहर उगला बल्कि कश्मीर मुद्दे को लेकर लोगों को भड़काने की भी भरसक कोशिश की और भारत के खिलाफ सबसे बड़ा युद्ध छेड़ने का भी ऐलान कर दिया है. अपनी आवाम से भारत के खिलाफ सबसे बड़े युद्ध में साथ देने की अपील की. पाकिस्तानी राष्ट्रपति आरिफ अल्वी के भाषण की दस बड़ी बातें जो उन्होंने कही- 1- एक बड़ा काम आप पाकिस्तानी आवाम भी कर सकते हैं, मैं आम पाकिस्तानी नागरिकों से अपील करना चाहता हूं कि अगर वह भी कश्मीर का हल चाहते है तो सोशल मीडिया के जरिए आप भारत की भयानक चीजें दुनिया के सामने लाएं. दुनिया को वो फोटो दिखाई जाएं, जो कश्मीर से निक...

अलवर मॉब लिंचिंग केस में पहलू खान की हत्या के सभी 6 आरोपी बरी

पहलू खां हत्याकांड के सभी छह आरोपियों को बरी कर दिया गया है. राजस्थान के अलवर में पहलू खान की हत्या के मामले में अलवर जिला न्यायालय ने बुधवार को अपना फैसला सुनाया. पहलू खान की हत्या की वारदात में 9 आरोपी पकड़े गए थे, जिनमें दो नाबालिग हैं. आपको बता दें कि गोतस्करी के शक में 1 अप्रैल 2017 को कथित गोरक्षकों की भीड़ द्वारा पहलू खान की जमकर पिटाई की गई थी. डेयरी बिजनस करने वाले पहलू की 2 दिन बाद ही मौत हो गई थी. उधर, कोर्ट के फैसले पर पहलू के बेटे इरशाद ने अफसोस जाहिर किया है. उन्होंने कहा कि वह इस फैसले से खुश नहीं है और आगे अपील करेंगे. गौरतलब है कि जिस वक्त पहलू खान पर हमला हुआ था, उस समय वह राजस्थान में गाय खरीदने के बाद हरियाणा जा रहे थे. यह मामला देशभर की मीडिया में सुर्खियां बना था. काफी समय तक यह मामला सियासी गलियारों में भी उछला....

पाकिस्तान की आंखें चौंधिया गईं, भौचक्क-सा रह गया-मोदी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra modi) ने विवादास्पद अनुच्छेद 370 और अनुच्छेद 35ए को हटाए जाने पर कहा कि जिस व्यवस्थित और निर्बाध तरीके से सफलतापूर्वक हटाया, उससे न केवल पाकिस्तान परेशान है बल्कि वह समझ नहीं पा रहा हो क्या रहा है. पाकिस्तान की आंखें चौंधिया गईं, बल्कि वह भौचक्क-सा रह गया. प्रधानमंत्री ने कश्मीर और अपनी सरकार के 75 महत्वपूर्ण दिनों के बारे में IANS से बातचीत की. आम तौर पर प्रत्येक सरकार अपना रिपोर्ट कार्ड 100 दिनों पर सामने रखती है, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी ने 75 दिनों पर ही अपना रिपोर्ट कार्ड सामने पेश किया है. प्रधानमंत्री ने कहा, 'हमने अपनी सरकार बनने के चंद दिनों के भीतर ही एक अभूतपूर्व रफ्तार तय कर दी. हमने जो हासिल किया है, वह स्पष्ट नीति, सही दिशा का परिणाम है. हमारी सरकार के प्रथम 75 दिनों में ही ढेर सारी चीजें हुई हैं. बच्चों की सुरक्षा से लेकर चंद...

J&K में स्थिति बहुत संवेदनशील, पाबंदी हटाने का आदेश देने से SC का इंकार

नई दिल्ली. जम्मू कश्मीर में 370 के ज्यादातर प्रावधानों को रद्द करने के बाद राज्य में लगाये गये सभी प्रतिबंधों को तत्काल हटाने का केन्द्र और राज्य सरकार को निर्देश देने से उच्चतम न्यायालय ने इंकार कर दिया है. उच्चतम न्यायालय ने कहा कि वहां की स्थिति बहुत ही संवेदनशील है. न्यायालय ने कहा कि हालात सामान्य करने के लिये सरकार को समुचित समय दिया जाना चाहिए और उसे भी यह सुनिश्चित करना होगा कि राज्य में किसी की जान नहीं जाए. इसके साथ ही न्यायालय ने इस मामले में दायर याचिका दो सप्ताह बाद सूचीबद्ध करने का आदेश दे दिया. न्यायमूर्ति अरुण मिश्रा, न्यायमूर्ति एम आर शाह और न्यायमूर्ति अजय रस्तोगी की खंडपीठ कांग्रेस कार्यकर्ता तहसीन पूनावाला की याचिका पर सुनवाई कर रही थी. इस याचिका में अनुच्छेद 370 के प्रावधान रद्द करने के बाद जम्मू कश्मीर में पाबंदियां लगाने और कठोर उपाय करने के केन्द्र के निर्णय को चुनौ...

राज्यसभा चुनाव के लिए पूर्व PM मनमोहन सिंह ने दाखिल किया नामांकन

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मंगलवार को राज्यस्थान से राज्यसभा चुनाव के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. इस नामांकन के साथ ही मनमोहन सिंह का राज्य सभा में पहुंचना तय माना जा रहा है. दरअसल, कुल 200 सदस्यों वाली राजस्थान विधानसभा में कांग्रेस के पास 100 विधायक हैं. इसके अलावा 12 निर्दलीय और बसपा के 6 विधायकों का समर्थन भी है.राजस्थान से राज्यसभा सांसद और बीजेपी की प्रदेश इकाई के पूर्व अध्यक्ष मदनलाल सैनी का 24 जून 2019 को निधन हो गया था. राज्यसभा की इसी खाली सीट के लिए अब उपचुनाव कराए जाएंगे. राज्यसभा की दो सीटों पर 26 अगस्त को उपचुनाव होंगे. इन सीटों में एक उत्तर प्रदेश और एक राजस्थान की सीट शामिल है....